-
बुध, 24 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Himachal Pradesh »
- Another Panchayat Fixed The Rates Of Shagun Rashi To Be Given To Kinnar In Himachal Pradesh
किन्नरों की मनमानी पर लगेगी लगाम, हिमाचल में एक और पंचायत ने शगुन राशि की दरें की तय
- Written By: रीना पंवार
इन दोनों पंचायतों के इस फैसले के बाद किन्नर समुदाय के लोग अब यहां शगुन के तौर पैसे मांगने को लेकर अपनी मनमानी नहीं कर सकेंगे। उन्हें सूची में निर्धारित तय राशि ही दी जाएगी।

(फोटो सोर्स सोशल मीडिया)
हमीरपुर : हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में एक और ग्राम पंचायत ने शादी व बच्चे के जन्म जैसे शुभ मौकों पर किन्नरों को दी जाने वाली शगुन राशि की दरें तय कर दी हैं। इसे लेकर पंचायत ने एक सूची तैयार की है। इस सूची में विभिन्न मौकों पर किन्नरों के लिए अलग-अलग शगुन राशि की दरें निर्धारित की गई हैं। पंचायतों के इस फैसले से अब यहां किन्नर समुदाय के लोग अपनी मनमानी नहीं कर पाएंगे। इससे पहले दारूही ग्राम पंचायत में भी इसी तरह की पहल हुई थी।
दारूही ग्राम पंचायत को कई दिनों से जबरन पैसे मांगने की शिकायतें मिल रही थी जिसके बाद ग्राम पंचायत यह फैसला लेते हुए किन्नरों को दी जाने वाली शगुन राशि तय कर दी। इसके साथ ही इस ग्राम पंचायत ने पिछले महीने यह फैसला भी किया था कि बिना उसकी अनुमति के गांव में कोई फेरीवाला नहीं आएगा।
दारूघनपट्टी कोट पंचायत ने लिया फैसला
इस कड़ी में अब दारूघनपट्टी कोट पंचायत ने भी ऐसा ही फैसला किया है। यहां भी जबरन पैसे मांगने को लेकर लोग परेशान थे। इन दोनों पंचायतों के इस फैसले के बाद किन्नर समुदाय के लोग अब यहां शगुन के तौर पैसे मांगने को लेकर अपनी मनमानी नहीं कर सकेंगे। उन्हें सूची में निर्धारित तय राशि ही दी जाएगी।
सम्बंधित ख़बरें
Chamba Accident: हिमाचल के चंबा में बड़ा हादसा! 500 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, 7 लोगों की मौत
हिमाचल को बड़ी रेल सौगात! ऊना से कोलकाता तक सीधी ट्रेन शुरू, अनुराग ठाकुर ने दिखाई हरी झंडी
हिमाचल प्रदेश में भूकंप के तेज झटके, कांगड़ा सहित कई जिलों में 4.8 तीव्रता से कांपी धरती
Pahadi Food: पहाड़ों की सैर पर जा रहे हैं, तो सिड्डू के साथ इन पारंपरिक व्यंजनों का भी लुत्फ उठाएं
देश-विदेश की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
पालन न करने पर पंचायत करेगी कार्रवाई
दारूघनपट्टी कोट ग्राम पंचायत के प्रधान गुलशन कुमार ने शुक्रवार को बताया कि पंचायत ने बच्चे के जन्म पर 2100 रुपये तथा शादी-विवाह के अवसर पर 3100 रुपये की राशि निर्धारित की है। पंचायत के आदेशों का पालन न करने पर नियमानुसार कार्रवाई करने का भी प्रावधान किया गया है। ग्राम प्रधान ने बताया कि कुछ ग्रामीणों ने पंचायत सदस्यों से शिकायत की थी कि किन्नर जबरन पैसे वसूल रहे हैं और उनकी ओर से मांगे गए पैसे न दे पाने वाले कुछ लोगों को परेशान किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस शिकायत के बाद ही यह निर्णय लिया गया। ग्राम पंचायत ने अपने इस निर्णय को लेकर गुरूवार को हमीरपुर के जिलाधिकारी को निर्णय की एक प्रति भी सौंपी।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Another panchayat fixed the rates of shagun rashi to be given to kinnar in himachal pradesh
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
उज्जैन में BLO ने व्हाट्सएप पर लीक की नाबालिग की फोटो; इंटरनेट पर डीपफेक अश्लीलता फैलाने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार
Jun 24, 2026 | 07:28 PMमुंबई में मोर नाचा किसने देखा? अचानक रोड पर घूमने लगे मोर, VIDEO देख नेटिजन्स बोले- ये माया नगरी की माया है
Jun 24, 2026 | 07:18 PMयह सिर्फ ट्रैवल डॉक्यूमेंट है… पासपोर्ट पर MEA का बड़ा बयान, बोले- नहीं माना जाएगा नागरिकता का प्रमाण
Jun 24, 2026 | 07:17 PMAhmedabad: ब्लड प्लाज्मा मिलावट रैकेट का भंडाफोड़, स्वास्थ्य मंत्री बोले- दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई
Jun 24, 2026 | 07:15 PMPrayagraj: मॉकड्रिल के दौरान बड़ा हादसा, फायर पाइपलाइन फटी; OPD और डायलिसिस यूनिट में भरा पानी
Jun 24, 2026 | 07:15 PMठाणे: बॉटल नेक फ्लाईओवर पर फिर छिड़ा सियासी संग्राम, नरेंद्र मेहता ने मंत्री सरनाईक को कहा- डबल रोल नहीं चलेगा
Jun 24, 2026 | 07:15 PMप्यार, धोखा, साजिश और 400 फीट गहरी खाई की खौफनाक दास्तान, जानें केतन अग्रवाल हत्याकांड की पूरी टाइमलाइन
Jun 24, 2026 | 07:10 PMवीडियो गैलरी

अतीक की बेनामी संपत्तियों पर प्रयागराज पुलिस का बड़ा प्रहार, 5 बड़े अफसरों की SIT गठित- VIDEO
Jun 23, 2026 | 11:21 PM
पापा बचा लो, यहां आग लग गई है…पिता से बेटे की अंतिम पुकार, लखनऊ अग्निकांड की रुला देने वाली कहानी- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:05 PM
लखनऊ अग्निकांड के बाद हरकत में आया प्रशासन, कानपुर के 22 कोचिंग सेंटरों पर हुई कार्रवाई; देखें- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:01 PM
अगले साल आनी थी बारात, अब उठी अर्थी, लखनऊ अग्निकांड में नीलेश-अनामिका की प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत- VIDEO
Jun 23, 2026 | 08:24 PM
अपना देश संभालो… गंज शहिदा मस्जिद विवाद पर भड़के अफजाल अंसारी, पाकिस्तान को दी कड़ी नसीहत; देखें VIDEO
Jun 23, 2026 | 08:09 PM
ईरान को कौन देगा 300 अरब डॉलर? खाड़ी देशों की बढ़ी टेंशन, ‘चंदा’ मांगने जा रहे डोनाल्ड ट्रंप के दूत!
Jun 23, 2026 | 05:56 PM














