
लाइव ब्रेकिंग न्यूज अपडेट (डिजाइन फोटो)
Aaj Ki Taza Khabar LIVE Update: जस्टिस सूर्यकांत आज यानी सोमवार को भारत के 53वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ले ली है। न्यायमूर्ति सूर्यकांत का कार्यकाल 9 फरवरी, 2027 तक रहेगा। सुप्रीम कोर्ट में जज रहते हुए जस्टिस सूर्यकांत ने कई दमदार फैसले दिए हैं। चाहे वह अनुच्छेद 370 हो, राजद्रोह का कानून हो या पेगासस का मामला हो इन फैसले में जस्टिस सूर्यकांत की अहम भूमिका रही।
24 Nov 2025 09:01 PM (IST)
लखनऊ के लुलु मॉल में सोमवार शाम एक धमकी भरा पत्र मिलने से हड़कंप मच गया। इस पत्र में दावा किया गया कि अगले 24 घंटे में शहर के कई स्कूलों, सरकारी इमारतों और प्रमुख स्थलों को बम से उड़ाया जाएगा। पत्र में किसी व्यक्ति या संगठन का नाम नहीं था, लेकिन उसमें संभावित तबाही की चेतावनी दी गई थी।
24 Nov 2025 08:27 PM (IST)
लखनऊ एडीसीपी मध्य जितेंद्र कुमार दुबे ने बताया, पैदल गश्त हमारी नियमित प्रक्रिया है। अधिकारियों के साथ डॉग स्क्वायड भी है। एक महत्वपूर्ण (श्री राम जन्मभूमि ध्वजारोहण) आयोजन भी है। इसको लेकर भी अतिरिक्त सतर्कता इस क्षेत्र में बरती जा रही है। सरकारी भवन, विधानसभा भवन आदि स्थानों पर सतर्कतापूर्ण चेकिंग करा रहे हैं।
#WATCH लखनऊ: एडीसीपी मध्य लखनऊ जितेंद्र कुमार दुबे ने बताया, "पैदल गश्त हमारी नियमित प्रक्रिया है। अधिकारियों के साथ डॉग स्क्वायड भी है। एक महत्वपूर्ण (श्री राम जन्मभूमि ध्वजारोहण) आयोजन भी है। इसको लेकर भी अतिरिक्त सतर्कता इस क्षेत्र में बरती जा रही है। सरकारी भवन, विधानसभा भवन… https://t.co/jZTf4J1zpt pic.twitter.com/cDa8d9unrH
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 24, 2025
24 Nov 2025 07:21 PM (IST)
असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा ने कामरूप (मेट्रो) जिले के खेतड़ी में इंडो-इजराइल एग्रीकल्चरल प्रोजेक्ट के तहत सब्जियों के लिए सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस का उद्घाटन किया। इस मौके पर असम के कृषि मंत्री अतुल बोरा और भारत में इज़राइल के राजदूत, रूवेन अजार भी मौजूद रहे।
#WATCH असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा ने कामरूप (मेट्रो) जिले के खेतड़ी में इंडो-इज़राइल एग्रीकल्चरल प्रोजेक्ट के तहत सब्जियों के लिए सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस का उद्घाटन किया।
इस मौके पर असम के कृषि मंत्री अतुल बोरा और भारत में इज़राइल के राजदूत, रूवेन अजार भी मौजूद रहे। pic.twitter.com/5ng63yhrkY
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 24, 2025
24 Nov 2025 06:46 PM (IST)
श्री राम जन्मभूमि मंदिर में ध्वजारोहण समारोह से पहले तैयारियां की गई हैं।
#WATCH अयोध्या (यूपी): श्री राम जन्मभूमि मंदिर में ध्वजारोहण समारोह से पहले तैयारियां की गई हैं।
वीडियो राम पथ से है। pic.twitter.com/HibaIDodbg
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 24, 2025
24 Nov 2025 06:01 PM (IST)
राज्य में SIR पर पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने बताया, जल्दबाजी का काम शैतान का होता है, वही काम चुनाव आयोग का हो रहा है। जिस तरह एक महीने के अंदर मतदाता सूची बनाने की बात कही जा रही है। इसमें कई पात्र लोग हिस्सा नहीं ले पाएंगे और अवैध मतदाता अपना नाम देकर जाएंगे। 16 BLOs की आत्महत्या की घटनाएं सामने आ गई। चिंताजनक स्थिति बनी हुई है।
#WATCH रांची: राज्य में SIR पर पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने बताया, "जल्दबाजी का काम शैतान का होता है, वही काम चुनाव आयोग का हो रहा है। जिस तरह एक महीने के अंदर मतदाता सूची बनाने की बात कही जा रही है। इसमें कई पात्र लोग हिस्सा नहीं ले पाएंगे और अवैध मतदाता अपना नाम… pic.twitter.com/y5wPtjm5rF
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 24, 2025
24 Nov 2025 05:51 PM (IST)
विराट कोहली ने अभिनेता धर्मेंद्र के निधन पर दुख जताया। कोहली ने लिखा, आज हमने इंडियन सिनेमा के एक लेजेंड को खो दिया है, जिन्होंने अपने चार्म और टैलेंट से दिलों को जीता था। एक सच्चे आइकॉन जिन्होंने उन्हें देखने वाले हर किसी को इंस्पायर किया। भगवान इस मुश्किल समय में परिवार को हिम्मत दे। पूरे परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं।
Today, we have lost a legend of Indian cinema who captivated hearts with his charm and his talent. A true icon who inspired everyone who watched him. May the family find strength in this tough time. My sincere condolences to the whole family. 🙏🙏
— Virat Kohli (@imVkohli) November 24, 2025
24 Nov 2025 05:15 PM (IST)
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्री राम जन्मभूमि मंदिर का निरीक्षण किया।
#WATCH अयोध्या (यूपी): यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने श्री राम जन्मभूमि मंदिर का निरीक्षण किया। pic.twitter.com/XxyLLRxxA3
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 24, 2025
24 Nov 2025 04:31 PM (IST)
पहले T20 ब्लाइंड महिला वर्ल्ड कप 2025 में जीत के बाद, भारतीय महिला टीम बेंगलुरु एयरपोर्ट पर पहुंची।
#WATCH बेंगलुरु, कर्नाटक: पहले T20 ब्लाइंड महिला वर्ल्ड कप 2025 में जीत के बाद, भारतीय महिला टीम बेंगलुरु एयरपोर्ट पर पहुंची। pic.twitter.com/zAIE6vMo32
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 24, 2025
24 Nov 2025 04:28 PM (IST)
राज्यसभा के डिप्टी चेयरमैन हरिवंश नारायण सिंह ने मशहूर एक्टर धर्मेंद्र के निधन पर शोक जताया और कहा, धर्मेंद्र जी का जाना न केवल देश के लिए बल्कि पूरी दुनिया के लिए एक नुकसान है मेरी तरफ से उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। वह एक MP भी थे। मैं उन्हें अपनी तरफ से पुन: विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।
#WATCH दिल्ली: राज्यसभा के डिप्टी चेयरमैन हरिवंश नारायण सिंह ने मशहूर एक्टर धर्मेंद्र के निधन पर शोक जताया और कहा, "धर्मेंद्र जी का जाना न केवल देश के लिए बल्कि पूरी दुनिया के लिए एक नुकसान है मेरी तरफ से उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि... वह एक MP भी थे... मैं उन्हें अपनी तरफ से पुन:… pic.twitter.com/H5idajkgAB
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 24, 2025
24 Nov 2025 04:15 PM (IST)
दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन दक्षिण अफ्रीका ने अपनी दूसरी पारी में बिना विकेट खोए 26 रन जोड़ लिए। पहली पारी में 489 रन बनाने के बाद, भारत को 201 रन पर आउट कर मेहमान टीम ने 288 रन की बढ़त हासिल की। इसके बावजूद उन्होंने फॉलोऑन नहीं दिया। अब दक्षिण अफ्रीका की कुल बढ़त 314 रन हो चुकी है।
24 Nov 2025 03:43 PM (IST)
केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने पटना में कहा, राहुल गांधी सवाल उठा रहे हैं लेकिन SIR लोकतंत्र की मजबूती के लिए कितना आवश्यक है। अवैध तौर पर घुसपैठ करके मतदाता सूची में जो लोग अपना नाम दर्ज करा लिए हैं, उन्हें बाहर होना ही चाहिए। विपक्ष की पार्टियों तुष्टिकरण की नीति के तहत उनका समर्थन कर रही है जो राष्ट्र हित में नहीं है, युवा हित में नहीं है।
#WATCH पटना: केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने कहा, "राहुल गांधी सवाल उठा रहे हैं लेकिन SIR लोकतंत्र की मज़बूती के लिए कितना आवश्यक है। अवैध तौर पर घुसपैठ करके मतदाता सूची में जो लोग अपना नाम दर्ज़ करा लिए हैं, उन्हें बाहर होना ही चाहिए। विपक्ष की पार्टियों तुष्टिकरण की नीति के… pic.twitter.com/dczftAzcpN
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 24, 2025
24 Nov 2025 03:00 PM (IST)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अभिनेता धर्मेंद्र के निधन पर दुख जताते हुए कहा, धर्मेंद्र जी के जाने से भारतीय सिनेमा में एक युग का अंत हो गया है। वह एक आइकॉनिक फिल्म पर्सनैलिटी थे, एक ज़बरदस्त एक्टर थे जिन्होंने अपने हर रोल में चार्म और गहराई लाई। जिस तरह से उन्होंने अलग-अलग रोल किए, उसने अनगिनत लोगों के दिलों को छुआ। धर्मेंद्र जी अपनी सादगी, विनम्रता और प्यार के लिए भी उतने ही जाने जाते थे। इस दुख की घड़ी में, मेरी संवेदनाएं उनके परिवार, दोस्तों और अनगिनत फैंस के साथ हैं। ओम शांति।
The passing of Dharmendra Ji marks the end of an era in Indian cinema. He was an iconic film personality, a phenomenal actor who brought charm and depth to every role he played. The manner in which he played diverse roles struck a chord with countless people. Dharmendra Ji was…
— Narendra Modi (@narendramodi) November 24, 2025
24 Nov 2025 01:39 PM (IST)
बॉलीवुड के ही-मैन कहे जाने वाले दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का 89 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। सांस लेने में तकलीफ के कारण उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
मुंबई: दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का 89 वर्ष की आयु में निधन। उनके घर से एम्बुलेंस रवाना हुई। pic.twitter.com/uRcQQJN0T7
— IANS Hindi (@IANSKhabar) November 24, 2025
24 Nov 2025 01:34 PM (IST)
Dharmendra Health Update: बॉलीवुड के ही-मैन कहे जाने वाले दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र एक बार फिर बीमार पड़ गए हैं। उनके घर के बाहर फैंस की भीड़ लगी है। उनसे मिलने उनकी बेटियां भी पहुंच गई हैं।
24 Nov 2025 12:33 PM (IST)
अयोध्या में मंगलवार को भव्य राम मंदिर के शिखर पर 'धर्म ध्वज' फहराया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ध्वजारोहण करेंगे। इस समारोह के लिए वे उपवास भी रखेंगे। इस पर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी महाराज ने उनकी काफी प्रशंसा की है। ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी महाराज ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "प्रधानमंत्री सरकार के मुखिया हो सकते हैं, लेकिन वे हमेशा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के एक समर्पित प्रचारक रहे हैं। पीएम मोदी और जिस पार्टी के जरिए वे सत्ता में आए, उनका एक साफ मकसद था कि मंदिर बनना चाहिए और उन्होंने उस मिशन को पूरा किया है।"
24 Nov 2025 12:13 PM (IST)
आईआरसीटीसी घोटाला मामले में एक बड़ा मोड़ आया है। बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और राजद की वरिष्ठ नेता राबड़ी देवी ने राऊज एवेन्यू कोर्ट में एक महत्वपूर्ण याचिका दाखिल की है। इस याचिका में उन्होंने मामले की सुनवाई कर रहे जज विशाल गोगने पर पक्षपात का आरोप लगाया है और अनुरोध किया है कि केस को किसी अन्य जज के पास स्थानांतरित किया जाए। राबड़ी देवी का कहना है कि जज पूर्व-नियोजित तरीके से केस को आगे बढ़ा रहे हैं और उनके प्रति न्यायिक दृष्टिकोण निष्पक्ष नहीं दिख रहा है। इसी कारण उन्होंने केस ट्रांसफर की मांग की है।
24 Nov 2025 11:34 AM (IST)
पीएम मोदी ने लिखा, 'न्यायमूर्ति सूर्यकांत के भारत के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ग्रहण समारोह में उपस्थित रहा। उन्हें आगामी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं।'
Attended the oath taking ceremony of Justice Surya Kant as the Chief Justice of India. Best wishes to him for his tenure ahead. pic.twitter.com/62yeSlfmsx
— Narendra Modi (@narendramodi) November 24, 2025

24 Nov 2025 10:43 AM (IST)
न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने राष्ट्रपति भवन में भारत के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें शपथ दिलाई। देखिए तस्वीरें-
Delhi: Justice Surya Kant takes oath as the Chief Justice of India, at Rashtrapati Bhavan. President Droupadi Murmu administers the oath to him.
(Pics: DD News) pic.twitter.com/aOSQZx8SzA
— ANI (@ANI) November 24, 2025
24 Nov 2025 10:00 AM (IST)
पाकिस्तान के पेशावर में FC हेडक्वार्टर के पास धमाका हुआ है। फ्रंटियर कोर के मुख्यालय से दो धमाकों की आवाज सुनी गई। पाकिस्तान के सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर ऑपरेशन शुरू कर दिया है।
24 Nov 2025 09:30 AM (IST)
भारतीय बेंचमार्क सूचकांक सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को हरे निशान में खुले। शुरुआती कारोबार में निफ्टी आईटी, पीएसयू बैंक और फाइनेंशियल सर्विसेज में खरीदारी देखी जा रही थी। सुबह करीब 9 बजकर 27 मिनट पर सेंसेक्स 133.13 अंक या 0.16 प्रतिशत की तेजी के साथ 85,365.05 पर कारोबार कर रहा था। वहीं, निफ्टी 44.10 अंक या 0.17 प्रतिशत की बढ़त के साथ 26112.25 स्तर पर बना हुआ था।
24 Nov 2025 09:04 AM (IST)
अयोध्या स्थित राम मंदिर के ऊपर बड़े ध्वजारोहण समारोह की तैयारियों के चलते सोमवार शाम से राम मंदिर में राम लला के दर्शन भक्तों के लिए बंद रहेंगे। 25 नवंबर को होने वाले इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होंगे। मंदिर के अधिकारियों ने भक्तों को सलाह दी है कि वे अपने आने का प्लान उसी हिसाब से बनाएं, क्योंकि समारोह पूरा होने तक मंदिर बंद रहेगा।
24 Nov 2025 08:01 AM (IST)
गुजरात के सौराष्ट्र इलाके में आज सुबह भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। भूकंप का सेंटर तलाला, सौराष्ट्र से 15 km उत्तर-उत्तर-पूर्व में, कोऑर्डिनेट्स 21.188°N लैटीट्यूड और 70.546°E लोंगिट्यूड पर बताया जा रहा है।
24 Nov 2025 07:27 AM (IST)
मणिपुर सरकार के उपक्रम मणिपुर राज्य फिल्म विकास सोसाइटी (एमएसएफडीएस) के पैलेस ऑडिटोरियम के पर्दे सोमवार से एक बार फिर से पांच दिनों के सिनेमा के लिए उठने वाले हैं। सातवां संगाई फिल्म महोत्सव-2025 समकालीन कहानियों के साथ पुरानी, प्रिय कहानियों को वापस लाएगा। इसके साथ ही ये महोत्सव सिनेमा प्रेमियों, छात्रों और परिवारों को ऐसे सिनेमा का अनुभव करने के लिए आमंत्रित करेगा जो अतीत का सम्मान करते हुए नए को भी अपनाता है।
24 Nov 2025 06:57 AM (IST)
जेएनयू के पूर्व छात्र उमर खालिद मामले पर आज कोर्ट में सुनवाई होगी। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार (21 नवंबर) को सुनवाई हुई थी। जिसमें अदालत ने इस मामले की अगली सुनवाई 24 नवंबर को तय की थी। शीर्ष अदालत दिल्ली पुलिस की उन सात आरोपियों की जमानत याचिकाओं का विरोध करने वाली दलीलें सुनना जारी रखेगी, जिन्होंने जमानत के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।
24 Nov 2025 06:53 AM (IST)
जापान के विदेश मंत्रालय ने ट्वीट कर बताया, "प्रधानमंत्री ताकाइची ने दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग दौरे के दौरान भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बैठक की। दोनों नेताओं ने अगले दशक के लिए जापान-भारत संयुक्त दृष्टिकोण के आधार पर ठोस सहयोग को आगे बढ़ाने और एक स्वतंत्र एवं खुले हिंद-प्रशांत क्षेत्र को साकार करने के लिए मिलकर काम करने पर सहमति व्यक्त की।"
Japan's Ministry of Foreign Affairs tweets, "PM Takaichi held a meeting with Narendra Modi, Prime Minister of India, during her visit to Johannesburg, South Africa. The two leaders concurred to work closely to advance concrete cooperation based on the Japan-India Joint Vision for… pic.twitter.com/hQ9l3uIBNu
— ANI (@ANI) November 23, 2025






