
Breaking News Today: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत संकल्प अभियान’ का शुभारंभ किया। यह कार्यक्रम देशभर के 28,000 से अधिक स्थानों पर एक साथ आयोजित किया गया। एक करोड़ से अधिक युवाओं ने अभियान से जुड़कर नशामुक्त भारत की शपथ ली। कार्यक्रम में कई आध्यात्मिक गुरु, राज्यों के मुख्यमंत्री, राज्यपाल और विभिन्न सामाजिक व शैक्षणिक संस्थानों के प्रतिनिधि भी शामिल हुए।
भाजपा सांसद बृजलाल ने कहा संसद की कार्यवाही चलेगी। हम लोगों ने दो बिल पास करा लिया है और कुछ और बिल भी आएंगे जिसमें FCRA बिल भी है। ये सभी बिल पास होंगे, इसमें कोई समस्या नहीं है। उन्होंने कहा, बच्चों पर कोई अत्याचार नहीं हुआ। बच्चों के नाम पर उस प्रदर्शन में आपराधिक तत्व थे। हमारे 128 से ज्यादा पुलिस कर्मी घायल हुए हैं, जिसमें IPS अधिकारी भी हैं। इन लोगों की बात कोई नहीं करने वाला। मैं हमारी फोर्स को बधाई देता हूं कि वे उन लोगों के उकसावे में नहीं आए। वे लोग तो चाहते थे कि पुलिस फायरिंग कर दे और कुछ लोगों की मृत्यु हो जिसके बाद पूरे देश में आग लगा दी जाए। बंगाल में कुछ आतंकवादी पकड़े भी गए हैं, उनका प्लान था कि पुलिस की वर्दी पहनकर कुछ छात्रों को मार दिया जाए ताकि पूरे देश में अस्थिरता पैदा हो। हम छात्रों के साथ हैं, उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होगी लेकिन जो आपराधिक तत्व हैं, उन्हें माफ नहीं किया जाएगा।
#WATCH | दिल्ली | भाजपा सांसद बृजलाल ने कहा, "संसद की कार्यवाही चलेगी। हम लोगों ने दो बिल पास करा लिया है और कुछ और बिल भी आएंगे जिसमें FCRA बिल भी है। ये सभी बिल पास होंगे, इसमें कोई समस्या नहीं है..."
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 2, 2026
उन्होंने कहा, "बच्चों पर कोई अत्याचार नहीं हुआ। बच्चों के नाम पर उस प्रदर्शन… pic.twitter.com/9ci4D6iiJN
संसद भवन परिसर में पप्पू यादव और विपक्षी नेताओं द्वारा राम मंदिर दान चोरी प्रकरण को लेकर किए गए प्रदर्शन के विरोध में अयोध्या के साधु-संतों ने क्षीरेश्वर नाथ महादेव मंदिर परिसर में सामूहिक हवन-पूजन किया।
अयोध्या, उत्तर प्रदेश: संसद भवन परिसर में पप्पू यादव और विपक्षी नेताओं द्वारा राम मंदिर दान चोरी प्रकरण को लेकर किए गए प्रदर्शन के विरोध में अयोध्या के साधु-संतों ने क्षीरेश्वर नाथ महादेव मंदिर परिसर में सामूहिक हवन-पूजन किया। pic.twitter.com/194lGb2TS1
— IANS Hindi (@IANSKhabar) August 2, 2026
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा आज प्रयास विद्यालय के जो हमारे होनहार बच्चे हैं, जो NEET जैसी महत्वपूर्ण परीक्षा में पास हुए हैं, उनसे आज वार्तालाप हुई। बहुत अच्छी बात चीत हुई। सौभाग्य का विषय है कि हमारी बेटियों की संख्या ज्यादा है। ज्यादा संख्या में हमारी बेटियों ने नीट परीक्षा पास की है। पिछले दिनों एकलव्य विद्यालय के जो नीट उत्तीर्ण बच्चे थे, उनमें भी बेटियों की संख्या ज्यादा थी। सभी को बहुत-बहुत बधाई, शुभकामनाएँ। वे अच्छे डॉक्टर बनें, उनके उज्जवल भविष्य की हम कामना करते हैं। इनके कुछ सुझाव भी आए हैं। सरकार अच्छे से अच्छा प्रयास करेगी।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में अल्पसंख्यक मोर्चा (देहरादून महानगर इकाई) द्वारा आयोजित लाभार्थी सम्मेलन में भाग लिया।
#WATCH उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में अल्पसंख्यक मोर्चा (देहरादून महानगर इकाई) द्वारा आयोजित 'लाभार्थी सम्मेलन' में भाग लिया। pic.twitter.com/NAlvvPRHRI
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 2, 2026
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री आवास पर भाजपा व्हिप ग्रुप की बैठक की अध्यक्षता की।
#WATCH लखनऊ (उत्तर प्रदेश): मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री आवास पर भाजपा व्हिप ग्रुप की बैठक की अध्यक्षता की। pic.twitter.com/XMIrQGTnS4
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 2, 2026
भाजपा सांसद दिनेश शर्मा ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयान पर कहा, ये तो बहुत हास्यास्पद है। 2012 से 2017 के कार्यकाल के बारे में आप किसी से भी पूछेंगे तो वो बताएगा कि शिक्षा के मामले में वे काला काल रहा। खुले आम नकल होती थी, पर्चे आउट होते थे, परीक्षार्थी के भेष में पैसे लेकर लोग नकल करके परीक्षा देते थे, नकल सामग्री ट्रकों में भरकर जाती थी। सुधार का यदि कोई कार्यकाल रहा तो वो भाजपा की सरकार में रहा। परीक्षा केंद्रों पर CCTV कैमरे और कंट्रोल रूम की व्यवस्था की गई। पाठ्यक्रम का पूरा परिवर्तन कर दिया गया, प्राइवेट यूनिवर्सिटी बिल लाया गया। तमाम ऐसी चीजें रहीं, जिससे भाजपा का कार्यकाल शिक्षा के मामले में सर्वोच्च बना। मुझे हंसी आती है इस बात पर क्योंकि लोग समाजवादी पार्टी के कार्यकाल की डिग्री का कोई मूल्य नहीं समझते थे। ये उल्टा बयान है और समाजवादी पार्टी को अपने खराब शैक्षिक कार्यकाल के लिए क्षमा मांगनी चाहिए।
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा मैं अपने सभी विधायकों का और पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं का बहुत-बहुत धन्यवाद देना चाहता हूं कि आज हमें हमारी संस्कृति की जो रामायण व राम लीला की परंपरा रही है, उसमें भूमिका निभाने वाले लोगों को सम्मानित करने का अवसर मिला। हमारे जो दो कलाकार, जो इस समय प्रभु श्री राम और भगवान हनुमान के रूप में मौजूद हैं, मैं दोनों का सम्मान करता हूं और 51-51 हजार रुपये दोनों को देता हूं।
#WATCH | लखनऊ | समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा, "मैं अपने सभी विधायकों का और पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं का बहुत-बहुत धन्यवाद देना चाहता हूं कि आज हमें हमारी संस्कृति की जो रामायण व राम लीला की परंपरा रही है, उसमें भूमिका निभाने वाले लोगों को सम्मानित करने का अवसर… pic.twitter.com/d4Al5lXAnP
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 2, 2026
राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने 3 अगस्त से विधानसभा का मानसून सत्र की शुरू होने पर कहा, मानसून सत्र है, तैयारी है, सरकार की तैयारी है। विपक्ष हंगामा करता है, सदन का बहिष्कार करता है या व्यवधान डालने की कोशिश करता है, तो इसका मतलब है कि सवालों से भाग रहे हैं। आपके पास करने के लिए कोई सवाल नहीं है। यदि आपके पास कोई प्रश्न हैं, तो करिए। हंगामा मत कीजिए, उसका हम जवाब देगें। लेकिन यदि आप हंगामा करते हैं, बहिष्कार करते हैं या बार-बार व्यवधान डालते है, तो इसका मतलब है कि आपके पास चर्चा करने का कोई विषय नहीं है।
लखनऊ, उत्तर प्रदेश: राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने 3 अगस्त से विधानसभा का मानसून सत्र की शुरू होने पर कहा, "मानसून सत्र है, तैयारी है, सरकार की तैयारी है... विपक्ष हंगामा करता है, सदन का बहिष्कार करता है या व्यवधान डालने की कोशिश करता है, तो इसका मतलब है कि सवालों से भाग रहे… pic.twitter.com/CjoQL1UxvI
— IANS Hindi (@IANSKhabar) August 2, 2026
8 अगस्त को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी केपी ग्राउंड में छात्रों की गूंज कार्यक्रम में शामिल होंगे, जहां वह छात्रों से संवाद करेंगे। कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के लिए आज कांग्रेस प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम और प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने आयोजन स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा, देखिए, ये पूरी तरीके से राहुल जी का ये तीसरा छात्रों की जुट का कार्यक्रम है। इसमें पूरे हमारे नवजवान, हमारे साथी, हमारे भाई-बहनें सब लोग रहेंगे। इसमें पूरी ताकत के साथ 8 तारीख को ये पूरे देश का सबसे बड़ा छात्रों की जुट का कार्यक्रम होने जा रहा है और पूरे केपी ग्राउंड को और पूरे इलाहाबाद की एक-एक सड़क, गली को लोग भरेंगे।
पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने सिलीगुड़ी नगर निगम में उत्तर बंगाल के पांच जिलों के नगर निकायों के साथ समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।
#WATCH | सिलीगुड़ी: पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने सिलीगुड़ी नगर निगम में उत्तर बंगाल के पांच जिलों के नगर निकायों के साथ समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। pic.twitter.com/zMdaxypta4
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 2, 2026
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने अन्य दलों के कई नेता व कार्यकर्ताओं के भाजपा में शामिल होने पर कहा सबसे पहले तो मैं सभी दूसरे दल के आए हुए कार्यकर्ताओं का स्वागत करता हूं। खासकर हापुड़ नगर पालिका की चेयरमैन पुष्पा देवी और उनके पति श्रीपाल सिंह, जो हापुड़ से बसपा के पूर्व विधानसभा के प्रत्याशी भी रहे हैं, उन्होंने भाजपा में अपनी आस्था व्यक्त की है। मैं उनका स्वागत करता हूं। निश्चित तौर पर आने वाले समय में हमारा परिवार और बढ़ेगा और आगामी समय में इसका लाभ पार्टी को मिलेगा।
#WATCH | लखनऊ, उत्तर प्रदेश: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने अन्य दलों के कई नेता व कार्यकर्ताओं के भाजपा में शामिल होने पर कहा, "सबसे पहले तो मैं सभी दूसरे दल के आए हुए कार्यकर्ताओं का स्वागत करता हूं। खासकर हापुड़ नगर पालिका की चेयरमैन पुष्पा देवी और उनके पति श्रीपाल सिंह,… pic.twitter.com/2TVbQxjr2j
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 2, 2026
विधानसभा सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक पर कांग्रेस विधायक आराधना मिश्रा ने सर्वदलीय बैठक पर कहासर्वदलीय बैठक में सबसे महत्वपूर्ण विषय था कि सदन की समय अवधि बढ़ाई जाए। हम सदन में चर्चा करेंगे, सरकार की जवाबदेही तय करेंगे। हमने मांग की है कि सत्र की अवधि बढ़ाई जाए। बेरोजगारी, कानून व्यवस्था, महंगाई, छात्रों पर लाठीचार्ज, चढ़ावा चोरी के विषय पर हम चर्चा करेंगे।
#WATCH लखनऊ(उत्तर प्रदेश): विधानसभा सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक पर कांग्रेस विधायक आराधना मिश्रा ने सर्वदलीय बैठक पर कहा, "सर्वदलीय बैठक में सबसे महत्वपूर्ण विषय था कि सदन की समय अवधि बढ़ाई जाए। हम सदन में चर्चा करेंगे, सरकार की जवाबदेही तय करेंगे। हमने मांग की है कि सत्र की अवधि… pic.twitter.com/RizmQ1eEJQ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 2, 2026
पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने कहा क्या मुझे भगवा पहनने का अधिकार नहीं है। FIR से राहुल गांधी कभी नहीं डरे, प्रियंका गांधी कभी नहीं डरी, फिर पप्पू यादव कैसे डर जाए। सनातन और भगवान के साथ गद्दारी करने वालों के खिलाफ सनातन और भारत के लोगों की आस्था की रक्षा करने के लिए अगर पप्पू यादव को मरना होगा, मैं हर दिन कफन बांधकर निकलता हूं।
#WATCH पूर्णिया, बिहार: पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने कहा, "क्या मुझे भगवा पहनने का अधिकार नहीं है?...FIR से राहुल गांधी कभी नहीं डरे, प्रियंका गांधी कभी नहीं डरी, फिर पप्पू यादव कैसे डर जाए...सनातन और भगवान के साथ गद्दारी करने वालों के खिलाफ सनातन और भारत के लोगों की आस्था की… pic.twitter.com/qcDqJQOYSV
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 2, 2026
राम मंदिर चंदा चोरी मामले पर उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा विपक्ष का काम ही है हंगामा करना, शोर मचाना। जिन लोगों ने गड़बड़ की है उनपर कार्रवाई की है, वो जेल गए हैं। कार्रवाई हो रही है। उसके बावजूद विपक्ष शोर मचाए तो उसका जवाब दिया जाएगा।
#WATCH लखनऊ(उत्तर प्रदेश): राम मंदिर चंदा चोरी मामले पर उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा, "विपक्ष का काम ही है हंगामा करना, शोर मचाना। जिन लोगों ने गड़बड़ की है उनपर कार्रवाई की है, वो जेल गए हैं। कार्रवाई हो रही है। उसके बावजूद विपक्ष शोर मचाए तो उसका जवाब… pic.twitter.com/OyBXiIXy74
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 2, 2026
दिल्ली पुलिस ने रोहिणी में मुठभेड़ के बाद दो वांछित बदमाशों को गिरफ्तार किया है। डीसीपी रोहिणी शशांक जायसवाल के अनुसार, स्पेशल स्टाफ और कंझावला थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में आरोपियों को पकड़ा। उनके कब्जे से एक मोटरसाइकिल, दो अवैध हथियार, छह जिंदा कारतूस और छह राउंड बरामद किए गए। दोनों आरोपी हत्या, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट सहित कई गंभीर मामलों में पहले से वांछित बताए गए हैं।
#WATCH दिल्ली: DCP रोहिणी शशांक जायसवाल ने बताया, "स्पेशल स्टाफ़ और कंझावला पुलिस स्टेशन ने मिलकर 2 लोगों को गिरफ़्तार किया है। हरीश नाम के व्यक्ति की गोली मारकर हत्या की गई थी। सूचना मिली कि मामले में वांछित अपराधी इलाके में एक और वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं।… pic.twitter.com/djpVHJc7yN
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 2, 2026
पटना में बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने मेदांता अस्पताल में आयोजित बाल हृदय जांच शिविर का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि बाल हृदय योजना की शुरुआत वर्ष 2021 में तत्कालीन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यकाल में हुई थी। इस योजना के तहत अब तक मेदांता अस्पताल में 574 बच्चों का सफल इलाज किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि सरकार गंभीर हृदय रोग से पीड़ित बच्चों को बेहतर और समय पर उपचार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।
#WATCH पटना: बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने मेदांता अस्पताल में आयोजित बाल हृदय जांच शिविर का दौरा किया।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 2, 2026
उन्होंने कहा, "बाल हृदय योजना के अंतर्गत मेदांता अस्पताल ने हृदय जांच शिविर का आयोजन किया है। 2021 में जब मेरे पिता नीतीश कुमार तत्कालीन मुख्यमंत्री थे, तब इसकी… pic.twitter.com/Q9ITTtWDkq
मुंबई में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत संकल्प अभियान’ का समर्थन करते हुए कहा कि नशामुक्त भारत ही विकसित राष्ट्र की मजबूत नींव बनेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर देश के युवा नशे के खिलाफ सामूहिक अभियान चलाएंगे। गोयल ने कहा कि उत्तर मुंबई में इस अभियान को जनआंदोलन का रूप दिया जाएगा और पूरे क्षेत्र को नशामुक्त बनाने के लिए व्यापक स्तर पर प्रयास किए जाएंगे।
#WATCH मुंबई: केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने 'नशा मुक्त युवा- विकसित भारत संकल्प अभियान' पर कहा, "भारत को नशा मुक्त बनाना विकसित भारत की नींव बनेगा। मुझे पूरा विश्वास है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर हमारे युवा युवती नशे के खिलाफ इस लड़ाई में सामुहिक प्रयास करेंगे। हम… pic.twitter.com/SEuMePwLZb
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 2, 2026
हिमाचल प्रदेश के चंबा में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य में 591 करोड़ रुपये की सड़क परियोजनाओं का काम अगले दो से तीन महीनों में शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि चंबा में 175 करोड़ रुपये की सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया गया है। इसके अलावा 32 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित नई पार्किंग सुविधा का भी लोकार्पण किया गया, जिससे क्षेत्र में यातायात और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।
#WATCH चंबा (हिमाचल प्रदेश): मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा, "591 करोड़ रुपए की सड़कों का कार्य अगले 2-3 महीने में शुरू कर दिया जाएगा। आज चंबा में 175 करोड़ रुपए की सड़कों का शिलान्यास और उद्घाटन हुआ है। 32 करोड़ रुपए की लागत से पार्किंग का भी उद्घाटन हुआ है।" pic.twitter.com/0nkUpIagP1
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 2, 2026
चंडीगढ़ में पंजाब के राज्यपाल और केंद्र शासित प्रदेश के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने कहा कि ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ अभियान एक जनआंदोलन का रूप ले रहा है। उन्होंने कहा कि युवा मामले एवं खेल मंत्रालय और ‘MY भारत’ के प्रयासों से देशभर के युवाओं को प्रधानमंत्री के संदेश से जोड़ा जा रहा है। कटारिया ने जोर देकर कहा कि नशामुक्त युवा ही विकसित भारत के लक्ष्य को साकार कर सकते हैं और इस परिवर्तन का नेतृत्व देश का युवा करेगा।
#WATCH चंडीगढ़: पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के एडमिनिस्ट्रेटर गुलाब चंद कटारिया ने कहा, "यह दिन एक आंदोलन या मुहिम की तरह है। मुझे लगता है कि युवा मामले और खेल मंत्रालय और 'MY भारत' ने मिलकर पूरे देश के युवाओं को प्रधानमंत्री के संदेश से जोड़ने का प्रयास किया है। जब नशा मुक्त… pic.twitter.com/9Cb8bSMS29
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 2, 2026
असम के शिवसागर में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने पहुंचे अभिनेता रणदीप हुड्डा ने कहा कि यदि बाढ़ का पानी लंबे समय तक बना रहा तो हालात और गंभीर हो सकते हैं। उन्होंने बताया कि ‘ग्लोबल सिखों’ की टीम प्रभावित लोगों की जरूरतों के अनुसार राहत सामग्री उपलब्ध करा रही है। हुड्डा ने कहा कि स्थानीय लोग एक-दूसरे की मदद कर रहे हैं और असम के लोग मजबूत हैं, लेकिन इस आपदा से उबरने के लिए व्यापक सहयोग और राहत प्रयासों की आवश्यकता होगी।
#WATCH शिवसागर, असम: अभिनेता रणदीप हुड्डा ने कहा, "अगर बाढ़ का पानी यहां बना रहा, तो यहां बड़ी समस्या हो जाएगी। पानी घटने के बाद कीचड़ रह जाती है... 'ग्लोबल सिखों' की टीम ने लोगों की ज़रूरतों की पहचान की है। लोगों के पास पर्याप्त सूखा राशन है, इसलिए हम उन्हें दूसरी चीज़ें उपलब्ध… https://t.co/DeAw33nAoz pic.twitter.com/mGB5adDQOf
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 2, 2026
चेन्नई में तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष मणिकम टैगोर ने कहा कि परिसीमन का मुद्दा राज्य के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि तमिलनाडु के सभी 40 सांसद पहले भी इसके विरोध में मतदान कर चुके हैं और आगे भी अपना विरोध जारी रखेंगे। टैगोर ने कहा कि राज्य के हितों की रक्षा के लिए कांग्रेस इस मुद्दे पर लगातार आवाज उठाती रहेगी।
#WATCH चेन्नई: तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष मणिकम टैगोर ने कहा, "आने वाला सप्ताह तमिलनाडु के लिए बहुत अहम है क्योंकि राज्य परिसीमन की समस्या का सामना कर रहा है। तमिलनाडु के सभी 40 सांसदों ने पहले ही 17 अप्रैल को परिसीमन के ख़िलाफ़ वोट किया था और वे इस विरोध को जारी रखेंगे।" pic.twitter.com/Tq0UVd2vBo
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 2, 2026
अनंतनाग में नेशनल कॉन्फ्रेंस अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने हालिया हिंसक घटनाओं पर चिंता जताते हुए सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारी और मजदूर भी हमलों में शहीद हुए हैं, ऐसे में पहले यह स्पष्ट होना चाहिए कि हमलावर कौन हैं। अब्दुल्ला ने आतंकवाद खत्म होने के दावों और सीमा सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े किए।
#WATCH अनंतनाग (जम्मू और कश्मीर): जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने कहा, "पुलिस के अफसर भी शहीद हुए, 2 मजदूरों को भी गोली मारी। मैं ये कहूंगा कि पहले बताएं कि ये मारने वाले कौन हैं? आप कहते हैं कि आतंकवाद खत्म हो गया...आतंकवादी कहां से आया? बॉर्डर… pic.twitter.com/OyqN7AWo7z
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 2, 2026
कॉमनवेल्थ गेम्स में महिलाओं की 69 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में रजत पदक जीतने वाली भारतीय खिलाड़ी हरजिंदर कौर ने अपनी उपलब्धि पर गर्व जताया। दिल्ली पहुंचने पर उनका स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि देश के लिए पदक जीतना उनके लिए सम्मान की बात है। हरजिंदर की सफलता ने भारतीय वेटलिफ्टिंग को एक और बड़ी उपलब्धि दिलाई है।
कॉमनवेल्थ गेम्स में महिलाओं की 53 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में रजत पदक जीतने वाली ज्ञानेश्वरी यादव ने अपनी खुशी जाहिर की। दिल्ली पहुंचने पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि सभी लोगों का स्नेह और सम्मान उनके लिए गर्व की बात है। ज्ञानेश्वरी की इस उपलब्धि ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का गौरव बढ़ाया है।
अभिनेता रणदीप हुड्डा ने असम के शिवसागर जिले के निमाइजन क्षेत्र में बाढ़ प्रभावित लोगों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित की। उन्होंने प्रभावित परिवारों का हालचाल जाना और हरसंभव मदद का भरोसा दिया। लगातार बारिश और बाढ़ से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य जारी है, जहां प्रशासन के साथ विभिन्न सामाजिक संगठनों और स्वयंसेवकों की भी सक्रिय भागीदारी देखी जा रही है।
असम की राजधानी गुवाहाटी में तेज बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया। शहर के कई हिस्सों में हुई वर्षा से तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों को उमस से राहत मिली। हालांकि कुछ निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति भी देखने को मिली। मौसम विभाग ने आगामी घंटों में भी बारिश जारी रहने की संभावना जताई है।
दिल्ली में भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने परिसीमन को लेकर राहुल गांधी के बयान पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि परिसीमन को लेकर कोई विवाद नहीं है, लेकिन कांग्रेस इसे राजनीतिक मुद्दा बनाना चाहती है। हुसैन ने आरोप लगाया कि उत्तर और दक्षिण भारत के बीच तनाव पैदा करने की कोशिश की जा रही है, जबकि केंद्र सरकार किसी भी राज्य के हितों से समझौता नहीं करेगी।
#WATCH दिल्ली: परिसीमन को लेकर राहुल गांधी के बयान पर भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने कहा, "परिसीमन को लेकर कोई वाद-विवाद नहीं है लेकिन राहुल गांधी इसे विवाद में घसीटना चाहते हैं। उनके पास अब संख्या भी नहीं है। इसमें तमिलनाडु पहलू डालकर वे नॉर्थ और साउथ के बीच तनाव पैदा करना चाहते… pic.twitter.com/eTi42ydrYZ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 2, 2026
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'नशा मुक्त युवा-विकसित भारत संकल्प अभियान' का शुभारंभ करते हुए कहा कि यह केवल एक सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का संकल्प है। उन्होंने कहा कि यह अभियान व्यक्ति, परिवार, समाज और पूरे देश के हित में है। प्रधानमंत्री ने युवाओं से नशामुक्त भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
#WATCH प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'नशा मुक्त युवा - विकसित भारत संकल्प अभियान' का शुभारंभ करते हुए कहा, "आज हम सब एक महान और महत्वपूर्ण संकल्प के लिए एकजुट हुए हैं... आज हम सभी जिस अभियान के साक्षी बन रहे हैं वो अभियान व्यक्ति के लिए है, परिवार के लिए है, समाज के लिए भी है और… pic.twitter.com/V93dehrjqh
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 2, 2026
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत संकल्प अभियान’ की शुरुआत की। देशभर के 28 हजार से अधिक स्थानों पर आयोजित इस कार्यक्रम में एक करोड़ से ज्यादा युवाओं ने भाग लिया और नशामुक्त भारत की शपथ ली। कार्यक्रम में कई आध्यात्मिक गुरु, मुख्यमंत्री, राज्यपाल तथा 125 से अधिक सामाजिक, शैक्षणिक और औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधि भी शामिल हुए।
भोपाल में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री पंडित रविशंकर शुक्ला को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा, सिंचाई, उद्योग और प्रशासनिक सुधारों में उनके फैसलों ने आधुनिक मध्य प्रदेश की मजबूत नींव रखी। साथ ही भोपाल को राजधानी बनाने का उनका निर्णय प्रदेश के विकास में मील का पत्थर साबित हुआ।
#WATCH भोपाल: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, "पंडित रविशंकर शुक्ला हमारे प्रदेश के पुनर्गठन के पहले मुख्यमंत्री रहे...उनको अलग-अलग क्षेत्र जैसे शिक्षा, सिंचाई, उद्योग, प्रशासनिक दक्षता के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए हमेशा याद किया जाएगा...उनके सबसे महत्वपूर्ण… pic.twitter.com/L6QaYb6vsm
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 2, 2026
उदयपुर में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ‘नारी शक्ति रैली’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस रैली का उद्देश्य महिला सशक्तिकरण, सुरक्षा और समाज में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ावा देने का संदेश देना है।
#WATCH उदयपुर: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'नारी शक्ति रैली' को हरी झंडी दिखाई। pic.twitter.com/rg3f0VnfOD
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 2, 2026
पटना में बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने परिसीमन को लेकर राहुल गांधी के बयान पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि परिसीमन देश की आवश्यकता है और सभी राज्यों के हितों को ध्यान में रखकर यह विधेयक पारित किया जाना चाहिए।
#WATCH पटना: बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने परिसीमन को लेकर राहुल गांधी के बयान पर कहा, "राहुल गांधी पहले बोल रहे थे कि तमिलनाडु के लोगों के साथ गलत हो रहा है और जब भारत सरकार ने कहा कि हम परिसीमन करेंगे, तो तमिलनाडु में भी उतनी ही सीटें बढ़ाएंगे, जितने अन्य राज्यों में… pic.twitter.com/4DNlLY0mB5
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 2, 2026
जम्मू-कश्मीर में 19 जुलाई की अचानक आई बाढ़ के बाद राजौरी-पुंछ नेशनल हाईवे पर हुए भूस्खलन का मलबा हटाने का काम जारी है। बॉर्डर रोड्स ऑर्गनाइज़ेशन (BRO) युद्ध स्तर पर सड़क बहाल कर यातायात सामान्य करने में जुटा है।
#WATCH जम्मू-कश्मीर: 19 जुलाई को अचानक आई बाढ़ के दौरान राजौरी-पुंछ नेशनल हाईवे (NH-144A) पर कई जगहों पर भूस्खलन हुआ था। बॉर्डर रोड्स ऑर्गनाइज़ेशन (BRO) हाईवे से भूस्खलन का मलबा हटाकर ट्रैफिक को सुचारू रूप से चलाने के लिए युद्ध स्तर पर काम कर रहा है। pic.twitter.com/ha4XVSuOdl
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 2, 2026
केरल में लगातार हो रही भारी बारिश से कन्नूर, मलप्पुरम और कोझिकोड के कई इलाके जलमग्न हो गए हैं। चलियार नदी का जलस्तर बढ़ने पर प्रशासन ने नदी किनारे रहने वाले लोगों से सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है।
#WATCH कोझिकोड, केरलम: भारी बारिश के बाद शहर के कई इलाकों में जलभराव हुआ। pic.twitter.com/4WjbODSNDQ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 2, 2026
असम के हैलाकांडी में 15 वर्षीय किशोरी से कथित दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने पांच संदिग्धों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। घटना से आक्रोशित लोगों ने न्याय की मांग करते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग-6 जाम कर दिया।
Hailakandi, Assam: A 15-year-old girl was allegedly raped and murdered at her home in Hailakandi, Assam. Police detained five suspects and began an investigation. Residents blocked National Highway 6, demanding justice and causing major traffic disruptions pic.twitter.com/EYktZBHWKb
— IANS (@ians_india) August 2, 2026
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन से PBG सोल्जरथॉन को वर्चुअली हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस आयोजन का उद्देश्य सैनिकों में फिटनेस, अनुशासन और राष्ट्रसेवा की भावना को प्रोत्साहित करना तथा युवाओं को प्रेरित करना है।
#WATCH दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में PBG सोल्जरथॉन को वर्चुअली झंडी दिखाई। pic.twitter.com/4xNri2NFLr
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 2, 2026
कोलकाता में पश्चिम बंगाल सरकार के मंत्री दिलीप घोष ने कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने कहा कि खेलो इंडिया योजना के माध्यम से गांव-गांव से प्रतिभाओं को प्रशिक्षण देकर तैयार किया जा रहा है, जिसका सकारात्मक परिणाम अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में दिख रहा है। उन्होंने खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन पर गर्व जताते हुए इसे देश की खेल प्रगति का प्रमाण बताया।
#WATCH कोलकाता: पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री दिलीप घोष ने कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत के प्रदर्शन पर कहा, "पिछले कई सालों से खेल के क्षेत्र में भारत का ग्राफ लगातार ऊपर जा रहा है। सरकार जो खेलो इंडिया योजना लाई है, उसमें गांव-गांव से बच्चों को ट्रेनिंग देकर तैयार किया जा रहा… pic.twitter.com/atmqTYcQCz
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 2, 2026
उदयपुर के बीड़ा गांव में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने मॉर्निंग वॉक के दौरान स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं और सुझाव सुने। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से आत्मीय बातचीत की और क्षेत्र के विकास व जनहित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री का यह दौरा लोगों से सीधे संवाद स्थापित करने की पहल का हिस्सा माना जा रहा है।
#WATCH उदयपुर: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने बीड़ा गांव में मॉर्निंग वॉक के दौरान स्थानीय लोगों से बातचीत की। pic.twitter.com/tRqk8efMDZ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 2, 2026
दिल्ली हाई कोर्ट में प्रशासनिक फेरबदल के तहत 138 न्यायाधीशों का तबादला किया गया है। इस सूची में NEET से जुड़े मामलों की सुनवाई कर रहे न्यायाधीश का नाम भी शामिल है। हाई कोर्ट की ओर से जारी इस तबादला आदेश के बाद विभिन्न पीठों के कार्यों और मामलों के आवंटन में बदलाव देखने को मिलेगा।
मुंबई में शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे ने भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार और जवाबदेही के मुद्दे उठाते हुए कहा कि जिस विषय पर भाजपा राजनीति करती है, उस पर उसे जवाब भी देना चाहिए। उन्होंने छात्र आंदोलन के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार को छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के लिए माफी मांगनी चाहिए। ठाकरे ने परीक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और युवाओं के प्रति संवेदनशील रवैया अपनाने की भी मांग की।
#WATCH मुंबई, महाराष्ट्र: शिवसेना (UBT) नेता आदित्य ठाकरे ने कहा, "भाजपा के शासन में लूट हुई है। इस पर जवाब अपेक्षित है। जिस पर भाजपा राजनीति करती है, उस पर जवाबदेही भी चाहिए।"
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 2, 2026
उन्होंने आगे छात्रों के लिए प्रधानमंत्री मोदी के वीडियो संदेश पर कहा, "... सरकार ने जिस तरह बच्चों पर… pic.twitter.com/ozDxycDV2R
छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र में भारी बारिश के बाद आई बाढ़ ने व्यापक तबाही मचाई है। इस आपदा में 50 से अधिक घर क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि दो लड़कियों की मौत हो गई। राज्य सरकार में मंत्री केदार कश्यप ने बताया कि लगातार हुई अत्यधिक वर्षा से बादल फटने जैसी स्थिति बनी, जिससे बाढ़ आई। प्रशासन प्रभावित लोगों तक राहत सामग्री पहुंचाने, पुनर्वास और बचाव कार्यों में पूरी तत्परता से जुटा हुआ है।
#WATCH नारायणपुर, छत्तीसगढ़: अबूझमाड़ में बाढ़ ने भारी तबाही मचाई। इस तबाही में 50 से ज़्यादा घर क्षतिग्रस्त हुए जिसमें 2 लड़कियों की मृत्यु हो गई है।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 2, 2026
इस पर छत्तीसगढ़ सरकार में मंत्री केदार कश्यप ने कहा, "28, 29 और 30 तारीख को पूरे क्षेत्र में बारिश हुई। यह औसत वर्षा की तुलना… pic.twitter.com/ktRTaJqOMf
दिल्ली के मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम से केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया और भाजपा सांसद संजय सेठ ने NCC साइक्लोथॉन 2026 को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर दोनों नेताओं ने प्रतिभागियों के साथ साइकिल चलाकर युवाओं को फिटनेस, अनुशासन और राष्ट्रसेवा का संदेश दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में NCC कैडेट्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। साइक्लोथॉन का उद्देश्य युवाओं में स्वस्थ जीवनशैली और राष्ट्रीय चेतना को बढ़ावा देना है।
#WATCH दिल्ली: केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया और भाजपा सांसद संजय सेठ ने मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में NCC साइक्लोथॉन 2026 में हिस्सा लेते हुए प्रतिभागियों के साथ साइकिल चलाई। pic.twitter.com/vJxN0FOjfM
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 2, 2026
छत्रपति संभाजीनगर में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके ने 20 जुलाई को छात्र प्रदर्शन के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से माफ़ी मांगने की मांग की। उन्होंने कहा कि घायल छात्रों के खिलाफ दर्ज मामले वापस लिए जाने चाहिए। दिपके ने यह भी आरोप लगाया कि सोशल मीडिया पर महिलाओं के खिलाफ अभद्र भाषा और धमकियों के मामलों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उनके ये बयान राजनीतिक बहस का नया विषय बन गए हैं।
#WATCH छत्रपति संभाजीनगर, महाराष्ट्र: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके ने कहा, "... प्रधानमंत्री मोदी को उन छात्रों से माफ़ी मांगनी चाहिए जिन पर 20 जुलाई को लाठीचार्ज हुआ, जिन्हें सिर में चोटें आईं, पेलेट गन से ज़ख्म हुए और हाथ-पैर टूटने जैसी गंभीर चोटें आईं।… pic.twitter.com/ZssxXhI1c2
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 1, 2026
देश की राजधानी दिल्ली के उत्तरी जिले में देर रात रिक्टर स्केल पर 2.9 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, भूकंप का केंद्र उत्तरी जिला था और किसी बड़े जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। झटके महसूस होते ही कई लोग एहतियातन घरों से बाहर निकल आए। विशेषज्ञों के अनुसार, सिस्मिक जोन-4 में स्थित दिल्ली-एनसीआर के नीचे सक्रिय फॉल्ट लाइनें होने के कारण यहां समय-समय पर हल्के भूकंप आते रहते हैं।
दिल्ली के उत्तरी ज़िले में रिक्टर स्केल पर 2.9 तीव्रता का भूकंप आया: नेशनल सेंटर ऑफ़ सीस्मोलॉजी का ट्वीट pic.twitter.com/a0R7wmtR42
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 1, 2026