
Breaking News Today: केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने जानकारी दी है कि सरकार के अनुराध पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद के दोनों सदनों को मानसून सत्र 2026 के लिए बुलाने की मंजूरी दे दी है। यह सत्र 20 जुलाई से शुरू होगा जो 13 अगस्त 2026 तक चलेगा। भारत के विदेश राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा और बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन ने ईरान के दिवंगत सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह सैयद अली खामेनेई के अंतिम संस्कार समारोह में भारत की ओर से श्रद्धांजलि दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राजस्थान और गुजरात के दौरे पर रहेंगे। यहां वे ऊर्जा, एविएशन, सेमीकंडक्टर, शहरी विकास और अन्य क्षेत्रों से जुड़े कार्यक्रमों में शामिल होंगे। आगामी विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन आज उत्तर प्रदेश के दो दिवसीय संगठनात्मक दौरे पर रहेंगे। सरकार आज इथेनॉल उद्योग क्षेत्र के विशेषज्ञों से सोशल मीडिया पर चल रही खबरों पर सफाई पेश करेगी। इथेनॉल ब्लंडिंग से वाहनों का माइलेज कम होने और वाहनों के विभिन्न पुर्जे खराब होने को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार चर्चाएं चल रही है। मौसम विभाग ने महाराष्ट्र के ठाणे में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका ने सभी प्राइवेट और सरकारी स्कूल और कॉलेजों में छुट्टी घोषित की है।
भाजपा विधायक अदिति सिंह ने कहा, बहुत अच्छी बैठक थी, हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष का यह प्रथम आगमन था। उत्तर प्रदेश, लखनऊ और चारों ओर से हम सबके साथ बड़ी बैठक हुई। सबसे पहले तो मैं कहना चाहूंगी कि मैं बहुत एक्साइटेड और बहुत उत्साहित हूं। सबके लिए यह एक नई ऊर्जा देने वाला कार्यक्रम था। हम लोग इसे युवा राष्ट्रीय नेतृत्व की तरह देख सकते हैं।
लखनऊ, उत्तर प्रदेश: भाजपा विधायक अदिति सिंह ने कहा, “बहुत अच्छी बैठक थी, हमारे माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जी का यह प्रथम आगमन था। उत्तर प्रदेश, लखनऊ और चारों ओर से हम सबके साथ बड़ी बैठक हुई। सबसे पहले तो मैं कहना चाहूंगी कि मैं बहुत एक्साइटेड और बहुत उत्साहित हूँ। सबके लिए यह एक नई… pic.twitter.com/xlH18U8skB
— IANS Hindi (@IANSKhabar) July 4, 2026
लखनऊ में भाजपा की बैठक के बाद, भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, हमारे पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन पहली बार आए। राज्य में चुनाव नजदीक हैं, ऐसे में उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को एक अहम संदेश दिया। जिस तरह हमारी पार्टी सेवा, समर्पण और निष्ठा की भावना से काम करती रही है, उसी तरह हमें पार्टी के सिद्धांतों और नीतियों का पालन करते हुए पूरी लगन और ईमानदारी के साथ आगे बढ़ते रहना चाहिए।
कोर्ट के आदेश के बाद झारखंड पुलिस ने धनबाद के वासेपुर में फरार गैंगस्टर प्रिंस खान के घर पर कुर्की की कार्रवाई की। धनबाद के एसएसपी प्रभात कुमार ने बताया कि दो अलग-अलग पुलिस थानों से जारी कुर्की आदेशों के आधार पर यह कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि घर को ध्वस्त नहीं किया जा रहा है। मकान का एक हिस्सा पहले से ही जर्जर होकर लटक रहा था, जिसे सुरक्षा के मद्देनजर बुलडोजर की मदद से हटाया गया। एसएसपी ने यह भी बताया कि प्रिंस खान के घर पर पहले भी कई बार कुर्की की कार्रवाई हो चुकी है और पूर्व में वहां से सामान भी जब्त किया जा चुका है।
जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले के मेमंदर गांव में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। फिलहाल इस अभियान को लेकर सेना की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप को बधाई दी। उन्होंने कहा कि, 1.4 करोड़ भारतीयों की ओर से मैं राष्ट्रपति ट्रंप और अमेरिका के लोगों को आपकी आजादी की ऐतिहासिक 250वीं सालगिरह पर दिल से बधाई देता हूं। भारत और अमेरिका के बीच सिर्फ एक स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप से कहीं ज्यादा है। डेमोक्रेसी, कानून के राज और हमारे लोगों की अनलिमिटेड पोटेंशियल में हमारा साझा विश्वास हमारी दोस्ती को दुनिया की भलाई के लिए एक ताकत बनाता है। अगले 250 साल अमेरिका के लिए और भी ज्यादा खुशहाली, शांति और तरक्की लेकर आएं और भारत-US पार्टनरशिप को नई ऊंचाइयों पर ले जाएं।
On behalf of 1.4 billion Indians, I extend my warmest congratulations to President Trump and the people of the United States on the historic 250th anniversary of your Independence.
— Narendra Modi (@narendramodi) July 4, 2026
India and the United States share more than a strategic partnership. Our shared belief in…
टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने कहा, जिस व्यक्ति (चंद्रिमा भट्टाचार्य) ने आज इस्तीफा दिया, उन्होंने यह फैसला रातों-रात नहीं लिया। वह लंबे समय से पार्टी छोड़ने का प्लान बना रही थीं, क्योंकि उनका बेटा पहले ही उस पार्टी में शामिल हो चुका था। तो ऐसा ही हो। कोई भी पॉलिटिकल पार्टी सिर्फ एक या दो लोगों पर निर्भर नहीं रहती; वह अपने वर्कर्स और जनता पर निर्भर रहती है। ऐसे भी मामले हुए हैं जब कोई व्यक्ति कई दिनों तक मेरी सुरक्षा में रहा क्योंकि उसे BJP द्वारा गिरफ्तारी का डर था। मैंने उन्हें रहने की जगह, खाना और सपोर्ट दिया।
कोलकाता: तृणमूल कांग्रेस चीफ ममता बनर्जी ने कहा, "जिस व्यक्ति (चंद्रिमा भट्टाचार्य) ने आज इस्तीफा दिया, उन्होंने यह फैसला रातों-रात नहीं लिया। वह लंबे समय से पार्टी छोड़ने का प्लान बना रही थीं, क्योंकि उनका बेटा पहले ही उस पार्टी में शामिल हो चुका था। तो ऐसा ही हो। कोई भी… pic.twitter.com/NIngM8lTKx
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 4, 2026
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा, जनता के बीच 2027 को लेकर चर्चा शुरू हो चुकी है। 2014 में, जब हम मोदी जी के नेतृत्व में चुनाव लड़ने जा रहे थे, तो लोगों ने एक चाय बेचने वाले के बेटे को देश का प्रधानमंत्री बनते देखा। उत्तर प्रदेश के लोग अपनी कड़ी मेहनत और लगन के लिए जाने जाते हैं। राज्य के युवाओं ने अपने संघर्ष, समर्पण और कड़ी मेहनत से हमेशा अहम भूमिका निभाई है। योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष और पूरी टीम मिलकर उत्तर प्रदेश को 'उत्तम प्रदेश' बनाने के लिए काम कर रहे हैं। मेरा मानना है कि उत्तर प्रदेश एक ऐसे राज्य के तौर पर उभर रहा है जो देश का नेतृत्व करेगा। मुझे भरोसा है कि जब हम 2047 तक प्रधानमंत्री के 'विकसित भारत' के विजन को साकार करेंगे, तो उत्तर प्रदेश उस लक्ष्य तक पहुंचने से बहुत पहले ही एक विकसित राज्य बन चुका होगा।
#WATCH लखनऊ, उत्तर प्रदेश: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा, "जनता के बीच 2027 को लेकर चर्चा शुरू हो चुकी है। 2014 में, जब हम मोदी जी के नेतृत्व में चुनाव लड़ने जा रहे थे, तो लोगों ने एक चाय बेचने वाले के बेटे को देश का प्रधानमंत्री बनते देखा... उत्तर प्रदेश के लोग… pic.twitter.com/6Rtq4oQi1Y
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 4, 2026
प्रधानमंत्री मोदी ने शनिवार को कहा कि भारत जो ठान लेता है, उसे पूरा करके दिखाता है। उन्होंने बताया कि पांच साल पहले देश ने संकल्प लिया था कि भारत को सेमीकंडक्टर हब बनाया जाएगा। डिजाइन इन इंडिया और मेक इन इंडिया के मंत्र के साथ आगे बढ़ते हुए आज देश के तीसरे सेमीकंडक्टर प्लांट में चिप पैकेजिंग का वाणिज्यिक उत्पादन भी शुरू हो गया है।
वैभव सूर्यवंशी ने 15 साल की उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू कर इतिहास रच दिया। उन्होंने सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना सबसे युवा भारतीय खिलाड़ी का रिकॉर्ड तोड़ा।
The start of a special chapter ✨
— BCCI (@BCCI) July 4, 2026
A proud moment as Vaibhav Sooryavanshi receives his #TeamIndia cap from Vice-Captain Tilak Varma 🧢
Updates ▶️ https://t.co/WYfL8tAm58 #ENGvIND pic.twitter.com/zpLtixYDgM
चंडीगढ़ के इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 में शनिवार शाम एक इमारत अचानक ढह गई। हादसा इंडस्ट्रियल एरिया स्थित होटल द फर्न के पास हुआ। घटना के बाद पुलिस-प्रशासन और फायर ब्रिगेड की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और मलबा हटाने का अभियान तेजी से जारी है।
पटना की हाई-प्रोफाइल बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान हो चुका है। 6 जुलाई से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। जनसुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर 11 जुलाई को पार्टी उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन दाखिल करेंगे। इसकी औपचारिक घोषणा रविवार दोपहर 2 बजे की जाएगी।
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास को मेदांता अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। उनके स्वास्थ्य में लगातार सुधार होने के बाद डॉक्टरों ने उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज करने का फैसला लिया।
हथियार कारोबारी संजय भंडारी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ दायर सप्लीमेंट्री चार्जशीट पर राऊज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई अब 25 जुलाई को भी जारी रहेगी। इस मामले में रॉबर्ट वाड्रा का बयान पिछले साल जुलाई में मनी लॉन्ड्रिंग कानून के तहत दर्ज किया गया था। मामला ब्रिटेन में संपत्ति खरीद और उससे जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों से संबंधित है।
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित करने की मांग उठी है। पटना स्थित जदयू कार्यालय के बाहर लगाए गए पोस्टरों के माध्यम से यह मांग की गई। पोस्टर पर लिखा है, नीतीश सेवक मांग रहा है, अब भारत रत्न सम्मान।
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने बताया कि भारत सरकार की सिफारिश पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद के दोनों सदनों को मानसून सत्र 2026 के लिए बुलाने की मंजूरी दे दी है। इस साल मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू होगा और 13 अगस्त 2026 तक चलेगा।
ममता बनर्जी का समर्थन करने वाली चंद्रिमा भट्टाचार्य के पार्टी के पदों से इस्तीफा देने पर, TMC से निष्कासित विधायक संदीपन साहा ने कहा, मैं उनके इस कदम का स्वागत करता हूं। यह होना ही था। 22 जून को हमारी एक बैठक हुई थी, जिसमें हमने राष्ट्रीय कार्य समिति के चेयरपर्सन और कमेटी के दूसरे सदस्यों के नामों का ऐलान किया था। वे सभी उसमें शामिल हैं। लेकिन दूसरी तरफ, जिन लोगों को किसी पद पर नियुक्त किया जा रहा है, वे लगातार इस्तीफा दे रहे हैं क्योंकि कालीघाट तृणमूल में काम करने का माहौल ही नहीं है।
#WATCH | | कोलकाता, पश्चिम बंगाल: ममता बनर्जी का समर्थन करने वाली चंद्रिमा भट्टाचार्य के पार्टी के पदों से इस्तीफ़ा देने पर, TMC से निष्कासित विधायक संदीपन साहा ने कहा, "मैं उनके इस कदम का स्वागत करता हूं। यह होना ही था। 22 जून को हमारी एक बैठक हुई थी, जिसमें हमने राष्ट्रीय कार्य… pic.twitter.com/MehO3r87HL
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 4, 2026
ममता बनर्जी को एक और बड़ा झटका लगा है। पश्चिम बंगाल में चंद्रमा भट्टाचार्य ने तृणमूल कांग्रेस के चीफ समेत सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है।
राजस्थान: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही बालोतरा में लगभग 1.06 लाख करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित करेंगे, उनका उद्घाटन करेंगे और उनकी आधारशिला रखेंगे। इस मौके पर वे एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।
#WATCH | Rajasthan: PM Narendra Modi to dedicate, inaugurate, and lay the foundation stone for development projects worth approximately Rs 1.06 lakh crores in Balotra shortly. He will also address a public gathering on the occasion.
— ANI (@ANI) July 4, 2026
(Video: DD News) pic.twitter.com/LGP0N47htr
उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज मतदाता सूची की 'विशेष गहन समीक्षा' (SIR) प्रक्रिया के तहत विधिवत भरा हुआ गणना फॉर्म जमा किया। दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने DEO, ERO और BLO के साथ मिलकर उपराष्ट्रपति भवन में यह गणना प्रक्रिया पूरी कराई। यह दिल्ली में मतदाता सूची की चल रही 'विशेष गहन समीक्षा' का हिस्सा है।
उत्तर प्रदेश में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने लखनऊ में रोड शो किया। उनके साथ राज्य बीजेपी अध्यक्ष पंकज चौधरी भी मौजूद हैं। नितिन नवीन राज्य के दो दिवसीय संगठनात्मक दौरे पर हैं, जिसकी शुरुआत आज से हो रही है। राज्य बीजेपी की नई टीम के गठन के बाद उत्तर प्रदेश का यह उनका पहला दौरा है।
#WATCH | Uttar Pradesh: BJP national president Nitin Nabin conducts a roadshow in Lucknow. State BJP president Pankaj Chaudhary is also with him.
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) July 4, 2026
Nitin Nabin is on a two-day organisational visit to the state, starting today. This is his first visit to Uttar Pradesh after the… pic.twitter.com/CsOOBml8W7
बेंगलुरु में शनिवार सुबह दो बसें आपस में टकरा गई। पुलिस ने बताया कि शनिवार सुबह KR सर्कल पर BMTC बस के खड़ी 'वायु वज्र' बस के पिछले हिस्से से टकराने के बाद कई यात्री घायल हो गए और ड्राइवर को गंभीर चोटें आईं।
भारी बारिश के कारण जम्मू-कश्मीर के कौघा इलाके में जबरदस्त भूस्खलन (लैंडस्लाइड) हुआ, जिसके बाद कौघा के पास रामनगर-उधमपुर रोड को बंद कर दिया गया है। स्थानीय अधिकारी हालात का जायजा लेने और रास्ता साफ करने के काम में तालमेल बिठाने के लिए मौके पर पहुंचे। सड़क से बड़े-बड़े पत्थर हटाने के लिए मशीनें लगाई गई हैं।
#WATCH | J&K | The Ramnagar-Udhampur road near Kaugha has been closed following heavy rains that triggered a massive landslide in the area.
— ANI (@ANI) July 4, 2026
Local authorities arrived at the spot to assess the situation and coordinate clearance operations. Debris removal machinery has been… pic.twitter.com/zEwyizgeR8
पश्चिम महाराष्ट्र के कई जिलों में भारी बारिश हो रही है। भिवंडी में भारी बारिश के कारण शहर के तीन बत्ती भाजी मार्केट इलाके समेत कई जगहों पर पानी भर गया है। बारिश का पानी लोगों के कमर तक पहुंच गया है। आईएमडी ने भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है।
Bhiwandi, Maharashtra: Heavy rainfall has inundated several places including the Teen Batti Bhaji Market area of the city pic.twitter.com/UoMcu9gKxl
— IANS (@ians_india) July 4, 2026
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अचानक तबीयत बिगड़ गई है। एकनाथ शिंदे को ठाणे के ज्यूपिटर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक, बीते दिन से उन्हें हल्का बुखार, शरीर में सुस्ती और बदन दर्द की शिकायत थी। फिलहाल, हॉस्पिटल में उनका चेकअप किया जा रहा है।
भोपाल में राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (RGPV) में परीक्षा के दिन यूनिवर्सिटी टीचिंग डिपार्टमेंट (UTD) का ताला तोड़कर परीक्षा के प्रश्न-पत्रों वाले नौ लिफाफे चोरी कर लिए गए। सिक्योरिटी इंचार्ज डॉ. भूपेंद्र सिंह की शिकायत पर, गांधीनगर पुलिस स्टेशन में अज्ञात लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत FIR दर्ज की गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच चल रही है।
उत्तर प्रदेश में आज TET परीक्षा का आखिरी दिन है। प्रयागराज में UPTET परीक्षा के आखिरी दिन सभी केंद्रों पर उम्मीदवारों की भारी भीड़ देखी गई, जबकि पुलिस और प्रशासनिक टीमों ने कड़ी सुरक्षा और परीक्षा के सुचारू संचालन को सुनिश्चित किया।
#WATCH | Prayagraj, Uttar Pradesh: On the last day of the UPTET examination, a massive turnout of candidates was witnessed across centres, while police and administrative teams ensured strict security and the smooth conduct of the exam. pic.twitter.com/Gf34jE2bpW
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) July 4, 2026
FIFA वर्ल्ड कप 2026 में मौजूदा चैंपियन अर्जेंटीना ने मियामी स्टेडियम में खेले गए रोमांचक 'अंतिम-32' के मुकाबले में पहली बार खेल रही केप वर्डे की टीम को कड़ी टक्कर के बाद हराकर 'अंतिम-16' में जगह बना ली है।
गुजरात के गिर सोमनाथ में समुद्र में तेज हवाओं और भारी बारिश की आशंका के चलते एहतियात के तौर पर वेरावल बंदरगाह पर 'खतरे का संकेत नंबर 3' लगाया गया है। मछुआरों को समुद्र में न जाने की चेतावनी दी गई है।
#WATCH | Gir Somnath, Gujarat: A dangerous Signal No. 3 has been hoisted at Veraval Port as part of a precautionary measure due to the possibility of heavy rain and strong winds at sea. Fishermen have been warned not to venture into the sea. pic.twitter.com/iI3NjjRvRz
— ANI (@ANI) July 4, 2026
महाराष्ट्र में कई जिलों में लगातार हो रही भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा पालघर जिले के लिए रेड अलर्ट जारी किए जाने के बाद, जिला कलेक्टर इंदु रानी जाखड़ ने जिले के सभी स्कूलों और कॉलेजों को बंद करने का आदेश दिया है। ठाणे में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका ने सभी प्राइवेट और सरकारी स्कूल और कॉलेजों में छुट्टी घोषित की है।
Vasai–Virar, Maharashtra: Normal life has been affected by continuous rainfall as heavy showers continue across the city. Following the India Meteorological Department (IMD) issuing a Red Alert for Palghar district, District Collector Indu Rani Jakhar has ordered the closure of… pic.twitter.com/VOQV6pr54L
— IANS (@ians_india) July 3, 2026
अमरनाथ यात्रा के लिए भक्तों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। भक्तों का दूसरा जत्था पहलगाम के नुनवान बेस कैंप से श्री अमरनाथ जी की पवित्र गुफा की तीर्थ यात्रा के लिए रवाना हुआ।
#WATCH | Jammu and Kashmir | The second batch of devotees departs from Nunwan base camp in Pahalgam for their pilgrimage to the Holy cave of Shri Amarnath Ji pic.twitter.com/JeqkbbVKne
— ANI (@ANI) July 3, 2026
भारत के विदेश राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा और बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन ने ईरान के दिवंगत सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह सैयद अली खामेनेई के अंतिम संस्कार समारोह में भारत की ओर से श्रद्धांजलि दी।