MP में गैस किल्लत के बीच बड़ा झटका: कॉमर्शियल LPG सिलेंडर 993 रुपए महंगा, जानें आपके शहर में क्या है रेट

LPG Prices In Madhya Pradesh: MP में गैस किल्लत के बीच बड़ा झटका, कॉमर्शियल एलपीटी सिलेंडर का दाम 993 रुपये तक बढ़ा, जिससे अब खाने-पीने की चीजें महंगी होना तय माना जा रहा है।
Household Kitchen Budget Inflation
प्रतीकात्मक इमेज (सोर्स- एआई जनरेटेड)
Updated on

LPG Cylinder Price Hike In Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश में कॉमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में भारी बढ़ोतरी ने होटल, रेस्टोरेंट और कैटरिंग व्यवसाय से जुड़े लोगों के साथ आम जनता की भी चिंता बढ़ा दी है। दो महीने से जारी गैस किल्लत के बीच सिलेंडर के दाम एक झटके में 993 रुपए तक बढ़ गए हैं, जिससे अब खाने-पीने की चीजें महंगी होना तय माना जा रहा है।

बता दें कि पिछले दो महीने की किल्लत के बीच, भोपाल में सिलेंडर के दाम 3 हजार रुपये से ऊंपर पहुंच चुकी है। साथ ही इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर समेत उज्जैन में भी सिलेंडर का दाम कुछ इस प्रकार ही है। पिछले दो महीनों में कुल मिलाकर सिलेंडर करीब 1248 रुपये तक महंगा हो चुका है।

बड़े शहरों में नए रेट

गौरतबल है कि, कीमत बढ़ोतरी ऐसे समय हुई है जब होटल-रेस्टोरेंट और ढाबों को उनकी जरूरत के मुकाबले सिर्फ 50% गैस सप्लाई मिल रही है। वहीं, जुलाई तक प्रदेश में 20 हजार से ज्यादा शादियों का सीजन भी है, जिससे मांग और बढ़ेगी। मध्य प्रदेश टेंट कैटर्स एसोसिएशन के अनुसार, सिलेंडर महंगा होने से कुल खर्च में करीब 10% तक बढ़ोतरी होगी। 500 लोगों के खाने का बजट अगर 5 लाख रुपए है तो अब 45,000 से 50,000 रुपए तक अतिरिक्त खर्च आएगा।

शहर वर्तमान कीमत (रुपये)
भोपाल 3074
इंदौर 3179
जबलपुर 3290
ग्वालियर 3296
उज्जैन 3241

छोटे शहरों में और भी ज्यादा महंगे गैल सिलेंडर

मध्य प्रदेश के कई जिलों में कीमतें और ज्यादा हैं, इन जिलों में रीवा, सिंगरौली, सतना, कटनी, बालाघाट शामिल है। रेस्टोरेंट एसोसिएशन के अनुसार, गैस की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी का सीधा असर ग्राहकों पर पड़ेगा। आने वाले दिनों में खाने के दाम 10% से 20% तक बढ़ सकते हैं, जिससे आम लोगों का बजट और बिगड़ सकता है। गैस की किल्लत और कीमतों में तेज उछाल ने पूरे फूड सेक्टर पर दबाव बना दिया है। अगर जल्द राहत नहीं मिली, तो इसका असर शादी-ब्याह से लेकर रोजमर्रा के खाने तक साफ दिखाई देगा।

शहर वर्तमान कीमत (रुपये)
रीवा (सबसे महंगा) 3323
सिंगरौली 3321
सतना 3321
कटनी 3320
बालाघाट 3319

होटल में बड़ा खाने का रेट

बता दें कि कमर्शियल गैस सिलेंडर बढ़ने का असर न केवल होटल संचालकों पर पड़ रहा है बल्कि इसका असर आम जनता पर भी काफी देखने को मिल रहा है। एक मीडिया रिपोर्टे में एनआरएआई के मध्य प्रदेश हेड अभिषेक बहेती के हवाले से बताया कि कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतें हर महीने बढ़ रही हैं। पहले 60 रुपए, फिर 195 रुपए और अब 993 रुपए तक रेट बढ़े हैं। इससे रेस्टोरेंट में खाने का रेट 10 से 20 प्रतिशत तक बढ़ जाएगा। यह आम लोगों पर बोझ डालेगा।

Navbharat Live
navbharatlive.com