-
सोम, 10 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Politics »
- Kejriwal Saurabh Bharadwaj On India Pakistan Cricket Match
भारत-पाक मैच पर सियासी कोहराम! केजरीवाल ने कहा- पाक से मैच देश से गद्दारी, सौरभ बोले- खून और खेल…
- Written By: अभिषेक सिंह
Asia Cup 2025, IND vs PAK: आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने आज अपनी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज की एक पोस्ट का हवाला देते हुए लिखा कि पाकिस्तान के साथ मैच खेलना देश के साथ गद्दारी है।

कॉन्सेप्ट फोटो (डिजाइन)
IND vs Pak: दुबई में भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार को एशिया कप का मैच खेला जाना है। दोनों के बीच इस मैच को लेकर भारत का एक वर्ग काफी गुस्से में है। उन्होंने पीएम मोदी, अमित शाह से इसे रद्द करने की मांग की और बीसीसीआई को खूब भला-बुरा कहा। सोशल मीडिया पर बहिष्कार की अपील ज़ोर पकड़ रही है।
इस बीच, आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने इस मैच के बहाने मोदी सरकार पर फिर हमला बोला। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के साथ मैच खेलना देश के साथ गद्दारी है। उन्होंने शनिवार को भी इस मैच को लेकर पीएम मोदी पर हमला बोला था।
‘पाक से मैच…देश से गद्दारी’
केजरीवाल ने आज अपनी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज की एक पोस्ट को कोट करते हुए लिखा कि पाकिस्तान के साथ मैच खेलना देश के साथ गद्दारी है। इस बात से हर भारतीय काफी गुस्से में है। साथ ही, सौरभ ने अपनी पोस्ट पर लिखा था कि खून और खेल साथ-साथ नहीं चल सकते। इसके लिए उन्होंने एक वीडियो भी पोस्ट किया है जिसमें आईसीसी चेयरमैन जय शाह, पीएम मोदी और मंत्री अनुराग ठाकुर पर निशाना साधा गया है।
सम्बंधित ख़बरें
मोदी के हर फैसले में ट्रंप का दखल…अमेरिकी सीनेट के एक बिल से भारत में मचा हड़कंप! केजरीवाल ने पूछे तीखे सवाल
हॉकी वर्ल्ड कप 2026 के लिए पाकिस्तान की 20 सदस्यीय टीम का ऐलान, 19 अगस्त को भारत से होगी टक्कर
E20 के खिलाफ PM आवास मार्च पर रोके गए केजरीवाल, सरकार को सौंपी 2.33 लाख हस्ताक्षरों वाली याचिका
Explainer: पूरा देश एथेनॉल से त्रस्त…फिर पंजाब के किसान क्यों कर रहे हैं खुलकर समर्थन? जानें क्या है कारण
“ट्रंप के आगे कितना झुकोगे?”
केजरीवाल ने शनिवार को अपनी एक पोस्ट में कहा था कि प्रधानमंत्री को पाकिस्तान के साथ मैच आयोजित करने की क्या ज़रूरत है? पूरा देश कह रहा है कि यह मैच नहीं होना चाहिए। फिर यह मैच क्यों आयोजित किया जा रहा है? क्या यह भी ट्रंप के दबाव में हो रहा है? ट्रंप के आगे कितना झुकोगे?
‘आप’ कर रही पुरजोर विरोध
आम आदमी पार्टी आज भारत-पाकिस्तान मैच का कड़ा विरोध कर रही है। आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने कहा कि पहलगाम में पाकिस्तानी आतंकवादियों ने हमारी बहनों का सिंदूर उजाड़ दिया, जिसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि खून और पानी, खून और व्यापार साथ-साथ नहीं चल सकते, लेकिन खून और क्रिकेट साथ-साथ चल रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Asia Cup 2025: भारत-पाकिस्तान के बीच मैच पर भड़के ओवैसी, RSS और भाजपा पर जमकर बरसे AIMIM चीफ
संजय सिंह ने हमला बोलते हुए आगे कहा था कि भाजपा के लिए देश का सम्मान और स्वाभिमान मायने नहीं रखता क्योंकि उनके बेटों का व्यापार इस मैच से जुड़ा है। देश के युवाओं को समझना होगा कि भाजपा के लिए देश से ज़्यादा महत्वपूर्ण सट्टा और व्यापार है।
Kejriwal saurabh bharadwaj on india pakistan cricket match
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: इन राशियों के जमीन-जायदाद के काम होंगे पूरे, धन लाभ के बनेंगे योग
Aug 10, 2026 | 12:10 AM‘5 लाख से अधिक का बिल फिर भी नहीं बचा पाए’; आगरा के अस्पताल में बुजुर्ग महिला की मौत पर परिजनों का हंगामा
Aug 09, 2026 | 11:58 PMदालमंडी में भूमि पूजन के साथ शुरू हुआ सड़क चौड़ीकरण कार्य, 221 करोड़ की लागत से 650 मीटर सड़क होगी चौड़ी
Aug 09, 2026 | 11:47 PMकिराए के फ्लैट में चल रहा था फर्जी कॉल सेंटर; छापेमारी में पकड़ें गए 20 प्रेमी जोड़े, कई मोबाइल-सिम बरामद
Aug 09, 2026 | 11:24 PMयश की टॉक्सिक को लेकर आया बड़ा बॉक्स ऑफिस प्रिडिक्शन, पहले दिन हिंदी में इतने करोड़ कमा सकती है फिल्म
Aug 09, 2026 | 11:12 PMचित्रगुप्त पीठ पर सैकड़ों संतों ने किया महायज्ञ, मथुरा में कारसेवा के बीच पहुंची गुलाबी पत्थरों की पहली खेप
Aug 09, 2026 | 11:08 PMमहिलाओं के लिए आरक्षित टॉयलेट में घुस रहे पुरुष! APMC मार्केट में बेसिक सुविधाओं की खुली पोल
Aug 09, 2026 | 11:07 PMवीडियो गैलरी

ममता बनर्जी के काफिले पर हमला! गाड़ी घेरी, कीचड़ और जूते फेंके; कांचरापाड़ा में भारी बवाल का Video आया सामने
Aug 09, 2026 | 10:51 PM
पैसे लेकर बहाली का आरोप, पप्पू यादव का बड़ा ऐलान, बोले- छात्रों के साथ खुद बैठूंगा अनशन पर, देखें VIDEO
Aug 09, 2026 | 05:28 PM
नशेड़ी सिपाही की दबंगई कैमरे में कैद! दुकान में घुसकर मांगे ₹5000, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
Aug 09, 2026 | 04:33 PM
JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM














