-
रवि, 9 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Aaj Ki Taaja Khabar 24 July 2026 Live Updates Today Latest And Breaking News
आज की ताजा खबर 24 जुलाई : एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें
- Written By: प्रिया सिंह , करुणा नंद शाहवाल
Aaj Ki Taza Khabar: PM मोदी ने पेपर लीक मामलों में फास्ट-ट्रैक कोर्ट के लिए प्रस्ताव पर कैबिनेट चर्चा की बात कही। वहीं, सोनम वांगचुक ने 26 दिन बाद भूख हड़ताल खत्म की लेकिन CJP का प्रदर्शन जारी।

ब्रेकिंग न्यूज अपडेट (डिजाइन फोटो)
Breaking News Today : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेपर लीक मामलों में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई और फास्ट-ट्रैक कोर्ट के गठन को लेकर सरकार के अगले कदमों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस संबंध में प्रस्ताव पर कैबिनेट में चर्चा होगी और संसद में जल्द विधेयक पारित कराने का प्रयास किया जाएगा। इसी बीच, एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक ने मेदांता अस्पताल में 26 दिन बाद अपनी भूख हड़ताल समाप्त कर दी। हालांकि, कॉकरोच जनता पार्टी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर अपना प्रदर्शन जारी रखने की बात कही है।
सम्बंधित ख़बरें
आज की ताजा खबर 09 अगस्त: लखनऊ: CM योगी के नेतृत्व में आज से तिरंगा यात्रा का होगा शुभारंभ
आज की ताजा खबर 08 अगस्त: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें
आज की ताजा खबर 07 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिन भर की सभी बड़ी खबरें
आज की ताजा खबर 06 अगस्त: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें
24 Jul 2026 10:31 PM (IST)
24 Jul 2026 10:31 PM (IST)राहुल गांधी केवल अपनी राजनीति चमकाने में लगे हुए हैं: गौरव वल्लभ
भाजपा नेता गौरव वल्लभ ने कहा, राहुल गांधी से मैं कहना चाहता हूं कि सरकार संसद में चर्चा चाहती है लेकिन आपको राजनीतिक नाटक करना है। राहुल गांधी को NEET परीक्षा से कुछ लेना-देना नहीं है, वे केवल अपनी राजनीति चमकाने में लगे हैं। मैं राहुल गांधी से फिर दोहराना चाहता हूं कि जिस व्यक्ति ने जीवन में एक प्रतियोगी परीक्षा का फॉर्म नहीं भरा है, वो आज नाटक कर रहा है। सड़क पर नारेबाजी कर रहा है, ये करना बंद करें। राहुल गांधी राजनीतिक नाटक करना चाहते हैं, शोर करना चाहते हैं, संसद की जगह वे सड़क पर ड्रामा करना चाहते हैं।
#WATCH | दिल्ली | भाजपा नेता गौरव वल्लभ ने कहा, "राहुल गांधी से मैं कहना चाहता हूं कि सरकार संसद में चर्चा चाहती है लेकिन आपको राजनीतिक नाटक करना है। राहुल गांधी को NEET परीक्षा से कुछ लेना-देना नहीं है, वे केवल अपनी राजनीति चमकाने में लगे हैं। मैं राहुल गांधी से फिर दोहराना… pic.twitter.com/76HQI0D4tX
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 24, 2026
24 Jul 2026 09:41 PM (IST)
24 Jul 2026 09:41 PM (IST)दस्तावेज में यदि भूमिहार-ब्राह्मण लिखा है तो वो नहीं बदल सकता है: विजय कुमार सिन्हा
बिहार सरकार में मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने सरकारी दस्तावेजों और जातीय गणना में भूमिहार-ब्राह्मण' विवाद पर कहा, जो खतियान में नाम है, उसे कैसे बदला जाएगा। जमीन के दस्तावेज में यदि भूमिहार-ब्राह्मण लिखा है तो वो नहीं बदल सकता है और जाति का बदलाव संभव नहीं। ये कंफ्यूजन पैदा नहीं होनी चाहिए। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से भी हमारी बात हुई है और इसे लेकर कहीं कोई भ्रम नहीं है। भाव-भाषा थोड़ी अलग हो सकती है लेकिन खतियान में जाति लिखी है तो कोई जाति नहीं बदल सकता।
बिहार विधानसभा के मानसून सत्र पर उन्होंने कहा, इस लोकतंत्र के मंदिर में नेता सदन और नेता प्रतिपक्ष, दोनों का सम्मान है। नेता प्रतिपक्ष का सदन में नहीं रहना, दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है। हमने पूछा कि नेता प्रतिपक्ष कहां हैं? लेकिन उनके दल के लोग भी ये नहीं बता पाए। ये सत्य है कि जब प्रतिपक्ष सजग होता है, सक्रिया रहता है तो सत्ता पक्ष के लोग भी समाधान के प्रति जिम्मेदार होते हैं।
#WATCH | पटना | बिहार सरकार में मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने सरकारी दस्तावेजों और जातीय गणना में 'भूमिहार-ब्राह्मण' विवाद पर कहा, "...जो खतियान में नाम है, उसे कैसे बदला जाएगा? जमीन के दस्तावेज में यदि 'भूमिहार-ब्राह्मण' लिखा है तो वो नहीं बदल सकता है और जाति का बदलाव संभव नहीं।… pic.twitter.com/vlwNRt3tEk
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 24, 2026
24 Jul 2026 08:54 PM (IST)
24 Jul 2026 08:54 PM (IST)मुझे खुशी है कि बाद सोनम वांगचुक ने अनशन त्याग दिया है: देवेन्द्र फडणवीस
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने कहा, मुझे इस बात की खुशी है कि सरकार के साथ चर्चा करने के बाद सोनम वांगचुक ने अपना अनशन त्याग दिया है। उन्होंने जो अपेक्षा व्यक्त की है, उसे सरकार पूरा कर रही है। चर्चाएं भी अच्छे से चल रही है। विशेष तौर पर मैं प्रधानमंत्री का अभिनंदन करना चाहूंगा। हमारे युवाओं का भविष्य ठीक रहे, इसलिए ऐसा कानून लाया जा रहा है कि जिसमें पेपर लीक करने वालों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई होगी, फास्ट ट्रैक कोर्ट में मामला चलेगा और उन्हें तुरंत जेल में जाना पड़ेगा। इसलिए मैं उनका धन्यवाद करता हूं।
#WATCH | पंढरपुर | महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने कहा, "मुझे इस बात की खुशी है कि सरकार के साथ चर्चा करने के बाद सोनम वांगचुक ने अपना अनशन त्याग दिया है। उन्होंने जो अपेक्षा व्यक्त की है, उसे सरकार पूरा कर रही है। चर्चाएं भी अच्छे से चल रही है। विशेष तौर पर मैं… pic.twitter.com/xgqrxHNGz5
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 24, 2026
24 Jul 2026 07:43 PM (IST)
24 Jul 2026 07:43 PM (IST)ऑब्ज़र्वर की बैठक में शामिल होने पहुंचे डी.के. शिवकुमार, और सिद्धारमैया
कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार, पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, कांग्रेस महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल बेंगलुरु में कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी (KPCC) ऑफिस में ऑब्ज़र्वर की बैठक में शामिल होने पहुंचे।
#WATCH | कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार, पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, कांग्रेस महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल बेंगलुरु में कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी (KPCC) ऑफिस में ऑब्ज़र्वर की बैठक में शामिल होने पहुंचे। pic.twitter.com/IILW5rFw1p
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 24, 2026
24 Jul 2026 06:20 PM (IST)
24 Jul 2026 06:20 PM (IST)जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह ने सोनम वांगचुक का अनशन वापस कराया: सुधांशु त्रिवेदी
भाजपा नेता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, छात्रों के समस्याओं के समाधान के लिए सरकार पूरी संवेदना की भावना के साथ प्रयत्नशील है। आप सभी ने देखा कि हमारे वरिष्ठ नेता जेपी नड्डा ने और जितेंद्र सिंह ने सोनम वांगचुक का अनशन वापस कराया। आज ही आंदोलनकारी छात्रों के साथ दूसरे दौर की वार्ता हुई। प्रधानमंत्री ने कल पेपर लीक करने वाली घटनाओं के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट की घोषणा की आज कैबिनेट ने कठोर दंड देने के प्रावधान वाला बिल पास किया। विपक्ष का रवैया बहुत ही गैर जिम्मेदाराना और निंदनीय है। कांग्रेस पार्टी और उनके सहयोगी दल बार-बार गोल पोस्ट चेंज करते हैं। कभी एक विषय की बात रखते हैं कभी दूसरे विषय की। हम उनसे साफ कहना चाहते हैं कि सरकार खुले मन से इस विषय पर चर्चा के लिए तैयार है आप चर्चा से भागिए मत।
#WATCH दिल्ली: भाजपा नेता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, "छात्रों के समस्याओं के समाधान के लिए सरकार पूरी संवेदना की भावना के साथ प्रयत्नशील है। आप सभी ने देखा कि हमारे वरिष्ठ नेता जेपी नड्डा ने और जितेंद्र सिंह ने सोनम वांगचुक का अनशन वापस कराया। आज ही आंदोलनकारी छात्रों के साथ दूसरे… pic.twitter.com/D6FFgnbJyD
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 24, 2026
24 Jul 2026 05:13 PM (IST)
24 Jul 2026 05:13 PM (IST)शिक्षा मंत्री को तुरंन्त इस्तीफा दे देना चाहिए: भुपेंद्र सिंह हुड्डा
हरियाणा विधानसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने केंद्रीय कैबिनेट द्वारा पेपर लीक संशोधन बिल को मंजूरी दिए जाने पर कहा, शिक्षा मंत्री कहीं न कहीं तो जिम्मेदार हैं। उन्हें तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए। यह केवल एक पार्टी की ही मांग नहीं है या केवल राहुल गांधी की मांग नहीं है। ये सभी की मांग है क्योंकि नौजवान का भविष्य अंधकार में डाला गया है।
#WATCH | करनाल: हरियाणा विधानसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने केंद्रीय कैबिनेट द्वारा पेपर लीक संशोधन बिल को मंजूरी दिए जाने पर कहा, "...शिक्षा मंत्री कहीं न कहीं तो जिम्मेदार हैं। उन्हें तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए...यह केवल एक पार्टी की ही मांग… pic.twitter.com/wXk21DnUgG
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 24, 2026
24 Jul 2026 04:47 PM (IST)
24 Jul 2026 04:47 PM (IST)CM विष्णु देव साईं ने कर्नाटक के सत्य साई उच्च चिकित्सा विज्ञान संस्थान का दौरा किया
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साईं ने शुक्रवार को कर्नाटक के चिक्काबल्लापुर जिले में सत्य साई उच्च चिकित्सा विज्ञान संस्थान का दौरा किया और वहां चल रहे अलग-अलग सेवा कार्यों को देखा।
#WATCH | कर्नाटक: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साईं ने शुक्रवार को चिक्काबल्लापुर जिले में सत्य साई उच्च चिकित्सा विज्ञान संस्थान का दौरा किया और वहां चल रहे अलग-अलग सेवा कार्यों को देखा। pic.twitter.com/eShhEVrHCS
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 24, 2026
24 Jul 2026 03:56 PM (IST)
24 Jul 2026 03:56 PM (IST)पीएम को ये सब पहले कर देना चाहिए था, तब लगता कि सख्त कार्रवाई की गई है: शत्रुघ्न सिन्हा
TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वीडियो संदेश पर कहा, प्रधानमंत्री ने अगर पहले ऐसा किया होता तब लगता कि सख्त से सख्त कार्रवाई की गई है। लेकिन सारी बातें 'हवा-हवाई' निकली। अगर आपने देश के नाम संदेश देने का प्रयास ही किया तो जो आप खुद कहते हैं, 'तथ्य और सत्य' वो उसमें शामिल होना चाहिए था। इस संदेश में सत्य नहीं था। पुराने मामलों को तो आप अभी तक निपटा नहीं पाए हैं, 100 से ज्यादा पेपर लीक हुए हैं, हमारे देश के बच्चे, समाज के बच्चे, इतने दिनों से भूखे-प्यासे, बुझे हुए, धूप में, बारिश में, दिन और रात में इतने समय से पड़े हुए हैं लेकिन आपने उनके बारे में एक बार भी चिंता नहीं जताई। प्रधानमंत्री को उनसे एक बार जरूर मिलना चाहिए था या उन्हें गले लगाकर आश्वासन देना चाहिए था लेकिन ऐसा नहीं हुआ। ऐसा लगता है कि ये सरकार दम और अहंकार में पीछे बैठी हुई है और ये दम में बैठी सरकार अपनी विश्वसनीयता खो बैठी है। मैं चाहूंगा कि प्रधानमंत्री अपनी साख ठीक करें। जो कहें वो करें।
#WATCH | दिल्ली | TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वीडियो संदेश पर कहा, "प्रधानमंत्री ने अगर पहले ऐसा किया होता तब लगता कि सख्त से सख्त कार्रवाई की गई है... लेकिन सारी बातें 'हवा-हवाई' निकली... अगर आपने देश के नाम संदेश देने का प्रयास ही किया तो जो आप… pic.twitter.com/8VaTrYX9NT
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 24, 2026
24 Jul 2026 03:00 PM (IST)
24 Jul 2026 03:00 PM (IST)विपक्ष के नेता कभी नहीं चाहते हैं कि सदन चले: मनन मिश्रा
भाजपा नेता मनन कुमार मिश्रा ने कहा, विपक्ष के लोग कभी नहीं चाहते हैं कि सदन चले और सदन में कोई रचनात्मक चर्चा हो वो चाहते हैं कि सदन बाधित रहे, जनता का पैसा बर्बाद हो, जनता का समय बर्बाद हो। विपक्ष देश में अराजकता फैलाना चाहता है।
#WATCH दिल्ली: भाजपा नेता मनन कुमार मिश्रा ने कहा, "विपक्ष के लोग कभी नहीं चाहते हैं कि सदन चले और सदन में कोई रचनात्मक चर्चा हो...वो चाहते हैं कि सदन बाधित रहे, जनता का पैसा बर्बाद हो, जनता का समय बर्बाद हो... विपक्ष देश में अराजकता फैलाना चाहता है..." pic.twitter.com/jttZ4ge2Hg
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 24, 2026
24 Jul 2026 02:34 PM (IST)
24 Jul 2026 02:34 PM (IST)जेपी नड्डा-जितेंद्र सिंह ने CJP प्रतिनिधियों से की बैठक
दिल्ली में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह ने कॉकरोच जनता पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास और राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका के साथ बैठक की। बैठक के दौरान दोनों पक्षों के बीच विभिन्न मुद्दों पर बातचीत हुई। यह मुलाकात ऐसे समय हुई है जब CJP की ओर से कई मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन जारी है।
दिल्ली: केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह, और कॉकरोच जनता पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास और इसके राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका के बीच बैठक हुई। pic.twitter.com/UZyoMvvhDC
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 24, 2026
#WATCH दिल्ली: केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह, और कॉकरोच जनता पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास और इसके राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका के बीच बैठक हुई। pic.twitter.com/xsnUvwgKao
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 24, 2026
24 Jul 2026 02:31 PM (IST)
24 Jul 2026 02:31 PM (IST)गौरव गोगोई बोले- शिक्षा मंत्री के इस्तीफे तक बातचीत नहीं
दिल्ली में कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने सरकार पर युवाओं की आवाज नजरअंदाज करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि छात्र शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं, जबकि भाजपा सरकार के काम की सराहना कर रही है। गोगोई ने स्पष्ट किया कि शिक्षा मंत्री के इस्तीफे तक विपक्ष सरकार की प्रस्तावित बातचीत में शामिल नहीं होगा।
#WATCH दिल्ली: कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा, "सरकार किसी प्रकार की जिम्मेवारी नहीं ले रही, सरकार बहरी है। सरकार देश के युवाओं की बात को नकार रही है। युवा साफ-साफ बोल रहे हैं कि शिक्षा मंत्री इस्तीफा दें और भाजपा कह रही है कि शिक्षा मंत्री ने लाजवाब काम किया है। इसलिए जब तक… pic.twitter.com/98zKnWOybF
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 24, 2026
24 Jul 2026 02:06 PM (IST)
24 Jul 2026 02:06 PM (IST)मीसा भारती बोलीं- विपक्ष छात्रों के साथ खड़ा है
दिल्ली में RJD सांसद मीसा भारती ने कहा कि सोनम वांगचुक छात्रों के समर्थन में भूख हड़ताल पर थे और कई सांसदों के अनुरोध के बाद उन्होंने अपना अनशन समाप्त किया। उन्होंने कहा कि विपक्ष छात्रों के साथ खड़ा है। मीसा भारती ने प्रदर्शन के दौरान पुलिस कार्रवाई और भाजपा-RSS कार्यकर्ताओं की कथित भूमिका को लेकर भी सवाल उठाए।
#WATCH दिल्ली: RJD सांसद मीसा भारती ने कहा, "सोनम वांगचुक छात्रों को समर्थन दे रहे थे। वे भूख हड़ताल पर भी थे। उनकी सेहत अच्छी नहीं थी कई सांसदों ने अनुरोध किया था कि आप भूख हड़ताल खत्म करें। विपक्ष छात्रों के साथ खड़ा है। तभी कल उन्होंने भूख हड़ताल समाप्त किया। भारत के लिए लाठी… pic.twitter.com/I9MpaCQysd
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 24, 2026
24 Jul 2026 01:50 PM (IST)
24 Jul 2026 01:50 PM (IST)CJP प्रवक्ता सौरव दास सरकार से वार्ता के लिए रवाना
दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी के चीफ स्पोक्सपर्सन सौरव दास सरकार से बातचीत के लिए जंतर-मंतर से रवाना हुए। वह कुछ ही देर में कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया पहुंचेंगे, जहां सरकार के प्रतिनिधियों के साथ बैठक प्रस्तावित है।
#WATCH दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी के चीफ स्पोक्सपर्सन सौरव दास कुछ ही देर में कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में सरकार से मिलने के लिए जंतर-मंतर से रवाना हुए। pic.twitter.com/hEiz72UwG0
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 24, 2026
24 Jul 2026 01:44 PM (IST)
24 Jul 2026 01:44 PM (IST)नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद, इंटरचेंज भी नहीं
दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन को अगले निर्देश तक बंद रखने की घोषणा की है। DMRC के अनुसार, इस स्टेशन पर यात्रियों के लिए कोई इंटरचेंज सुविधा उपलब्ध नहीं होगी। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी यात्रा की योजना बनाते समय इस बदलाव का ध्यान रखें और वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें।
Service Update
New Delhi metro station has been closed till further instructions. No interchange facility shall be available at this station.
Any inconvenience is deeply regretted.
— Delhi Metro Rail Corporation (@OfficialDMRC) July 24, 2026
24 Jul 2026 01:41 PM (IST)
24 Jul 2026 01:41 PM (IST)मनोज तिवारी बोले- पेपर लीक पर संवाद से ही निकलेगा समाधान
दिल्ली में भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने पेपर लीक मामले पर कहा कि समाधान बातचीत और संवाद से ही निकलेगा। उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। भविष्य में ऐसी घटनाएं रोकने के लिए विवाद नहीं, संवाद जरूरी है।
#WATCH दिल्ली: भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा, "बातचीत से ही फैसला निकलेगा। अपराधियों ने अपराध किया और उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई हो रही है...आगे (पेपर लीक)ऐसा ना हो, इसके लिए संवाद जरूरी है, इसके लिए विवाद जरूरी नहीं है..." pic.twitter.com/Cz0O346LXr
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 24, 2026
24 Jul 2026 12:53 PM (IST)
24 Jul 2026 12:53 PM (IST)राहुल गांधी बोले- शिक्षा मंत्री हटने तक चर्चा नहीं करेंगे
दिल्ली में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने छात्रों के मुद्दे पर विपक्ष का रुख स्पष्ट किया। उन्होंने आरोप लगाया कि सदन में केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू के बयान का जवाब देने के दौरान उनका माइक बंद कर दिया गया और उन्हें बोलने का अवसर नहीं मिला। राहुल गांधी ने कहा कि छात्रों की तीन प्रमुख मांगें हैं—शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पद से हटाया जाए, प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई हो और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छात्रों से माफी मांगें। उन्होंने कहा कि शिक्षा मंत्री के हटने तक विपक्ष किसी बातचीत या चर्चा में शामिल नहीं होगा।
#WATCH दिल्ली: लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, "अभी किरेन रिजिजू ने बयान दिया कि वो चाहते हैं कि हम अपने सांसदों से कहें कि चर्चा होनी चाहिए। नॉर्मल प्रोटोकॉल होता है कि अगर कोई किसी का नाम लेता है, तो उसे जवाब दिया जाता है लेकिन जब मैं उसका जवाब… pic.twitter.com/y3lNOikUEL
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 24, 2026
24 Jul 2026 12:51 PM (IST)
24 Jul 2026 12:51 PM (IST)डिंपल यादव ने NTA हटाने और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की
दिल्ली में सपा सांसद डिंपल यादव ने छात्रों के मुद्दे को लेकर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि छात्रों के हित में सरकार को NTA को हटाने पर विचार करना चाहिए, क्योंकि लगातार शिकायतें सामने आ रही हैं। डिंपल यादव ने कहा कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने बताया कि छात्रों का विरोध केवल दिल्ली तक सीमित नहीं है, बल्कि अन्य शहरों में भी प्रदर्शन हो रहे हैं।
#WATCH दिल्ली: सपा सांसद डिंपल यादव ने कहा, "सरकार यह चाहती है छात्रों का जो मुद्दा है, वो खत्म हो जाए...अगर सरकार वास्तव में छात्रों का हित चाहती है, तो उनको NTA को हटा देना चाहिए...बहुत सारी शिकायतें आ रही हैं...शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को खुद ही इस्तीफा दे देना चाहिए… pic.twitter.com/YK7QEr2a2r
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 24, 2026
24 Jul 2026 12:49 PM (IST)
24 Jul 2026 12:49 PM (IST)इकरा हसन ने छात्रों की मांगों पर सरकार से कार्रवाई मांगी
दिल्ली में सपा सांसद इकरा हसन ने छात्रों के मुद्दे पर सरकार से उनकी मांगें पहले पूरी करने की अपील की। उन्होंने कहा कि इस्तीफे की मांग पर विपक्ष अडिग है। फास्ट-ट्रैक कोर्ट के प्रस्ताव पर सवाल उठाते हुए इकरा हसन ने कहा कि पहले से बने फास्ट-ट्रैक कोर्ट में मामलों की प्रगति और कार्रवाई का भी आकलन किया जाना चाहिए।
#WATCH दिल्ली: सपा सांसद इकरा हसन ने कहा, "इधर-उधर की बाते चल रही हैं...पहले छात्रों की मांग पूरी की जाए। सभी लोगों को इस्तीफा चाहिए हम उस पर अटल हैं। छात्रों की मांग अटल है। फास्ट ट्रैक कोर्ट होना लेकिन रेप के मामलों में जो फास्ट ट्रैक कोर्ट बनें हैं उनमें कितनी कार्रवाई हुई है?… pic.twitter.com/SBsIaV7JGn
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 24, 2026
24 Jul 2026 12:35 PM (IST)
24 Jul 2026 12:35 PM (IST)धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर विपक्ष का प्रदर्शन
दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर विपक्षी सांसदों के विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया। इस दौरान विपक्षी सांसदों ने NEET पेपर लीक और छात्रों से जुड़े मुद्दों को लेकर सरकार के खिलाफ आवाज उठाई। प्रदर्शन के जरिए शिक्षा मंत्री से इस्तीफे की मांग दोहराई गई।
#WATCH दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर सभी विपक्षी सांसदों के विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए। pic.twitter.com/fGUjpeNkZD
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 24, 2026
24 Jul 2026 12:15 PM (IST)
24 Jul 2026 12:15 PM (IST)गिरिराज सिंह ने विपक्ष पर छात्रों के मुद्दे पर राजनीति का आरोप लगाया
दिल्ली में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पेपर लीक और छात्रों के मुद्दे पर विपक्षी नेताओं पर राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी, अरविंद केजरीवाल और अखिलेश यादव इस मुद्दे को राजनीतिक अवसर के तौर पर देख रहे हैं। गिरिराज सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संवेदनशीलता के साथ छात्रों के साथ खड़े रहे और 22 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। उन्होंने बताया कि छात्रों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए आगे दाखिले की प्रक्रिया जारी है। साथ ही, पेपर लीक रोकने के लिए कड़े कानून और फास्ट-ट्रैक कोर्ट की दिशा में भी कदम उठाए जा रहे हैं।
24 Jul 2026 11:52 AM (IST)
24 Jul 2026 11:52 AM (IST)खरगे बोले- पेपर लीक पर PM मोदी सदन में दें बयान
दिल्ली में राज्यसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पेपर लीक मामले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वीडियो संदेश को लेकर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को इस मुद्दे पर संसद में आकर बयान देना चाहिए, तभी उनकी बात को गंभीरता से लिया जाएगा। खरगे ने कहा कि आधी रात के बाद वीडियो संदेश जारी करने के बजाय प्रधानमंत्री को सदन में उपस्थित होकर विपक्ष और सांसदों के सामने अपनी बात रखनी चाहिए। उन्होंने संकेत दिया कि संसद में सीधे जवाब और चर्चा के जरिए ही सरकार के रुख को स्पष्ट रूप से समझा जा सकता है।
#WATCH दिल्ली: पेपर लीक पर प्रधानमंत्री मोदी के वीडियो मैसेज पर राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, "अगर उन्हें कुछ बोलना है, तो उन्हें सदन में बोलना चाहिए। तभी हम उनकी बात को असली मानेंगे। उन्हें यहां आकर बयान देने दें। रात के 12 बजे ऐसा… pic.twitter.com/AIKEOkdecY
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 24, 2026
24 Jul 2026 11:36 AM (IST)
24 Jul 2026 11:36 AM (IST)धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक CJP का धरना जारी रहेगा: अभिजीत दिपके
दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडिंग प्रेसिडेंट अभिजीत दिपके ने कहा कि जंतर-मंतर पर पार्टी का धरना केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक जारी रहेगा। उन्होंने सोनम वांगचुक के 26 दिन बाद भूख हड़ताल समाप्त करने पर राहत जताई और कहा कि उनका जीवन देश के लिए बेहद कीमती है। केंद्रीय मंत्रियों के साथ होने वाली बैठक को लेकर दिपके ने कहा कि बातचीत किसी तटस्थ स्थान पर होगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी की मुख्य मांग धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा है और इसके अलावा किसी अन्य विकल्प को स्वीकार नहीं किया जाएगा।
#WATCH दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडिंग प्रेसिडेंट अभिजीत दिपके ने कहा, "जंतर-मंतर पर हमारा धरना तब तक जारी रहेगा जब तक धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं दे देते। हमें बहुत राहत है कि सोनम वांगचुक ने अपनी भूख हड़ताल तोड़ दी है, क्योंकि 26 दिन से ज़्यादा हो गए थे। उनकी ज़िंदगी… pic.twitter.com/jEPalZhY5w
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 24, 2026
24 Jul 2026 11:05 AM (IST)
24 Jul 2026 11:05 AM (IST)मनोज झा ने छात्रों की मांगों को लेकर PM मोदी पर साधा निशाना
दिल्ली में RJD सांसद मनोज कुमार झा ने छात्रों के मुद्दों और उनकी मांगों को लेकर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि छात्रों की वास्तविक मांगों पर बात करने के बजाय दूसरे मुद्दों पर ध्यान दिया जा रहा है। झा ने कहा कि अब छात्रों की तीन प्रमुख मांगें हैं और सरकार को सीधे तौर पर उन पर जवाब देना चाहिए। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी तीखी टिप्पणी करते हुए कहा कि सरकार को अहंकार से बचना चाहिए। झा ने प्रधानमंत्री को चेतावनी देते हुए कहा कि सत्ता में बैठे लोगों को जनता और छात्रों की आवाज को गंभीरता से सुनना चाहिए।
#WATCH दिल्ली: RJD सांसद मनोज कुमार झा ने कहा, "मुझे तो बेइमानी लग रही है। छात्रों की मांग क्या है उस पर बोलिए ना। अब तो तीन मांग है। आप मध्य रात्रि के बाद पोस्ट करते हैं उसमें भी ईमानदारी नहीं बरतते हैं। अहंकार आपको ले डूबेगा... प्रधानमंत्री आप बिना किसी कवर के हैं, मेरे शब्दों… pic.twitter.com/9jNSS9AZQo
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 24, 2026
24 Jul 2026 10:35 AM (IST)
24 Jul 2026 10:35 AM (IST)NEET और छात्र मुद्दों पर संसद में चर्चा की जरूरत: भूपेंद्र यादव
दिल्ली में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार NEET परीक्षा और छात्रों के हितों को लेकर पूरी सतर्कता से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार ने समय पर परीक्षा कराने और री-नीट आयोजित करने के प्रयास किए। यादव ने संसद में छात्रों, शिक्षा और परीक्षा प्रणाली से जुड़े मुद्दों पर व्यापक चर्चा की जरूरत बताई। उन्होंने कहा कि इन विषयों का समाधान संघर्ष या राजनीतिक उत्तेजना से नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक विमर्श से होना चाहिए। उनके अनुसार, संसद में चर्चा के जरिए भविष्य के लिए अधिक मजबूत, सतर्क और संवेदनशील परीक्षा प्रणाली तैयार की जा सकती है।
#WATCH दिल्ली: केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा, "प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सरकार NEET की परीक्षा को लेकर बहुत दृढ़ता के साथ छात्रों के हितों का ध्यान रखते हुए पूरी सतर्कता के साथ कार्य कर रही है। एक लंबे समय तक सोनम वांगचुक ने जो अपना विषय रखा, केंद्रीय मंत्री जे.पी.… pic.twitter.com/6zhIclkA6Y
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 24, 2026
24 Jul 2026 10:33 AM (IST)
24 Jul 2026 10:33 AM (IST)NEET पेपर लीक पर राम गोपाल यादव ने सरकार से पूछे सवाल
दिल्ली में समाजवादी पार्टी के सांसद राम गोपाल यादव ने NEET पेपर लीक मामले को लेकर सरकार और जांच एजेंसियों पर सवाल उठाए। उन्होंने पूछा कि अपराधियों को दंडित करने के लिए पहले से कानून होने के बावजूद कार्रवाई क्यों नहीं हुई और इसे लागू करने वाली एजेंसी कौन है। यादव ने आरोप लगाया कि CBI ने NEET पेपर लीक के कथित किंगपिन को क्लीन चिट दे दी है। उन्होंने मामले में जवाबदेही और पारदर्शी जांच की मांग की।
#WATCH दिल्ली: समाजवादी पार्टी के सांसद राम गोपाल यादव ने कहा, "...क्या यह अपराध करने वालों को दंडित करने के लिए पहले से कोई कानून नहीं था? इसे लागू करने वाली एजेंसी कौन है? क्या किसी के खिलाफ कार्रवाई हुई है? CBI ने कल इस NEET पेपर लीक के किंगपिन को क्लीन चीट दे दी..." pic.twitter.com/YOTCcfzJ1R
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 24, 2026
24 Jul 2026 10:31 AM (IST)
24 Jul 2026 10:31 AM (IST)पेपर लीक रोकने के लिए PM मोदी उठा रहे कड़े कदम: CM साय
रायपुर में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पेपर लीक मामले को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रुख की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने इस मुद्दे को बेहद गंभीरता से लिया है और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए कड़े कदम उठाए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि पेपर लीक से छात्रों के भविष्य और परीक्षा प्रणाली पर असर पड़ता है। सरकार का उद्देश्य व्यवस्था में सुधार कर विद्यार्थियों का विश्वास मजबूत करना है।
#WATCH रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा, "प्रधानमंत्री मोदी ने पेपर लीक मामले को बहुत गंभीरता से लिया है और भविष्य में ऐसा फिर से ना हो, इसके लिए कड़े कदम उठा रहे हैं..." pic.twitter.com/MT9iOplFyG
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 24, 2026
24 Jul 2026 09:56 AM (IST)
24 Jul 2026 09:56 AM (IST)गुजरात में भारी बारिश से नवसारी और अहमदाबाद में जलभराव
गुजरात के नवसारी में भारी बारिश के कारण कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है और लोगों को जलभराव की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, अहमदाबाद के वेजलपुर इलाके की नंदनगर सोसायटी में भी भारी जलभराव देखने को मिला। सड़कों और रिहायशी क्षेत्रों में पानी भरने से स्थानीय लोगों की परेशानी बढ़ गई है। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और राहत कार्यों की तैयारियां जारी हैं।
#WATCH नवसारी, गुजरात: शहर में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। pic.twitter.com/ylYXqVQDhW
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 24, 2026
24 Jul 2026 09:43 AM (IST)
24 Jul 2026 09:43 AM (IST)डोडा में बारिश से मौसम हुआ सुहाना, कई इलाकों में बरसे बादल
डोडा, जम्मू-कश्मीर के कई हिस्सों में बारिश हुई। बारिश के बाद मौसम में बदलाव देखने को मिला और लोगों को गर्मी से राहत मिली। क्षेत्र में मौसम की स्थिति पर स्थानीय लोग नजर बनाए हुए हैं।
#WATCH डोडा, जम्मू-कश्मीर: शहर के कई हिस्सों में बारिश हुई। pic.twitter.com/iGBQqWLOXB
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 24, 2026
24 Jul 2026 09:30 AM (IST)
24 Jul 2026 09:30 AM (IST)पेपर लीक पर फास्ट-ट्रैक कोर्ट के फैसले का छात्रों ने किया स्वागत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पेपर लीक मामलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और फास्ट-ट्रैक कोर्ट के प्रस्ताव पर छात्रों ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है। री-नीट UG 2026 में AIR 9 हासिल करने वाले गौरव सिंह ने कहा कि पेपर लीक से छात्रों पर बुरा असर पड़ता है। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों की तेज सुनवाई से घटनाओं में कमी आएगी, छात्रों का आत्मविश्वास बढ़ेगा और वे बेहतर तैयारी कर सकेंगे। गौरव ने सरकार के इस कदम को सराहनीय बताया।
#WATCH दिल्ली: प्रधानमंत्री मोदी के पेपर लीक के खिलाफ और सख्त कार्रवाई करने के ऐलान पर री-नीट UG 2026 में AIR 9 लाने वाले गौरव सिंह ने कहा, "पेपर लीक से छात्रों पर बुरा असर पड़ता है इसलिए अगर ऐसे मामले फास्ट-ट्रैक कोर्ट में जाते हैं, तो पेपर लीक की घटनाएं कम होंगी, छात्रों का… pic.twitter.com/UYbTJ79sV5
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 24, 2026
24 Jul 2026 09:08 AM (IST)
24 Jul 2026 09:08 AM (IST)अहमदाबाद में भारी बारिश के बीच तीन लोगों का रेस्क्यू
अहमदाबाद, गुजरात के चालोदा गांव में भारी बारिश के कारण तीन लोग फंस गए थे। सूचना मिलने के बाद राहत और बचाव दल ने अभियान चलाकर सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। लगातार बारिश के कारण क्षेत्र में जलभराव और आवाजाही प्रभावित होने की स्थिति बनी हुई है। प्रशासन और बचाव दल मौसम की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। लोगों से अपील की गई है कि वे खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतें और जरूरत न होने पर घरों से बाहर निकलने से बचें।
#WATCH अहमदाबाद, गुजरात: अहमदाबाद के चालोदा गांव में भारी बारिश के कारण फंसे 3 लोगों को बचाया गया।
(वीडियो सोर्स: गुजरात इन्फॉर्मेशन डिपार्टमेंट) pic.twitter.com/HInMRmaTXw
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 24, 2026
24 Jul 2026 08:50 AM (IST)
24 Jul 2026 08:50 AM (IST)दिल्ली में सुरक्षा कारणों से 17 मेट्रो स्टेशन बंद
दिल्ली में जंतर-मंतर पर चल रहे विरोध प्रदर्शन के बीच सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए DMRC ने 17 मेट्रो स्टेशन बंद कर दिए हैं। ये स्टेशन आज सुबह 7:30 बजे से अगली सूचना तक बंद रहेंगे। हालांकि, यात्रियों की सुविधा के लिए राजीव चौक, मंडी हाउस और केंद्रीय सचिवालय स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी। DMRC ने यात्रियों से यात्रा की योजना बनाने और मेट्रो सेवाओं से जुड़ी ताजा जानकारी पर नजर रखने की अपील की है।
#WATCH दिल्ली: जंतर-मंतर पर चल रहे विरोध प्रदर्शन के बीच बढ़ी हुई सुरक्षा चिंताओं के कारण DMRC ने आज सुबह 07:30 बजे से अगली सूचना तक 17 स्टेशन बंद कर दिए हैं।
DMRC ने पहले आज (24 जुलाई) सुबह 07:30 बजे से 17 बड़े स्टेशनों को बंद करने की घोषणा की थी। हालांकि, राजीव चौक, मंडी हाउस… pic.twitter.com/twG22Wt4DX
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 24, 2026
24 Jul 2026 08:20 AM (IST)
24 Jul 2026 08:20 AM (IST)CM योगी ने गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन में सुनीं समस्याएं
गोरखपुर में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर परिसर में आयोजित जनता दर्शन के दौरान लोगों से मुलाकात की। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याएं और शिकायतें सुनीं। मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने के निर्देश दिए। जनता दर्शन के दौरान बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने लोगों को उनकी शिकायतों पर उचित कार्रवाई का भरोसा भी दिलाया।
24 Jul 2026 07:51 AM (IST)
24 Jul 2026 07:51 AM (IST)मानसून को लेकर ऋषिकेश प्रशासन ने की तैयारियां तेज
ऋषिकेश में मानसून के मद्देनजर प्रशासन ने जलभराव और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से निपटने की तैयारियां तेज कर दी हैं। एसडीएम कुमकुम जोशी ने बताया कि जलभराव वाले क्षेत्रों और कच्चे मार्गों पर आवश्यक मशीनरी की व्यवस्था की गई है। ग्रामीण इलाकों में पानी निकालने के लिए पंप लगाए गए हैं। उन्होंने लोगों से संक्रामक बीमारियों से बचाव के लिए पेयजल उबालकर पीने और आसपास साफ-सफाई बनाए रखने की अपील की। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने को कहा है।
#WATCH ऋषिकेश, उत्तराखंड: SDM कुमकुम जोशी ने कहा, "...जो क्षेत्र ऐसे हैं, जहां जलभराव अधिक हो जाता है और जहां कच्चे मार्ग हैं, वहां हमारे द्वारा समुचित मशीनरी की व्यवस्था की गई है...ग्रामीण क्षेत्रों में विभागों के पंप लगाए गए हैं...मानसून के दृष्टिगत जोसंक्रामक बीमारियां हैं,… pic.twitter.com/6q85dK0nBg
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 24, 2026
24 Jul 2026 07:49 AM (IST)
24 Jul 2026 07:49 AM (IST)पुरी में बहुदा यात्रा की तैयारियां पूरी, श्रद्धालुओं में उत्साह
पुरी, ओडिशा में भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और देवी सुभद्रा की बहुदा यात्रा की तैयारियां जारी हैं। गुंडिचा मंदिर से मुख्य श्रीमंदिर लौटने वाली इस पवित्र यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह और जश्न का माहौल है।
#WATCH पुरी(ओडिशा): बहुदा यात्रा की तैयारी जारी है। श्रद्धालुओं के बीच जश्न का माहौल है।
बहुदा यात्रा भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और देवी सुभद्रा की रथ यात्रा के बाद गुंडिचा मंदिर से उनके मुख्य श्रीमंदिर (पुरी, ओडिशा) लौटने की पवित्र वापसी यात्रा है। pic.twitter.com/Qg801CK5HN
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 24, 2026
24 Jul 2026 07:15 AM (IST)
24 Jul 2026 07:15 AM (IST)CJP प्रतिनिधिमंडल आज केंद्रीय मंत्रियों से करेगा मुलाकात
सूत्रों के मुताबिक, CJP का प्रतिनिधिमंडल आज दोपहर 12:30 बजे केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात करेगा। बैठक में प्रदर्शनकारियों की मांगों और आंदोलन से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।
24 Jul 2026 06:53 AM (IST)
24 Jul 2026 06:53 AM (IST)CJP प्रवक्ता वैष्णवी गौर ने सरकार के सामने रखीं चार प्रमुख मांगें
दिल्ली में CJP प्रवक्ता वैष्णवी गौर ने बताया कि सरकार प्रदर्शनकारियों से तटस्थ स्थान पर बातचीत के लिए सहमत हो गई है। उन्होंने कहा कि संगठन बातचीत के दौरान अपनी पुरानी मांगें दोहराएगा। इनमें केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, पीड़ित परिवारों को मुआवजा, निर्दोष प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज सभी एफआईआर वापस लेना और प्रदर्शनकारियों पर कथित बर्बरता करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई शामिल है। संगठन ने कहा कि वह अपनी मांगों पर पहले दिन से कायम है।
#WATCH दिल्ली: CJP प्रवक्ता वैष्णवी गौर ने कहा, "सरकार हमसे न्यूट्रल स्थान पर मिलने के लिए सहमत हो गई है। हम अपनी मांगें रखेंगे, जिन पर हम पहले दिन से कायम हैं। धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, पीड़ित परिवारों के लिए मुआवजा, निर्दोष प्रदर्शनकारियों पर सभी एफआईआर हटाई जाएं और उन… pic.twitter.com/kaD90PrB7e
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 24, 2026
24 Jul 2026 06:50 AM (IST)
24 Jul 2026 06:50 AM (IST)ओडिशा: मयूरभंज में मासूम से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
ओडिशा के मयूरभंज जिले स्थित बिशोई थाना क्षेत्र से एक बेहद दुखद और झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। यहां 6 वर्ष से भी कम उम्र की एक मासूम बच्ची के साथ यौन उत्पीड़न की जघन्य वारदात को अंजाम दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही रायरंगपुर के एसडीपीओ बीरेंद्र सेनापति ने त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। पुलिस प्रशासन ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि वे इस मामले को अत्यंत गंभीरता से ले रहे हैं और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
#WATCH मयूरभंज(ओडिशा): मयूरभंज के बिशोई पुलिस स्टेशन इलाके में बच्ची के यौन उत्पीड़न की घटना पर एसडीपीओ, रायरंगपुर, बीरेंद्र सेनापति ने कहा, "बिशोई पुलिस स्टेशन अंतर्गत एक चौंकाने वाली घटना हुई, जहाँ एक व्यक्ति ने कथित तौर पर 6 साल से काम आयु की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी… pic.twitter.com/fDyIE7dalx
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 23, 2026
24 Jul 2026 06:46 AM (IST)
24 Jul 2026 06:46 AM (IST)दक्षिण गुजरात में भारी बारिश, 12 हजार से ज्यादा लोग रेस्क्यू
नवसारी और वलसाड जिलों में पिछले दो दिनों से हो रही भारी बारिश के कारण कई गांवों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष सांघवी ने बताया कि वलसाड जिला प्रशासन ने दिन-रात अभियान चलाकर 12 हजार से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। तेज बहाव और खतरनाक परिस्थितियों के बावजूद राहत-बचाव दलों ने फंसे यात्रियों और ग्रामीणों को बाहर निकाला। उपमुख्यमंत्री ने इस अभियान में स्थानीय लोगों के सहयोग की भी सराहना की।
#WATCH नवसारी, गुजरात: उपमुख्यमंत्री हर्ष सांघवी ने कहा, "पिछले दो दिनों में, दक्षिण गुजरात में भारी बारिश की वजह से नवसारी और वलसाड ज़िलों के कई गांवों में पानी भर चुका है। वलसाड ज़िला प्रशासन ने पिछले दो दिनों में दिन रात एक करके 12,000 से ज़्यादा लोगों को रेस्क्यू किया,… https://t.co/KoLneKFaZG pic.twitter.com/301bjMYMs0
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 23, 2026
24 Jul 2026 06:44 AM (IST)
24 Jul 2026 06:44 AM (IST)कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की ओपनिंग सेरेमनी में भारत का मार्च
ग्लासगो, स्कॉटलैंड में कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की ओपनिंग सेरेमनी के दौरान भारतीय दल ने स्टेडियम में मार्च किया। भारतीय खिलाड़ियों और दल के सदस्यों ने देश का प्रतिनिधित्व करते हुए समारोह में हिस्सा लिया। खेलों के आधिकारिक शुभारंभ के साथ विभिन्न देशों के दलों ने अपनी-अपनी संस्कृति और खेल भावना का प्रदर्शन किया। भारतीय दल से इस प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन की उम्मीद है। देशभर के खेल प्रशंसक भारतीय खिलाड़ियों के मुकाबलों और पदक अभियान पर नजर बनाए हुए हैं।
24 Jul 2026 06:42 AM (IST)
24 Jul 2026 06:42 AM (IST)CJP ने सोनम वांगचुक का अनशन खत्म होने पर जताई खुशी
दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास ने सोनम वांगचुक के उपवास समाप्त करने पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि पार्टी ने पहले भी पत्र लिखकर उनसे अनशन खत्म करने का अनुरोध किया था। सौरव दास ने स्पष्ट किया कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि सरकार ने बातचीत के लिए तटस्थ स्थान की मांग स्वीकार कर ली है और वार्ता के लिए कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया को चुना गया है।
#WATCH दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास ने कहा, "हम खुश हैं। हमने कल भी पत्र लिखकर सोनम सर से उपवास समाप्त करने का अनुरोध किया था...यह आंदोलन जब तक हमारी मांग पूरी नहीं हो जाती तब तक जारी रहेगा। हम बहुत खुश हैं कि सरकार हमारा अनुरोध मान गई है कि बातचीत… pic.twitter.com/KlEnfRGs6V
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 23, 2026
24 Jul 2026 06:40 AM (IST)
24 Jul 2026 06:40 AM (IST)सोनम वांगचुक का अनशन खत्म, CJP का प्रदर्शन जारी रहेगा
कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष अभिजीत दिपके ने सोनम वांगचुक के 26 दिन बाद भूख हड़ताल समाप्त करने पर राहत जताई। उन्होंने कहा कि पार्टी उनके अनशन खत्म करने के फैसले के लिए आभारी है। हालांकि, दिपके ने स्पष्ट किया कि जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का शांतिपूर्ण प्रदर्शन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक पार्टी अपना विरोध-प्रदर्शन समाप्त नहीं करेगी। प्रदर्शनकारियों ने युवाओं और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों को लेकर सरकार पर दबाव बनाए रखने की बात कही।
We are relieved and grateful that Sonam sir has ended his hunger strike after 26 days.
Thank you, sir, for your extraordinary courage and sacrifice. By putting your own life on the line, you awakened the conscience of an entire nation. Your life is far too precious to this…
— Abhijeet Dipke (@abhijeet_dipke) July 23, 2026
24 Jul 2026 06:37 AM (IST)
24 Jul 2026 06:37 AM (IST)सोनम वांगचुक के 26 दिन बाद खत्म की भूख हड़ताल, PM ने वांगचुक के स्वस्थ होने की कामना की
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक के 26 दिन बाद भूख हड़ताल समाप्त करने पर उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने सोनम वांगचुक से डॉक्टरों की सलाह के अनुसार दिनचर्या अपनाने और जल्द अपना पुराना वजन हासिल करने का आग्रह किया। इससे पहले सोनम वांगचुक ने केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा, डॉ. जितेंद्र सिंह और लेह-लद्दाख की एपेक्स बॉडी के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में अपना अनशन समाप्त किया। उन्होंने बताया कि विभिन्न राजनीतिक दलों के 65 सांसदों ने उनसे अनशन खत्म करने का अनुरोध किया था।
एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक ने ट्वीट करते हुए लिखा, "अभी-अभी केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह और लेह लद्दाख की एपेक्स बॉडी के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में मैंने आखिरकार 26 दिन बाद अपना अनशन समाप्त किया। इससे पहले अलग-अलग राजनीतिक पार्टियों के 65 सांसद मुझसे मिलने आए… pic.twitter.com/71tWuTyPDO
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 23, 2026
24 Jul 2026 06:35 AM (IST)
24 Jul 2026 06:35 AM (IST)पेपर लीक पर फास्ट-ट्रैक कोर्ट बिल लाएगी सरकार: PM मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेपर लीक मामले को लेकर सरकार की कार्रवाई और आगे की योजना की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पिछले ढाई महीनों में कई प्रभावी कदम उठाए गए हैं और दोषियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। प्रधानमंत्री ने बताया कि विद्यार्थियों का साल बर्बाद न हो, इसलिए 22 लाख छात्रों की कम समय में परीक्षा कराकर 19 जुलाई को परिणाम जारी किए गए। उन्होंने कहा कि पेपर लीक मामलों की सुनवाई के लिए फास्ट-ट्रैक कोर्ट से जुड़े प्रस्ताव पर कैबिनेट में चर्चा होगी। इसके बाद संसद में विधेयक को जल्द पारित कराने का प्रयास किया जाएगा।
#WATCH प्रधानमंत्री मोदी ने एक वीडियो जारी करते हुए कहा, “...पेपर लीक घटना से अब तक पिछले ढाई महीनों में कई असरदार कदम उठाए गए हैं। दोषी पकड़े गए हैं और जेल में हैं। हमारी सबसे बड़ी ज़िम्मेदारी थी कि विद्यार्थियों का साल बर्बाद न हो। तत्काल पेपर लेना जरूरी था... सरकार ने पूरी… pic.twitter.com/f10IQ1JILX
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 23, 2026
Aaj ki taaja khabar 24 july 2026 live updates today latest and breaking news
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Redmi Note 17 5G: 8000mAh बैटरी और 120Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ आया Redmi का नया फोन, जानें कीमत
Aug 09, 2026 | 09:31 AMएशिया कप 2026 से पहले टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन, जेमिमा रोड्रिग्स हैमस्ट्रिंग इंजरी के चलते द हंड्रेड से बाहर
Aug 09, 2026 | 09:28 AMIslamic NATO में आया नया मोड़! तुर्की ने सऊदी को छोड़ा पीछे, पाकिस्तान में हलचल
Aug 09, 2026 | 09:24 AMजेल की सुरक्षा में सेंध; अमरावती जेल में चढ़कर बना रहा था वीडियो, सुरक्षा कर्मियों ने दबोचा
Aug 09, 2026 | 09:22 AMMorning Energy After 40: सुबह उठते ही थकान और सुस्ती रहती है, नाश्ते में खाएं 7 चीजें, दिनभर बनी रहेगी एनर्जी
Aug 09, 2026 | 09:21 AMJPSC-JSSC विवाद पर फैसला आज, हेमंत सोरेन और छात्र नेताओं के बीच आखिरी बातचीत! राजभवन घेराव को तैयार
Aug 09, 2026 | 09:07 AM9 अगस्त का इतिहास: जब भारत के साथ खड़ा हुआ सोवियत संघ, 1971 को हुई ऐतिहासिक संधि
Aug 09, 2026 | 09:03 AMवीडियो गैलरी

JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM
यूनिवर्सिटी से मीडिया तक RSS के प्रचारक, प्रयागराज में गरजे राहुल गांधी, सरकार पर बोला तीखा हमला; देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:34 PM
15 दिन से भूख हड़ताल पर देवेंद्र नाथ महतो! उग्र हुआ JPSC-JSSC छात्रों का आंदोलन, देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:06 PM
सोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
Aug 07, 2026 | 10:47 PM














