

Happy Friendship Day: दोस्ती एक ऐसा रिश्ता है, जो खून के रिश्तों से नहीं बल्कि भरोसे, प्यार और साथ से बनता है। दोस्त हमारे जीवन के हर सुख-दुख के साथी होते हैं। दोस्तों से कोई भी बात साझा की जा सकती है। ऐसे में फ्रेंडशिप डे अपने खास दोस्तों को यह बताने का बेहतरीन मौका है कि वे हमारी जिंदगी में कितने मायने रखते हैं।
इस खास दिन पर आप अपने दोस्तों को व्हाट्स ऐप, फेसबुक और इंस्टाग्राम के जरिए शुभकामनाएं, कोट्स, मैसेज और कैप्शन भेजकर उनके लिए अपनी भावनाएं जाहिर कर सकते हैं। भारत में फ्रेंडशिप डे अगस्त के पहले रविवार को मनाया जाता है, जबकि संयुक्त राष्ट्र ने 30 जुलाई को इंटरनेशनल फ्रेंडशिप डे को मान्यता दी हुई है।
दोस्ती सिर्फ एक दिन मनाया जाने वाला रिश्ता नहीं, बल्कि हर दिन निभाने का वादा है। इस फ्रेंडशिप डे अपने दोस्तों को एक प्यारा-सा मैसेज, दिल छू लेने वाला कोट या सोशल मीडिया पोस्ट भेजकर उन्हें यह जरूर बताएं कि वे आपकी जिंदगी में कितने जरूरी हैं।