‘मैं भगवान शिव का भक्त हूं, सारा जहर…’, मां को दी गई गाली पर क्या बोल गए पीएम मोदी?

PM Modi ने रविवार को असम के दरांग जिले के मंगलदोई में 6,300 करोड़ रुपये की स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की आधारशिला रखी। इस दौरान उन्होंने ‘मां की गाली’ दिए जाने पर भी बात की।
PM Narendra modi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, फोटो- सोशल मीडिया
Published on
Updated on

PM Modi Assam Visit:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद को असम दौरे के दौरान भगवान शिव का भक्त बताते हुए विपक्ष के आरोपों और गालियों पर तीखा जवाब दिया। पीएम मोदी ने कांग्रेस पर भी हमला बोला और कहा कि उनका नियंत्रण सिर्फ जनता के हाथ में है।

प्रधानमंत्री ने दरांग मेडिकल कॉलेज और अस्पताल, एक नर्सिंग कॉलेज और एक जीएनएम स्कूल की आधारशिला रखी। इन परियोजनाओं में कुल 570 करोड़ रुपये का निवेश होगा। इसके साथ ही गुवाहाटी रिंग रोड परियोजना की भी शुरुआत की गई, जो राज्य के यातायात नेटवर्क को बेहतर बनाएगी।

भगवान शिव का उदाहरण देकर विपक्ष को जवाब

अपने भाषण में पीएम मोदी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा, "मैं भगवान शिव का भक्त हूं। कोई मुझे कितनी भी गाली दे, मैं सारा जहर निगल जाता हूं।" उन्होंने कहा कि वह आलोचनाओं से घबराते नहीं हैं और उनका रिपोर्ट कार्ड जनता के सामने है, वही उनके असली मालिक हैं।

कांग्रेस पर भूपेन हजारिका के अपमान का आरोप

प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर असम के महान गायक और भारत रत्न भूपेन हजारिका का अपमान करने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा पूर्वोत्तर की अस्मिता और संस्कृति का अनादर किया है। उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि मेरा रिपोर्ट सिर्फ देश की 140 करोड़ जनता है और वही मेरा मालिक भी है।

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार असम दौरा

प्रधानमंत्री ने कहा कि वह ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार असम आए हैं। उन्होंने यह बात सुरक्षा व्यवस्था और केंद्र सरकार की कार्रवाईयों की ओर इशारा करते हुए कही। उन्होंने कहा कि यह सरकार असम और पूर्वोत्तर के विकास को प्राथमिकता देती है।

विपक्षी मंच से मां को गाली देने की घटना

पीएम मोदी ने उस हालिया घटना का जिक्र किया जब बिहार के दरभंगा में विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' की वोटर अधिकार यात्रा के मंच से प्रधानमंत्री और उनकी मां को अपशब्द कहे गए थे। इस मामले में भाजपा ने कानूनी कार्रवाई की और पटना के कोतवाली थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई गई। आपको बता दें कि दरभंगा पुलिस ने इस मामले में सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के निवासी मोहम्मद रिजवी उर्फ राजा को गिरफ्तार किया है जो इस मामले में प्रमुख आरोपी है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com