Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

जानें 11 दिसंबर को क्यों नहीं मनाते अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, कैसे बदल गई 21 जून में यह तारीख

UN Yoga Day 2014: 11 दिसंबर 2014 को यूएन ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस घोषित किया था। जानें 21 जून को ही योग दिवस क्यों चुना गया और इस तारीख का वैज्ञानिक, सांस्कृतिक व वैश्विक महत्व क्या है।

  • By दीपिका पाल
Updated On: Dec 11, 2025 | 07:29 AM

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (सौ.सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Why 21 June Chosen: दुनियाभर में 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है लेकिन क्या आप जानते है इस दिन और तारीख के पीछे छिपी असलियत। हम पहले से यह जानते है कि, योग हमारी प्राचीन विरासत का हिस्सा है इसे योग गुरुओं ने सहेज कर रखा है। इस प्राचीन विरासत को वैश्विक पहचान दिलाने का श्रेय भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है।

पीएम मोदी की कोशिशों की वजह से आज से दस साल पहले, 11 दिसंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा में योग को लेकर ऐतिहासिक प्रस्ताव रखा गया। यहां पर खास प्रस्ताव में योग को मानव जीवन को संतुलित, स्वस्थ और पूर्ण बनाने वाला विज्ञान बताया गया। पीएम मोदी की इस पहल को दुनियाभर से लोगों का समर्थन मिला।

11 दिसंबर को हुआ था ऐलान

बताया जा रहा है कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पद संभालने के बाद 90 दिनों के अंदर 11 दिसंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र ने योग को लेकर ऐतिहासिक ऐलान कर दिया। बताया जाता है कि, 11 दिसंबर को संयुक्त राष्ट्र की ओर से किए गए ऐलान के अनुसार 21 जून को ‘अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस’ घोषित कर दिया। तब से हर साल 21 जून को विश्व के अलग-अलग कोने में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। इस मौके पर दुनियाभर के नेता योग कार्यक्रम में सार्वजनिक तौर पर शामिल होते हैं। बताया जाता है कि, यह संयुक्त राष्ट्र के इतिहास में सबसे तेजी से पारित होने वाले प्रस्तावों में से एक माना जाता है। भारत ने योग को सिर्फ एक व्यायाम पद्धति के रूप में नहीं, बल्कि जीवन के समग्र दर्शन, शरीर, मन और आत्मा के संतुलन के रूप में दुनिया के सामने रखा।

क्यों 21 जून को चुना गया

11 दिसंबर को भले ही योग दिवस के लिए प्रस्ताव रखा गया था लेकिन अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने के लिए 21 जून का ही दिन क्यों चुना गया। बताया जा रहा है कि, हर साल 21 जून को मनाए जाने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के पीछे एक महत्वपूर्ण वैज्ञानिक पहलू है। यह साल का सबसे लंबा दिन होता है और 21 जून को सूर्य उत्तरायण से दक्षिणायन की ओर गति शुरू करता है। इसे भारतीय परंपरा में ऊर्जा और स्थिरता का प्रतीक माना गया है। यही कारण है कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने के लिए इस तारीख को चुना गया।

ये भी पढ़ें- 78 सालों से बच्चों की ढाल बना UNICEF, आज मनाया जा रहा है स्थापना दिवस

कब मनाया गया था पहली बार

बताया जा रहा है कि, पहली बार अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2015 को मनाया गया था, इस खास दिन में दुनिया के 190 से अधिक देशों ने हिस्सा लिया। भारत में योग दिवस को विशेष दिन के रूप में धूमधाम से मनाया गया है। दिल्ली में राजपथ पर विशाल समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें 35,000 से अधिक लोगों ने एक साथ योग का अभ्यास करके विश्व रिकॉर्ड बनाया। इसके बाद से हर साल अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम तय की जाती है और दुनिया भर में लाखों लोग विभिन्न आयु समूहों और पृष्ठभूमियों से सक्रिय रूप से इसमें शामिल होते हैं।

आईएएनएस के अनुसार

Why international yoga day is not celebrated on december 11

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 11, 2025 | 07:29 AM

Topics:  

  • Lifestyle News
  • Narendra Modi
  • Yoga Day

सम्बंधित ख़बरें

1

राहुल गांधी की PM मोदी, अमित शाह संग 90 मिनट चली बैठक, इन मुद्दों पर नहीं बनी सहमति

2

78 सालों से बच्चों की ढाल बना UNICEF, आज मनाया जा रहा है स्थापना दिवस

3

पुतिन को भारत से हुआ प्यार, रूस लौटकर बोले-अद्भूत देश, हमें उनसे विविधता में एकता अपनाना चाहिए

4

गाजा से दिल्ली तक… PM मोदी और नेतन्याहू की कॉल ने बढ़ाई वैश्विक हलचल, आखिर क्या हुई बात?

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.