Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 4 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पीएम मोदी का जादू हुआ खत्म, जनता ने शुरू किया नकारना, दतिया-बांकीपुर उपचुनाव पर संजय राउत का हमला

Sanjay Raut Statement PM Narendra Modi Popularity: दतिया और बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी की हार पर संजय राउत ने साधा निशाना, बोले- पीएम मोदी की लोकप्रियता खत्म हो चुकी है।

  • Written By: अनिल सिंह
Updated On: Aug 04, 2026 | 02:19 PM

संजय राउत और पीएम मोदी (सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Sanjay Raut On Datia Bankipur Bypoll Results: मध्य प्रदेश की दतिया और बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) को मिली करारी हार के बाद देश की राजनीति में जुबानी जंग तेज हो गई है। उपचुनाव के नतीजों को लेकर विपक्षी दल लगातार सत्ताधारी पार्टी और केंद्र सरकार को घेर रहे हैं।

इसी कड़ी में शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के वरिष्ठ सांसद संजय राउत ने पीएम नरेंद्र मोदी और बीजेपी नेतृत्व पर हमला बोलते हुए दावा किया है कि अब प्रधानमंत्री की लोकप्रियता पूरी तरह खत्म हो चुकी है।

बीजेपी और पीएम मोदी की लोकप्रियता खत्म हो गई

उपचुनाव के नतीजों पर प्रतिक्रिया देते हुए संजय राउत ने कहा कि बांकीपुर और दतिया के चुनाव परिणामों से बीजेपी को सबक लेना चाहिए। उन्होंने कहा, “बांकीपुर और दतिया का जो नतीजा आया है, उस पर बीजेपी, पीएम मोदी, बिहार के मुख्यमंत्री और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री को मंथन करना चाहिए। उन्हें सोचना चाहिए कि आखिर जनता ने उन्हें क्यों पूरी तरह नकार दिया है।” राउत ने आगे तंज कसते हुए कहा कि जनता अब बीजेपी के ढोंग और झूठे वादों को अच्छी तरह समझ चुकी है तथा प्रधानमंत्री मोदी का जादू अब बेअसर हो चुका है।

सम्बंधित ख़बरें

CSMT स्टेशन हुआ और स्मार्ट: डिस्प्ले बोर्ड पर एक साथ दिखेगी 12 ट्रेनों की रियल-टाइम जानकारी

Pink Platform: मुंबई में SRUCC की बैठक में प्रस्ताव, लोकल के महिला डिब्बे के सामने गुलाबी स्टॉपिंग पॉइंट!

सांताक्रूज-चेंबूर लिंक रोड का आखिरी चरण तैयार, BKC-वाकोला कनेक्टर से 35 मिनट कम होगा सफर

6 साल बाद तस्करों के चंगुल से आजाद हुई नाबालिग,1 लाख में हुआ था सौदा, फर्जी आधार पर कराई जबरन शादी

ये भी पढ़ें- ‘गूंगी गुड़िया’ तंज पर NCP का पलटवार! सुनेत्रा पवार गुट ने कांग्रेस को याद दिलाया इंदिरा गांधी का इतिहास

“राम मंदिर, जंतर-मंतर और धर्म के नाम पर राजनीति पसंद नहीं”

बीजेपी की नीतियों और कार्यशैली पर निशाना साधते हुए संजय राउत ने कहा कि देश का युवा और नई पीढ़ी अब जाति और धर्म के नाम पर की जाने वाली राजनीति से बहुत आगे निकल चुके हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि जंतर-मंतर पर आंदोलनों को दबाने के लिए बल प्रयोग और धार्मिक प्रतीकों के राजनीतिक इस्तेमाल जैसे कदम जनता को कतई पसंद नहीं आ रहे हैं। राउत ने कहा कि बिहार में सत्ता के लिए किए गए गठबंधनों और नेताओं के चरित्र को भी जनता ने उपचुनाव में आइना दिखा दिया है।

ईवीएम (EVM) पर संजय राउत का बड़ा दावा

चुनाव निष्पक्षता और ईवीएम पर बात करते हुए संजय राउत ने एक नया और सनसनीखेज दावा किया। उन्होंने कहा, “ईवीएम तो आपकी है, प्रशासनिक मशीनरी आपकी है, सब कुछ आपका होने के बावजूद जनता ने आपको नकार दिया।”

राउत ने आरोप लगाते हुए कहा कि ईवीएम में कथित तौर पर 30 प्रतिशत की गड़बड़ी करने की कोशिशों के बावजूद बीजेपी चुनाव हार गई, क्योंकि जनता का जनादेश धांधली से कहीं ज्यादा मजबूत था। गौरतलब है कि दोनों ही सीटों पर बीजेपी उम्मीदवारों को शिकस्त का सामना करना पड़ा और वे दूसरे नंबर पर रहे।

Sanjay raut slams pm modi bjp over datia bankipur bypoll defeat

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 04, 2026 | 02:19 PM

Topics:  

  • Mumbai
  • Mumbai News
  • Narendra Modi
  • Sanjay Raut

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.