भारत में आज का मौसम
नवभारत डेस्क: गर्मियों का मौसम चल रहा है। इन दिनों अप्रैल के महीने में ही कई राज्यों में हीटवेव चलने लगी है। कुछ राज्यों में गर्मी का प्रकोप देखने को मिला है तो कई राज्यों में के कई हिस्सों में भारी बारिश और ओलावृष्टि देखी गई है। महाराष्ट्र समेत कुछ राज्यों में अब मौसम बदलने की जानकारी जारी की गई है।
दिल्ली में कल भी गर्मी का प्रकोप रहने की संभावना है। सोमवार को दिल्ली का मौसम गर्म रहने की संभावना है। हालांकि, तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के अंदर ही रहने की संभावना है। जो कि दिल्ली में राहत देने का काम करेगी। इसके अलावा कई राज्यों में मौसम सुहावना होने की संभावना है।
हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में फिर मौसम बदलेगा। शिमला और मनाली में सोमवार को मौसम सुहावना रहेगा, लेकिन ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। अधिकतम तापमान 22-24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 9-11 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
जम्मू में मौसम सोमवार को गर्म और शुष्क रहेगा, अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। वहीं श्रीनगर में हल्की बारिश संभव है, तापमान 20 डिग्री सेल्सियस। लेह में न्यूनतम तापमान -1 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा, और ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है।
राजस्थान के जयपुर और जोधपुर में गर्मी में हल्की राहत मिलेगी। अधिकतम तापमान 38-40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। उत्तरी राजस्थान में धूल भरी हवाएं (40-50 किमी/घंटा) चल सकती हैं। लोगों को दोपहर में बाहर कम निकलने की सलाह दी गई है। वहीं अहमदाबाद और सूरत में गर्म और उमस भरा मौसम रहेगा।
देश के कई हिस्सों में गर्मी का प्रकोप जारी है। महाराष्ट्र में कुछ जिलों में बारिश जारी है तो कुछ जिलों में गर्मी का प्रकोप जारी है। दूसरी ओर बारिश के लिए अनुकूल वातावरण भी तैयार हो गया है। मौसम विभाग ने कई इलाकों में बारिश की चेतावनी दी है। वहीं मुंबई में भी बारिश का मौसम बन गया है और अगले एक-दो दिन तक बारिश की संभावना जताई गई है। विदर्भ के कुछ हिस्सों में अभी भी गर्मी का प्रकोप जारी है।
मौसम की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
मौसम विभाग ने नंदुरबार, कोल्हापुर, सांगली, सातारा, सोलापुर, छत्रपति संभाजीनगर, जालना और बीड में गरज के साथ बारिश की भविष्यवाणी की है। सोमवार के बाद लातूर, धाराशिव, भंडारा, चंद्रपुर, गढ़चिरोली और यवतमाल में तेज बारिश होगी। इस दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। कोंकण में मुंबई, सिंधुदुर्ग, रायगढ़, ठाणे और पालघर जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है।