- Hindi News »
- Maharashtra »
- Ambazari Lake Road Nagpur Tree Collapse Traffic Disruption
नागपुर में बड़ा हादसा टला: अंबाझरी रोड पर पलक झपकते सड़क पर गिरा पेड़, वाहन चालक बाल-बाल बचे
Nagpur Traffic Disruption: नागपुर के अंबाझरी तालाब रोड पर अचानक सूखा विशाल पेड़ सड़क पर गिर गया। वाहन चालक महज 5 मीटर की दूरी पर रुक गए, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
- Written By: अंकिता पटेल

नागपुर हादसा, अंबाझरी तालाब रोड,(सोर्स: नवभारत फाइल फोटो)
Nagpur Road Safety News: नागपुर पलक झपकते ही एक विशाल पेड़ अचानक धराशायी होकर बीच सड़क पर गिर गया। इस घटना में सड़क से गुजर रहे वाहन चालक बाल-बाल बच गए। यदि चंद सेकंड की भी देर होती तो जानलेवा दुर्घटना से इनकार नहीं किया जा सकता था। सड़क पर पेड़ गिरने के कारण यातायात बाधित हो गया।
जानकारी के अनुसार अंबाझरी तालाब रोड पर स्थित एक पेड़ पूरी तरह से सूख गया था। उक्त पेड़ सड़क के किनारे खड़ा था। शुक्रवार को अंबाझरी तालाब रोड पर वाहनों की आवाजाही नियमित रूप से जारी थी। दोपहर के वक्त सड़क किनारे खड़ा सूखा हुआ पेड़ अचानक धराशायी हो गया।
इस दौरान 1 कार और 2 दोपहिया वाहन मार्ग से गुजर रहे थे। पेड़ के धराशायी होते ही मार्ग से गुजर रहे वाहन चालकों ने अचानक ब्रेक लगाया। वाहन चालक पेड़ से मात्र 5 मीटर की दूरी पर रुके। सौभाग्य से वाहन चालकों की जान बच गई, सड़क पर पेड़ गिरने से एक ओर का यातायात पूरी तरह से ठप हो गया। चालकों को मजबूरन यू-टर्न लेकर रांग साइड का उपयोग करना पड़ा।
सम्बंधित ख़बरें
नासिक: खरीफ सीजन से पहले कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई; गड़बड़ी मिलने पर 17 और सेवा केंद्रों के लाइसेंस निलंबित
भीषण गर्मी में बेघरों के लिए ‘मिशन मुक्ति’, नागपुर में 466 बेघरों को मिला सहारा; 159 का पुनर्वास
नासिक में महावितरण का सुरक्षा अभियान: 3,175 खुली बिजली पेटियां सुरक्षित, ‘शून्य दुर्घटना’ पर फोकस
Yavatmal: हाइवे 44 पर अवैध पशु तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़; लाखों का माल जब्त, नागपुर के दो आरोपी गिरफ्तार
यह भी पढ़ें:-भीषण गर्मी में बेघरों के लिए ‘मिशन मुक्ति’, नागपुर में 466 बेघरों को मिला सहारा; 159 का पुनर्वास
शिकायत के बावजूद नहीं दिया ध्यान
स्थानीय नागरिकों ने बताया कि सूखे हुए पेड़ के बारे में कई बार प्रशासन से शिकायत की गई। पेड़ किसी भी वक्त धराशायी होने की पूरी संभावना थी। शिकायत के बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों ने ध्यान नहीं दिया। आखिर शुक्रवार को पेड़ गिरने की घटना हो गई। यदि इस हादसे में कोई अनहोनी होती तो इसका जिम्मेदार केवल संबंधित अधिकारी होते।
Ambazari lake road nagpur tree collapse traffic disruption
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
आज का मौसम: 17 राज्यों में शुरू होगा तूफानी तांडव! कहीं आंधी-बारिश मचाएगी गदर तो कहीं लू ढाएगी सितम
May 23, 2026 | 10:13 AMनागपुर में बड़ा हादसा टला: अंबाझरी रोड पर पलक झपकते सड़क पर गिरा पेड़, वाहन चालक बाल-बाल बचे
May 23, 2026 | 10:13 AM15 अगस्त 2026 तक मराठी सीखना होगा अनिवार्य, गैर-मराठी रिक्शा-टैक्सी चालकों को सरकार की चेतावनी
May 23, 2026 | 10:07 AMनासिक: खरीफ सीजन से पहले कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई; गड़बड़ी मिलने पर 17 और सेवा केंद्रों के लाइसेंस निलंबित
May 23, 2026 | 10:00 AMभीषण गर्मी में बेघरों के लिए ‘मिशन मुक्ति’, नागपुर में 466 बेघरों को मिला सहारा; 159 का पुनर्वास
May 23, 2026 | 09:42 AMनासिक में महावितरण का सुरक्षा अभियान: 3,175 खुली बिजली पेटियां सुरक्षित, ‘शून्य दुर्घटना’ पर फोकस
May 23, 2026 | 09:39 AMमैदान में फिर दिखा विराट का अग्रेशन, हेड को देते रहे चुनौती, हाथ भी नहीं मिलाया, अब हुए ट्रोल, देखें VIDEO
May 23, 2026 | 09:35 AMवीडियो गैलरी

धरने पर बैठीं और दर्ज हो गया केस! जानिए क्यों अचानक कानूनी विवादों में घिरीं सपा सांसद इकरा हसन- VIDEO
May 22, 2026 | 11:01 PM
मर्द भी रोते हैं… मुंबई बोरीवली स्टेशन पर दिखा भावुक कर देने वाला वीडियो, अब हो रहा वायरल
May 22, 2026 | 02:36 PM
‘जब तक दुनिया, कुर्बानी होगी…’ सुवेंदु अधिकारी को हुमायू कबीर ने दी सीधी चेतावनी, कहा- नहीं रूकेगी परंपरा
May 22, 2026 | 02:32 PM
PM Modi Meeting: विदेश से लौटते ही Action में पीएम मोदी! क्या होंगे 5 बड़े फैसले? VIDEO
May 21, 2026 | 09:57 PM
Gold Price Today: सोना-चांदी में लगी आग या सस्ता है बाजार, जानें आपके मार्केट का हाल, Video
May 21, 2026 | 02:27 PM
डिटेक्ट, डिलीट एंड डिपोर्ट! बंगाल में लागू हुआ पुशबैक प्लान, घुसपैठियों पर होगा तगड़ा एक्शन- VIDEO
May 21, 2026 | 01:58 PM











