- Hindi News »
- India »
- A Unique Sight Was Seen In Karnataka Assembly Know Why Bjp Mla Came To Sleep With Pillow And Bedsheet In The House
कर्नाटक विधानसभा में दिखा अनोखा नजारा, जानें क्यों सदन में तकिया-चादर लेकर सोने पहुंचे बीजेपी विधायक
विधानसभा में प्रदर्शन को लेकर भाजपा विधायक बसनगौड़ा पाटिल ने कहा यह MUDA घोटाला 4000 करोड़ रुपये का है। भूमि अधिग्रहण और भूखंड आवंटन में बहुत घोटाला हुआ है। हम चाहते हैं कि सिद्धारमैया, येदियुरप्पा और बसवराज बोम्मई के समय हुए सभी घोटालों की सच्चाई सामने आए।
- Written By: शुभम पाठक

कर्नाटक विधानसभा में बीजेपी का विरोध (सोर्स:- सोशल मीडिया)
बेंगलुरु: कर्नाटक विधानसभा में एक अनोखा नजारा देखने को मिला, जहां बीजेपी के विधायक एक अलग रूप में दिखें। कई बीजेपी विधायक सदन के अंदर तकिए और चादर लेकर आराम करते नजर आए। जिसके बाद इनमें से कई विधायक सोने के बाद उठकर अपना सामान बाहर निकालते भी नजर आए। विधायकों का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
कर्नाटक विधानसभा में राज्य सरकार के खिलाफ भूमि आवंटन घोटाला मामले में बीजेपी सदन में चर्चा चाहती है जिसके लिए अपना विरोध व्यक्त करने के लिए बीजेपी विधायक सदन में तकिया-चादर लेकर पहुंचे औैर विरोध दर्ज किया है।
कर्नाटक बीजेपी का विरोध
कर्नाटक में भूमि आवंटन घोटाला के कारण मामला गर्म है, जहां विपक्ष में बैठी बीजेपी लगातार रूप से कर्नाटक सरकार पर हावी हो रही है। इसके साथ ही मांग कर रही है कि सिद्धारमैया सीएम पद से इस्तीफा दे। बीजेपी का आरोप है कि MUDA का एक प्लॉट मुख्यमंत्री सिद्धारमैया की पत्नी को भी आवंटित किया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
MP News: ‘केवल शासन के भरोसे गौमाता की रक्षा संभव नहीं’, कैलाश विजवर्गीय का बड़ा बयान; गाय को लेकर कही यह बात
ठाकरे को विदर्भ में बड़ा झटका, 29 गाड़ियों का काफिला और 250 पदाधिकारियों के साथ सुरेश मापारी भाजपा में शामिल
ममता के गढ़ फिर खिला कमल, BJP उम्मीदवार ने करीब 1 लाख वोटों से जीता चुनाव; TMC के जहांगीर खान की करारी हार
कर्नाटक में बड़ा हादसा, नदी में सीपियां चुनते समय 7 महिलाओं समेत 8 लोगों की डूबने से मौत- देखें VIDEO
#WATCH | Bengaluru, Karnataka: BJP MLAs held a night-long protest inside the Karnataka Vidhan Soudha and slept inside the assembly protest and demanded a discussion on the alleged MUDA scam. (Video Source: Karnataka BJP) pic.twitter.com/JcgTkLMC9L — ANI (@ANI) July 25, 2024
पार्टी ने इसे लेकर विधानसभा में चर्चा की मांग की है। एक दिन पहले ही बीजेपी ने मैसूरु शहरी विकास प्राधिकरण (MUDA) में फर्जी जमीन आवंटन पर चर्चा की मांग की थी। हालांकि, जब विपक्ष को इसकी इजाजत नहीं मिली तो विधायकों ने विधानसभा और विधान परिषद के अंदर दिन-रात विरोध प्रदर्शन का ऐलान कर दिया।
ये भी पढ़ें:- नीति आयोग की बैठक पर विपक्ष का बवाल, दीदी ने जताई सहमती तो ये चार विपक्षी सीएम नहीं होंगे शामिल
विरोध के दौरान क्या बोले बीजेपी विधायक
कर्नाटक बीजेपी के विधायक लगातार रूप से सिद्धारमैया के इस्तीफे की मांग कर रहे है। इसको लेकर अगर बीजेपी विधायकों की बात करें तो विधानसभा में प्रदर्शन को लेकर भाजपा विधायक बसनगौड़ा पाटिल ने कहा यह MUDA घोटाला 4000 करोड़ रुपये का है। भूमि अधिग्रहण और भूखंड आवंटन में बहुत घोटाला हुआ है। हम चाहते हैं कि सिद्धारमैया, येदियुरप्पा और बसवराज बोम्मई के समय हुए सभी घोटालों की सच्चाई सामने आए। कर्नाटक में चल रही इस तरह की समझौता राजनीति खत्म होनी चाहिए।
#WATCH | Bengaluru, Karnataka: Outside visuals of the Karnataka Vidhan Soudha after BJP MLAs slept inside the assembly in a protest demanding discussion on the alleged MUDA scam. pic.twitter.com/xgLXWyL6US — ANI (@ANI) July 25, 2024
इसके साथ ही उन्होने कहा कि हमारी पार्टी हाईकमान को यह समझना होगा कि इस समझौता राजनीति ने कर्नाटक में भाजपा को बहुत नुकसान पहुंचाया है। हमारी मांग है कि सिद्धारमैया इस्तीफा दें और इस घोटाले की जांच सीबीआई को सौंपी जाए।
ये भी पढ़ें:-MP समेत इन 6 राज्यों में हो सकती है भयंकर बारिश, जानें महाराष्ट्र के लिए IMD का अलर्ट
एक बार समझ ले क्या है मामला
चलिए अब आपको भूमि आवंटन मामले के बारे में समझाते है। 2021 में भाजपा के कार्यकाल के दौरान कर्नाटक के मुख्यमंत्री की पत्नी मुडा की लाभार्थी थीं। उस समय उनकी 3.16 एकड़ जमीन के कथित अवैध अधिग्रहण के मुआवजे के रूप में मैसूर के प्रमुख स्थानों में 38,284 वर्ग फीट जमीन उन्हें आवंटित की गई थी। जहां मैसूर के केसर गांव में उनकी 3.16 एकड़ जमीन उनके भाई मल्लिकार्जुन ने उन्हें उपहार में दी थी। जानकारी के लिए बता दें कि मुआवजे के तौर पर उन्हें दक्षिण मैसूर के एक प्रमुख इलाके में जमीन दी गई। आरोप है कि इसकी कीमत केसर गांव की जमीन से काफी ज्यादा है। इससे मुआवजे की निष्पक्षता पर सवाल उठ रहे हैं।
A unique sight was seen in karnataka assembly know why bjp mla came to sleep with pillow and bedsheet in the house
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
नागपुर में तेज रफ्तार बाइक का कहर: 21 वर्षीय डिलीवरी बॉय की दर्दनाक मौत, दो युवक घायल
May 25, 2026 | 08:46 AMबांधवगढ़ टाइगर रिजर्व: बाघ के हमले में महिला की मौत, ट्रेंकुलाइज करने के बाद टाइगर ने भी तोड़ा दम
May 25, 2026 | 08:46 AMसबका हिसाब होगा… नंदीग्राम से CM शुभेंदु अधिकारी की हुंकार, टीएमसी को कड़ी चेतावनी के साथ विकास का संकल्प
May 25, 2026 | 08:43 AMCJP अकाउंट ब्लॉक होने पर गरमाई राजनीति, नाना पटोले बोले- सरकार युवाओं की आवाज दबा रही
May 25, 2026 | 08:37 AMKKR को लूट ले गया ये स्टार प्लेयर, IPL में 20 मिनट खेलने के लिए वसूले 18 करोड़, परफॉर्मेंस में भी रहा फूस
May 25, 2026 | 08:30 AMप्रतीक यादव की तेरहवीं आज, अपर्णा ने सुधारी पुरानी गलती, सैफई परंपरा को लेकर चर्चाएं तेज
May 25, 2026 | 08:30 AMPadma Awards 2026: राष्ट्रपति मुर्मू आज 131 हस्तियों को करेंगी सम्मानित, 19 महिलाएं भी लिस्ट में शामिल
May 25, 2026 | 08:16 AMवीडियो गैलरी

UP के 19 बाहुबलियों पर चला हाईकोर्ट का हंटर! शस्त्र लाइसेंस पर योगी सरकार से मांगा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 11:15 PM
सिर कलम करने पर 1 करोड़ का इनाम! भाजपा नेता की धमकी पर टीएमसी सांसद सायोनी घोष का करारा जवाब
May 24, 2026 | 02:38 PM
हरे गमछे वालों को ढूंढो..सम्राट चौधरी के विवादित बयान पर छिड़ी बहस, तेजस्वी यादव ने दिया करारा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 02:33 PM
ईरान ने मानी Trump की बात? दुनिया से छिपी इस डील में क्या-क्या? VIDEO
May 24, 2026 | 02:12 PM
…अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं, राहुल और अखिलेश पर OP राजभर ने कसा तंज, बोले- सरकार बनाने का सपना छोड़ें
May 24, 2026 | 12:50 PM
गद्दार की परिभाषा में तो उनका परिवार… राहुल गांधी के ‘गद्दार’ बयान पर भाजपा नेता का पलटवार
May 24, 2026 | 12:31 PM














