-
सोम, 29 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Neet Ug Exam Will Be Computer Based From Next Year Nta Dharmendra Pradhan Announces
अगले साल से कंप्यूटर बेस्ड होगी NEET परीक्षा, धर्मेंद्र प्रधान ने किया ऐलान, री-एग्जाम की नहीं देनी होगी फीस
- Written By: प्रिया जैस
Dharmendra Pradhan on NEET-UG Re-Exam: नीट परीक्षा को लेकर एनटीए ने बड़ा फैसला लिया है। एनटीए ने अगले साल से नीट की परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड करने का ऐलान किया है।

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान (सौजन्य-IANS)
NEET-UG Re-exam: देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी 2026 के री-एग्जाम की नई तारीखों का ऐलान किया गया है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस विषय में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने इसी दौरान कंप्यूटर बेस्ट नीट एग्जाम का भी ऐलान किया। अब 22 लाख छात्रों को फिर से परीक्षा देनी होगी।
एनटीए अब 21 जून को NEET-UG री-एग्जाम आयोजित कर रही है। इस विषय में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने जानकारी दी कि 14 जून तक सभी छात्रों को एडमिट कार्ड मिल जाएंगे। नीट परीक्षा के दिन छात्रों के आवागमन का पूरा ख्याल रखा जाएगा। दोबारा परीक्षा की कोई फीस नहीं लेंगे। सभी छात्रों को एक हफ्ते पहले परीक्षा सेंटर चुनने का विकल्प दिया जाएगा।
परीक्षा में 15 मिनट का अतिरिक्त समय
उन्होंने यह भी कहा, परीक्षा से जुड़ी औपचारिकताओं, जैसे कि OMR शीट पर शुरू और आखिर में हस्ताक्षर करने के बारे में एक और बात उठाई गई थी। इससे छात्रों को मिलने वाला मुख्य समय कम हो रहा था। परीक्षा का समय दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक होने को ध्यान में रखते हुए, NTA ने इसे 15 मिनट और बढ़ाने का फैसला किया है। अब सभी छात्रों को परीक्षा के दौरान 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
ICAI CA Intermediate Result 2026 Out: सीए इंटरमीडिएट मई परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक
बंगलूरू सिटी सिविल कोर्ट ने 110 पदों पर भर्ती निकाली, 1 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन
BOI Recruitment 2026: बैंक ऑफ इंडिया में 779 क्रेडिट ऑफिसर पदों पर भर्ती, 30 जून से शुरू होंगे आवेदन
थ्री लैंग्वेज पॉलिसी के लिए CBSE ने जारी की नई गाइडलाइन, इन छात्रों को मिलेगी विशेष छूट
Delhi: Union Education Minister Dharmendra Pradhan says, “…Our responsibility is to ensure that the NTA remains error-free. We are committed to a zero-error approach, and the Indian system will make it happen. That’s why we’re approaching this exam with an open mind. As I… pic.twitter.com/rRRyEMViuS — IANS (@ians_india) May 15, 2026
पेपर लीक पर जीरो टॉलेरेंस नीति
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने पेपर लीक मामले को लेकर कहा कि इस बार पेपर लीक माफिया नहीं बचेंगे। 21 जून को होने वाली परीक्षा से पहले पेपर लीक माफिया को सजा दी जाएगी। उन्होंने बताया कि पेपर लीक पर जीरो टॉलेरेंस नीति अपनाई जा रही है। गलत कामों के प्रति हमारी जीरो टॉलरेंस नीति है और यह परीक्षा माफिया के खिलाफ एक लंबी लड़ाई है।
Delhi: Union Education Minister Dharmendra Pradhan says, “…Today, on the 15th, we are coming forward with a new date… Our approach remains the same—zero tolerance for malpractice. This is a long-drawn battle against the exam mafias and anti-social elements. Even now, in the… pic.twitter.com/rQQPAUKhnd — IANS (@ians_india) May 15, 2026
अलग-अलग सोशल मीडिया हैंडल गलत जानकारी फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। सिस्टम को चुनौती दी जा रही है और इसे देखते हुए, जांच CBI को सौंप दी गई है, जिसने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी है। यह इस गड़बड़ी की तह तक जाएगी। इस बार हम गलत काम नहीं होने देंगे। हम सभी छात्रों को लेकर बहुत दुखी और चिंतित हैं, लेकिन देश के हित में हमें यह मुश्किल फैसला लेना पड़ा।
यह भी पढ़ें – ‘फ्रैंकफर्ट से हैदराबाद आ रही फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी, हैदराबाद एयरपोर्ट पर मची अफरा-तफरी
अगले साल से कंप्यूटर बेस्ड होगी परीक्षा
NEET-UG परीक्षा के संबंध में एक बड़ी घोषणा करते हुए शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि अगले साल से यह परीक्षा कंप्यूटर-बेस्ड प्रारूप में आयोजित की जाएगी। NEET की दोबारा परीक्षा पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, इसकी मूल वजह OMR शीट थी, और इसलिए अगले साल से यह परीक्षा कंप्यूटर-आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी।
#WATCH | Delhi | On NEET re-examination, Union Education Minister Dharmendra Pradhan says, “The root cause of this was OMR and therefore, from the next year, the exam will be conducted in Computer-Based Test (CBT) mode…” pic.twitter.com/5BepLQD7CC — ANI (@ANI) May 15, 2026
आपको जानकारी दें, कि राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने भारत सरकार की मंजूरी के साथ, NEET-UG 2026 के री-एग्जाम की तारीखों की घोषणा की। अब यह परीक्षा रविवार, 21 जून 2026 को आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों और अभिभावकों से अनुरोध किया गया है कि वे केवल NTA के आधिकारिक माध्यमों पर ही भरोसा करें।
Neet ug exam will be computer based from next year nta dharmendra pradhan announces
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
बंगाल विधानसभा में नया सुरक्षा बिल पास, गुंडागर्दी करने वालों की संपत्ति होगी जब्त; 1 साल की होगी जेल
Jun 29, 2026 | 10:16 PMAmravati News: 30 जून से खुलेंगे स्कूल, पहली कक्षा के 15 हजार से अधिक विद्यार्थियों का प्रवेश
Jun 29, 2026 | 10:13 PMHSRP नंबर प्लेट के लिए बचा है सिर्फ एक दिन; 1 जुलाई से कटेगा भारी चालान और बंद होंगी RTO सेवाएं
Jun 29, 2026 | 10:10 PMछत्रपति संभाजीनगर में पथ विक्रेता समिति चुनाव का ऐलान, 25 जुलाई को मतदान, 1 जुलाई से नामांकन पत्र मिलेंगे
Jun 29, 2026 | 10:00 PMआषाढ़ में उगते सूरज को जल चढ़ाने वाला यह रहस्य बहुत कम लोग जानते हैं, मान्यता है बदल सकती है किस्मत
Jun 29, 2026 | 09:57 PM‘राम को लूटा, देश को लूटा…’, राम मंदिर चोरी कांड पर भड़के कपिल सिब्बल; बोले- अच्छे दिन का नारा झूठा
Jun 29, 2026 | 09:51 PM‘सपा की साइकिल दंगा और कर्फ्यू लाती है’, पीलीभीत में विपक्ष पर गरजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ
Jun 29, 2026 | 09:42 PMवीडियो गैलरी

Russia Oil Crisis: रूस में Petrol Diesel का संकट! Putin परेशान, आखिर हुआ क्या?, VIDEO
Jun 29, 2026 | 07:06 PM
जो खतरा बनेगा, उसका एनकाउंटर होगा! अखिलेश यादव पर जमकर बरसे रवि किशन – VIDEO
Jun 29, 2026 | 12:08 PM
UP में अवैध मजार गरजा बाबा का बुलडोजर, गाजियाबाद में भारी पुलिस बल के बीच किया जमींदोज, देखें VIDEO
Jun 28, 2026 | 09:32 PM
मिर्जापुर के एक्टर का रो-रोकर बुरा हाल, बोले- हमें जान से मारने की मिल रही धमकी; VIDEO वायरल
Jun 28, 2026 | 09:21 PM
पास में ही था डस्टबिन, फिर भी ट्रेन की सीट के नीचे फैलाया कचरा; महिला का VIDEO देख भड़के लोग
Jun 28, 2026 | 09:11 PM
भरत तिवारी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आते ही फूटा लोगों का गुस्सा, बिहार में बड़े बवाल के मिले संकेत! VIDEO
Jun 28, 2026 | 02:36 PM














