Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

महिलाओं को पुरुषों की तुलना में क्या ज्यादा होता है सिरदर्द, जानिए क्या कहते है हेल्थ एक्सपर्ट

Headache Problems: स्वास्थ्य की आम समस्याओं में सिरदर्द की समस्या सबसे आम समस्या में से एक है जो पुरुषों और महिलाओं दोनों को होती है। सिरदर्द की वजह से बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक प्रभावित रहता है।

  • Written By: दीपिका पाल
Updated On: Aug 20, 2025 | 08:48 AM

महिला और पुरूष में सिरदर्द की समस्या (सौ. सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

 

Men vs Women Headache Problems: महिलाओं और पुरुषों दोनों को स्वास्थ्य की समस्याएं काफी होती है जिसका निदान खोजते रहते है। स्वास्थ्य की आम समस्याओं में सिरदर्द की समस्या सबसे आम समस्या में से एक है जो पुरुषों और महिलाओं दोनों को होती है। सिरदर्द की वजह से बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक प्रभावित रहता है। सिरदर्द की समस्या के मामले अधिकतर महिलाओं में देखने के लिए मिलते है। यह सिरदर्द की समस्या किस तरह से महिला और पुरुष को परेशान करती है। हेल्थ एक्सपर्ट ने इस बारे में बताया है कि, महिलाओं में पुरुषों के मुकाबले सिरदर्द की समस्या ज्यादा होती है या नहीं।

सिरदर्द की इन समस्याओं में आम सिरदर्द नहीं बल्कि माइग्रेन के मामले देखने के लिए मिलते है। पंचकूला के पारस हेल्थ के डायरेक्टर – गैस्ट्रोएंटरोलॉजी एमडी, डीएम, डॉ. राकेश कोचर ने सिरदर्द की समस्या के बारे में बताया है।

सम्बंधित ख़बरें

विटामिन डी की कमी है हेल्थ के लिए बड़ा खतरनाक, जानिए कैसे पहचानें इसके लक्षण

करेले का जूस डायबिटीज के अलावा कई मामलों में है जबरदस्त फायदेमंद, जानकर चौंक जाएंगे

टाइल्स में जमी गंदगी को मिनटों में साफ़ करने के खास नुस्खे, आज़मा कर देखिए

चंद्रपुर में 2213 आदिवासी गर्भवती महिलाओं को मिला मातृत्व अनुदान योजना का लाभ

जानिए क्या कहती है NIH की एक स्टडी

यहां सिरदर्द की समस्या को लेकर NIH की एक स्टडी सामने आई है इसमें माइग्रेन और सिरदर्द का असर पुरुष और महिला दोनों में किस तरह से होता है इसके बारे में बताया है।महिलाओं को माइग्रेन और सिरदर्द होने की संभावना पुरुषों से ज्यादा होती है। पुरुषों की तुलना में उनमें माइग्रेन होने की संभावना तीन गुना ज्यादा होती है। इस असमानता में हार्मोनल उतार-चढ़ाव, खासकर पीरियड्स, ओव्यूलेशन और मेनोपॉज के दौरान एस्ट्रोजन में होने वाले बदलाव अहम भूमिका निभाते हैं।”

यहां पर हेल्थ एक्सपर्ट डॉ. राकेश कोचर ने बताया है कि, महिलाओं में सिरदर्द होने का कारण हार्मोनल बदलाव होता है। जब महिलाओं के शरीर में एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन नामक हार्मोन के बदलाव होते है तो महिलाओं में सिरदर्द की समस्या होती है।

जानिए किन कारणों से होता है सिरदर्द

यहां पर सिरदर्द की समस्या बढ़ने के कई कारण है जो महिला और पुरुष दोनों को प्रभावित करते है…

1- महिलाओं में पीरियड्स की समस्या की वजह से शरीर में एस्ट्रोजन हार्मोन कम हो जाता है। इस वजह से महिलाओं को माइग्रेन का असर होता है। इस तरह के माइग्रेन को मेंस्ट्रुअल माइग्रेन का नाम दिया जाता है।

2- महिला के जीवन में कई तरह के बदलाव होते है जिसमें गर्भावस्था के दौरान भी महिलाओं को हार्मोनल बदलाव होते है। हार्मोनल बदलाव की वजह से सिरदर्द की समस्या होती है।खासकर पहले तिमाही में माइग्रेन की संभावना ज्यादा रहती है, जबकि बाद के महीनों में कुछ महिलाओं को इससे राहत मिल सकती है।

3- महिला के जीवन में मेनोपॉज का दौर भी आता है जिसमें एस्ट्रोजन हार्मोन का स्तर काफी कम हो जाता है, जिससे महिलाओं को माइग्रेन या अन्य तरह के सिरदर्द की समस्या हो सकती है। यहां पर महिलाओं में मेनोपॉज के बाद माइग्रेन से राहत मिल सकती है।

ये भी पढ़ें– क्या आप जानते हैं Walking का सही रूल, बेहतर फिटनेस के लिए इन नियमों को अपनाएं

4- महिलाओं के लिए खानपान भी मायने रखता है। गलत खानपान, डिहाइड्रेशन, कैफीन और ज्यादा फास्ट फूड का सेवन भी अक्सर महिलाओं में सिरदर्द की समस्या को बढ़ा सकता है।

5- नींद की कमी की वजह से सिरदर्द की समस्या काफी ज्यादा हो जाती है।

Why do women get more headaches than men

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 20, 2025 | 08:48 AM

Topics:  

  • Health News
  • Healthy Tips
  • Lifestyle News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.