-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Himachal Pradesh »
- Bjp Mp Anurag Thakur Last Warning To Pakistan Will Not Find People Crying At The Funeral Operation Sindoor
पाकिस्तान को अनुराग ठाकुर की लास्ट वार्निंग, कहा- नहीं मिलेंगे जनाजों में रोने वाले
- Written By: अक्षय साहू
अनुराग ठाकुर ने कहा जब-जब भारत और पाकिस्तान के बीच सीधी लड़ाई हुई है, चाहे वह 1965 का युद्ध हो, 1971 हो या फिर कारगिल, भारत ने हर बार पाकिस्तान के आतंकी इरादों को नाकाम किया और उन्हें धूल चटाई है।

अनुराग ठाकुर (फोटो- सोशल मीडिया)
भारतीय जनता पार्टी के सांसद अनुराग ठाकुर ने पाकिस्तान को आतंकवाद पर लास्ट वार्निंग दी है। अनुराग ठाकुर ने गुरुवार को हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब में एक जनसभा में बोलते हुए कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने दिखाया है कि अगर पाकिस्तान भारत पर बुरी नजर डालता है, तो उसकी आंखें फोड़ दी जाएंगी।
अनुराग ठाकुर ने पाकिस्तान पर हमला बोलते हुए कहा, अभी हमने सिर्फ आतंकवादी ठिकानों को बर्बाद किया है, उनकी हवाई पट्टियों को नुकसान पहुंचाया है और उनके एयरबेस पर हमला किया है। उन्होंने कहा जब-जब भारत और पाकिस्तान के बीच सीधी लड़ाई हुई है, चाहे वह 1965 का युद्ध हो, 1971 हो या फिर कारगिल, भारत ने हर बार पाकिस्तान के आतंकी इरादों को नाकाम करते हुए उन्हें धूल चटाई है।
नहीं मिलेंगे जनाजों में रोने वाले
ठाकुर ने आगे कहा ऑपरेशन सिंदूर के जरिए हमने दिखा दिया कि भारत अब केवल सहन नहीं करता, बल्कि करारा जवाब देता है। उन्होंने भारतीय सेना की तारीफ करते हुए कहा कि भारत ने हाल ही में आतंकी ठिकानों को नेस्तानबूत किया है और पाकिस्तान की सैन्य क्षमताओं पर करारा प्रहार किया है।
सम्बंधित ख़बरें
भारत-जापान की मेगा डील! डिफेंस से फार्मा तक हुए बड़े समझौते, जानें इंडो-पैसिफिक में अब कैसे होगा बदलाव?
पार्टियां तोड़ते-तोड़ते एक दिन मोदी और शाह खुद एक-दूसरे को ही तोड़ देंगे! संजय राउत का भाजपा पर तीखा हमला
जापानी पीएम साने ताकाइची का पहला भारत दौरा, जानिए PM मोदी से मुलाकात के बाद इंडो-पैसिफिक में क्या बदलेगा?
पाकिस्तान में 125 साल पुराने गुरुद्वारे पर चला बुलडोजर, भारत ने शहबाज सरकार को लगाई कड़ी फटकार
#WATCH | Paonta Sahib, Himachal Pradesh: BJP MP Anurag Thakur says, “I would like to tell Pakistan, you want to fight India by hiding behind your terrorists. Whenever there has been a direct war between India and Pakistan, be it 1965 war or 1971 war or Kargil war, India has… pic.twitter.com/yvK3F1oXZu — ANI (@ANI) May 22, 2025
उन्होंने कहा, हमने पाकिस्तान की हवाई पट्टियों को तबाह किया, उसके सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया। और अगर अगली बार पाकिस्तान ने आतंक फैलाने की कोशिश की, तो हालात ऐसे होंगे कि न जनाजे उठाने वाला मिलेगा और न जनाजों में रोने वाला।
जब सिंदूर बारूद बन जाता है
वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के बिकानेर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, हमने 22 मिनट में आतंकियों के नौ सबसे बड़े ठिकाने नष्ट कर दिए। जब सिंदूर बारूद बन जाता है, तो उसका नतीजा क्या होता है, यह पाकिस्तान को बता दिया गया है। साथियों, यह संयोग ही है कि पांच साल पहले जब बालाकोट में एयर स्ट्राइक हुई थी, तब मेरी पहली जनसभा राजस्थान में हुई थी। यह वीर भूमि का प्रभाव ही है कि ऐसा संयोग फिर बना है। ऑपरेशन सिंदूर के बाद अब मेरी पहली जनसभा बीकानेर में हो रही है।
Bjp mp anurag thakur last warning to pakistan will not find people crying at the funeral operation sindoor
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
भंडारा में शालाएं खुलीं लेकिन 50 स्कूलों से शिक्षक ही गायब: शिक्षा समिति ने भर्ती के लिए पारित किया प्रस्ताव
Jul 02, 2026 | 04:54 PMवंदे मातरम विवाद: कांग्रेस की दोनों महिला पार्षदों की अग्रिम जमानत याचिका खारिज
Jul 02, 2026 | 04:54 PMअटल टनल के पास तेज रफ्तार कार का खौफनाक हादसा, सरियों में जा घुसी गाड़ी; वीडियो देख सहम गए लोग
Jul 02, 2026 | 04:51 PMअंबरनाथ में बिल्डर से परेशान होकर 192 फ्लैटधारकों ने किया 6 जुलाई से भूख हड़ताल पर बैठने का ऐलान
Jul 02, 2026 | 04:49 PMमुंबई में बारिश से तबाही: IMD ने जारी किया रेड अलर्ट, 99 से अधिक पेड़ उखड़े, पालघर में स्कूल बंद
Jul 02, 2026 | 04:41 PMइस बार कब मनाया जाएगा रक्षाबंधन का पर्व? जानें सही तारीख, राखी बांधने का शुभ समय और भद्रा का पूरा सच
Jul 02, 2026 | 04:40 PMगड़चिरोली में बारिश शुरू होते ही खरीफ बुआई तेज: जिले में 14,676 मीट्रिक टन खाद उपलब्ध, यूरिया का संकट नहीं
Jul 02, 2026 | 04:40 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














