- Hindi News »
- India »
- Aaj Ki Taaja Khabar 25th February 2026 Live Updates Today Latest And Breaking News
आज की ताजा खबर 25 फरवरी: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी ख़बरें
Aaj Ki Taaza Khabar Live: पीएम मोदी आज दो दिनी राजकीय यात्रा पर इजराइल के लिए रवाना हो गए। अपने इस दौरे के दौरान वे पीएम बेंजामिन नेतन्याहू के साथ मुलाकात कर कई मुद्दों पर चर्चा करेंगे।
- Written By: प्रतीक पांडेय , रंजन कुमार

ब्रेकिंग न्यूज (कॉन्सेप्ट फोटो)
Breaking News Today Live: पीएम मोदी आज दो दिन की राजकीय यात्रा पर इजराइल पहुंच गए। एयरपोर्ट पर इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने पत्नी के साथ एयरपोर्ट पर रिसीव किया। यह उनकी दूसरी इजराइल यात्रा है। दौरे के दौरान वे प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ बैठक कर भारत-इजराइल रणनीतिक साझेदारी की प्रगति की समीक्षा करेंगे। विज्ञान, रक्षा, कृषि, जल प्रबंधन, व्यापार और वैश्विक मुद्दों सहित विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा होगी। प्रधानमंत्री इजराइली संसद को भी संबोधित करेंगे।
रवाना होने के पहले प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत और इजराइल के बीच मजबूत और बहुआयामी रणनीतिक साझेदारी है, जिसने हाल के वर्षों में उल्लेखनीय प्रगति की है। उन्होंने विश्वास जताया कि इस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नेतन्याहू के साथ उनकी बातचीत से दोनों देशों के संबंध और मजबूत होंगे।
सम्बंधित ख़बरें
आज की ताजा खबर 14 मार्च LIVE: बंगाल में चुनावी बिगुल से पहले PM मोदी की मेगा रैली, देंगे 18,680 करोड़ का तोहफा
आज की ताजा खबर 13 मार्च LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें
आज की ताजा खबर 12 मार्च: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें
जम्मू में फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग, शादी समारोह में पहुंचे थे पूर्व CM, आरोपी बोला- 20 साल से मारना चाहता था
25 Feb 2026 10:02 PM (IST)
25 Feb 2026 10:02 PM (IST)इजरायली संसद में पीएम मोदी का संबोधन
भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दो दिवसीय इजरायल दौरे के पहले दिन इजरायली संसद 'नेसेट' को संबोधित किया। यहां पीएम मोदी ने आतंकवाद और उसको संरक्षण देने वालों पर सीधा प्रहार किया।
#WATCH | Jerusalem, Israel: Addressing the Israeli Parliament, Prime Minister Narendra Modi says, "...I was born on the same day that India formally recognised Israel, September 17, 1950. I also carry with me the deepest condolences of the people of India for every life lost and… pic.twitter.com/9XJqH9GZ8m
— ANI (@ANI) February 25, 2026
25 Feb 2026 09:59 PM (IST)
25 Feb 2026 09:59 PM (IST)इजरायली संसद में पीएम मोदी का जोरदार स्वागत
पार्लियामेंट में PM मोदी का स्वागत करते हुए, इज़राइली पार्लियामेंट के स्पीकर आमिर ओहाना ने कहा, "इंडिया दुनिया का सबसे तेज़ी से बढ़ने वाला देश है। इंडिया ने यहूदियों को घर दिया। इंडिया-इज़राइल पार्टनरशिप उम्मीद देती है।" उन्होंने हिंदी में कहा, "PM मोदी, नेसेट में आपका स्वागत है। PM नरेंद्र मोदी। येरुशलम में आपका स्वागत है।"
#WATCH | Jerusalem, Israel: Amir Ohana, Speaker of the Knesset, says in Hindi, "Welcome to the Knesset, PM Narendra Modi."
PM Narendra Modi receives a standing ovation at the Knesset
(Source: Government Press Office Israel) pic.twitter.com/kGqrjodK7I
— ANI (@ANI) February 25, 2026
25 Feb 2026 05:51 PM (IST)
25 Feb 2026 05:51 PM (IST)IDFC फर्स्ट बैंक स्कैम में 4 आरोपी कोर्ट में पेश
हरियाणा में ACB ने IDFC फर्स्ट बैंक स्कैम मामले में मुख्य आरोपी ऋभव ऋषि समेत 4 आरोपियों को पंचकूला कोर्ट में पेश किया।
#WATCH पंचकूला, हरियाणा | ACB ने IDFC फर्स्ट बैंक स्कैम मामले में मुख्य आरोपी ऋभव ऋषि समेत 4 आरोपियों को पंचकूला कोर्ट में पेश किया। pic.twitter.com/SbJitQKMx9
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 25, 2026
25 Feb 2026 04:42 PM (IST)
25 Feb 2026 04:42 PM (IST)इज़राइल पहुंचे पीएम मोदी, नेतन्याहू ने किया स्वागत
इज़राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अपनी पत्नी सारा नेतन्याहू के साथ एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया।
#WATCH | तेल अवीव: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इज़राइल पहुंचे।
इज़राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अपनी पत्नी सारा नेतन्याहू के साथ एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया।
(सोर्स: रॉयटर्स) pic.twitter.com/pBt7lkJWfj
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 25, 2026
25 Feb 2026 04:03 PM (IST)
25 Feb 2026 04:03 PM (IST)सपा सरकार में यूपी से उद्योग भाग रहे थे, अब निवेशकों की लगी है लाइन: असीम अरुण
उत्तर प्रदेश के मंत्री असीम अरुण ने कहा कि समाजवादी पार्टी के समय दिक्कत यह थी कि उत्तर प्रदेश से उद्योग भाग रहे थे। आज ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट के ज़रिए हम बार-बार नई परियोजनाओं का शिलान्यास कर रहे हैं। आज उत्तर प्रदेश में निवेशकों की लाइन लगी है। हम पूरे राज्य में नए इंडस्ट्रियल एरिया विकसित कर रहे हैं। हम उत्तर प्रदेश में निवेश को धरातल पर ला रहे हैं और बुंदेलखंड-पूर्वांचल को भी विकसित कर रहे हैं।
25 Feb 2026 03:12 PM (IST)
25 Feb 2026 03:12 PM (IST)देश विरोधी ताकतों से राहुल गांधी का संबंध: पीयूष गोयल
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि वे(राहुल गांधी) राष्ट्रहित के साथ समझौता करते हैं। राहुल गांधी नकारात्मक राजनीति के पोस्टर बॉय बन गए हैं। वे 247 बार अंतर्राष्ट्रीय यात्रा कर चुके हैं। वे बाहर जाकर भारतवासियों के साथ समझौता करते हैं। उनका संबंध देशविरोधी ताकतों के साथ है। राहुल गांधी ने ओछी राजनीति देश और दुनिया के सामने दिखाई है। वे भारत विरोधी फोर्स की कठपुतली हैं। वे देश के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। वे देशवासियों के भविष्य को दाव पर लगा रहे हैं।
#WATCH दिल्ली: केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, "... वे(राहुल गांधी) राष्ट्रहित के साथ समझौता करते हैं... राहुल गांधी नकारात्मक राजनीति के पोस्टर बॉय बन गए हैं... वे 247 बार अंतर्राष्ट्रीय यात्रा कर चुके हैं... वे बाहर जाकर भारतवासियों के साथ समझौता करते हैं। उनका संबंध… pic.twitter.com/7NK4nLdh4t
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 25, 2026
25 Feb 2026 02:26 PM (IST)
25 Feb 2026 02:26 PM (IST)केंद्र सरकार ने बंद की RDG, हर साल 10 हजार करोड़ का नुकसान हो रहा : मुकेश अग्निहोत्री
हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हमने कांग्रेस हाईकमान को खासकर कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी को ये बता दिया कि केंद्र सरकार ने एकाएक RDG (राजस्व घाटा अनुदान) बंद कर दी है। हर साल हमें इससे 10 हजार करोड़ का नुकसान होने जा रहा है। इसके लिए न तो कोई चेतावनी दी गई, न ही हमारे साथ कोई पत्र व्यवहार किया गया। जब हमारा राज्य बना था, तब भी हम जानते थे कि ये वित्तीय स्वतंत्र राज्य और ये केंद्र सरकार की मदद पर चलेगा। ये अचानक बंद करना RDG और उससे पहले GST के कॉम्पेनसेशन सेस को भी बंद कर दिया गया। प्रधानमंत्री ने जो 1500 करोड़ की घोषणा की है वो पैसा भी हमें नहीं मिला है, ऊपर से हमारे ऋण लेने पर भी रोक लगा दी गई है।
#WATCH | शिमला: हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा, "हमने कांग्रेस हाईकमान को खासकर कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे व राहुल गांधी को ये बता दिया कि केंद्र सरकार ने एकाएक RDG(राजस्व घाटा अनुदान) बंद कर दी है... हर साल हमें इससे 10 हजार करोड़ का नुकसान… pic.twitter.com/TJzbnpDGdv
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 25, 2026
25 Feb 2026 02:08 PM (IST)
25 Feb 2026 02:08 PM (IST)भारत-जापान औद्योगिक सहयोग पर टोक्यो में चर्चा
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने टोक्यो में Japan External Trade Organization (JETRO) के CEO से मुलाकात कर भारत-जापान के औद्योगिक संबंधों को और मजबूत करने पर चर्चा की। बैठक में निवेश बढ़ाने, औद्योगिक सहयोग को विस्तार देने और उत्तर प्रदेश में जापानी कंपनियों के लिए नए अवसरों पर विचार-विमर्श किया गया। यह मुलाकात दोनों देशों के आर्थिक संबंधों को आगे बढ़ाने की दिशा में अहम मानी जा रही है।
25 Feb 2026 01:03 PM (IST)
25 Feb 2026 01:03 PM (IST)हेमंत सोरेन को सुप्रीम कोर्ट से राहत, ED के मनी लॉन्ड्रिंग केस पर रोक
Supreme Court of India ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को बड़ी राहत दी है। अदालत ने उनके खिलाफ ED द्वारा दर्ज मनी लॉन्ड्रिंग मामले की कार्रवाई पर रोक लगा दी है। कोर्ट के इस फैसले से सोरेन को फिलहाल कानूनी राहत मिली है। मामले की आगे की सुनवाई बाद में की जाएगी।
25 Feb 2026 12:23 PM (IST)
25 Feb 2026 12:23 PM (IST)लॉरेंस बिश्नोई के वकील पर हमले की जिम्मेदारी राहुल फतेहपुर और नवीन बॉक्सर ने ली
कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के वकील पर हुए हमले की जिम्मेदारी राहुल फतेहपुर और नवीन बॉक्सर ने ली है। दोनों आरोपियों ने कथित तौर पर इस वारदात में शामिल होने का दावा किया है। हमले के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं और मामले की जांच तेज कर दी गई है। पुलिस आरोपियों की भूमिका और हमले के पीछे की वजहों का पता लगाने में जुटी है।
25 Feb 2026 11:16 AM (IST)
25 Feb 2026 11:16 AM (IST)दिल्ली में दिल दहला देने वाली वारदात, पत्नी और तीन बच्चों की हत्या
Delhi Police के मुताबिक बाहरी उत्तर दिल्ली के चंदन पार्क इलाके में एक व्यक्ति ने धारदार हथियार से अपनी पत्नी और तीन बच्चों की कथित तौर पर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया।
पुलिस ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद टीम मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी की तलाश के लिए अभियान चलाया जा रहा है। प्रारंभिक जांच में घरेलू विवाद की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।
#WATCH | Delhi | Rubi, Relative of the victims says, "...I saw that all of them were lying dead and their throats were slit...I don't know who murdered them..." https://t.co/IGcSqSVnR2 pic.twitter.com/YVrtAeBZwC
— ANI (@ANI) February 25, 2026
25 Feb 2026 10:50 AM (IST)
25 Feb 2026 10:50 AM (IST)मुंबई में बांग्लादेशी घुसपैठियों पर बड़ी कार्रवाई, 25 गिरफ्तार
Mumbai's Versova police arrested a total of 25 Bangladeshi infiltrators, including 21 transgender people from the Shakulshaha Dargah in Versova. They infiltrated India via Kolkata and Mizoram. Mumbai's Versova police have carried out the largest crackdown this year against… pic.twitter.com/zdnMwKvUTI
— ANI (@ANI) February 25, 2026
Mumbai Police ने अवैध घुसपैठियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए Versova इलाके से 25 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में 21 ट्रांसजेंडर भी शामिल हैं, जिन्हें शकुलशाहा दरगाह के पास से पकड़ा गया। पुलिस के मुताबिक, सभी आरोपी अवैध तरीके से Kolkata और Mizoram के रास्ते भारत में दाखिल हुए थे।
25 Feb 2026 10:33 AM (IST)
25 Feb 2026 10:33 AM (IST)ओडिशा विजिलेंस का बड़ा एक्शन, रिश्वत लेते डिप्टी डायरेक्टर गिरफ्तार
Odisha विजिलेंस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कटक माइंस के डिप्टी डायरेक्टर देबब्रत मोहंती को 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। जांच के दौरान अधिकारियों ने उनके फ्लैट की तलाशी ली, जहां ट्रॉली बैग और अलमारी में छिपाकर रखी गई 4 करोड़ रुपये से अधिक नकदी बरामद हुई।
25 Feb 2026 10:09 AM (IST)
25 Feb 2026 10:09 AM (IST)पाकिस्तान में आत्मघाती हमला, चेकपोस्ट पर ब्लास्ट में 2 पुलिसकर्मियों की मौत
Pakistan के पंजाब प्रांत में मंगलवार शाम एक आत्मघाती हमले में दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। यह हमला भक्कर जिले के दाजिल चेकपोस्ट के पास हुआ, जहां एक हमलावर ने खुद को विस्फोटक से उड़ा लिया।
25 Feb 2026 09:31 AM (IST)
25 Feb 2026 09:31 AM (IST)पीएम मोदी मोदी दो दिन की राजकीय यात्रा पर इजराइल रवाना
Prime Minister Narendra Modi's Departure statement ahead of his visit to Israel.
At the invitation of my dear friend Prime Minister Benjamin Netanyahu, I will be undertaking a State Visit to Israel from 25-26 February 2026. India and Israel share a robust and multifaceted… https://t.co/XUwkaVzG15 pic.twitter.com/DsL4I96EhE
— ANI (@ANI) February 25, 2026
25 Feb 2026 08:47 AM (IST)
25 Feb 2026 08:47 AM (IST)IDFC First Bank घोटाला: मास्टरमाइंड रिभव ऋषि समेत चार आरोपी गिरफ्तार
IDFC First Bank से जुड़े कथित घोटाले के मामले में बड़ा एक्शन हुआ है। जांच एजेंसियों ने इस मामले के मास्टरमाइंड रिभव ऋषि समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपियों पर बैंक से जुड़ी वित्तीय अनियमितताओं और धोखाधड़ी को अंजाम देने का आरोप है। मामले की जांच जारी है और एजेंसियां अन्य संदिग्धों की भूमिका की भी पड़ताल कर रही हैं।
25 Feb 2026 07:58 AM (IST)
25 Feb 2026 07:58 AM (IST)दो दिन के आधिकारिक दौरे पर जापान पहुंचे सीएम योगी, टोक्यो में जोरदार स्वागत
सिंगापुर दौरे के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को जापान पहुंचे, जहां टोक्यो में उनका भव्य स्वागत किया गया।उपराज्यपाल जुनिची इशिदेरा और भारतीय प्रवासी समुदाय के सदस्यों ने सीएम योगी का अभिनंदन किया। दो देशों की यात्रा के अंतर्गत यह यात्रा मुख्यमंत्री की जापान की पहली यात्रा है, जो भारत और जापान के बीच बढ़ते रणनीतिक और सांस्कृतिक संबंधों को दर्शाती एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। सीएम योगी का दो दिन का ये आधिकारिक दौरा है।
25 Feb 2026 07:24 AM (IST)
25 Feb 2026 07:24 AM (IST)महाराष्ट्र के 3 दिवसीय दौरे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन दिन के दौरे पर महाराष्ट्र पहुंची हैं। अपने कार्यक्रम के तहत बुधवार को वह शेगांव जाकर गजानन महाराज के दर्शन करेंगी। इस दौरान राष्ट्रपति आयुष मंत्रालय द्वारा आयोजित ‘नेशनल हेल्थ फेयर’ में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। दौरे के दौरान स्वास्थ्य और पारंपरिक चिकित्सा से जुड़े कार्यक्रमों में उनकी भागीदारी प्रस्तावित है।
25 Feb 2026 07:22 AM (IST)
25 Feb 2026 07:22 AM (IST)कश्मीरी गेट में कार पर गोलीबारी, खुद को लॉरेंस बिश्नोई लीगल टीम का सदस्य बताने वाला एक व्यक्ति घायल
दिल्ली के कश्मीरी गेट इलाके में मंगलवार देर रात करीब 10:10 बजे एक कार पर अज्ञात हमलावरों ने गोलीबारी की, जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस के अनुसार, गाड़ी में कुल पांच लोग सवार थे, और गोलीबारी के बाद हमलावर फरार हो गए। घायल व्यक्ति को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
Aaj ki taaja khabar 25th february 2026 live updates today latest and breaking news
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
क्या पोस्चर बेल्ट वाकई सीधी कर सकता है आपकी झुकी हुई पीठ? खरीदने से पहले जान लें एक्सपर्ट्स की राय
Mar 14, 2026 | 01:40 PMधुले में ईंधन घोटाले का पर्दाफाश, डीजल के नाम पर केमिकल तस्करी, पुलिस ने 23 लाख का माल पकड़ा
Mar 14, 2026 | 01:38 PM11 मार्च की तोड़फोड़ और अब बड़ा एक्शन! दिल्ली से आदेश आने तक बंद रहेगा भांडेगांव टोल नाका
Mar 14, 2026 | 01:37 PMनवी मुंबई में गैस सिलेंडर की कमी की अफवाह पर मनपा की सफाई, नागरिकों से भंडारण न करने की अपील
Mar 14, 2026 | 01:36 PM‘अफवाह गांधी’ और ‘अफवाह यादव’ हैं राहुल-अखिलेश: यूपी के डिप्टी CM केशव मौर्य का विपक्षी नेताओं पर करारा प्रहार
Mar 14, 2026 | 01:29 PMनासिक के सातपुर में कचरे के ढेर, नागरिकों ने उठाए स्वास्थ्य पर सवाल; इलाके में बढ़ा कचरा संकट
Mar 14, 2026 | 01:27 PMकरण जौहर को मिली अंडरवर्ल्ड की धमकी, फराह खान ने किया बड़ा खुलासा, 90s में तीनों खान पर भी था दबाव
Mar 14, 2026 | 01:23 PMवीडियो गैलरी

ट्रेन में मां-बेटी का हाई वोल्टेज ड्रामा! सीट के लिए यात्री को पीटा, फिर स्टेशन पर परिवार बुलाकर रुकवाई ट्रेन
Mar 13, 2026 | 09:48 PM
पेट्रोलियम मंत्री पर राहुल गांधी के संगीन आरोप, एपस्टीन फाइल और जॉर्ज सोरोस का जिक्र कर सरकार को घेरा- VIDEO
Mar 13, 2026 | 09:28 PM
हैदराबाद में पोस्टर पॉलिटिक्स, माधवी लता ने फाड़े ओवैसी की इफ्तार पार्टी के बैनर; शुरू हुआ घमासान- VIDEO
Mar 13, 2026 | 09:22 PM
जंग के बीच क्यों चर्चा में है ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’? जानें दुनिया की इस लाइफलाइन का पूरा इतिहास- VIDEO
Mar 13, 2026 | 09:16 PM
UP में ब्राह्मण Vs ठाकुर! हालिया विवाद पर खुलकर बोले अविमुक्तेश्वरानंद, सीएम योगी पर भी साधा निशाना- VIDEO
Mar 13, 2026 | 09:11 PM
संसद में बिगड़े सपा सांसद के बोल, लोकसभा में दे रहे थे भाषण, अचानक गुस्से में देने लगे गाली
Mar 13, 2026 | 01:47 PM














