- Hindi News »
- Himachal Pradesh »
- Massive Fire Broke Out In Arki Market Child Dead Body Found 8 9 People Missing
हिमाचल के अर्की में लगी भीषण आग! एक के बाद एक कई धमाकों से हड़कंप, एक बच्चा जिंदा जला, कई लोग मलबे में दबे
Himachal Arki Cylinder Blast Fire: हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के अर्की में भीषण अग्निकांड सामने आय़ा है। यहां पर अर्की के निचले बाजार में बीती रात को आग लग गई. इस दौरान करीब 15 घर जलकर राख हो गए हैं।
- Written By: अर्पित शुक्ला

हिमाचल के अर्की में लगी भीषण आग
Solan Fire Case: हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में एक भीषण अग्निकांड की घटना सामने आई है। अर्की के निचले बाजार में कई सिलेंडर फटने से भयानक आग लग गई। इस हादसे में अब तक एक सात साल के बच्चे की जिंदा जलने से मौत हो चुकी है, जबकि 9 लोगों के लापता होने की सूचना है। बच्चे का शव बरामद कर लिया गया है। फिलहाल मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है और अस्पतालों को अलर्ट पर रखा गया है। डीसी सोलन ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि दो लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक, अर्की के निचले मेन बाजार में बीती रात अचानक आग भड़क उठी। कुछ ही पलों में आग ने विकराल रूप ले लिया और एक के बाद एक कई दुकानें जलकर राख हो गईं। आग के दौरान कई सिलेंडर भी फटे, जिससे पूरे बाजार में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत प्रशासन और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने की कोशिश शुरू की गई, लेकिन लगातार हो रहे धमाकों के कारण दमकल कर्मियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
करोड़ों रुपये की संपत्ति का नुकसान
इस भीषण अग्निकांड में करोड़ों रुपये की संपत्ति के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। डीसी सोलन मनमोहन शर्मा ने बताया कि सोमवार तड़के करीब 2 बजकर 45 मिनट पर अर्की बाजार के एक पुराने भवन में आग लगी थी। अर्की अग्निशमन विभाग के साथ शिमला के बालूगंज, सोलन के बनलग्गी और अंबुजा सीमेंट कंपनी की फायर ब्रिगेड गाड़ियों को भी मौके पर भेजा गया था। उन्होंने बताया कि भवन लकड़ी का बना होने के कारण आग तेजी से फैल गई, हालांकि बाद में आग पर काबू पा लिया गया।
सम्बंधित ख़बरें
HPBOSE 12th Result Out: हिमाचल बोर्ड का रिजल्ट जारी; 92% से ज्यादा छात्र हुए पास, यहां देखें नतीजे
असम चुनाव के नतीजों से पहले मुंबई सट्टा बाजार में पलटा खेल, अचानक कांग्रेस के बढ़े ‘भाव’, मचा हड़कंप!
Times Square पर दिखा महाराष्ट्र का जलवा, अब सात समंदर पार से खिंचे चले आएंगे पर्यटक
PM मोदी की लीडरशिप से RSS के विचार तक, अब सबकुछ पढ़ेंगे छात्र; इस यूनिवर्सिटी ने शुरू किया नया कोर्स
डीसी ने बताया कि इस अग्निकांड में 8 वर्षीय बच्चे प्रियांश की दुखद मौत हुई है। मृतक के परिजनों को तात्कालिक सहायता दी गई है और घटना की जांच के आदेश जारी कर दिए गए हैं। उनके अनुसार, दो घायल लोगों का उपचार नागरिक अस्पताल अर्की में चल रहा है। अतिरिक्त उपायुक्त राहुल जैन सहित प्रशासन और पुलिस की टीमें भी घटनास्थल पर पहुंच रही हैं, जो पीड़ितों को कपड़े और अन्य जरूरी सहायता उपलब्ध कराएंगी।
एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर मौजूद
शिमला में मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बताया कि एक आठ साल के बच्चे की मौत की पुष्टि हुई है और कुछ लोगों के फंसे होने की सूचना है। उन्होंने कहा कि स्थानीय विधायक संजय अवस्थी से फोन पर बात हुई है, जो मौके पर मौजूद हैं और राहत कार्यों में जुटे हैं। एसडीआरएफ की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।
आग लगने के कारणों को लेकर शुरुआती चर्चाओं में बताया जा रहा है कि बाजार के एक घर में नेपाली मूल का एक परिवार रात में जलती अंगीठी के साथ सो रहा था, जिससे आग लगने की आशंका है। हालांकि, वास्तविक कारणों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा।
15 मकान जलकर खाक
अर्की से कांग्रेस विधायक संजय अवस्थी ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है और इस हादसे में करीब 15 मकान जलकर खाक हो गए हैं। उन्होंने कहा कि यह आग रात करीब ढाई बजे लगी थी और मृतक बच्चा बिहार का प्रवासी था। मौके पर एसडीआरएफ की टीमें राहत कार्य में जुटी हैं।
यह भी पढ़ें- दिल्ली ब्लास्ट के आतंकी जहां पढ़ाते थे, उस अल फलाह यूनिवर्सिटी पर होगी बड़ी कार्रवाई, जांच में क्या आया?
पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भी इस घटना पर दुख जताते हुए कहा कि अर्की बाजार में हुआ यह भीषण अग्निकांड अत्यंत पीड़ादायक है। उन्होंने प्रभावित परिवारों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। साथ ही उन्होंने प्रशासन और स्थानीय लोगों से पीड़ितों को हर संभव सहायता देने की अपील की।
Massive fire broke out in arki market child dead body found 8 9 people missing
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
MP Nigam Mandal: महाकाल की नगरी में मंत्रियों का दरबार, निगम-मंडल में अकेले उज्जैन से 9 को मंत्री का दर्जा
May 04, 2026 | 01:18 PMगर्मियों में AC बना बम, गाजियाबाद हादसे के बाद अलर्ट, इन गलतियों से बचें, नहीं तो पड़ सकता है भारी
May 04, 2026 | 01:17 PMPune Drug Racket: पुणे में ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़, 6 तस्कर गिरफ्तार, 34 लाख का एमडी जब्त
May 04, 2026 | 01:16 PM1500 रुपये देकर सुरक्षा… मासूमों से दरिंदगी पर भड़की शिवसेना UBT, फडणवीस सरकार से पूछे तीखे सवाल
May 04, 2026 | 01:14 PMकेरलम में कांग्रेस की 10 साल बाद सत्ता में वापसी के संकेत, अब मुख्यमंत्री की कुर्सी के लिए 5 दिग्गजों में होड़
May 04, 2026 | 01:12 PMAssam Election 2026: ‘पंजे’ पर भारी पड़ रहा ‘कमल’, रूझानों में बीजेपी आगे, असम में फिर चला हिमंता का जादू
May 04, 2026 | 01:08 PMNagpur Sand Smuggling: सिस्टम पर सवाल, क्या सिर्फ मोहरों पर कार्रवाई, असली मास्टरमाइंड अब भी बच रहे?
May 04, 2026 | 01:07 PMवीडियो गैलरी

West Bengal Elections: बंगाल में कमल खिलेगा! शुरुआती रुझानों में BJP की बढ़त पर क्या बोले राजनेता- VIDEO
May 04, 2026 | 12:01 PM
Assembly Elections Results: 5 राज्यों में मतदान जारी, कौन मारेगा बाजी? पक्ष-विपक्ष में छिड़ी जंग, देखें VIDEO
May 04, 2026 | 11:45 AM
पवन खेड़ा को मिली अग्रिम जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का आदेश, जानें पूरा मामला
May 02, 2026 | 02:41 PM
आज ममता दीदी का चेहरा देखा क्या? बीजेपी सांसद ने सीएम पर कसा तंज, कहा- बंगाल के लोगों ने ही किया खेला
May 02, 2026 | 02:28 PM
MP Police का ‘सिंघम’ अवतार: नाबालिग से हैवानियत करने वालों को पुलिस ने पट्टा पहनाकर शहर में घुमाया
May 02, 2026 | 02:00 PM
‘खुशबू को बड़े सपने देखना सिखाएंगे’, इंटर्न वकील के प्रयास ने बदली चाय बेचने वाली बच्ची की किस्मत, देखें VIDEO
Apr 30, 2026 | 11:33 PM














