-
रवि, 12 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Sanjay Raut Attacks Bjp Modi Amit Shah Will Break Each Other Ed Cbi Controversy
पार्टियां तोड़ते-तोड़ते एक दिन मोदी और शाह खुद एक-दूसरे को ही तोड़ देंगे! संजय राउत का भाजपा पर तीखा हमला
- Written By: आकाश मसने
Sanjay Raut on BJP: शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने भाजपा पर केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि एक दिन ऐसा आएगा कि मोदी-शाह एक-दूसरे को ही तोड़ देंगे।

संजय राउत (सोर्स: सोशल मीडिया)
Sanjay Raut Attacks BJP: शिवसेना (यूबीटी) के फायरब्रांड नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने भाजपा आलाकमान पर अब तक का सबसे तीखा हमला बोला है। गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए राउत ने दावा किया कि भाजपा नेताओं में विपक्षी दलों को तोड़ने का एक अलग ही नशा सवार है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि आने वाले दिनों में जब देश में कोई दूसरी पार्टी तोड़ने के लिए नहीं बचेगी, तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह एक-दूसरे को ही तोड़ने पर आमादा हो जाएंगे।
संजय राउत का मोदी शाह पर बड़ा हमला
उद्धव ठाकरे गुट के नेता संजय राउत ने कहा कि मौजूदा समय में भाजपा के नेता जिस तरह से काम कर रहे हैं, उससे एक बात साफ हो चुकी है कि आने वाले दिनों में स्थिति ऐसी हो जाएगी कि प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह एक दूसरे को ही तोड़ने पर आमादा हो जाएंगे।
संयज राउत ने कहा कि भाजपा के लोगों में एक-दूसरे को तोड़ने का बहुत ही ज्याद नशा है। आने वाले दिनों में जब इन लोगों के पास कोई भी पार्टी तोड़ने के लिए नहीं रहेगी, तो ये लोग एक-दूसरे को ही तोड़ने पर आमादा हो जाएंगे। यह स्थिति राजनीति के लिहाज किसी भी स्थिति में मान्य नहीं मानी जा सकती है।
सम्बंधित ख़बरें
Mumbai ANC की बड़ी कार्रवाई: 50 करोड़ का प्रतिबंधित केमिकल जब्त, 6 आरोपी गिरफ्तार
फॉर्च्यून इंडिया MPW 2026: नीता अंबानी देश की सबसे शक्तिशाली महिला; मुंबई में 100 महिला लीडर्स सम्मानित
मुंबई में स्कूलों के कैंटीन और मिड-डे मील पर FDA की नजर, जंक फूड मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
यह किसानों और संगठनों के सामूहिक संघर्ष की बड़ी जीत है, लोन माफी की शर्तें हटाने पर बोले रोहित पवार
VIDEO | Thane: During a press conference, Shiv Sena (UBT) MP Sanjay Raut (@rautsanjay61) says, “I feel that one day Amit Shah Ji and Modi Ji will sit together and say to each other, ‘Let me break your party, and you break mine’. There will be no one else left to break. They will… pic.twitter.com/kDGT9aVz6e — Press Trust of India (@PTI_News) July 2, 2026
तमिलनाडु में 35-35 करोड़ के खेल का आरोप
तमिलनाडु के राजनीतिक घटनाक्रम का जिक्र करते हुए संजय राउत ने कहा कि मैं ये बात दावे के साथ कह सकता हूं कि तमिलनाडु में एक या दो नहीं बल्कि 35-35 करोड़ रुपये का खेल हुआ है। टीवीके के 15 विधायकों को तोड़ने की कोशिश की गई है। इन विधायकों को तोड़ने का सीधा मकसद सरकार गिराने से था। इन लोगों को चैन नहीं है और इन्हें नींद नहीं आती है। जब तक ये लोग किसी पार्टी को तोड़ नहीं लेते हैं, तब तक इन्हें नींद नहीं आती है।
यह भी पढ़ें:- अब पेड़ टूटना कैसे रोकेंगे, चेंबूर स्कूल बस हादसे में छात्र की मौत पर मंत्री संजय शिरसाट के बेरहम बयान से बवाल
साथ ही, शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत ने कहा कि मौजूदा समय में स्थिति ऐसी हो चुकी है कि आगामी दिनों में हमें यह बताना होगा कि कभी इस देश में लोकतंत्र हुआ करता था। इन लोगों ने पूरी तरह से लोकतंत्र को समाप्त करके रख दिया है। इन लोगों ने लोकतंत्र के सिद्धांतों पर कुठाराघात किया है।
सिर्फ 1 घंटे के लिए ED-CBI दे दो, 10 मिनट में करेंगे 10 टुकड़े: राउत
संजय राउत ने कहा कि मौजूदा समय में जिस तरह की स्थिति चल रही है, उसे देखते हुए भविष्य में विपक्षी दलों की स्थिति अप्रासंगिक हो जाएगी, क्योंकि ये लोग केंद्रीय जांच एजेंसियों का सहारा लेकर हमें तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। मैं एक बात दावे के साथ कह देना चाहता हूं कि जिस दिन बीजेपी सत्ता में नहीं रहेगी और हम सत्ता में आए, तो केंद्रीय जांच एजेंसियों का सहारा लेकर इनकी पार्टी के 10 टुकड़े कर देंगे, वो भी महज 10 मिनट में। सिर्फ एक घंटे के लिए ईडी और सीबीआई को हमारे हवाले कर दिया जाए तो यह होने में देर नहीं लगेगी।
Sanjay raut attacks bjp modi amit shah will break each other ed cbi controversy
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
KSBKBT 2 Upcoming Twist: तुलसी के फैसले से हिली हवेली, नकुल-वैष्णवी के प्यार का खुल जाएगा राज
Jul 12, 2026 | 08:21 AMहोर्मुज बंद पर भड़का अमेरिका! ईरान पर बहरीन से दागीं मिसाइलें; 7 शहरों के 12 ठिकाने तबाह
Jul 12, 2026 | 08:18 AMनंदुरबार हॉस्टल में फूड पॉइजनिंग से हड़कंप! खाना खाने के बाद बिगड़ी 40 बच्चों की तबीयत, 5 बच्चे ICU में भर्ती
Jul 12, 2026 | 08:13 AMBrother Sister Festival 2026: आखिर क्यों बहन भाई की कलाई पर बांधती है राखी? जानिए पूरी कहानी
Jul 12, 2026 | 08:11 AMExplainer: 3 दशकों से BJP का अभेद्द किला बांकीपुर, क्या इस बार मिलेगी सियासी मात? दांव पर नितिन नबीन की साख!
Jul 12, 2026 | 07:55 AMगोंदिया में पाकिस्तानी गैंगस्टर लिंक की जांच, सोशल मीडिया ग्रुप से जुड़ी महिला से ATS ने की पूछताछ
Jul 12, 2026 | 07:51 AMMojtaba Khamenei Revenge: पिता के जनाजे के बाद मोजतबा खामेनेई का पहला संबोधन, अमेरिका से बदला लेने की कही बात
Jul 12, 2026 | 07:47 AMवीडियो गैलरी

राम मंदिर के चढ़ावे में करोड़ की हुई लूट, SP सांसद अफजाल अंसारी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप; देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:16 PM
चलती ट्रेन से 8 किलोमीटर तक बाहर लटका रहा चोर! यात्रियों ने हाथों से पकड़ा तो निकल गई चीख। देखें वायरल VIDEO
Jul 11, 2026 | 10:56 PM
सुप्रीम कोर्ट के भीतर वकील बने सिरफिरे ने जजों पर उछाले कागजात, मुख्य न्यायाधीश को दी गाली! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:31 PM
ईरान पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, कहा- हमारी एक हरकत से नक्शे से मिट जाएगा पूरा देश! देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:02 PM
सीलबंद पानी की बोतल में था खतरनाक एसिड, घूंट भरते ही लड़की उगलने लगी खून! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 08:44 PM
आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM














