
Aaj Ki Taza Khabar: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर चल रही हलचल के बीच कांग्रेस को करीब 60 सीटों का ऑफर मिलने की खबर है। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक, राष्ट्रीय जनता दल (RJD) और कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग करीब-करीब पूरी हो चुकी है, सिर्फ 2-3 सीटों पर दोनों पार्टियों के बीच समझौता होना है, जिसकी वजह से फाइनल बात-चीत नहीं बन पाई है। वहीं, सीट शेयरिंग के आधिकारिक ऐलान से पहले ही आरजेडी ने पटना में अपने उम्मीदवारों को सिंबल देना शुरू कर दिया है। कहा जा रहा है कि आधिकारिक घोषणा आज यानी 14 अक्टूबर को होने की संभावना है। देश और दुनिया की सभी लेटेस्ट खबरों का अपडेट सबसे पहले पाने के लिए बने रहें हमारे इस लाइव ब्लॉग के साथ…
14 Oct 2025 08:43 PM (IST)
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आवास विभाग के साथ समीक्षा बैठक की।
#WATCH लखनऊ (उत्तर प्रदेश): उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आवास विभाग के साथ समीक्षा बैठक की। pic.twitter.com/ObFMwgSyL8
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 14, 2025
14 Oct 2025 07:09 PM (IST)
शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने चंडीगढ़ में हरियाणा के दिवंगत IPS अधिकारी वाई. पूरन कुमार के परिवार से मुलाकात की।
#WATCH शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने चंडीगढ़ में हरियाणा के दिवंगत IPS अधिकारी वाई. पूरन कुमार के परिवार से मुलाकात की।
(वीडियो सोर्स: शिरोमणि अकाली दल) pic.twitter.com/TuqHId6zPU
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 14, 2025
14 Oct 2025 05:56 PM (IST)
भाजपा में शामिल होने के बाद मैथिली ठाकुर ने कहा, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से प्रेरित होकर आज मैं उनके सहयोग के लिए यहां पर खड़ी हूं। मैं समाज सेवा के लिए आई हूं और उनके विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने आई हूं। मैं मिथिला की बेटी हूं और मेरा प्राण मिथिलांचल में बसता है। सब पार्टी देखेगी मैं बस पार्टी का सहयोग करने आई हूं।
#WATCH भाजपा में शामिल होने के बाद मैथिली ठाकुर ने कहा,"बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से प्रेरित होकर आज मैं उनके सहयोग के लिए यहां पर खड़ी हूं। मैं समाज सेवा के लिए आई हूं और उनके विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने आई हूं। मैं मिथिला की बेटी हूं और मेरा प्राण मिथिलांचल में बसता… https://t.co/lGXopVXdlK pic.twitter.com/R9sKha8nrP
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 14, 2025
14 Oct 2025 05:16 PM (IST)
लोक गायिका मैथिली ठाकुर औपचारिक तौर पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में शामिल हो गईं। मैथिली बिहार के अलीनगर से चुनाव लड़ सकती हैं।
#WATCH | Ahead of #BiharElection2025, folk and devotional singer Maithili Thakur joins the BJP in Patna, Bihar. pic.twitter.com/qkY1ocUsIZ
— ANI (@ANI) October 14, 2025
14 Oct 2025 05:00 PM (IST)
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सुखिया पोखरी के भूस्खलन प्रभावित लोगों से मुलाकात की और पीड़ितों को राहत सामग्री वितरित की।
#WATCH सुखिया पोखरी, पश्चिम बंगाल: मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भूस्खलन प्रभावित लोगों से मुलाकात की और पीड़ितों को राहत सामग्री वितरित की। pic.twitter.com/DoQ45HZM79
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 14, 2025
14 Oct 2025 04:58 PM (IST)
मंगोलियाई राष्ट्रपति खुरेलसुख उखना संसद भवन पहुंचे। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने उनका स्वागत किया।
#WATCH दिल्ली: मंगोलियाई राष्ट्रपति खुरेलसुख उखना संसद भवन पहुंचे। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने उनका स्वागत किया। pic.twitter.com/69SGHlshVh
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 14, 2025
14 Oct 2025 04:16 PM (IST)
लोक गायिका मैथिली ठाकुर पटना हवाईअड्डे पर पहुंची। यहां उन्होंने कहा, पटना मेरा हर हफ्ते आना जाना रहता है। जैसा मुझे आदेश मिलेगा वैसा मैं करूंगी। अभी मेरा उद्देश्य नहीं है कि मैं चुनाव लड़ूंगी। पार्टी जो आदेश देगी वो मैं करूंगी। बिहार चुनाव में किसकी सरकार बनेगी ये जनता निर्णय लेगी।
#WATCH पटना (बिहार): लोक गायिका मैथिली ठाकुर पटना हवाईअड्डे पर पहुंची।
उन्होंने कहा, "पटना मेरा हर हफ्ते आना जाना रहता है...जैसा मुझे आदेश मिलेगा वैसा मैं करूंगी। अभी मेरा उद्देश्य नहीं है कि मैं चुनाव लड़ूंगी। पार्टी जो आदेश देगी वो मैं करूंगी। बिहार चुनाव में किसकी सरकार… pic.twitter.com/hclDmOEJHv
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 14, 2025
14 Oct 2025 03:27 PM (IST)
दोहा से हांगकांग जा रही फ्लाइट की अहमदाबाद में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। इमरजेंसी लैंडिंग की वजह टेक्निकल खामी को बताया जा रहा है।
14 Oct 2025 02:32 PM (IST)
केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन (ललन) सिंह ने कहा, "सूची(उम्मीदवारों की) समय पर जारी की जाएगी, और सब कुछ समय पर होगा। नीतीश कुमार के नेतृत्व में NDA एकजुट है, और हम एकजुटता के साथ चुनाव लड़ रहे हैं।
#WATCH | पटना: केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन (ललन) सिंह ने कहा, "सूची(उम्मीदवारों की) समय पर जारी की जाएगी, और सब कुछ समय पर होगा। नीतीश कुमार के नेतृत्व में NDA एकजुट है, और हम एकजुटता के साथ चुनाव लड़ रहे हैं... महागठबंधन एक ठगबंधन है। कल क्या हुआ? वे जमीन लिखवाकर नौकरी दे रहे हैं… pic.twitter.com/ByUtFKeeSz
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 14, 2025
14 Oct 2025 02:29 PM (IST)
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने दिवंगत IPS अधिकारी वाई. पूरन कुमार के परिवार से मुलाकात करने के बाद कहा, यह दुखद घटना मौजूदा सामाजिक बुराइयों को उजागर करती है, यह दर्शाती है कि कैसे 21वीं सदी में भी लोगों को जाति, पंथ और धर्म के आधार पर सताया जाता है।
#WATCH | चंडीगढ़: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने दिवंगत IPS अधिकारी वाई. पूरन कुमार के परिवार से मुलाकात करने के बाद कहा, "यह दुखद घटना मौजूदा सामाजिक बुराइयों को उजागर करती है, यह दर्शाती है कि कैसे 21वीं सदी में भी लोगों को जाति, पंथ और धर्म के आधार पर सताया जाता है... आज मैं… pic.twitter.com/GUJNTDsCp9
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 14, 2025
14 Oct 2025 01:32 PM (IST)
बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जयसवाल ने कहा कि कहीं कोई नाराजगी नहीं है, सब ठीक है। NDA पूरी चट्टानी एकता के साथ चुनाव लड़ेगा।
#WATCH | पटना: बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा, "कहीं कोई नाराज़गी नहीं है, सब ठीक है। NDA पूरी चट्टानी एकता के साथ चुनाव लड़ेगा।" pic.twitter.com/OweMW3oOAx
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 14, 2025
14 Oct 2025 01:09 PM (IST)
उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि जहां भी अत्याचार और अन्याय हो रहा है, हमारे नेता राहुल गांधी पूरी मजबूती से खड़े हैं। आज हम सब पूरी ताकत से अपने नेता के साथ खड़े हैं क्योंकि वे अकेले ऐसे व्यक्ति हैं जो अत्याचार और अन्याय का मुद्दा उठा रहे हैं।
#WATCH | लखनऊ: उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा, "जहां भी अत्याचार और अन्याय हो रहा है, हमारे नेता राहुल गांधी पूरी मजबूती से खड़े हैं। आज हम सब पूरी ताकत से अपने नेता के साथ खड़े हैं क्योंकि वे अकेले ऐसे व्यक्ति हैं जो अत्याचार और अन्याय का मुद्दा उठा रहे हैं। किसी… https://t.co/aGNDhiECHP pic.twitter.com/oJHMC78Tdr
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 14, 2025
14 Oct 2025 11:02 AM (IST)
JDU के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने कहा कि विपक्ष के लोगों को पता है कि वे चुनाव मैदान में साफ हो चुके हैं। इसलिए NDA में क्या हो रहा है इस बारे में भ्रांतियां फैला रहे हैं। नीतीश कुमार चुनाव मैदान के लिए तैयार हैं। वे NDA के लिए चुनाव प्रचार भी करेंगे। एक-एक चीज पर उनकी नजर है। NDA एक साथ है। नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही ये चुनाव संभव है।
#WATCH पटना (बिहार): JDU के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने कहा, "विपक्ष के लोगों को पता है कि वे चुनाव मैदान में साफ हो चुके हैं। इसलिए NDA में क्या हो रहा है इस बारे में भ्रांतियां फैला रहे हैं। नीतीश कुमार चुनाव मैदान के लिए तैयार हैं। वे NDA के लिए चुनाव प्रचार भी… pic.twitter.com/Y71IoqUVBx
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 14, 2025
14 Oct 2025 10:17 AM (IST)
JDU नेता गोपाल मंडल बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास के बाहर प्रदर्शन कर बैठे। उन्होंने कहा कि हमें मुख्यमंत्री से मिलना है, टिकट मिलेगा, टिकट लिए बिना नहीं जाएंगे। जब वहां तक खबर पहुंचेगी तब वे हमसे जरूर मिलेंगे।
14 Oct 2025 09:40 AM (IST)
गूगल अपना भारत में पहला और देश के डिजिटल हिस्ट्री में सबसे बड़ा निवेश करने जा रहा है। कंपनी 10 अरब डॉलर की लागत से आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में 1 गीगावॉट क्षमता वाली डेटा सेंटर स्थापित करेगी।
14 Oct 2025 08:51 AM (IST)
जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा (LoC) पर माछिल के पास दो आतंकवादी मारे गए हैं। सुरक्षाकर्मियों द्वारा अभी भी तलाशी अभियान जारी है।भारतीय सेना ने इस बात की जानकारी दी है।
14 Oct 2025 08:24 AM (IST)
कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी आज चंडीगढ़ जाएंगे। इस दौरान वह IPS वाई पूरन कुमार के परिवार से शाम 5.30 बजे मुलाकात करेंगे। गौरतलब है कि हरियाणा के सीनियर आईपीएस अधिकारी वाई पूरन कुमार ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। अपने सुसाइड नोट में उन्होंने डीजीपी समेत 13 अधिकारियों पर आरोप लगाया था।
14 Oct 2025 07:58 AM (IST)
आईएमएफ प्रमुख क्रिस्टालिना जॉर्जीवा ने कहा है कि भारत, साहसिक आर्थिक सुधारों और मजबूत डिजिटल बुनियादी ढांचे के साथ, विश्व अर्थव्यवस्था में एक प्रमुख विकास इंजन के रूप में उभर रहा है और चीन की धीमी विकास दर के बीच यह देश दुनिया के लिए एक आशा की किरण है।
14 Oct 2025 07:56 AM (IST)
कर्नाटक के मंत्री प्रियांक खड़गे द्वारा अपने राज्य में RSS की गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाने की मांग पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि वह सिर्फ प्रचार के लिए इस तरह के बयान देते हैं। इंदिरा गांधी ने भी यही कोशिश की थी और उन्हें सत्ता गंवानी पड़ी थी।
#WATCH अमरावती, महाराष्ट्र | कर्नाटक के मंत्री प्रियांक खड़गे द्वारा अपने राज्य में RSS की गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाने की मांग पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, "... वह सिर्फ प्रचार के लिए इस तरह के बयान देते हैं... इंदिरा गांधी ने भी यही कोशिश की थी और उन्हें… pic.twitter.com/4JMg36U9in
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 14, 2025
14 Oct 2025 07:54 AM (IST)
हमास ने गजा में रखे इजरायली बंधकों को फलस्तीनी कैदियों और बंदियों के बदले छोड़ना शुरू कर दिया है। यह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की गजा शांति योजना के पहले चरण का हिस्सा है। समझौते के तहत पिछले शुक्रवार से संघर्ष विराम लागू हुआ। हमास और इजरायली के बीच दो साल से जारी संघर्ष में 67,869फिलिस्तीनियों की मौत हुई है।
14 Oct 2025 06:44 AM (IST)
हिंद महासागर में अफ्रीका के पूर्वी तट पर स्थित द्वीपीय देश मेडागास्कर में हफ्ते तक चले युवाओं के उग्र विरोध-प्रदर्शन के बाद वहां के राष्ट्रपति आंद्रे राजोएलिना देश छोड़कर भाग निकले हैं।
14 Oct 2025 06:41 AM (IST)
बिहार विधानसभा चुनाव के लिए पूर्व विधायक अनंत सिंह मोकामा विधानसभा सीट से आज 14 अक्टूबर को नामांकन दाखिल करेंगे। अनंत सिंह ने अपने समर्थकों से इस दिन नामांकन में शामिल होने की अपील की है। इस बार वह जदयू के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं।
14 Oct 2025 06:40 AM (IST)
हरियाणा के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी वाई पूरन कुमार सुसाइड मामले में बड़ा एक्शन हुआ है। सूत्रों के मुताबिक सुसाइड नोट में नाम और परिवार के आरोपों के बीच सरकार ने राज्य के डीजीपी शत्रुजीत कपूर को लंबी छुट्टी पर भेज दिया गया है। पुलिस ने इस मामले में डीजीपी समेत उन सभी अधिकारियों के खिलाफ खिलाफ एफआईआर दर्ज की है, जिनके नाम सुसाइड नोट में लिखे थे।
14 Oct 2025 06:38 AM (IST)
सुप्रीम कोर्ट में सोनम वांगचुक की रिहाई की मांग वाली याचिका पर मंगलवार को सुनवाई होगी। जस्टिस अरविंद कुमार और जस्टिस एनवी अंजारिया की बेंच इस मामले की सुनवाई करेगी। वांगचुक की पत्नी गीतांजलि अंगमो ने 2 अक्टूबर को आर्टिकल 32 के तहत कोर्ट में हेबियस कार्पस (बंदी प्रत्यक्षीकरण) याचिका दायर की थी। इसमें उन्होंने पति की NSA के तहत गिरफ्तारी को चुनौती दी थी।
14 Oct 2025 06:37 AM (IST)
जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा सेक्टर में सोमवार शाम लाइन ऑफ कंट्रोल (LoC) पर संदिग्ध हलचल देखी गई, जिसके बाद भारतीय सेना ने जवाबी फायरिंग की। सूत्रों के मुताबिक यह संभावित घुसपैठ की कोशिश थी, जिसे सेना ने समय रहते नाकाम कर दिया। सेना के अधिकारियों ने बताया कि यह घटना शाम करीब 7 बजे हुई, जब माछिल और डुडनियाल इलाके में सैनिकों ने कुछ संदिग्ध गतिविधि देखी।
14 Oct 2025 06:36 AM (IST)
आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने पटना में उम्मीदवारों को सिंबल देने का काम शुरू कर दिया है। परबत्ता सीट से डॉ संजीव कुमार और मटिहानी सीट से बोगो सिंह को सिंबल मिला है। इसके अलावा, हथुआ विधानसभा सीट पर RJD ने राजेश कुमार सिंह उर्फ राजेश कुशवाहा को सिंबल दिया है।






