अटल टनल के पास तेज रफ्तार कार का खौफनाक हादसा, सरियों में जा घुसी गाड़ी; वीडियो देख सहम गए लोग

Atal Tunnel Accident : अटल टनल के पास हुए एक भीषण सड़क हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। तेज रफ्तार कार गार्ड रेल पार कर कंक्रीट के खंभे की सरियों में जा घुसी।
A horrific high-speed car crash near Atal Tunnel has gone viral, sparking fresh discussions on road safety and speed limit compliance.
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Updated on

Car Crash Viral Video : हिमाचल प्रदेश में अटल टनल के पास हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक काले रंग की कार कंक्रीट के खंभे से निकली लोहे की सरियों में बुरी तरह फंसी दिखाई दे रही है। कार की हालत देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि टक्कर कितनी जबरदस्त रही होगी।

वीडियो को एक्स पर @motordave2 नाम के अकाउंट से 1 जुलाई को शेयर किया गया। पोस्ट में बताया गया कि यह हादसा 30 जून की रात हुआ था। वीडियो सामने आने के बाद लोग हैरान हैं और इसे देखकर सड़क पर तेज रफ्तार से वाहन चलाने के खतरों की चर्चा कर रहे हैं। हालांकि, वीडियो के आधार पर हादसे में किसी के घायल होने या मौत की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

अटल टनल के पास भीषण कार हादसा

वीडियो के साथ किए गए पोस्ट में बताया गया है कि अटल टनल के आसपास सुरक्षा कारणों से वाहनों की स्पीड लिमिट 40 से 45 किलोमीटर प्रति घंटा और टनल के अंदर 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा निर्धारित है।

दावा किया गया कि कार तेज रफ्तार में थी, जिसके कारण वह गार्ड रेल को पार करते हुए कंक्रीट के खंभे से टकरा गई और लोहे की सरियों में जा फंस गई। पोस्ट में लोगों से जिम्मेदारी के साथ वाहन चलाने और तय गति सीमा का पालन करने की अपील भी की गई है। हालांकि, दुर्घटना की वास्तविक वजह और परिस्थितियों की आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

हादसे का वीडियो देख सहम गए लोग

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दीं। एक यूजर ने लिखा, "यह दृश्य किसी फिल्म के फाइनल डेस्टिनेशन जैसा लग रहा है।" दूसरे यूजर ने कहा कि अगर चालक बच गया हो तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, क्योंकि तेज रफ्तार से चलना दूसरों की जान भी खतरे में डाल सकता है।

एक अन्य यूजर ने लिखा कि पहाड़ी रास्तों पर थोड़ी सी लापरवाही भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने इस घटना को सड़क सुरक्षा का बड़ा सबक बताते हुए कहा कि स्पीड लिमिट और ट्रैफिक नियमों का पालन करना हर चालक की जिम्मेदारी है।

Navbharat Live
navbharatlive.com