योग दिवस को लेकर अब तक कई रिकॉर्ड्स दर्ज हो चुके है जिसमें गुजरात राज्य योग बोर्ड और टीम सूरत द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम ने अब तक के सबसे बड़े योग प्रशिक्षण का विश्व रिकॉर्ड बनाया है। इस योग रिकॉर्ड में 10.5 किलोमीटर लंबी दो सड़कों पर 1.5 लाख से ज़्यादा लोग इकट्ठा हुए, जिन्हें 135 ब्लॉकों में विभाजित किया गया था और प्रत्येक ब्लॉक में लगभग 1,000 प्रतिभागी थे, जिन्होंने एलईडी स्क्रीन और प्रशिक्षकों के साथ एक साथ योग का अभ्यास किया। इसके अलावा 2018 में राजस्थान के कोटा में स्थापित 100,984 प्रतिभागियों ने रिकॉर्ड दर्ज किया था।