- Hindi News »
- India »
- Aaj Ki Taaja Khabar 11 November 2025 Live Updates Today Latest And Breaking News Hindi
आज की ताजा खबर 11 नवंबर: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें
Aaj Ki Taza Khabar: देश की राजधानी दिल्ली स्थित लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए धमाके के सबूत जुटाए जा रहे हैं। ऐसी जानकारी है कि इस विस्फोट की जांच अब संदिग्ध आतंकवादी हमले के तौर पर की जा रही है।
- Written By: मनोज आर्या , अमन उपाध्याय

लाइव ब्रेकिंग न्यूज अपडेट (डिजाइन फोटो)
Aaj Ki Taza Khabar LIVE: देश की राजधानी दिल्ली स्थित लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए धमाके के सबूत जुटाए जा रहे हैं। ऐसी जानकारी है कि इस विस्फोट की जांच अब संदिग्ध आतंकवादी हमले के तौर पर की जा रही है। हालांकि, इसे लेकर पुलिस या जांच एजेंसियों की तरफ से आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है। आशंका जताई जा रही है कि फिदायीन हमला हो सकाहै। घटना में अब तक 10 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, कई लोग हैं, जिनको इलाज के लिए LJNP अस्पताल में इलाज जारी है। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, सूत्रों ने बताया है कि जांच अधिकारियों की तरफ से इस बात की पुष्टि की गई है कि Hyundai i20 कार विस्फोटक से लदी थी। उन्होंने बताया कि जानबूझकर लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास इसमें धमाका किया गया।
सम्बंधित ख़बरें
आज की ताजा खबर 26 फरवरी LIVE: इजरायल में मोदी-नेतन्याहू की साझा प्रेस वार्ता, भारतीय PM ने कहीं कई बड़ी बातें
आज की ताजा खबर 25 फरवरी: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी ख़बरें
आज की ताजा खबर 24 फरवरी: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी ख़बरें
झारखंड में उड़ान भरते ही क्रैश हुई एयर एंबुलेंस, विमान में सवार थे 7 लोग, सामने आया हादसे का दर्दनाक VIDEO
11 Nov 2025 09:42 PM (IST)
11 Nov 2025 09:42 PM (IST)दिल्ली धमाके वाली जगह से 2 जिंदा कारतूस बरामद
दिल्ली धमाके की जगह से दो जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। ये कारतूस एफएसएल (FSL) टीम को मौके पर जांच के दौरान मिले। अब यह पता लगाया जा रहा है कि कहीं ये कारतूस मौके पर मौजूद घायल लोगों की मदद कर रहे पुलिसकर्मियों के तो नहीं गिर गए। सूत्रों के अनुसार, जांच टीम को घटनास्थल से दो तरह के विस्फोटक पदार्थ के सैंपल भी मिले हैं। पहला सैंपल अमोनियम नाइट्रेट जैसा प्रतीत हो रहा है, जबकि दूसरा विस्फोटक इससे भी अधिक घातक बताया जा रहा है, जिसकी फिलहाल जांच जारी है।
11 Nov 2025 08:27 PM (IST)
11 Nov 2025 08:27 PM (IST)दिल्ली ब्लास्ट पीड़ितों के लिए मुआवजे की घोषणा
दिल्ली सरकार ने हाल ही में हुए ब्लास्ट में मारे गए और घायल लोगों के लिए मुआवजे का ऐलान किया है। सरकार की ओर से मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपये, स्थायी विकलांग हुए लोगों को 5 लाख रुपये और गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को 2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
11 Nov 2025 07:34 PM (IST)
11 Nov 2025 07:34 PM (IST)बिहार में एक बार फिर NDA सरकार!
बिहार चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग पूरी होने के बाद एग्जिट पोल के नतीजे सामने आ गए हैं। बिहार के तीन एग्जिट पोल के अनुमान के मुताबिक, राज्य में एक बार फिर एनडीए की सरकार लौटती नजर आ रही है।
11 Nov 2025 06:52 PM (IST)
11 Nov 2025 06:52 PM (IST)बिहार में कांग्रेस को बड़ा नुकसान, विधायक दल के नेता अहमद खान ने दिया इस्तीफा
बिहार कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कदवा विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार और कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद खान ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। शकील अहमद खान पहले बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।
11 Nov 2025 06:02 PM (IST)
11 Nov 2025 06:02 PM (IST)दिल्ली ब्लास्ट को लेकर गृहमंत्री बड़ी बैठक
दिल्ली धमाके को लेकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह लगातार हालात पर नजर बनाए हुए हैं। कुछ देर पहले उन्होंने शीर्ष अधिकारियों के साथ लगभग दो घंटे तक बैठक की। बैठक में शाह ने सख्त निर्देश दिए कि इस घटना में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाना चाहिए।
11 Nov 2025 05:17 PM (IST)
11 Nov 2025 05:17 PM (IST)बिहार में भाजपा चुनाव हार रही- अखिलेश यादव
समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव ने बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि पहले चरण के मतदान ने ही यह साफ संकेत दे दिया है कि बिहार में भाजपा की हार तय है। अखिलेश के मुताबिक, पहले चरण में पड़े आधे वोटों ने ही जनता का रुझान स्पष्ट कर दिया था और महागठबंधन आराम से बहुमत हासिल कर लेगा।
11 Nov 2025 04:20 PM (IST)
11 Nov 2025 04:20 PM (IST)असली गुनहगारों को फांसी दे सरकार: अबू आजमी
दिल्ली धमाके पर समाजवादी पार्टी के नेता अबू आजमी ने कहा कि निर्दोष लोगों को सजा देने के बजाय असली दोषियों को पहचानकर छह महीने के भीतर फांसी दी जानी चाहिए। आजमी ने कहा कि दिल्ली कोई छोटा शहर नहीं, बल्कि देश की राजधानी है ऐसे में लाल किले जैसे सुरक्षित इलाके के पास धमाका होना सुरक्षा एजेंसियों की नाकामी और खुफिया तंत्र की बड़ी चूक को दर्शाता है।
11 Nov 2025 04:01 PM (IST)
11 Nov 2025 04:01 PM (IST)दिल्ली विस्फोट के बाद देशभर में सुरक्षा एजेंसियां सतर्क
दिल्ली विस्फोट की घटना के बाद देशभर में सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। उत्तराखंड पुलिस ने एहतियातन देहरादून आईएसबीटी के बाहर वाहनों की सघन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया है।
#WATCH | Uttarakhand | Police conduct checking of vehicles near the Dehradun ISBT, following Delhi blast incident pic.twitter.com/nUQJQFEUaI
— ANI (@ANI) November 11, 2025
11 Nov 2025 03:07 PM (IST)
11 Nov 2025 03:07 PM (IST)NIA करेगी दिल्ली धमाके की जांच
दिल्ली के लाल किला इलाके में हुए धमाके की जांच अब एनआईए करेगी। गृह मंत्रालय ने इस मामले की जांच की जिम्मेदारी एजेंसी को सौंप दी है।
11 Nov 2025 03:05 PM (IST)
11 Nov 2025 03:05 PM (IST)हेट स्पीच के मामले आजम खान बरी
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री आजम ख़ान को बड़ी राहत मिली है। रामपुर की एमपी-एमएलए अदालत ने हेट स्पीच के मामले में उन्हें सभी आरोपों से बरी कर दिया है। आजम ख़ान खुद कोर्ट में मौजूद थे, जहां सुनवाई पूरी होने के बाद अदालत ने फैसला सुनाया।
11 Nov 2025 02:28 PM (IST)
11 Nov 2025 02:28 PM (IST)पाकिस्तान में हाईकोर्ट के पास कार में धमाका, 6 की मौत
इस्लामाबाद हाईकोर्ट के बाहर मंगलवार दोपहर करीब 12:30 बजे जोरदार धमाका हुआ। शुरुआती रिपोर्टों के मुताबिक, इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 से 25 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि विस्फोट कोर्ट परिसर के पार्किंग क्षेत्र में खड़ी एक कार में गैस सिलेंडर फटने से हुआ। धमाके की आवाज कई किलोमीटर तक सुनाई दी, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
11 Nov 2025 02:09 PM (IST)
11 Nov 2025 02:09 PM (IST)बिहार में एक बजे तक 47.62% वोटिंग
बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में रिकॉर्ड वोटिंग हुई है। दोपहर 1 बजे तक वोटर टर्नआउट 47.62% रहा। दूसरे और आखिरी चरण में आज 20 जिलों की 122 सीटों पर मतदान की प्रक्रिया जारी है।
11 Nov 2025 12:45 PM (IST)
11 Nov 2025 12:45 PM (IST)दिल्ली धमाके में अब तक 13 लोगों की मौत
दिल्ली में लाल किले के पास हुए विस्फोट में अब तक 13 लोगों की मौत हो गई है। इस घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। सुरक्षा बल अब विस्फोट के कारणों का पता लगाने के लिए कड़ी मशक्कत कर रहे हैं।
11 Nov 2025 12:18 PM (IST)
11 Nov 2025 12:18 PM (IST)साजिशकर्ताओं को बख्शा नहीं जाएगा- पीएम मोदी
भूटान में पीएम मोदी ने कहा कि आज मैं यहां बहुत भारी मन से आया हूं। कल शाम दिल्ली में हुई भयावह घटना ने सभी के मन को व्यथित कर दिया है। मैं पीड़ित परिवारों का दुख समझता हूं। आज पूरा देश उनके साथ खड़ा है। मैं कल रात भर इस घटना की जांच में जुटी सभी एजेंसियों के साथ, सभी महत्वपूर्ण लोगों के साथ संपर्क में था... जानकारियों के तार जोड़े जा रहे थे। हमारी एजेंसियां इस षड्यंत्र के तह तक जाएगी। इसके पीछे के षड्यंत्रकारियों को बख्शा नहीं जाएगा।"
#WATCH थिम्पू, भूटान: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "आज का दिन भूटान के लिए, भूटान के राज परिवार के लिए और विश्व शांति में विश्वास रखने वाले सभी लोगों के लिए बहुत अहम है। सदियों से भारत और भूटान का संबंध बहुत ही गहन आत्मीय और सांस्कृतिक रहा है। इसलिए इस महत्वपूर्ण अवसर पर… pic.twitter.com/wTUrr8zTk2
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 11, 2025
11 Nov 2025 11:48 AM (IST)
11 Nov 2025 11:48 AM (IST)दिल्ली जांच का रिपोर्ट सार्वजनिक किए जाएंगे- राजनाथ सिंह
दिल्ली लाल किला कार विस्फोट की घटना पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि कल दिल्ली में हुई दुखद घटना में मारे गए सभी लोगों के प्रति मैं अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि इस गहन दुःख की घड़ी में शोक संतप्त परिवारों को शक्ति और धैर्य प्रदान करें। मैं अपने देशवासियों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि देश की अग्रणी जांच एजेंसियां इस घटना की त्वरित और गहन जाँच कर रही हैं। जांच के निष्कर्ष जल्द ही सार्वजनिक किए जाएंगे।
#WATCH | दिल्ली लाल किला कार विस्फोट की घटना पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, ".. कल दिल्ली में हुई दुखद घटना में मारे गए सभी लोगों के प्रति मैं अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि इस गहन दुःख की घड़ी में शोक संतप्त परिवारों को शक्ति और… https://t.co/5AQGWf1xOT pic.twitter.com/AVm0ILZRSP
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 11, 2025
11 Nov 2025 11:37 AM (IST)
11 Nov 2025 11:37 AM (IST)बिहार में दोपहर 11 बजे तक 31.8% मतदान
बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में बंपर वोटिंग देखने को मिल रही है। जहां सुबह 11 बजे तक 31.8% मतदान हुआ है। आज दूसरे चरण में 20 जिलों की 122 सीटों पर वोटिंग जारी है। पहले चरण में छह नवंबर को 121 सीटों पर मतदान हो चुका है।
11 Nov 2025 11:32 AM (IST)
11 Nov 2025 11:32 AM (IST)दिल्ली बम धमाकों में संदिग्ध डॉक्टर मुजम्मिल की मां का बयान
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में डॉक्टर मुजम्मिल की मां नसीमा ने कहा कि वह लगभग चार साल पहले घर से चला गया था। वह दिल्ली में डॉक्टर के तौर पर काम कर रहा था। इस दौरान हमें उसके बारे में कोई जानकारी नहीं थी। जब उसे गिरफ़्तार किया गया, तो हमें दूसरों से पता चला। हमने उससे मिलने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने हमें मिलने नहीं दिया।
11 Nov 2025 10:21 AM (IST)
11 Nov 2025 10:21 AM (IST)धमाके के बाद दिल्ली के लाल किले में एंट्री पर रोक
दिल्ली के लाल किले के समीप सोमवार शाम हुई भीषण विस्फोट के बाद अब सुरक्षा कारणों से लाल किले में एंट्री पर रोक लगा दी गई है। 13 नवंबर तक लाल किले में पर्यटकों की एंट्री बंद रहेगी।
11 Nov 2025 10:12 AM (IST)
11 Nov 2025 10:12 AM (IST)बिहार: सुबह 9 बजे तक 14.55% मतदान
बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में आज राज्य की 20 जिलों की 122 सीटों पर मतदान की प्रक्रिया जारी है। सुबह 9 बजे तक 14.55 प्रतिशत वोटिंग हुई है।
11 Nov 2025 09:54 AM (IST)
11 Nov 2025 09:54 AM (IST)सुरक्षा कारणों से लाल किला मेट्रो स्टेशन बंद
दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने ट्वीट किया, "सुरक्षा कारणों से लाल किला मेट्रो स्टेशन बंद है। अन्य सभी स्टेशन सामान्य रूप से कार्यरत हैं।"
दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने ट्वीट किया, "सुरक्षा कारणों से लाल किला मेट्रो स्टेशन बंद है। अन्य सभी स्टेशन सामान्य रूप से कार्यरत हैं।" pic.twitter.com/updVKEhvqy
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 11, 2025
11 Nov 2025 08:37 AM (IST)
11 Nov 2025 08:37 AM (IST)बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र के निधन झूठी
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को लेकर सोशल मीडिया पर फैली अफवाहों ने बीते दिन हर किसी को चौंका दिया। अचानक खबरें वायरल होने लगीं कि 89 साल के धर्मेंद्र का निधन हो गया है। देखते ही देखते ये खबर इंटरनेट पर जंगल की आग की तरह फैल गई, लेकिन अब उनकी बेटी ईशा देओल ने खबर का खंडन किया है।
11 Nov 2025 08:36 AM (IST)
11 Nov 2025 08:36 AM (IST)दिल्ली धमाके की कड़ी निंदा करता हूं- नाना पटोले
नागपुर, महाराष्ट्र: लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास विस्फोट पर कांग्रेस नेता नाना पटोले ने कहा कि इस घटना की हम कड़ी निंदा करते हैं। जो लोग मारे गए उनके परिवारों को ईश्वर शक्ति प्रदान करे... ऑपरेशन सिंदूर के नाम पर भाजपा ने जिस प्रकार की राजनीति की उसे पूरे देश ने देखा और अब जवाब देने का समय है... केंद्र की भाजपा सरकार को जवाब देना होगा... इस पर हमें राजनीति नहीं करनी है। आज हमारा देश असुरक्षित है और केंद्र सरकार इसकेलिए जवाबदार है।"
11 Nov 2025 08:11 AM (IST)
11 Nov 2025 08:11 AM (IST)दिल्ली धमाके को लेकर DCP राजा बांठिया का बयान
दिल्ली के लाल किला में शाम करीब 7 बजे लाल किले के पास एक हुंडई i20 कार में हुए विस्फोट में आठ लोगों की मौत हो गई। DCP उत्तरी दिल्ली, राजा बांठिया ने बताया कि अभी कोतवाली थाने के अंदर FIR दर्ज कर ली गई है... अपराध स्थल पर FSL की टीम और अन्य एजेंसियों की टीमें भी मौजूद हैं... जो भी इस जांच के लिए जरूरी साक्ष्य और निशान हैं वो जमा किए जा रहे हैं।
#WATCH | दिल्ली: कल शाम करीब 7 बजे लाल किले के पास एक हुंडई i20 कार में हुए विस्फोट में आठ लोगों की मौत हो गई।
DCP उत्तरी दिल्ली, राजा बांठिया ने बताया, "अभी कोतवाली थाने के अंदर FIR दर्ज कर ली गई है... अपराध स्थल पर FSL की टीम और अन्य एजेंसियों की टीमें भी मौजूद हैं... जो भी इस… pic.twitter.com/4R8v14N6Ky
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 11, 2025
11 Nov 2025 07:45 AM (IST)
11 Nov 2025 07:45 AM (IST)मैं जीत रही हूं- निर्दलीय प्रत्याशी ज्योति सिंह
काराकाट से निर्दलीय उम्मीदवार ज्योति सिंह ने कहा कि जनता से मैं बस इतना ही कहूंगी बहुत जगहों पर मैं नहीं पहुंच पाई उसके लिए मैं माफी मांगती हूं। आगे भी मुझे एक सेवा का मौका दें। बस एक मौका चाहती हूं। जनता का जिस हिसाब से प्यार मिला और जिस तरह से समर्थन मैंने देखा उस हिसाब से लोगों ने पहले ही अंदाजा लगा लिया है कि मैं जीत रही हूं। लोग भी आकर बोल रहे हैं। परिणाम 14 नवंबर को पता चलेगा।
#WATCH रोहतास, बिहार: काराकाट से निर्दलीय उम्मीदवार ज्योति सिंह ने कहा, "जनता से मैं बस इतना ही कहूंगी बहुत जगहों पर मैं नहीं पहुंच पाई उसके लिए मैं माफी मांगती हूं। आगे भी मुझे एक सेवा का मौका दें। बस एक मौका चाहती हूं। जनता का जिस हिसाब से प्यार मिला और जिस तरह से समर्थन मैंने… pic.twitter.com/8uqw1v9YTI
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 11, 2025
11 Nov 2025 07:01 AM (IST)
11 Nov 2025 07:01 AM (IST)बिहार में शुरू हुआ दूसरे चरण का मतदान
बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में आज मंगलवार सुबह 7 बजे से मतदान की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस चरण में राज्य की कुल 20 जिलों के 122 सीटों पर मतदान हो रहा है। इससे पहले छह नवंबर को पहले चरण में 121 सीटों पर वोटिंग हुई थी। नतीजे 14 नवंबर को आएंगे।
11 Nov 2025 06:59 AM (IST)
11 Nov 2025 06:59 AM (IST)दिल्ली में धमाके के बाद इलाके की घेराबंदी
दिल्ली: लाल किला मेट्रो स्टेशन के निकट हुए विस्फोट के बाद पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है तथा घटनास्थल पर भारी संख्या में सुरक्षाबल तैनात किए गए हैं।
दिल्ली: लाल किला मेट्रो स्टेशन के निकट हुए विस्फोट के बाद पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है तथा घटनास्थल पर भारी संख्या में सुरक्षाबल तैनात किए गए हैं। pic.twitter.com/W0Ncsd7heO
— IANS Hindi (@IANSKhabar) November 11, 2025
11 Nov 2025 06:43 AM (IST)
11 Nov 2025 06:43 AM (IST)बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान आज
बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे और आखिरी चरण की वोटिंग अब से बस कुछ ही देर में शुरू होने वाली है। इस चरण में राज्य के 20 जिलों की 122 विधानसभा सीटों पर मतदान होना है। चुनाव आयोग ने दूसरे चरण के मतदान के लिए सभी विधानसभाओं में कुल 45,399 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जहां तकरीबन 3.5 करोड़ मतदाता, करीब 1302 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करने वाले हैं।
11 Nov 2025 06:43 AM (IST)
11 Nov 2025 06:43 AM (IST)दिल्ली धमाके को लेकर FSL अधिकारी का बयान
दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास विस्फोट पर FSL अधिकारी मोहम्मद वाहिद ने कहा कि हम यहां जांच कर रहे हैं। सैंपल प्रयोगशाला में जाएंगे, उसके बाद ही पुष्टि होगी...जांच के बाद पता चलेगा..."
#WATCH दिल्ली: लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास विस्फोट पर FSL अधिकारी मोहम्मद वाहिद ने कहा, "हम यहां जांच कर रहे हैं। सैंपल प्रयोगशाला में जाएंगे, उसके बाद ही पुष्टि होगी...जांच के बाद पता चलेगा..." pic.twitter.com/uYEdKLGp4K
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 10, 2025
11 Nov 2025 06:41 AM (IST)
11 Nov 2025 06:41 AM (IST)दिल्ली में हुए धमाके स्थल पर FSL और सुरक्षाकर्मियों की टीम मौजूद
वीडियो आज सुबह लाल किले के पास उस जगह से लिया गया है, जहां कल एक हुंडई i20 कार में विस्फोट हुआ था। विस्फोट में 10 लोगों की मौत हो गई। FSL और सुरक्षाकर्मियों की एक टीम यहां मौजूद है।
#WATCH दिल्ली: वीडियो आज सुबह लाल किले के पास उस जगह से लिया गया है, जहाँ कल एक हुंडई i20 कार में विस्फोट हुआ था। विस्फोट में 8 लोगों की मौत हो गई।
FSL और सुरक्षाकर्मियों की एक टीम यहाँ मौजूद है। pic.twitter.com/HahM5TAdoJ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 11, 2025
11 Nov 2025 06:32 AM (IST)
11 Nov 2025 06:32 AM (IST)दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के हाथ लगे कई अहम सुराग
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के हाथ कई अहम सुराग लगे हैं, जो इस बात की ओर इशारा कर रहे हैं कि यह एक फिदायीन आतंकी हमला हो सकता है। यह कार हरियाणा के गुरुग्राम नॉर्थ आरटीओ में रजिस्टर्ड थी। इसका नंबर HR 26 7624 था, जो मोहम्मद सलमान नाम के व्यक्ति के नाम पर दर्ज है, जिसे पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की।
Aaj ki taaja khabar 11 november 2025 live updates today latest and breaking news hindi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
IND W vs AUS W: ‘वनडे हमारा मजबूत फॉर्मेट…’, दूसरे वनडे से पहले ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने किया बड़ा दावा
Feb 26, 2026 | 05:58 PMयवतमाल में पानी का बिल डकार गए सरकारी दफ्तर! 105 करोड़ की वसूली के लिए विभाग ने कसी कमर, अब कटेगा कनेक्शन
Feb 26, 2026 | 05:58 PMइंडिगो फ्लाइट डिले होने पर यात्रियों का हंगामा: 5 घंटे तक प्लेन में फंसे रहे 200 यात्री, वीडियो वायरल
Feb 26, 2026 | 05:49 PMबलराम जी का जन्म कैसे हुआ? जानिए चमत्कारी कथा जिसने बदल दिया इतिहास
Feb 26, 2026 | 05:44 PM‘हमारी तरफ क्या देख रहा है…’ कल्याण में छोटी बहन को स्कूल छोड़कर वापस लौट रहे छात्र पर चाकू से हमला
Feb 26, 2026 | 05:38 PMक्राइम सीन पर अब ‘सुपरफास्ट’ पहुंचेगी खाकी; GPS और आधुनिक तकनीक से लैस 1290 वाहन मुंबई पुलिस के बेड़े में शामिल
Feb 26, 2026 | 05:33 PMT20 World Cup में रोमारियो शेफर्ड ने रचा इतिहास, ऐसा कारनामा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने
Feb 26, 2026 | 05:27 PMवीडियो गैलरी

PM मोदी का इजराइल दौरा: एयरपोर्ट पर ‘केसरिया’ पर हुई दिलचस्प चर्चा, नेसेट में आतंकवाद पर कड़ा प्रहार
Feb 26, 2026 | 01:54 PM
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का पलटवार: ‘हिस्ट्रीशीटर’ शिकायतकर्ता और AI के खेल का पर्दाफाश! क्या ये साजिश है?
Feb 26, 2026 | 01:43 PM
वाराणसी मणिकर्णिका घाट पर मसान होली पर विवाद: डोम राजा परिवार ने दी दाह संस्कार रोकने की चेतावनी
Feb 26, 2026 | 01:28 PM
आस्था के सागर में डूबा उज्जैन, 1.31 करोड़ के नोटों से सजा बुद्धेश्वर महादेव मंदिर, दर्शन के लिए उमड़ी भीड़
Feb 26, 2026 | 12:42 PM
मालेगांव सरकारी दफ्तर में नमाज पर भड़के नितेश राणे, मदरसों को लेकर दिया विवादित बयान, देखें VIDEO
Feb 25, 2026 | 06:35 PM
टिकट काटने वाले काट रहे गरीबों की जेब! आनंद बिहार रेलवे स्टेशन पर टिकट बाबू ने किया गजब का कांड, देखें-VIDEO
Feb 25, 2026 | 05:54 PM














