-
शुक्र, 10 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Petrol Diesel Price Hike India May 23 Petrol Diesel New Rates
आम आदमी की जेब पर बड़ा झटका! 10 दिनों में तीसरी बार बढ़ीं पेट्रोल डीजल की कीमतें
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
Petrol Diesel New Rates: भारत में ईंधन के दामों में एक बार फिर बढ़ोत्तरी की गई है। पेट्रोल और डीजल के दामों में आज उछाल देखने को मिला है। जानिए अब क्या है नया भाव।

डीजल-पेट्रोल की कीमत (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Petrol Diesel Price Hike: शनिवार की सुबह एक बार फिर देशवासियों के लिए महंगाई का नया पैगाम लेकर आई। अब गाड़ी की टंकी फुल कराने के लिए जेब थोड़ी ज्यादा ढीली करनी पड़ेगी।
देश की तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर इजाफा कर दिया है, जो पिछले दस दिनों के भीतर तीसरी बड़ी बढ़त है। शनिवार को पूरे भारत में पेट्रोल के दाम में 87 पैसे प्रति लीटर और डीजल में 91 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
पश्चिम एशिया के बढ़ते तनाव ने बिगाड़ा बजट
ईंधन की कीमतों में इस ताज़ा बढ़ोतरी के पीछे का गणित सीधे तौर पर वैश्विक भू-राजनीतिक उथल-पुथल से जुड़ा हुआ है। पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष और तनाव के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की सप्लाई प्रभावित हुई है, जिससे कीमतों पर भारी दबाव बना हुआ है। शनिवार को पूरे भारत में पेट्रोल के दाम में 87 पैसे प्रति लीटर और डीजल में 91 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
सम्बंधित ख़बरें
मनीष कश्यप पर FIR दर्ज! क्या दोबारा जाएंगे जेल? नितिन गडकरी और टोयोटा विवाद का सच आया सामने। देखें VIDEO
Monsoon Tips: बारिश में गुड़, चीनी और नमक को ऐसे करें स्टोर, सीलन से रहेंगे पूरी तरह सुरक्षित
E20 Petrol पर केजरीवाल के सवाल, 29 ऑटो कंपनियों से मांगा जवाब; पुरानी गाड़ियों की सुरक्षा पर उठाए सवाल
पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, कच्चा तेल सस्ता होने पर भी नहीं घट रहे रेट; सरकार का बड़ा खुलासा, देखें VIDEO
गौर करने वाली बात यह है कि यह इस महीने का तीसरा बड़ा झटका है। इससे पहले 16 मई को तेल कंपनियों ने करीब 3 रुपये की बड़ी बढ़ोत्तरी की थी, जिसके बाद 19 मई को भी कीमतों में 90 पैसे का इजाफा हुआ था। कुल मिलाकर देखें तो पिछले 10 दिनों के भीतर आपकी जेब पर प्रति लीटर करीब 5 रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ चुका है।
दिल्ली से लेकर मुंबई तक पेट्रोल और डीजल के नए दाम
इस इजाफे के बाद देश के महानगरों में पेट्रोल और डीजल के दाम अब एक नई ऊंचाई पर पहुंच गए हैं। देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 98.64 रुपये से बढ़कर 99.51 रुपये प्रति लीटर हो गई है, जबकि डीजल 91.58 रुपये से बढ़कर 92.49 रुपये पर पहुंच गया है। कोलकाता में तो कीमतें पहले ही 100 का आंकड़ा पार कर चुकी हैं, जहां पेट्रोल अब 110.57 रुपये और डीजल 96.04 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।
मायानगरी मुंबई में पेट्रोल के दाम 107.56 रुपये और डीजल 94.05 रुपये हो गए हैं, जबकि चेन्नई में पेट्रोल 104.54 रुपये और डीजल 96.16 रुपये प्रति लीटर के स्तर को छू रहा है। नोएडा और गुरुग्राम जैसे शहरों में भी कीमतें दिल्ली के आसपास ही बनी हुई हैं, जिससे रोजमर्रा के सफर करने वाले नौकरीपेशा लोगों के लिए बजट संभालना मुश्किल हो रहा है।
सरकार ने दिया पर्याप्त तेल सप्लाई का बड़ा भरोसा
कीमतों में लगातार हो रही इस वृद्धि के बीच सोशल मीडिया पर ईंधन की कमी और किल्लत को लेकर कई तरह की अफवाहें भी गर्म थीं। हालांकि, केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने इन अफवाहों पर विराम लगाते हुए देशवासियों को आश्वस्त किया है कि भारत के पास पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त भंडार मौजूद है।
| शहर | पेट्रोल (₹/लीटर) | बढ़ोतरी | डीजल (₹/लीटर) | बढ़ोतरी |
|---|---|---|---|---|
| दिल्ली | 99.51 | +0.87 | 92.49 | +0.91 |
| कोलकाता | 110.64 | +0.87 | 97.02 | +0.91 |
| मुंबई | 108.49 | +0.87 | 95.02 | +0.91 |
| चेन्नई | 105.31 | +0.87 | 96.98 | +0.91 |
| गुरुग्राम | 100.38 | +0.87 | 92.92 | +0.91 |
| नोएडा | 98.78 | +0.87 | 93.12 | +0.91 |
मंत्रालय ने एक आधिकारिक बयान जारी कर लोगों से अपील की है कि वे घबराकर खरीदारी न करें। सरकार का कहना है कि कुछ चुनिंदा पेट्रोल पंपों पर बढ़ी हुई मांग के कारण अस्थायी दबाव हो सकता है, जिसे तेल कंपनियां लगातार निगरानी और बेहतर वितरण के जरिए सुलझा रही हैं। मंत्रालय ने नागरिकों से जिम्मेदार उपभोग और सहयोग की अपेक्षा की है ताकि इस उच्च मांग वाले समय में सप्लाई चैन सुचारू रूप से चलती रहे।
यह भी पढ़ें: वैश्विक ऊर्जा संकट के बीच अमेरिकी विदेश सचिव मार्को रुबियो आज से भारत यात्रा पर, क्वाड मीटिंग में होंगे शामिल
ईंधन के दाम केवल गाड़ी चलाने वालों को ही प्रभावित नहीं करते, बल्कि इसका असर समाज के हर वर्ग पर पड़ता है। आर्थिक विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार हो रही इस बढ़ोत्तरी से आने वाले दिनों में ट्रांसपोर्टेशन और लॉजिस्टिक्स की लागत काफी बढ़ जाएगी।
Petrol diesel price hike india may 23 petrol diesel new rates
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
एक्टर शेखर सुमन के शो के प्रोड्यूसर धर्मेश संघानी पर ED की रेड, विदेशों में छिपी संपत्तियों का खुलासा
Jul 10, 2026 | 11:01 PMRajpal Yadav Case: राजपाल यादव को मिली राहत, दिल्ली हाईकोर्ट ने चेक बाउंस केस में फैसले के अमल पर लगाई रोक
Jul 10, 2026 | 10:59 PMदतिया उपचुनाव से नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटा! समर्थकों का फूटा गुस्सा, हाईवे पर चक्का जाम। देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 10:57 PMआज नक्षत्रवाड़ी पहुंचेगा जायकवाड़ी का पानी, छत्रपति संभाजीनगर को मिलेगा 30 एमएलडी अतिरिक्त पानी
Jul 10, 2026 | 10:45 PMसीहोर: जर्जर भवन में जान जोखिम में डाल पढ़ने को मजबूर नौनिहाल, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा!
Jul 10, 2026 | 10:42 PMगुवाहाटी में मेट्रो रेल परियोजना की तैयारी, रिंग रोड के साथ मेट्रो नेटवर्क पर भी विचार, CM हिमंता ने किया ऐलान
Jul 10, 2026 | 10:37 PMस्मार्ट सिटी आगरा की खुली पोल: बारिश में धंसी सड़कें, गहरे गड्ढे और बाजार में दुकान गिरी; नगर निगम पर उठे सवाल
Jul 10, 2026 | 10:36 PMवीडियो गैलरी

अखिलेश यादव को शर्म आनी चाहिए… वाराणसी में सपा के खिलाफ बीजेपी कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा। देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 10:35 PM
“सैलरी से गुजारा नहीं होता…” रिश्वत मांगते दरोगा का ऑडियो वायरल, लखनऊ पुलिस ने किया सस्पेंड! देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:38 PM
मनीष कश्यप पर FIR दर्ज! क्या दोबारा जाएंगे जेल? नितिन गडकरी और टोयोटा विवाद का सच आया सामने। देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:17 PM
मात्र 27 सेकंड और मौत को दी मात! रेलवे गेटमैन की बहादुरी देख रोंगटे खड़े हो जाएंगे। देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 08:23 PM
₹102 क्यों, ₹82 क्यों नहीं? अरविंद केजरीवाल ने पेट्रोल और E20 फ्यूल की कीमतों पर उठाए सवाल, देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 02:39 PM
चीन पर निर्भरता होगी कम! भारत-ऑस्ट्रेलिया ने बनाया क्रिटिकल मिनरल्स का बड़ा प्लान-VIDEO
Jul 10, 2026 | 02:23 PM













