-
रवि, 26 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Aaj Ki Taaja Khabar 25 July 2026 Live Updates Today Latest And Breaking News
आज की ताजा खबर 25 जुलाई: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें
- Written By: प्रिया जैस , अमन मौर्या
Aaj Ki Taza Khabar: सरकार और CJP के बीच बातचीत का तीसरा दौर आज दोपहर करीब 3:30 बजे VP हाउस में होने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज से आगरा का दो दिवसीय दौरा शुरू करेंगे।

ब्रेकिंग न्यूज अपडेट (डिजाइन फोटो)
Breaking News Today: सरकार और कॉकरोच जनता पार्टी के बीच बातचीत का तीसरा दौर आज दोपहर करीब 3:30 बजे VP हाउस में होने की उम्मीद है। आज कांग्रेस पार्टी देश भर में कैंडल मार्च निकालेंगी। राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के साथ कथित बर्बरता के विरोध में देशव्यापी कैंडललाइट मार्च निकालेगी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज से आगरा का दो दिवसीय दौरा शुरू करेंगे। इस दौरान, वह आगरा जिले के लिए विकास और कल्याणकारी योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज से लद्दाख के कारगिल के दो दिवसीय दौरे की शुरुवात करेंगे। वह 26 जुलाई की सुबह द्रास में कारगिल विजय दिवस समारोह में शामिल होंगे। अमरनाथ यात्रा आज जम्मू के भगवती नगर बेस कैंप से बालटाल रूट पर फिर से शुरू होगी। लगभग 5,000 तीर्थयात्री जम्मू से बालटाल बेस कैंप के लिए रवाना होंगे। आज दिल्ली मेट्रो के अठारह स्टेशन बंद रहेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
25 Jul 2026 10:47 PM (IST)
25 Jul 2026 10:47 PM (IST)संभल हिंसा के आरोपी जफर अली ने जॉइन की AIMIM
संभल हिंसा के आरोपी और शाही जामा मस्जिद के सदर जफर अली ने कहा कि जी, मैंने कहा था, लेकिन उस वक्त तक मेरी कोई पार्टी नहीं थी। मैं किसी पार्टी में नहीं था, न ही मैं सियासी था। आज से पहले, लेकिन अवाम की मांग पर मैंने आज AIMIM जॉइन की है। अगर मुझसे पार्टी कहेगी, तो मैं इलेक्शन लड़ूंगा।
मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश: संभल हिंसा के आरोपी और शाही जामा मस्जिद के सदर जफर अली ने कहा, "जी, मैंने कहा था, लेकिन उस वक्त तक मेरी कोई पार्टी नहीं थी। मैं किसी पार्टी में नहीं था, न ही मैं सियासी था। आज से पहले, लेकिन अवाम की मांग पर मैंने आज AIMIM जॉइन की है। अगर मुझसे पार्टी… pic.twitter.com/S7d5itI9DP
— IANS Hindi (@IANSKhabar) July 25, 2026
25 Jul 2026 10:00 PM (IST)
25 Jul 2026 10:00 PM (IST)27वें कारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या पर 'शौर्य भोज' में शामिल हुए रक्षा मंत्री
लद्दाख में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 27वें कारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या पर द्रास में आयोजित 'शौर्य भोज' में शामिल हुए।
#WATCH | द्रास, लद्दाख | रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 27वें कारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या पर द्रास में आयोजित 'शौर्य भोज' में शामिल हुए। pic.twitter.com/zdlQ9Q7tKS
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 25, 2026
25 Jul 2026 09:20 PM (IST)
25 Jul 2026 09:20 PM (IST)प्रदर्शन समाप्त होने के बाद राजधानी में यातायात हुआ बहाल
जंतर-मंतर पर चल रहा प्रदर्शन समाप्त होने के बाद राजधानी में यातायात व्यवस्था सामान्य होने लगी है। शनिवार शाम रिंग रोड, लाजपत नगर समेत प्रमुख इलाकों में वाहन बिना जाम के सुचारु रूप से चलते नजर आए।
दिल्ली: जंतर-मंतर पर चल रहा प्रदर्शन समाप्त होने के बाद राजधानी में यातायात व्यवस्था सामान्य होने लगी है। शनिवार शाम रिंग रोड, लाजपत नगर समेत प्रमुख इलाकों में वाहन बिना जाम के सुचारु रूप से चलते नजर आए। pic.twitter.com/xRysX8Z4jf
— IANS Hindi (@IANSKhabar) July 25, 2026
25 Jul 2026 08:25 PM (IST)
25 Jul 2026 08:25 PM (IST)लोकसभा में पेश होगा पब्लिक एग्जामिनेशन (गलत तरीकों से बचाव) अमेंडमेंट बिल, 2026
केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह सोमवार, 27 जुलाई को लोकसभा में पब्लिक एग्जामिनेशन (गलत तरीकों से बचाव) अमेंडमेंट बिल, 2026 पेश करेंगे। लेजिस्लेटिव बिजनेस एजेंडा के अनुसार, वह पब्लिक एग्जामिनेशन (गलत तरीकों से बचाव) एक्ट, 2024 में बदलाव के लिए एक बिल पेश करेंगे।
केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह सोमवार, 27 जुलाई को लोकसभा में पब्लिक एग्जामिनेशन (गलत तरीकों से बचाव) अमेंडमेंट बिल, 2026 पेश करेंगे।
लेजिस्लेटिव बिज़नेस एजेंडा के अनुसार, वह पब्लिक एग्जामिनेशन (गलत तरीकों से बचाव) एक्ट, 2024 में बदलाव के लिए एक बिल पेश करेंगे। pic.twitter.com/sz82aDhRcZ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 25, 2026
25 Jul 2026 08:23 PM (IST)
25 Jul 2026 08:23 PM (IST)राष्ट्रपति ने निर्देश प्रल्हाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार
प्रधानमंत्री की सलाह पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। इसके अलावा, प्रधानमंत्री की सलाह पर, राष्ट्रपति ने निर्देश दिया है कि कैबिनेट मंत्री प्रल्हाद जोशी को उनके मौजूदा पोर्टफोलियो के अलावा शिक्षा मंत्रालय का प्रभार भी दिया जाए।
प्रधानमंत्री की सलाह पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।
इसके अलावा, प्रधानमंत्री की सलाह पर, राष्ट्रपति ने निर्देश दिया है कि कैबिनेट मंत्री प्रल्हाद जोशी को उनके मौजूदा पोर्टफोलियो के अलावा शिक्षा मंत्रालय का प्रभार भी दिया जाए। pic.twitter.com/tGgptFb81Y
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 25, 2026
25 Jul 2026 08:18 PM (IST)
25 Jul 2026 08:18 PM (IST)प्रहलाद जोशी नए शिक्षा मंत्री के रूप में संभालेंगे कार्यभार- सूत्र
प्रहलाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया।
25 Jul 2026 07:22 PM (IST)
25 Jul 2026 07:22 PM (IST)राम मंदिर में चढ़ावा चोरी हुआ, पर कहीं इनका बुलडोजर नहीं चला: नेहा राठौर
लोक गायिका नेहा सिंह राठौड़ ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान पर कहा कि राम मंदिर में चढ़ावा चोरी में शामिल लोगों को भी मिट्टी में मिलाए जाने की बात कहें, मंच से, तो कोई बात है। क्योंकि भाषणबाजी करना अलग बात है और काम करना अलग बात है। है ना, सचमुच काम करना अलग बात है। राम मंदिर में चढ़ावा चोरी हुआ, इतने सारे लोगों की आस्था पर चोट हुई, पर कहीं इनका बुलडोजर नहीं चला भाई। इतनी छोटी-छोटी सी बात पर बुलडोजर इनका निकल जाता है। कहां है अब बुलडोजर? कार्रवाई कराइए।
25 Jul 2026 07:05 PM (IST)
25 Jul 2026 07:05 PM (IST)धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर शिवाजी पार्क में जश्न मनाएंगे राज ठाकरे
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर MNS चीफ राज ठाकरे ने कहा कि कल शिवाजी पार्क में हम युवाओं की जीत का जश्न मनाने आएंगे। हम अभिजीत दिपके के अगले कदम का पूरा समर्थन करेंगे।
मुंबई, महाराष्ट्र | केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर MNS चीफ राज ठाकरे ने कहा, "कल शिवाजी पार्क में हम युवाओं की जीत का जश्न मनाने आएंगे। हम अभिजीत दिपके के अगले कदम का पूरा समर्थन करेंगे।" pic.twitter.com/GrH7QCyPYU
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 25, 2026
25 Jul 2026 06:47 PM (IST)
25 Jul 2026 06:47 PM (IST)48 घंटे से हो रही भारी बारिश के कारण अहमदाबाद के ग्रामीण क्षेत्र में बाढ़ जैसे हालात
लगातार 48 घंटे से हो रही भारी बारिश के कारण अहमदाबाद के ग्रामीण क्षेत्र में स्थित सरखेज-बावला हाईवे के इंडस्ट्रियल जोन में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। पूरा औद्योगिक क्षेत्र जलमग्न हो गया है। इस इलाके में स्थित करीब 50 बड़ी मल्टीनेशनल कंपनियां प्रभावित हुई हैं।
अहमदाबाद, गुजरात: लगातार 48 घंटे से हो रही भारी बारिश के कारण अहमदाबाद के ग्रामीण क्षेत्र में स्थित सरखेज-बावला हाईवे के इंडस्ट्रियल ज़ोन में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। पूरा औद्योगिक क्षेत्र जलमग्न हो गया है। इस इलाके में स्थित करीब 50 बड़ी मल्टीनेशनल कंपनियां प्रभावित हुई हैं। pic.twitter.com/xU0U1yfWje
— IANS Hindi (@IANSKhabar) July 25, 2026
25 Jul 2026 06:13 PM (IST)
25 Jul 2026 06:13 PM (IST)दिल्ली में लाठीचार्ज के जिम्मेदार गृह मंत्री: कपिल सिब्बल
राज्यसभा सांसद और वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कहा कि दिल्ली में जो लाठीचार्ज हुआ, उसके लिए धर्मेंद्र प्रधान जिम्मेदार नहीं थे। उसके लिए कौन जिम्मेदार था? उसके लिए गृह मंत्री जिम्मेदार थे क्योंकि पुलिस उनके नियंत्रण में है। हम इस देश के युवाओं को बधाई देते हैं। गृह मंत्री को इस देश के युवाओं से माफी मांगनी चाहिए।
#WATCH दिल्ली: राज्यसभा सांसद और वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कहा, "दिल्ली में जो लाठीचार्ज हुआ, उसके लिए धर्मेंद्र प्रधान ज़िम्मेदार नहीं थे... उसके लिए कौन ज़िम्मेदार था? उसके लिए गृह मंत्री ज़िम्मेदार थे क्योंकि पुलिस उनके… pic.twitter.com/923dmZ8CfJ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 25, 2026
25 Jul 2026 05:48 PM (IST)
25 Jul 2026 05:48 PM (IST)सीजेपी के डेलीगेशन से केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से बातचीत पूरी
कॉकरोच जनता पार्टी के डेलीगेशन से बातचीत के बाद केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि आज हमारी लंबी बातचीत हुई। वे एक लिखा हुआ ड्राफ्ट लाए थे जिसमें उन्होंने आंदोलन में चल रहे केस के बारे में 4 पॉइंट्स रखे थे। इसके साथ ही, हमने बाकी 2 मांगों पर भी बात की- कोई बदले की कार्रवाई न की जाए, मुआवजा दिया जाए और उनके 5 पॉइंट वाले चार्टर पर विचार किया जाए। हम उन्हें FIR की कॉपी देंगे और कोई कार्रवाई नहीं होगी। दूसरी बात जो कही गई है, वह यह है कि मुआवजे के बारे में, सरकार ने साफ कहा है कि हमें भी सहानुभूति है। हम सभी ने कहा है कि नियम और कानून के हिसाब से मुआवजा होगा, जो भी ज्यादा से ज्यादा हो सकेगा, उन्हें दिया जाएगा।
#WATCH दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी के डेलीगेशन से बातचीत के बाद केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा, "आज हमारी लंबी बातचीत हुई। वे एक लिखा हुआ ड्राफ्ट लाए थे जिसमें उन्होंने आंदोलन में चल रहे केस के बारे में 4 पॉइंट्स रखे थे। इसके साथ ही, हमने बाकी 2 मांगों पर भी बात की: कोई बदले की… pic.twitter.com/rESCGK2Ozx
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 25, 2026
25 Jul 2026 05:34 PM (IST)
25 Jul 2026 05:34 PM (IST)सीजेपी का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन खत्म करने का ऐलान
सीजेपी ने बताया कि सरकार ने मांगें मान ली हैं। इसके बाद सीजेपी ने प्रदर्शन खत्म करने का ऐलान किया है।
25 Jul 2026 05:11 PM (IST)
25 Jul 2026 05:11 PM (IST)राजीव चौक, मंडी हाउस और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट मेट्रो स्टेशन चालू
वीडियो राजीव चौक मेट्रो स्टेशन से है। जहां प्रवेश द्वार खोल दिए गए हैं। राजीव चौक, मंडी हाउस और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट मेट्रो स्टेशनों के एंट्री गेट अब खुल गए हैं।
#WATCH | दिल्ली: वीडियो राजीव चौक मेट्रो स्टेशन से है। जहां प्रवेश द्वार खोल दिए गए हैं।
राजीव चौक, मंडी हाउस और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट मेट्रो स्टेशनों के एंट्री गेट अब खुल गए हैं: दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन https://t.co/IUCQluqy3O pic.twitter.com/uZ2jcn5fhz
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 25, 2026
25 Jul 2026 04:44 PM (IST)
25 Jul 2026 04:44 PM (IST)भाजपा राष्ट्रीय एकता, राष्ट्र की समृद्धि के लिए करती है काम: गिरिराज सिंह
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कहा कि भाजपा राष्ट्रीय एकता, राष्ट्र की समृद्धि के लिए काम करती है। पहली बार जब छात्र अपनी मांगों को लेकर आए, उनके आने के बाद 1 महीने में ही न केवल परीक्षा आयोजित की गई बल्कि लीक प्रूफ परीक्षा हुई, नतीजे भी आए। कुछ बाहरी ताकतों के कारण देश में एक अलग माहौल बनाने का प्रयास किया गया है।
25 Jul 2026 04:26 PM (IST)
25 Jul 2026 04:26 PM (IST)सरकार को झुकना ही था धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश यादव ने दिया बयान
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कहा कि युवाओं की जीत है। जो नई पीढ़ी के लोग अपनी मांग को लेकर आए, ये उसकी जीत है। सरकार को झुकना ही था। भविष्य में सरकारें वो बनें जो शिक्षा व्यवस्था, परीक्षा और नौजवानों के भविष्य को सुधारें।
#WATCH | आजमगढ़, उत्तर प्रदेश | समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कहा, "युवाओं की जीत है। जो नई पीढ़ी के लोग अपनी मांग को लेकर आए, ये उसकी जीत है। सरकार को झुकना ही था...भविष्य में सरकारें वो बनें जो शिक्षा व्यवस्था,… pic.twitter.com/WqajrGTWR1
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 25, 2026
25 Jul 2026 04:24 PM (IST)
25 Jul 2026 04:24 PM (IST)जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह की CJP प्रवक्ता सौरव दास और आशुतोष रांका से हुई बात
केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा और जितेंद्र सिंह ने कॉकरोच जनता पार्टी(CJP) के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास और इसके राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका के साथ तीसरे दौर की बातचीत की।
दिल्ली | केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा और जितेंद्र सिंह ने कॉकरोच जनता पार्टी(CJP) के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास और इसके राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका के साथ तीसरे दौर की बातचीत की। pic.twitter.com/WtE1aio8eB
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 25, 2026
25 Jul 2026 04:08 PM (IST)
25 Jul 2026 04:08 PM (IST)उन्हें इस्तीफा नहीं देना चाहिए था: गजेंद्र यादव
शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की सूचना मिली है। मेरा व्यक्तिगत मत है कि उन्हें इस्तीफा नहीं देना चाहिए था, क्योंकि सिस्टम बहुत बड़ा होता है। इसमें हजारों कर्मचारी होते हैं और कहीं भी कोई लीक पॉइंट हो सकता है। मंत्री कभी नहीं चाहता कि किसी तरह की गड़बड़ी हो।
दुर्ग, छत्तीसगढ़: शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने कहा, "धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की सूचना मिली है। मेरा व्यक्तिगत मत है कि उन्हें इस्तीफा नहीं देना चाहिए था, क्योंकि सिस्टम बहुत बड़ा होता है। इसमें हजारों कर्मचारी होते हैं और कहीं भी कोई लीक पॉइंट हो सकता है। मंत्री कभी नहीं… pic.twitter.com/ZSYv67BNtU
— IANS Hindi (@IANSKhabar) July 25, 2026
25 Jul 2026 03:34 PM (IST)
25 Jul 2026 03:34 PM (IST)यह लोकतंत्र की जीत है। सीधा लोकतंत्र, जो सड़कों से निकला है: सोनम वांगचुक
यह लोकतंत्र की जीत है। सीधा लोकतंत्र, जो सड़कों से निकला है। यह शांति, धैर्य और दृढ़ता की जीत है। CJP और देश की 'जेन जेड' (Gen Z) को बधाई और उन सभी नागरिकों का धन्यवाद जिन्होंने डर और डर के डर को त्यागकर देश के हर कोने से आवाज उठाई। जवाबदेही से अब सुधार की ओर
IT'S A VICTORY OF DEMOCRACY
direct democracy... straight from the streets.
It's a victory of peace, patience & persévérance.
Congratulations CJP, Gen Z of the nation and thank you all citizens for shedding fear and the fear of fear and rising up from every corner of the nation.… pic.twitter.com/rSLOfvba2R— Sonam Wangchuk (@Wangchuk66) July 25, 2026
25 Jul 2026 03:23 PM (IST)
25 Jul 2026 03:23 PM (IST)युवा पीढ़ी ने देश की इतनी मजबूत और अहंकारी सरकार को झुकाया: सौरभ भारद्वाज
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर AAP दिल्ली अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा कि भाजपा को अपनी सरकार पर अहंकार था, यहां इस्तीफे नहीं हुआ करते थे। इस घमंड को तोड़ने में जहां बड़ी-बड़ी राजनीतिक पार्टियां नाकाम रहीं, वहीं पर देश की युवा पीढ़ी ने, देश की इतनी मजबूत और अहंकारी सरकार को झुका दिया। इनके बहुत कद्दावर मंत्री, जिनके पीछे पूरी की पूरी सरकार खड़ी थी, उसे अंत में अपना इस्तीफा देना पड़ा। मैं इस देश की युवा पीढ़ी को नमन करूंगा, कि जो हम लोग नहीं कर पाए, वो इस देश की युवा पीढ़ी ने कर दिखाया है।
25 Jul 2026 03:10 PM (IST)
25 Jul 2026 03:10 PM (IST)देर आए दुरुस्त आए, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर भूपिंदर सिंह हुड्डा का बयान
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस नेता भूपिंदर सिंह हुड्डा ने कहा कि देर आए दुरुस्त आए। यह पहले होना चाहिए था। इतना नुकसान नहीं होता। देश भर की युवा पीढ़ी का एग्जाम से भरोसा उठ गया है इसलिए पूरा सिस्टम बदलना चाहिए। एक नया सिस्टम लाना चाहिए। धर्मेंद्र प्रधान के शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफे की मांग सिर्फ कांग्रेस की तरफ से नहीं थी; यह पूरे देश के युवाओं की तरफ से थी।
#WATCH चंडीगढ़: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस नेता भूपिंदर सिंह हुड्डा ने कहा, "देर आए दुरुस्त आए। यह पहले होना चाहिए था। इतना नुकसान नहीं होता। देश भर की युवा पीढ़ी का एग्जाम से भरोसा उठ गया है इसलिए पूरा सिस्टम बदलना चाहिए। एक नया सिस्टम लाना… pic.twitter.com/7RT5aQiUht
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 25, 2026
25 Jul 2026 03:02 PM (IST)
25 Jul 2026 03:02 PM (IST)धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर पूरे देश को बधाई: अरविंद केजरीवाल
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर पूरे देश को बधाई। यह लोकतंत्र की बड़ी जीत है।
Congratulations to the entire country on Dharmendra Pradhan’s resignation. Big win for democracy. pic.twitter.com/whzjhwSjOs
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) July 25, 2026
25 Jul 2026 02:44 PM (IST)
25 Jul 2026 02:44 PM (IST)हमने सुबह ही कहा था कि धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे, बधाई हो छात्रों: CJP
हमने सुबह ही कहा था कि धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे। बधाई हो छात्रों और धन्यवाद नरेंद्र मोदी जी।
हमने सुबह ही कहा था कि धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे !
बधाई हो छात्रों और धन्यवाद नरेंद्र मोदी जी। https://t.co/6fYsVKwxfi pic.twitter.com/2W8zjPZg73
— Cockroach Janta Party (@shah34516) July 25, 2026
25 Jul 2026 02:22 PM (IST)
25 Jul 2026 02:22 PM (IST)धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
Union Education Minister Dharmendra Pradhan resigns. pic.twitter.com/TaUjDUMAyd
— ANI (@ANI) July 25, 2026
25 Jul 2026 01:59 PM (IST)
25 Jul 2026 01:59 PM (IST)जंतर-मंतर पर पुलिसकर्मियों और प्रदर्शनकारियों में झड़प
जंतर-मंतर पर पुलिसकर्मियों और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हो गई है। पुलिस ने लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले छोड़े है और प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर कर दिया है।
25 Jul 2026 01:45 PM (IST)
25 Jul 2026 01:45 PM (IST)बिहार में कांग्रेस के दफ्तर में लाठियां तैयार
बिहार के पटना में NEET पेपर लीक के विरोध के दौरान बिहार कांग्रेस दफ्तर के बाहर कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच हुई हालिया झड़प के बाद, कांग्रेस दफ्तर के परिसर में कई लाठियां देखी गईं।
Patna, Bihar: Following recent clashes between Congress and BJP workers outside the Bihar Congress office amid protests over NEET paper leak, several sticks were seen inside the Congress office premises. pic.twitter.com/PzJfzJyx4N
— IANS (@ians_india) July 25, 2026
25 Jul 2026 12:59 PM (IST)
25 Jul 2026 12:59 PM (IST)कल देशभर में सीजेपी का कैंडल मार्च
सीजेपी के प्रदर्शन को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। कॉकरोच जनता पार्टी कल पूरे देश में कैंडल मार्च निकालेगी।
25 Jul 2026 12:47 PM (IST)
25 Jul 2026 12:47 PM (IST)सीजेपी ने दिल्ली पुलिस से डर न फैलाने की मांग की
कॉकरोच जनता पार्टी ने मांग की है कि दिल्ली पुलिस नागरिकों को गैर-कानूनी तरीके से हिरासत में लेना, डराना-धमकाना या उन्हें जंतर-मंतर पहुंचने से रोकना तुरंत बंद करे। पार्टी ने पुलिस से यह भी कहा है कि वे विरोध-प्रदर्शन वाली जगह के आसपास डर और घेराबंदी का माहौल न बनाएं।
The Cockroach Janta Party has demanded that the Delhi Police immediately cease from unlawfully detaining, intimidating, or preventing citizens from reaching Jantar Mantar. The party also urged the police to refrain from creating an atmosphere of fear and siege around the protest… pic.twitter.com/DmmADONMqa
— IANS (@ians_india) July 25, 2026
25 Jul 2026 12:24 PM (IST)
25 Jul 2026 12:24 PM (IST)तेज प्रताप यादव को पटना पुलिस ने हिरासत में लिया
NEET पेपर लीक मामले को लेकर वामपंथी पार्टियों की ओर से बुलाए गए बंद का समर्थन करने के लिए जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव पटना के राम गुलाम चौक पहुंचे। यहां प्रदर्शन तेज होने के बाद तेज प्रताप यादव को हिरासत में लिया गया।
Patna, Bihar: Janashakti Janata Dal national president Tej Pratap Yadav arrived at Ram Gulam Chowk in Patna to extend support to the bandh called by Left parties over the NEET paper leak pic.twitter.com/J1gn4jKUQ4
— IANS (@ians_india) July 25, 2026
25 Jul 2026 12:10 PM (IST)
25 Jul 2026 12:10 PM (IST)पीएम मोदी छात्रों से मांगे माफी - राहुल गांधी
राहुल गांधी ने घायल छात्रों से माफी मांगने की बात पर कहा, "प्रदर्शन के दौरान एक युवती घायल है। कल मैंने आपको एक युवक दिखाया था जिसकी आंख में गोली लगी थी, और ऐसे हजारों युवा हैं जिनके पैर और सिर लाठीचार्ज में टूट गए हैं और जिनके शरीर में छर्रे लगे हैं। जिन लोगों ने ऐसा किया है चाहे वे इसे आयोजित करने वाले हों या इसे अंजाम देने वाले उन्हें सजा मिलनी चाहिए और उन्हें जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए। और तीसरी बात यह है कि इस पूरे सिस्टम के मुखिया, यानी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को छात्रों और देश के भविष्य के साथ जो कुछ भी हुआ है, उसके लिए माफी मांगनी चाहिए।"
#WATCH | LoP, Lok Sabha, Rahul Gandhi says, "Second... this young lady is injured. Yesterday I showed you a young man who has been shot in the eye, and there are thousands and thousands of youngsters who have had lathis break their legs, lathis break their heads, pellets in their… https://t.co/5GgTcyryhq pic.twitter.com/c8YfTDOEB9
— ANI (@ANI) July 25, 2026
25 Jul 2026 11:21 AM (IST)
25 Jul 2026 11:21 AM (IST)बिहार बंद: बड़े पैमाने पर पैरामिलिट्री-फोर्सेस और पुलिस तैनात
शनिवार को ‘बिहार बंद’ को लेकर पटना में सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता की गई। पटना के इनकम टैक्स गोलंबर के पास बड़े पैमाने पर पैरामिलिट्री-फोर्सेस और पुलिस की तैनाती की गई। इसके अलावा, जहानाबाद में भी प्रदर्शन के मद्देनजर पुलिस ने पुख्ता इंतजाम किए। बड़ी संख्या में सड़कों पर पुलिसबल की तैनाती देखी गई। डीएम आवास और रेलवे पटरी समेत शहर के अलग-अलग हिस्सों में पुलिसकर्मियों ने मार्च किया।
Patna, Bihar: Security has been tightened around Gandhi Maidan ahead of the Bihar bandh, with additional police personnel deployed and authorities on alert to handle any untoward situation. pic.twitter.com/vMmCHpMblS
— IANS (@ians_india) July 25, 2026
25 Jul 2026 10:47 AM (IST)
25 Jul 2026 10:47 AM (IST)NEET पेपर लीक: स्पेशल फास्ट-ट्रैक कोर्ट की जज अनु ग्रोवर बालीगा ने संभाल पदभार
NEET पेपर लीक मामले में, स्पेशल फास्ट-ट्रैक कोर्ट की जज अनु ग्रोवर बालीगा ने राउज एवेन्यू कोर्ट में अपना पदभार संभाल लिया है। दिल्ली हाई कोर्ट ने पब्लिक परीक्षाओं में पेपर लीक और गलत तरीकों के इस्तेमाल से जुड़े आपराधिक मामलों की सुनवाई के लिए यह स्पेशल फास्ट-ट्रैक कोर्ट गठित किया था।
25 Jul 2026 10:31 AM (IST)
25 Jul 2026 10:31 AM (IST)दिल्ली के जंतर-मंतर पर बढ़ाई गई सुरक्षा
दिल्ली के जंतर-मंतर पर 'कॉकरोच जनता पार्टी' का विरोध-प्रदर्शन जारी रहने के कारण वहां सुरक्षा बढ़ा दी गई है। दिल्ली पुलिस ने इस जगह पर फेशियल रिकग्निशन सिस्टम (FRS) टेक्नोलॉजी से लैस AI-पावर्ड मोबाइल सर्विलांस वैन तैनात की हैं।
Delhi: Security has been heightened at the Jantar Mantar protest site as the Cockroach Janta Party's protest continues. Delhi Police have deployed AI-powered mobile surveillance vans equipped with Facial Recognition System (FRS) technology at the site pic.twitter.com/By9RRwVg96
— IANS (@ians_india) July 25, 2026
25 Jul 2026 09:54 AM (IST)
25 Jul 2026 09:54 AM (IST)दिल्ली के वसंत कुंज में नाले में गिरी कार, 20 साल के छात्र की मौत
दिल्ली के वसंत कुंज में नागल देवत रेड लाइट के पास, 20 साल के छात्र यशवेंद्र की कार एक नाले में गिरकर पलट गई, जिससे उसकी मौत हो गई। यह हादसा तब हुआ जब वह फिसलन भरी सड़क पर तीखा मोड़ लेते समय गाड़ी पर से अपना कंट्रोल खो बैठा। मामले की आगे जांच चल रही है।
#WATCH | Delhi: A 20-year-old student, Yashvendra, died after the car he was driving fell into a drain and overturned near Nangal Dewat Red Light in Vasant Kunj. The accident occurred after he allegedly lost control of the vehicle while taking a sharp turn on a slippery road.… pic.twitter.com/eSklDmR48D
— ANI (@ANI) July 25, 2026
25 Jul 2026 09:51 AM (IST)
25 Jul 2026 09:51 AM (IST)महाराष्ट्र TET पेपर लीक का मुख्य आरोपी बिहार से गिरफ्तार
महाराष्ट्र TET (टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट) पेपर लीक मामले के मुख्य आरोपी बिजेंद्र कुमार गुप्ता को भिवंडी पुलिस ने बिहार से गिरफ्तार किया है। उसे पुणे एयरपोर्ट लाया गया है, जहां से उसे भिवंडी ले जाया जाएगा।
25 Jul 2026 09:32 AM (IST)
25 Jul 2026 09:32 AM (IST)लखनऊ: अलीगंज अग्निकांड में क्षतिग्रस्त हुई इमारत को गिराने पहुंचा बुलडोजर
उत्तर प्रदेश में लखनऊ डेवलपमेंट अथॉरिटी (LDA) ने लखनऊ के अलीगंज में आग से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई इमारत को गिराने का काम शुरू किया। इमारत गिराने की 15 दिन की समय-सीमा खत्म होने के तुरंत बाद बुलडोजर वहां पहुंचा। मालिक से कितना हिस्सा गिराना है, यह पक्का करने के बाद गिराने की प्रक्रिया शुरू हुई। इस काम को अंजाम देने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। 22 जून को अलीगंज इलाके में एक कोचिंग इंस्टीट्यूट में लगी भीषण आग में 15 लोगों की मौत हो गई थी।
#WATCH | Uttar Pradesh: Lucknow Development Authority (LDA) carries out demolition of the fire-ravaged building in Lucknow's Aliganj.
The bulldozer arrived just after the 15-day demolition deadline expired. The demolition process began after verifying the extent of demolition… pic.twitter.com/gLIwQd2Cqu
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) July 25, 2026
25 Jul 2026 08:56 AM (IST)
25 Jul 2026 08:56 AM (IST)पंढरपुर में चंद्रभागा नदी पर पहुंचे लाखों वारकरी
महाराष्ट्र के पंढरपुर में चंद्रभागा नदी के किनारे लाखों वारकरी (तीर्थयात्री) जमा हुए। सालाना होने वाली तीर्थयात्रा में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। ड्रोन फुटेज में तीर्थयात्रियों को 'वारी' से जुड़ी पारंपरिक रस्मों के तहत नदी में पवित्र डुबकी लगाते हुए देखा गया।
#WATCH | Maharashtra: Lakhs of Warkaris (pilgrims) thronged the banks of the Chandrabhaga river in Pandharpur, as the annual pilgrimage drew massive crowds of devotees. Drone visuals showed pilgrims taking a holy dip in the river as part of the traditional rituals associated with… pic.twitter.com/PEbjKMXiQp
— ANI (@ANI) July 25, 2026
25 Jul 2026 08:49 AM (IST)
25 Jul 2026 08:49 AM (IST)महाराष्ट्र: श्री विट्ठल-रुक्मिणी मंदिर में महापूजा
महाराष्ट्र: मुंबई की मेयर रितु तावड़े ने देवशयनी आषाढ़ी एकादशी के अवसर पर श्री विट्ठल-रुक्मिणी मंदिर में महापूजा की।
#WATCH | Maharashtra: Mumbai Mayor Ritu Tawde performs mahapuja at Shri Vitthal-Rukmini Temple on the occasion of Devshayani Ashadhi Ekadashi. pic.twitter.com/F62zndbWbx
— ANI (@ANI) July 25, 2026
25 Jul 2026 08:38 AM (IST)
25 Jul 2026 08:38 AM (IST)लद्दाख: कारगिल विजय दिवस की तैयारियां जोरो पर
लद्दाख के द्रास में 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस से पहले जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं। इस साल देश 27वां कारगिल विजय दिवस मना रहा है। यह 1999 में भारत की ऐतिहासिक जीत की याद में मनाया जाता है।
#WATCH | Dras, Ladakh: Preparations underway in full swing ahead of Kargil Vijay Diwas on July 26. This year, the nation marks the 27th Kargil Vijay Diwas. It commemorates India's historic victory in 1999. pic.twitter.com/HsZzxufIRv
— ANI (@ANI) July 25, 2026
25 Jul 2026 07:59 AM (IST)
25 Jul 2026 07:59 AM (IST)मध्य प्रदेश सरकार ने 20 IAS अधिकारियों का तबादला किया
अशोक बरनवाल के मुख्य सचिव बनने के बाद मध्य प्रदेश सरकार ने 20 IAS अधिकारियों का तबादला किया। छह कलेक्टरों का भी फेरबदल किया गया। सुदाम खाड़े CM सचिवालय में शामिल हुए, भास्कर लक्षकार इंदौर कमिश्नर बने और संदीप यादव को जल संसाधन विभाग का प्रमुख सचिव नियुक्त किया गया, जो नदियों को जोड़ने वाली अहम परियोजनाओं का काम देखेंगे।
Government of Madhya Pradesh transferred 20 IAS officers after Ashok Barnwal became the Chief Secretary. Six collectors were reshuffled. Sudam Khade joined the CM Secretariat, Bhaskar Lakshkar became Indore Commissioner, and Sandeep Yadav was appointed Principal Secretary, Water… pic.twitter.com/UB5jIGxWip
— IANS (@ians_india) July 24, 2026
25 Jul 2026 07:43 AM (IST)
25 Jul 2026 07:43 AM (IST)आज देशभर में कांग्रेस का कैंडल मार्च
NEET/CBSE मुद्दों पर छात्रों के समर्थन में और छात्रों पर हुए बर्बर हमलों की निंदा करते हुए, कांग्रेस पार्टी आज जिला स्तर पर कैंडललाइट मार्च और सत्याग्रह करेंगी।
25 Jul 2026 07:12 AM (IST)
25 Jul 2026 07:12 AM (IST)दिल्ली में आज भी 18 मेट्रो स्टेशन बंद
दिल्ली DMRC ने घोषणा की कि जंतर-मंतर पर चल रहे विरोध-प्रदर्शनों के बीच सुरक्षा कारणों से आज सुबह 7:30 बजे से अगले आदेश तक 18 मेट्रो स्टेशन बंद रहेंगे।
#WATCH | Delhi | DMRC announced yesterday that 18 metro stations will remain closed today from 07.30 AM onwards until further notice due to heightened security concerns amid the ongoing protests at Jantar Mantar.
Visuals from the RK Ashram Marg metro station. pic.twitter.com/IUzxViZAIt
— ANI (@ANI) July 25, 2026
25 Jul 2026 07:04 AM (IST)
25 Jul 2026 07:04 AM (IST)अहमदाबाद-विरामगाम हाईवे बंद
अहमदाबाद-विरामगाम हाईवे पर पानी का बहाव बहुत ज्यादा होने के कारण इसे बंद कर दिया गया है। अहमदाबाद जिला पुलिस ने बताया कि इस रास्ते पर साणंद से विरामगाम और विरामगाम से साणंद के बीच किसी भी गाड़ी का चलना सुरक्षित नहीं है। हम फिलहाल पूरे हाईवे को बंद कर रहे हैं।
25 Jul 2026 06:56 AM (IST)
25 Jul 2026 06:56 AM (IST)आज VP हाउस में सरकार और CJP के बीच बैठक का तीसरा दौर
सरकार और CJP के बीच बातचीत का तीसरा दौर आज दोपहर करीब 3:30 बजे VP हाउस में होने की उम्मीद है।
Aaj ki taaja khabar 25 july 2026 live updates today latest and breaking news
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Samsung का नया धमाका, 6000mAh बैटरी और Snapdragon प्रोसेसर के साथ जल्द आएगा Galaxy F70 Pro, जानें फीचर्स
Jul 26, 2026 | 09:56 AMजान न्योछावर कर दी पर देश को झुकने नहीं दिया… कारगिल विजय दिवस पर राष्ट्रपति, PM मोदी समेत दिग्गजों का पैगाम
Jul 26, 2026 | 09:53 AMशिवाजी पार्क से आज निकलेगा ठाकरे बंधुओं का अभिनंदन मोर्चा, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर साझा संदेश
Jul 26, 2026 | 09:52 AMमामूली विवाद में पत्थर से कुचलकर की थी हत्या: छत्रपति संभाजीनगर पुलिस ने बेनकाब किया मर्डर मिस्ट्री
Jul 26, 2026 | 09:46 AMPakistan Blast: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में फिर से हुआ जोरदार धमाका, दो लोगों की मौत, जांच जारी
Jul 26, 2026 | 09:42 AMHemoglobin Foods: सब खाने के बाद भी नहीं बढ़ रहा हीमोग्लोबिन, तो इन पांच चीजों को करें डाइट में शामिल
Jul 26, 2026 | 09:41 AMठाणे में भारी बारिश से उफान पर नदियां, भातसा बांध के खोले गए 5 गेट; तटीय इलाकों में अलर्ट जारी
Jul 26, 2026 | 09:34 AMवीडियो गैलरी

अब यह छात्रों का आंदोलन नहीं रहा! NEET प्रदर्शन पर UP के मंत्री योगेंद्र उपाध्याय का बड़ा बयान, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 10:47 PM
आधी रात हो रही अवैध तस्करी…हथाईखेड़ा डैम में खुलेआम उड़ रहीं मत्स्य विभाग के नियमों की धज्जियां! देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 10:30 PM
Gen Z की ताकत से डरी सरकार! धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नागपुर में छात्रों ने बांटे मेलोडी, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:57 PM
विजेता दहिया का बड़ा खुलासा; फंडिंग और सरकार से बातचीत पर कह दी ऐसी बात कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:25 PM
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर! जंतर-मंतर पर जश्न, बोले- एकजुटता ने सरकार को झुकाया, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:02 PM
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भोपाल में NSUI का जश्न… आखिर क्यों सड़क पर उतर आए छात्र? देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 07:41 PM














