- Hindi News »
- Bihar »
- Congress Working Committee Meeting Schedule In Patna Bihar Assembly Elections 2025
24 सितंबर को पटना में जुटेंगे कांग्रेस के दिग्गज, शक्ति प्रदर्शन या मास्टरस्ट्रोक? सियासी हलचल तेज
Bihar Elections: बिहार की राजनीति में हलचल बढ़ गई है क्योंकि कांग्रेस वर्किंग कमिटी (CWC) की विस्तारित बैठक 24 सितंबर को पटना में होने जा रही है। अब इस बैठक को लेकर कई सियासी अनुमान लगाए जा रहे हैं।
- Written By: प्रतीक पांडेय

बिहार में होगी कांग्रेस वर्किंग कमिटी की बैठक, फोटो- सोशल मीडिया
CWC Meeting in Bihar: बिहार चुनाव में कांग्रेस पार्टी जी तोड़ मेहनत करने के मूड में है। वोटर अधिकार यात्रा के बाद एक्टिव हुए कांग्रेसी नेताओं में एक बार फिर जोश भरने की तैयारी हो रही है। दरअसल इस बार कांग्रेस वर्किंग कमिटी की मीटिंग बिहार में ही किया जाना तय किया गया है।
इस बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, सभी मौजूदा और पूर्व मुख्यमंत्री, व कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। इसे महज संगठनात्मक बैठक न मानकर कांग्रेस के एक बड़े राजनीतिक दांव के रूप में देखा जा रहा है।
पटना से पार्टी देगी चुनावी संदेश
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि कांग्रेस ने पटना को बैठक का स्थान चुनकर स्पष्ट संकेत देने की कोशिश की है कि पार्टी बिहार को लेकर गंभीर है। राहुल गांधी की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश देखा गया और जनता में भी पार्टी को लेकर उत्सुकता बढ़ी। अब पार्टी इस माहौल को भुनाने की कोशिश में है।
सम्बंधित ख़बरें
अनंत सिंह का ऐलान: ‘छोटे सरकार’ ने राजनीति से लिया संन्यास, लंदन से पढ़कर लौटा बेटा संभालेगा मोकामा की कमान!
निशांत कुमार भी बन सकते हैं मुख्यमंत्री…JDU के दिग्गज नेता का बड़ा दावा, बिहार में आ गया सियासी भूचाल
बिहार में तेजस्वी के लिए ‘काल’ बनी कांग्रेस! पहले विधानसभा चुनाव में किया कांड…अब हरा दिया राज्यसभा इलेक्शन
तेजस्वी के साथ हुआ धोखा…बीजेपी ने मारा मौके पर चौका, बिहार में राज्यसभा की पाचों सीटों पर NDA की जीत
कांग्रेक का शक्ति प्रदर्शन या सियासी दबाव का खेल?
रिपोर्ट्स के अनुसार, यह बैठक कांग्रेस का सिर्फ आंतरिक आयोजन नहीं, बल्कि एक तरह का सार्वजनिक शक्ति प्रदर्शन भी है। इसका मकसद न केवल बीजेपी को चुनौती देना है, बल्कि महागठबंधन के भीतर कांग्रेस की अहमियत को भी रेखांकित करना है। पार्टी दिखाना चाहती है कि भले ही बिहार में उसका जनाधार कमजोर हो, लेकिन राष्ट्रीय स्तर पर वह अभी भी दूसरी सबसे बड़ी पार्टी है।
सीट बंटवारे को लेकर दबाव बनाने की तैयारी
महागठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर अभी तक सहमति नहीं बन पाई है। कांग्रेस को आशंका है कि उसे कम सीटें मिल सकती हैं। ऐसे में पार्टी रणनीति बना रही है कि पहले अपनी ताकत दिखा दी जाए ताकि बाकी सहयोगी दलों पर दबाव बनाया जा सके। पार्टी सूत्रों का कहना है कि अगर कांग्रेस खुद को मजबूत स्थिति में पेश करती है, तो मनचाही सीटों पर दावेदारी करना आसान होगा।
यह भी पढ़ें: लोकतंत्र पर सवाल तो एजेंट क्या कर रहे? Rahul Gandhi के ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर पार्टी के भीतर मतभेद
मुख्यमंत्री चेहरे पर चुप्पी लेकिन रणनीति पर काम जारी
अब तक कांग्रेस ने न तो मुख्यमंत्री पद के चेहरे पर कोई ऐलान किया है और न ही यह स्पष्ट किया है कि वह कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। यह भी रणनीति का हिस्सा है ताकि बातचीत के समय मोलभाव की स्थिति बनी रहे। पटना की यह बैठक इसलिए अहम मानी जा रही है क्योंकि इसके जरिए कांग्रेस कई राजनीतिक संकेत एक साथ देना चाहती है।
Congress working committee meeting schedule in patna bihar assembly elections 2025
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मजदूरी नहीं, संकट बढ़ा: गोंदिया के 50 हजार मनरेगा मजदूर परेशान
Mar 17, 2026 | 02:26 PM5 घंटे लेट फ्लाइट में यात्रियों ने बनाया ‘ट्रेन वाला माहौल’, मजेदार वीडियो हुआ वायरल
Mar 17, 2026 | 02:22 PMआनंद दिघे के नाम पर होगा ठाणे-मुलुंड के बीच का नया रेलवे स्टेशन! शिवसेना सांसद नरेश म्हस्के ने की बड़ी मांग
Mar 17, 2026 | 02:15 PMईद से पहले मचा घमासान! सैयद अयूब का CM योगी को चैलेंज, कहा- संभल ही नहीं पूरे हिंदुस्तान में सड़कों पर नमाज…
Mar 17, 2026 | 02:12 PMऊना कांड पर 10 साल बाद ‘इंंसाफ’: 5 दोषियों को 5-5 साल की जेल, 35 की रिहाई ने फिर खड़े किए सवाल!
Mar 17, 2026 | 02:11 PMचैत्र नवरात्रि पर माता का पूजन से लेकर कलश स्थापना में किन चीजों की पड़ेगी जरूरत, नोट करें पूजा सामग्री लिस्ट
Mar 17, 2026 | 02:08 PMकहीं राहत तो कहीं संकट, धुले में पानी की स्थिति बेहतर, औसत जलसंचय 65% पार; किसानों को मिली उम्मीद
Mar 17, 2026 | 02:04 PMवीडियो गैलरी

पुलिस की वर्दी…काली स्कॉर्पियो और करोड़ों की रेड, इंदौर में पकड़ा गया नकली IT अफसरों का गैंग, 8 गिरफ्तार
Mar 17, 2026 | 01:09 PM
स्मार्ट मीटर का झटका! दो कमरों के घर का आया 40,000 का बिजली बिल, बेबस बुजुर्ग की आंखों में आए आंसू- VIDEO
Mar 16, 2026 | 10:05 PM
यूपी में ब्राह्मणों की सुरक्षा पर अविमुक्तेश्वरानंद का बेबाक बयान, योगी सरकार और जातिवाद पर कही ये बड़ी बात
Mar 16, 2026 | 09:41 PM
मुरैना में गैस सिलेंडर नहीं मिला तो महिला को आई ‘माता’! बीच सड़क पर किया ऐसा ड्रामा कि सहम गए लोग- VIDEO
Mar 16, 2026 | 09:20 PM
बिहार की राजनीति में बड़ा धमाका! ‘छोटे सरकार’ ने चुनाव न लड़ने का किया ऐलान; अब कौन संभालेगा मोकामा का कमान
Mar 16, 2026 | 09:12 PM
देश तुम्हारे बाप का नहीं…खामेनेई का नाम लेकर PM मोदी पर भड़के ओवैसी, बोले- ईरान की याद तब आई जब…
Mar 16, 2026 | 01:53 PM














