- Hindi News »
- India »
- 10 New Bills Will Be Introduced In The Winter Session Of Parliament Opposition May Create Ruckus On This Bill
संसद के शीतकालीन सत्र में 10 नए बिल होंगे पेश, इस बिल पर विपक्ष काट सकता है हंगामा
सरकार शीतकालीन सत्र में 10 नए विधेयक पेश करने की योजना बना रही है, जिनमें परमाणु क्षेत्र को निजी क्षेत्र के लिए खोलने और उच्च शिक्षा में सुधार संबंधी बिल शामिल हैं।
- Written By: प्रतीक पाण्डेय

संसद, फोटो- सोशल मीडिया
Winter Session of Parliament: संसद का शीतकालीन सत्र 1 दिसंबर से शुरू हो रहा है। केंद्र सरकार ने सत्र से पहले आज एक सर्वदलीय बैठक बुलाई है। इस सत्र के लिए कुल 12 बिल सूचीबद्ध किए गए हैं, जिनमें से 10 नए विधेयक पेश करने की योजना है।
सरकार ने 1 दिसंबर से शुरू हो रहे संसद के शीतकालीन सत्र के लिए कुल 12 बिल सूचीबद्ध किए हैं, जिसमें 10 नए विधेयक शामिल हैं। सरकार इन 10 नए विधेयकों को शीतकालीन सत्र में पेश करने की योजना बना रही है। इन विधेयकों का उद्देश्य परमाणु क्षेत्र को निजी क्षेत्र के लिए खोलना, उच्च शिक्षा में सुधार लाना, बीमा क्षेत्र में सुधार, प्रतिभूति बाजार में सुधार, और राजमार्गों के लिए भूमि अधिग्रहण को सरल बनाना है। सूचीबद्ध किए गए प्रमुख बिलों में परमाणु ऊर्जा विधेयक, 2025 और भारतीय उच्च शिक्षा आयोग विधेयक 2025 शामिल हैं।
चंडीगढ़ बिल पर विपक्ष का विरोध और हंगामे की आशंका
इन सूचीबद्ध विधेयकों में संविधान (131वां संशोधन) विधेयक 2025 को लेकर अभी से विवाद शुरू हो गया है। इस विधेयक के जरिए चंडीगढ़ को संविधान के अनुच्छेद 240 में शामिल करने का प्रस्ताव है। इसका उद्देश्य चंडीगढ़ के प्रशासन को उन अन्य केंद्रशासित प्रदेशों के अनुरूप करना है जिनके पास विधानमंडल नहीं है, जैसे अंडमान और निकोबार, लक्षद्वीप, या पुडुचेरी (जब उसकी विधानसभा भंग या निलंबित हो)।
सम्बंधित ख़बरें
जब PM मोदी और राहुल गांधी का हुआ आमना-सामना, देर तक दोनों नेताओं में हुई बात, सोशल मीडिया पर VIDEO वायरल
नवभारत विशेष: हम मिलकर भारत की नारी शक्ति को सशक्त करें, दशकों पुराना संकल्प पूरा करें
सबरीमाला मामले में केंद्र का हलफनामा, सुप्रीम कोर्ट में कहा- जज नहीं कर सकते धर्म की व्याख्या
सरकारी दफ्तरों में अभी भी चीन की ‘जासूसी’? Rahul Gandhi के खुलासे से मचा हड़कंप, मोदी सरकार से मांगा जवाब
अनुच्छेद 240 राष्ट्रपति को इन केंद्रशासित प्रदेशों की शांति, विकास और गुड गवर्नेंस के लिए कानून बनाने का अधिकार देता है। इस विधेयक का कांग्रेस, अकाली दल समेत पंजाब के दलों ने विरोध किया है। उनका आरोप है कि इससे चंडीगढ़ पर पंजाब की पकड़ कमजोर हो सकती है और यह चंडीगढ़ को पंजाब से अलग करने की एक साजिश है।
यह भी पढ़ें: हिल गया सिद्धारमैया का सिंहासन…कर्नाटक में पॉवर शिफ्ट का प्लान? खड़गे से मुलाकात के बाद आया जवाब
सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक आज
केंद्र सरकार ने शीतकालीन सत्र के पहले, रविवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई है। संभावना है कि इस सर्वदलीय बैठक और आगामी संसद सत्र में चंडीगढ़ से जुड़े बिल पर विरोध और हंगामे के आसार हैं। पंजाब के दलों ने आरोप लगाया है कि इस विधेयक का विरोध करना आवश्यक है क्योंकि यह पंजाब की चंडीगढ़ पर पकड़ को कमजोर कर सकता है। सरकार ने जन विश्वास विधेयक 2025, राष्ट्रीय राजमार्ग (संशोधन) विधेयक, 2025, और प्रतिभूति बाजार संहिता विधेयक (एसएमसी), 2025 जैसे अन्य महत्वपूर्ण बिल भी सूचीबद्ध किए हैं।
10 new bills will be introduced in the winter session of parliament opposition may create ruckus on this bill
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
वर्ल्ड कप राइफल/पिस्टल ग्रेनाडा: वर्ल्ड कप में सैन्याम का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन
Apr 12, 2026 | 12:27 AMAaj Ka Rashifal 12 April: रविवार को मेष से मीन तक कैसा रहेगा आपका दिन? वृश्चिक और कुंभ राशि वाले रहें सावधान!
Apr 12, 2026 | 12:05 AMIPL 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स ने दर्ज की पहली जीत, DC को 23 रन से हराया, संजू सैमसन ने ठोका यादगार शतक
Apr 11, 2026 | 11:31 PMParshuram Jayanti: परशुराम जयंती पर करें ये 7 उपाय, प्रभु परशुराम की कृपा से होगी आत्मबल, साहस में वृद्धि
Apr 11, 2026 | 11:19 PMExclusive: सुदेश भोसले की अनसुनी दास्तान, पोस्टर पेंटर से अमिताभ बच्चन की आवाज तक का सफर; देखें खास इंटरव्यू
Apr 11, 2026 | 10:23 PMMesha Sankranti 2026: कब है मेष संक्रांति 2026? सूर्यदेव को अर्घ्य देते समय न करें ये एक गलती
Apr 11, 2026 | 10:20 PMJehanabad Hostel Murder Case: कैंटीन गार्ड ने ही मासूम से की थी दरिंदगी, फिर कर दिया हत्या; पुलिस का खुलासा
Apr 11, 2026 | 10:14 PMवीडियो गैलरी

‘धुरंधर 2’ की सफलता के बाद बाबा महाकाल की शरण में सारा अर्जुन! भस्म आरती में भक्ति देख फैंस हुए मुग्ध
Apr 11, 2026 | 01:52 PM
Shamli Hospital में स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल, अस्पताल के बाहर हुई डिलीवरी
Apr 10, 2026 | 10:47 PM
मोनालिसा भोंसले केस में अस्पताल के रिकॉर्ड ने खोली पोल, निकली नाबालिग!
Apr 10, 2026 | 10:40 PM
इंदौर नगर निगम में भिड़े पार्षद, रुबीना ने बताया क्यों नहीं गाया वंदे मातरम
Apr 10, 2026 | 10:29 PM
नीट छात्रा की मौत या हत्या? शंभू गर्ल्स हॉस्टल कांड पर पटना में फिर उबाल, मां ने लगाए गंभीर आरोप- VIDEO
Apr 10, 2026 | 10:03 PM
कौन सिखा के भेजा है? सीधी में बिजली-पानी मांगने वाली महिला पर भड़के सांसद राजेश मिश्रा, वीडियो वायरल
Apr 10, 2026 | 09:55 PM














