
Aaj Ki Taza Khabar: PM Modi ने रविवार को असम के दरांग जिले के मंगलदोई में 6,300 करोड़ रुपये की स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की आधारशिला रखी। इस दौरान उन्होंने ‘मां की गाली’ दिए जाने पर भी बात की।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद को भगवान शिव का भक्त बताते हुए विपक्ष के आरोपों और गालियों पर तीखा जवाब दिया। पीएम मोदी ने कांग्रेस पर भी हमला बोला और कहा कि उनका नियंत्रण सिर्फ जनता के हाथ में है।
14 Sep 2025 09:30 PM (IST)
भारतीय मसम विभाग ने कल यानी सोमवार 15 सितंबर के लिए देश के आठ राज्यों में बहुत भारी बारिश की आशंका जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। कल के मौसम से संबंधित विस्तृत खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
14 Sep 2025 09:26 PM (IST)
भारतीय महिला टीम बड़ा झटका लगा। जहां ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाफ हरमनप्रीत कौर की टीम को हार का सामना करना पड़ा है। तीन ODI मैचों की सीरीज के पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 8 विकेट से शिकस्त दी है।
14 Sep 2025 08:27 PM (IST)
भारतीय महिला हॉकी टीम ने महिला एशिया कप 2025 के फाइनल में चीन से 1-4 से हारकर रजत पदक जीता।
Indian women's hockey team claim silver medal after losing 1-4 to China in the final of the Women's Asia Cup 2025 pic.twitter.com/GEgwOstCzB
— ANI (@ANI) September 14, 2025
14 Sep 2025 07:50 PM (IST)
तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने 'वोट चोरी' के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया है। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता अपने हाथों में पोस्टर-बैनर लेकर नारेबाजी करते हुए नजर आए हैं।
#WATCH | Chennai: Tamil Nadu Youth Congress holds a protest march over the issue of 'vote chori' pic.twitter.com/1MYnBtooGR
— ANI (@ANI) September 14, 2025
14 Sep 2025 07:01 PM (IST)
महाराष्ट्र के ठाणे पहुंचे केन्द्रीय मंत्री चिराग पासवान ने आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर कहा कि हम बिहार में चुनाव की दहलीज पर खड़े हैं...मैंने यहां कई बिहारियों से भी मुलाकात की है, और मैंने उन सभी से आग्रह किया है कि चुनाव के समय यह जरूरी है कि वे अपने राज्य में जाएं और ऐसी सरकार चुनें जो जवाबदेह हों"
#WATCH | Thane, Maharashtra: On upcoming Bihar Assembly elections, Union Minister Chirag Paswan says, "We are standing on the threshold of elections in Bihar... I have also met many Biharis here, and I have urged all of them that at the time of elections it is necessary that they… pic.twitter.com/NQs3dooevX
— ANI (@ANI) September 14, 2025
14 Sep 2025 06:20 PM (IST)
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने हरिद्वार से लौटते समय कार के नाले में गिरने से एक ही परिवार के 7 लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया।
Rajasthan CM Bhajanlal Sharma expresses condolences over the death of 7 people of the same family who died after their car fell into a drain while returning from Haridwar https://t.co/ao6PFx5kBf pic.twitter.com/7ykC7QnZoo
— ANI (@ANI) September 14, 2025
14 Sep 2025 05:24 PM (IST)
पूर्वोत्तर भारतीय राज्य असम में रविवार को जोरदार भूकंप आया है। इसके झटके पश्चिम बंगाल तक महसूस किए गए हैं। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.9 आंकी गई है।
सिलीगुड़ी में शाम 4.41 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसका केंद्र असम के धेकियाजुली से 16 किलोमीटर दूर था। भारत के अलावा नेपाल बांग्लादेश भूटान म्यांमार और चीन में भी झटके महसूस हुए जिससे लोग अपने घरों और दफ्तरों से बाहर निकल आए। #Earthquake #Siliguri #Assam #BreakingNews pic.twitter.com/wCofQneQOn
— Arpit shukla ✍🏽 (@JournoArpit) September 14, 2025
14 Sep 2025 04:50 PM (IST)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम के गोलाघाट में कहा कि कांग्रेस ने असम और पूर्वोत्तर के महान सपूतों को कभी उचित सम्मान नहीं दिया। इस धरती ने लाचित बोरफुकन जैसे वीर योद्धाओं को जन्म दिया, फिर भी कांग्रेस ने उन्हें कभी उचित सम्मान नहीं दिया। हमारी सरकार ने लाचित बोरफुकन की वंशावली को सम्मान दिया है। हमने राष्ट्रीय स्तर पर उनकी 400वीं जयंती मनाई है और उनकी जीवनी 23 भाषाओं में प्रकाशित की है।
Golaghat, Assam: Prime Minister Narendra Modi says, "The Congress never gave due recognition to the great sons of Assam and the Northeast. This land has produced brave warriors like Lachit Borphukan, yet Congress never honored them as they deserved. Our government has given… pic.twitter.com/eic1BJqOf5
— IANS (@ians_india) September 14, 2025
14 Sep 2025 04:18 PM (IST)
प्रधानमंत्री मोदी के सोमवार को प्रस्तावित बिहार दौरे पर राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा, "प्रधानमंत्री 'जुमले की बारिश' करने आ रहे हैं... कोई विकास कार्य नहीं हो रहा है। प्रधानमंत्री किसी वास्तविक मुद्दे पर नहीं बोलेंगे। वह केवल घुसपैठियों के बारे में बात करेंगे। वह बिहार के विकास या गरीबों के जीवन को बेहतर बनाने के बारे में बात नहीं करेंगे। प्रधानमंत्री पूर्णिया आ रहे हैं, हो सकता है कि वह वहां मेडिकल कॉलेज भी जाएं, 'साथ में मेरे चाचा को भी ले जाएं'। वह देखेंगे कि वास्तविकता क्या है..."
#WATCH | Patna | On PM Modi's upcoming visit to Bihar tomorrow, RJD leader Tejashwi Yadav says, "The PM is coming to do 'Jumle ki Barish'... No development work is being done. The PM will not speak on any real issue. He will only talk about infiltrators. He will not talk about… pic.twitter.com/92MJmH9l7Q
— ANI (@ANI) September 14, 2025
14 Sep 2025 03:32 PM (IST)
एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच दुबई में आज खेले जाने वाले मैच को लेकर सियासी संग्राम थम नहीं रहा है। आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने कहा है पाकिस्तान के साथ मैच खेलना देश के साथ गद्दारी है।
14 Sep 2025 01:57 PM (IST)
लेंगपुई एयरपोर्ट पर पैसेंजर्स ने बवाल काट दिया है। दिल्ली जाने वाली फ्लाइट कैंसिल होने की वजह से बड़ी संख्या में पैसेंजर्स यहां फंसे हुए हैं। पैसेंजर्स को बताया गया है कि मौसम खराब होने की वजह से फ्लाइट कैंसिल हो गई है।
14 Sep 2025 12:44 PM (IST)
PM Modi ने रविवार को असम के दरांग जिले के मंगलदोई में 6,300 करोड़ रुपये की स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की आधारशिला रखी। इस दौरान उन्होंने ‘मां की गाली’ दिए जाने पर भी बात की।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद को भगवान शिव का भक्त बताते हुए विपक्ष के आरोपों और गालियों पर तीखा जवाब दिया। पीएम मोदी ने कांग्रेस पर भी हमला बोला और कहा कि उनका नियंत्रण सिर्फ जनता के हाथ में है।
14 Sep 2025 12:01 PM (IST)
नेपाल में अंतरिम सरकार की प्रधानमंत्री सुशीला कार्की ने अब कार्यभार संभाल लिया। माना जा रहा है कि आज मंत्रिमंडल का विस्तार भी किया जा सकता है।
14 Sep 2025 11:44 AM (IST)
दिल्ली पुलिस की सेंट्रल रेंज, क्राइम ब्रांच ने एक बड़े फर्जी वीजा अपॉइंटमेंट रैकेट का भंडाफोड़ किया। इस ऑपरेशन में पुलिस ने तीन आरोपियों, दीपक पांडे, यश सिंह और वसीम अकराम, को गिरफ्तार किया है।
आरोपी खुद को वीजा कंसल्टेंट और वीएफएस ग्लोबल के कर्मचारी बताकर लोगों को ठगते थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से जालसाजी में इस्तेमाल किए गए मोबाइल फोन, लैपटॉप, बैंक अकाउंट रिकॉर्ड और फर्जी दस्तावेज बनाने वाले उपकरण भी बरामद किए हैं।
14 Sep 2025 11:16 AM (IST)
हर साल 14 सितंबर को मनाया जाने वाला हिंदी दिवस, हिंदी को भारत की आधिकारिक भाषाओं में से एक के रूप में अपनाने की याद में मनाया जाता है। इस दिन का ऐतिहासिक महत्व है, क्योंकि 1949 में संविधान सभा ने संविधान के प्रारूपण के दौरान आधिकारिक भाषा के ढांचे पर आम सहमति बनाई थी। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, "आप सभी को हिंदी दिवस की अनंत शुभकामनाएं। हिंदी केवल संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि हमारी पहचान और संस्कारों की जीवंत धरोहर है।"
14 Sep 2025 10:35 AM (IST)
गुजरात के भरूच में पनोली जीआईडीसी स्थित एक कंपनी में भीषण आग लग गई है। आग पर काबू पाने के लिए 15 से ज्यादा दमकल गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। अभी तक किसी के हताहत होने या घायल होने की खबर नहीं है।
14 Sep 2025 09:45 AM (IST)
राजस्थान के दौसा जिले में 50 से ज्यादा छात्र बीमार पड़ गए हैं। जिला कलेक्टर देवेंद्र कुमार ने कहा, "चूड़ियावास के एक स्कूल से लगभग 50 से ज्यादा छात्र पेट दर्द और सिरदर्द की शिकायत के साथ नांगल सीएचसी आए। लगभग 15 से 20 छात्रों को दौसा के जिला अस्पताल रेफर किया गया। प्रारंभिक कारण यह है कि उन्हें दिया गया खाना संभवतः घटिया क्वालिटी का था। बच्चों की हालत अब स्थिर है।
14 Sep 2025 09:31 AM (IST)
मुजफ्फरपुर में पूर्व डिप्टी सीएम और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आई है। जनसभा खत्म होने के बाद हेलीकॉप्टर के पास काली शर्ट पहने एक युवक सुरक्षा घेरे को तोड़कर अंदर घुस गया।
14 Sep 2025 07:21 AM (IST)
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हिंदी दिवस के अवसर पर शुभकामनाएं दीं। सीएम ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बधाई संदेश लिखा।
आज हिन्दी दिवस है। इस अवसर पर सभी हिन्दी भाषी भाई-बहनों को मेरी हार्दिक शुभ कामनाएँ। प्रत्येक वर्ष हम श्रद्धा के साथ हिन्दी दिवस मनाते हैं। हम सभी भाषाओं के प्रति श्रद्धावान हैं।
इस संदर्भ में कहूँ तो वर्ष 2011 के बाद से राज्य में हिन्दी भाषी लोगों के विकास के लिए हमने कई अहम…
— Mamata Banerjee (@MamataOfficial) September 14, 2025
14 Sep 2025 07:08 AM (IST)
AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, असम के मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और उन सभी से मेरा सवाल है कि आपके पास पाकिस्तान के खिलाफ क्रिकेट मैच खेलने से इनकार करने की शक्ति नहीं है, जिसने पहलगाम में हमारे 26 नागरिकों का धर्म पूछा और उन्हें गोली मार दी।
#WATCH | Hyderabad, Telangana: AIMIM chief Asaduddin Owaisi says, "... My question to the Chief Minister of Assam, the Chief Minister of Uttar Pradesh, and all of them is that you don't have the power to refuse to play a cricket match against Pakistan which asked for the religion… pic.twitter.com/AqGlX2eRqE
— ANI (@ANI) September 13, 2025
14 Sep 2025 07:01 AM (IST)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से पश्चिम बंगाल का दो दिनी दौरा करेंगे। इस दौरान वे कोलकाता में सशस्त्र बलों के संयुक्त कमांडर सम्मेलन का उद्घाटन भी करेंगे। एक महीने से भी कम समय में पीएम मोदी का कोलकाता का यह दूसरा दौरा होगा।






