-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Heat Wave In India Country Has 97 Of The Worlds 100 Hottest Cities List
दुनिया के 100 सबसे गर्म शहरों में 97 सिर्फ भारत के! 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, टूट रहे सारे रिकॉर्ड
- Written By: मनोज आर्या
Heat Wave In India: आईएमडी के अनुसार, लू तब घोषित की जाती है जब मैदानी इलाकों में ज्यादा से ज्यादा तापमान कम से कम 40 डिग्री सेल्सियस और पहाड़ी इलाकों में 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है।

भारत में तेज गर्मी का कहर, (सोर्स- सोशल मीडिया)
Heat Wave In India: देश के अधिकांश हिस्सों में इस समय गर्मी से लोगों का बुरा हुाल है। बिहार, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और राजस्थान जैसे राज्यों में स्थिति और भी खराब है। गर्मी का अंदाजा आप इससे लगा सकते हैं कि शुक्रवार दोपहर को दुनिया के 100 सबसे गर्म शहरों में से 97 भारत के शहर शामिल थे। देश के उत्तरी, मध्य और पूर्वी हिस्सों में तेज गर्मी के कारण दोपहर तक तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से भी ज्यादा हो गया था।
AQI.in के अनुसार, दोपहर 2:50 बजे तक दुनिया के टॉप-100 सबसे गर्म शहरों की लिस्ट में ज्यादार भारतीय शहर थे, जिसमें ओडिशा का बलांगीर 48°C के साथ सबसे गर्म जगह रहा। इसके बाद बिहार का सासाराम 48°C और उत्तर प्रदेश का वाराणसी 47°C पर था। कई शहरों में ह्यूमिडिटी का लेवल 6 से 8 प्रतिशत के बीच रहा, जिससे हालात ‘बहुत ज्यादा गर्म’ कैटेगरी में आ गए।
टॉप-100 में नेपाल के 3 शहर शामिल
दुनिया के टॉप-100 गर्म शहरों की लिस्ट भारत के अलावा सिर्फ नेपाल के तीन शहर अलग थे- जिसमें धनगढ़ी, जो 23वें नंबर पर था, नेपालगंज 34वें नंबर पर और लुंबिनी सांस्कृतिक 76वें नंबर पर, जहां तापमान 45°C और 46°C के बीच था। इन तीन नेपाली शहरों के अलावा, लिस्ट में बाकी सभी जगहें भारत में थीं। टॉप-100 सबसे गर्म शहरों की लिस्ट में उत्तर प्रदेश का मुजफ्फरनगर 46°C के साथ 26वें स्थान पर, उत्तर प्रदेश का अयोध्या 46°C के साथ 32वें स्थान पर, पंजाब का पटियाला 46°C के साथ 42वें स्थान पर, तेलंगाना का वारंगल 46°C के साथ 55वें स्थान पर और उत्तराखंड का हरिद्वार 46°C के साथ 56वें स्थान पर रहा।
सम्बंधित ख़बरें
बारिश, आंधी और बिजली… अगले 6 दिन कैसा रहेगा पूरे देश का मौसम, जानिए IMD की भविष्यवाणी
सहारनपुर में कुदरत का तांडव, कब्र से बाहर निकल गए मुर्दे, देखें खौफनाक VIDEO
नोएडा में बारिश का कहर: सेक्टर-12 में जर्जर दीवार गिरी; कारें मलबे में दबीं, प्रशासन पर लापरवाही के आरोप
घर से निकलने से पहले पढ़ें IMD का ताजा मौसम अपडेट, कई राज्यों में खतरे की चेतावनी
गर्मी के चपेट में राजस्थान के कई शहर
इसके अलावा राजस्थान का श्रीगंगानगर 45°C के साथ 62वें स्थान पर, मध्य प्रदेश का ग्वालियर 45°C के साथ 64वें स्थान पर, झारखंड का धनबाद 45°C के साथ 71वें स्थान पर, चंडीगढ़ 45°C के साथ 77वें स्थान पर, उत्तर प्रदेश का आगरा 44°C के साथ 90वें स्थान पर, राजस्थान का भरतपुर 44°C के साथ 97वें स्थान पर और मध्य प्रदेश का सिंगरौली 44°C के साथ 100वें स्थान पर रहा।
तेज गर्मी की चपेट में देश के कई शहर।
तेज गर्मी के कारण बढ़ रही बीमारियां
रॉयटर्स की एक रिपोर्ट में आंध्र प्रदेश के हेल्थ डिपार्टमेंट के हवाले से दी गई जानकारी के मुताबकि, मार्च की शुरुआत से मई के बीच गर्मी से जुड़ी बीमारियों के 300 से ज्यादा संदिग्ध मामले सामने आए हैं। आंध्र प्रदेश में 1 मार्च से 19 मई के बीच हीटस्ट्रोक के 325 संदिग्ध मामले दर्ज किए गए, जिनमें से लगभग एक तिहाई मई की शुरुआत से रिपोर्ट किए गए हैं।
रिपोर्ट में कहा गया है कि हीटस्ट्रोक, शरीर के ज्यादा गर्म होने से होने वाली एक मेडिकल इमरजेंसी है, अगर इसका तुरंत इलाज न किया जाए तो इससे कन्फ्यूजन, चक्कर आना, जी मिचलाना, दौरे पड़ना, बेहोशी और ऑर्गन फेलियर हो सकता है।
11 से 4 बजे तक घरों में रहने की सलाह
राज्य के अधिकारियों ने लोगों को सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे के बीच बाहर निकलने से बचने की सलाह दी है। लोगों को चेतावनी दी गई है कि उन घंटों के दौरान हिटवेव और बहुत ज्यादा तापमान अपने पीक पर होता है। भारत के मौसम विभाग ने 22 मई से 27 मई के बीच दिल्ली और उत्तर भारत के बड़े हिस्सों में ‘लू से लेकर बहुत ज्यादा लू’ चलने का अनुमान लगाया है।
तेज गर्मी की वजह से देश के कई हिस्सों में अस्पतालों में डायरिया और डिहाइड्रेशन से परेशान मरीजों की लंबी लाइनें लग गई हैं। वहीं, पश्चिमी राज्य गुजरात में पानी की कमी की खबरें आई हैं। न्यूज एजेंसी ANI के विज़ुअल्स में यह बात सामने आई है।
सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक घरों में रहने की सलाह।
यह भी पढ़ें: आज का मौसम: 14 राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट, 70 की स्पीड से चलेंगी हवाएं, प्री-मानसून की धमाकेदार एंट्री!
यूपी का बांदा अब तक सबसे गर्म
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, लू तब घोषित की जाती है जब मैदानी इलाकों में ज्यादा से ज्यादा तापमान कम से कम 40 डिग्री सेल्सियस और पहाड़ी इलाकों में 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है, और सामान्य से 4.5 से 6.4 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहता है, या जब तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस साल अब तक का सबसे ज्यादा तापमान इस हफ्ते की शुरुआत में उत्तर प्रदेश के बांदा में 48 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
Heat wave in india country has 97 of the worlds 100 hottest cities list
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
बांका दोहरे हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामदगी के दौरान पुलिस से मुठभेड़ में घायल
Jul 11, 2026 | 10:21 AMR Madhavan ने सालों बाद किया चौंकाने वाला खुलासा, जानें क्यों ठुकरायी थी 3 Idiots की तमिल रीमेक
Jul 11, 2026 | 10:17 AMDatia Bypoll: 12 घंटे की मशक्कत के बाद खुला चक्काजाम, पथराव में ASP समेत कई अधिकारी घायल, उपद्रवी गिरफ्तार
Jul 11, 2026 | 10:16 AMWimbledon 2026: जोकोविच को हराकर फाइनल में पहुंचे जैनिक सिनर, अब ज्वेरेव से होगी खिताबी मुकाबला
Jul 11, 2026 | 10:09 AMसड़कें या स्विमिंग पूल? संभाजीनगर में वीआईपी मार्ग पर गड्ढों की गहराई नाप रहे हैं बेबस वाहन चालक!
Jul 11, 2026 | 10:05 AMCalcium Rich Foods: दूध से भी ज्यादा कैल्शियम देते हैं ये 7 देसी फूड्स, हड्डियां होंगी मजबूत और शरीर रहेगा फिट
Jul 11, 2026 | 10:03 AMपुणे में जमीन रिकॉर्ड हेरफेर पर बड़ी कार्रवाई: SDM-तहसीलदार सहित 15 अधिकारी निलंबित; पूरे राज्य में होगी जांच
Jul 11, 2026 | 10:00 AMवीडियो गैलरी

आगरा में पुलिस ने पकड़ा अवैध हथियारों का खतरनाक गिरोह, 11 ऑटोमेटिक पिस्तौल और एक थार गाड़ी बरामद! देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 11:10 PM
दतिया उपचुनाव से नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटा! समर्थकों का फूटा गुस्सा, हाईवे पर चक्का जाम। देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 10:57 PM
अखिलेश यादव को शर्म आनी चाहिए… वाराणसी में सपा के खिलाफ बीजेपी कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा। देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 10:35 PM
“सैलरी से गुजारा नहीं होता…” रिश्वत मांगते दरोगा का ऑडियो वायरल, लखनऊ पुलिस ने किया सस्पेंड! देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:38 PM
मनीष कश्यप पर FIR दर्ज! क्या दोबारा जाएंगे जेल? नितिन गडकरी और टोयोटा विवाद का सच आया सामने। देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:17 PM
मात्र 27 सेकंड और मौत को दी मात! रेलवे गेटमैन की बहादुरी देख रोंगटे खड़े हो जाएंगे। देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 08:23 PM














