- Hindi News »
- India »
- Aaj Ki Taaja Khabar 07 June 2026 Live Updates Today Latest And Breaking News
आज की ताजा खबर 07 जून Live: आम जनता को महंगाई का झटका, दिल्ली में घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम 29 रुपये बढ़े
- Written By: प्रिया सिंह
Aaj Ki Taza Khabar LIVE: घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में 29 रुपये की वृद्धि की गई है। दिल्ली में अब 14.2 किलोग्राम वाला सिलेंडर 913 रुपये से बढ़कर 942 रुपये का हो गया है, नई दरें 7 जून से प्रभावी हैं।

ब्रेकिंग न्यूज अपडेट (डिजाइन फोटो)
Breaking News Today LIVE: महंगाई की मार झेल रही आम जनता को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है, क्योंकि रसोई गैस की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी गई है। देश में बिना सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दामों में 29 रुपये प्रति सिलेंडर का इजाफा किया गया है। इस बढ़ोतरी के बाद देश की राजधानी दिल्ली में रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 913 रुपये से बढ़कर अब 942 रुपये के स्तर पर पहुंच गई है। तेल कंपनियों द्वारा बढ़ाई गई ये नई दरें आज यानी 7 जून से देशभर में प्रभावी रूप से लागू कर दी गई हैं। देश दुनिया की तमाम लेटेस्ट अपडेट्स जानने के लिए बने रहिए नवभारत लाइव के साथ…
सम्बंधित ख़बरें
आज की ताजा खबर 06 जून: एक क्लिक में पढ़ें दिन भर की सबी बड़ी खबरें
आज की ताजा खबर 05 जून: एक क्लिक में पढ़ें दिन भर की सबी बड़ी खबरें
हरियाणा में बल्लभगढ़-जेवर एक्सप्रेसवे पर फ्लाईओवर से गिरी क्रेन, 6 लोगों की दर्दनाक मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
संविधान विशेषज्ञ डॉ. सुभाष सी. कश्यप का निधन, 97 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
07 Jun 2026 07:47 AM (IST)
07 Jun 2026 07:47 AM (IST)विश्व साइकिल दिवस पर मनसुख मंडाविया और विक्रांत मैसी ने चलाई साइकिल
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 'विश्व साइकिल दिवस' के खास मौके पर केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया और मशहूर बॉलीवुड अभिनेता विक्रांत मैसी एक साथ नजर आए। दोनों दिग्गजों ने देशवासियों को फिटनेस के प्रति जागरूक करने के लिए 'फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल' के 77वें संस्करण में हिस्सा लिया और पैडल मारकर स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया।
#WATCH दिल्ली: केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया और अभिनेता विक्रांत मैसी ने 'विश्व साइकिल दिवस' के मौके पर 'फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल' के 77वें संस्करण में हिस्सा लिया। pic.twitter.com/OeuaJWso3Z
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 7, 2026
07 Jun 2026 07:22 AM (IST)
07 Jun 2026 07:22 AM (IST)केदारनाथ रूट पर भूस्खलन का खतरा, डीएम बोले- टीमें अलर्ट पर
उत्तराखंड में मानसून की दस्तक के साथ ही केदारनाथ हाईवे और ट्रेक रूट पर भूस्खलन के बढ़ते खतरे को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने बताया कि संवेदनशील इलाकों में डेंजर जोन के साइन बोर्ड लगाने के साथ ही पूरी यात्रा मार्ग की सीसीटीवी कैमरों के जरिए चौबीसों घंटे निगरानी की जा रही है। उन्होंने आश्वस्त किया कि भारी बारिश के अलर्ट और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए डॉक्टरों और आपदा प्रबंधन की टीमों को तैनात कर दिया गया है, ताकि तीर्थयात्रियों को तत्काल सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा सके।
07 Jun 2026 06:58 AM (IST)
07 Jun 2026 06:58 AM (IST)देश में बढ़ता नशा सबसे बड़ा खतरा, राजकोट में बोले धीरेंद्र शास्त्री
गुजरात के राजकोट पहुंचे बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने देश में बढ़ते नशे पर गहरी चिंता जताते हुए इसे युवाओं और राष्ट्र के लिए सबसे बड़ा खतरा बताया है। उन्होंने युवा पीढ़ी से आह्वान करते हुए कहा कि वे नशे की विनाशकारी लत में पड़ने के बजाय कथा और अध्यात्म के आदी बनें, ताकि देश का भविष्य सुरक्षित रह सके।
#WATCH राजकोट (गुजरात): बागेश्वर धाम प्रमुख धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा, "गुजरात के राजकोट में और समूचे भारत में बढ़ता हुआ नशा देश के लिए सबसे ज्यादा खतरा है हम युवाओं से यही कहेंगे कि नशा का लत लगने से अच्छा है कथा के आदी हो जाए।" (06.06) pic.twitter.com/LcptfvwKeb
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 7, 2026
07 Jun 2026 06:56 AM (IST)
07 Jun 2026 06:56 AM (IST)मलयालम अभिनेता और नेशनल अवार्ड विनर सलीम कुमार का 56 वर्ष की उम्र में निधन
मलयालम सिनेमा के दिग्गज अभिनेता और राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता सलीम कुमार का 56 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। कोच्चि के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने आखिरी सांस ली, जिसके बाद अस्पताल परिसर से लेकर सोशल मीडिया तक पूरे फिल्मी जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।
#WATCH | Kochi, Keralam | Renowned Malayalam actor and National Award winner Salim Kumar passes away at the age of 56.
Visuals from the hospital in which the actor was admitted pic.twitter.com/2bn9QyIzFF
— ANI (@ANI) June 7, 2026
07 Jun 2026 06:54 AM (IST)
07 Jun 2026 06:54 AM (IST)ओडिशा में इंजीनियर के पास कुबेर का खजाना, लॉकर से मिला 2.4 करोड़ रुपये कैश
ओडिशा विजिलेंस विभाग ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में बालिगुडा आईटीडीए (ITDA) के सहायक अधिशासी अभियंता बैकुंठ नाथ बेहेरा के ठिकानों पर एक साथ ताबड़तोड़ छापेमारी की है। विजिलेंस एसपी सुशांत कुमार बिस्वाल के अनुसार, भुवनेश्वर और उसके आसपास इंजीनियर की 5 बहुमंजिला इमारतें, 13 कीमती भूखंड, सोने के आभूषण और उनके बैंक लॉकर व घर से करीब 2.4 करोड़ रुपये की भारी नकदी बरामद की गई है। फिलहाल विभाग द्वारा अधिकारी के नौ ठिकानों पर तलाशी अभियान जारी है और संपत्तियों के मूल्यांकन के बाद कुल अवैध कमाई का अंतिम आंकड़ा सामने आएगा।
#WATCH | Odisha: Odisha Vigilance conducted simultaneous searches at multiple locations following allegations that Baikuntha Nath Behera, Assistant Executive Engineer at ITDA, Baliguda, possesses assets disproportionate to his known sources of income. During the searches,… pic.twitter.com/Z9ZoZ1Dj9e
— ANI (@ANI) June 7, 2026
07 Jun 2026 06:50 AM (IST)
07 Jun 2026 06:50 AM (IST)महंगाई का झटका: घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम 29 रुपये बढ़े
आम जनता की जेब पर बोझ बढ़ाते हुए बिना सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम के घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 29 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। इस नए इजाफे के बाद राजधानी दिल्ली में रसोई गैस सिलेंडर के दाम 913 रुपये से बढ़कर 942 रुपये हो गए हैं, जो आज यानी 7 जून से लागू हो चुके हैं।
Aaj ki taaja khabar 07 june 2026 live updates today latest and breaking news
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
पुणे: ट्रैफिक जाम पर लगाम को पुलिस की त्रिसूत्रीय योजना, 500 चौराहों पर AI कैमरे, नियम तोड़ते ही कटेगा चालान
Jun 07, 2026 | 07:45 AM1.62 लाख लोगों की होगी जांच, गोंदिया के 263 गांवों में कुष्ठरोग सर्वेक्षण अभियान तेज
Jun 07, 2026 | 07:44 AMफायर नियमों की धज्जियां: नागपुर के इतवारी-गांधीबाग में छतों पर अवैध गोदाम, आग लगी तो राख हो सकता है पूरा बाजार
Jun 07, 2026 | 07:37 AMअमेरिका के ओहियो में फेस्टिवल के दौरान अंधाधुंध गोलीबारी, कई लोगों की मौत; मंजर देख कांप उठे लोग
Jun 07, 2026 | 07:36 AMWorld Poha Day : इंदौरी से लेकर अवलक्की तक, भारत के 8 सबसे स्वादिष्ट पोहे; जिनका स्वाद एक बार जरूर चखना चाहिए
Jun 07, 2026 | 07:35 AMSAFF Women’s Championship: बांग्लादेश को 3-1 से दी शिकस्त, 7 साल बाद फिर चैंपियन बना भारत
Jun 07, 2026 | 07:26 AMमनोज झा का बीजेपी पर तीखा वार, बोले- सुरक्षा पर नहीं होनी चाहिए राजनीति
Jun 07, 2026 | 07:24 AMवीडियो गैलरी

असली नाम का सस्पेंस हो या अब्दुल-सुरेश का विवाद… पहले भी चर्चा में रहे हैं पटना वाले खान सर, देखें VIDEO
Jun 06, 2026 | 11:18 PM
जंतर-मंतर पर गरजे अभिजीत दीपके, शिक्षा मंत्री को मिला अल्टीमेटम, बीच प्रदर्शन में अचानक बिगड़ी तबीयत
Jun 06, 2026 | 11:00 PM
मौत की शय्या पर आगरा के मरीज! 237 अस्पतालों में नहीं है फायर विभाग की NOC, जांच के दौरान खुली पोल
Jun 06, 2026 | 10:46 PM
Exclusive: धमकी, नोटिस और विवाद! Salman Khan पर Amit Jani ने खोले कई राज, देखें पूरा Interview
Jun 06, 2026 | 07:41 PM
ममता बनर्जी के 23 सांसद हुए बागी! ऋतब्रत बनर्जी के दावे ने मचाई खलबली, TMC की बढ़ाई मुश्किलें
Jun 06, 2026 | 02:28 PM
बिहार में ‘सुरक्षा’ पर आर-पार! गिरिराज सिंह का दो टूक जवाब, बोले- सुरक्षा कोई तोहफा नहीं, नियमों का खेल है
Jun 06, 2026 | 01:00 PM














