- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Migraine Not Common Headache Avoid It Symptoms And Causes
आम सिरदर्द नहीं है माइग्रेन, काम की भागदौड़ में गायब होती नींद, ऐसे बचें
Migraine Symptoms and causes: आज के जमाने में बढ़ती व्यस्तता के कारण लोग बड़ी ही आसानी से माइग्रेन का शिकार हो रहे है। माइग्रेन कोई आम सिरदर्द नहीं है। ये व्यक्ति के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है।
- Written By: प्रिया जैस

माइग्रेन (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Migraine Symptoms and causes: काम में होने वाली व्यस्तता तथा हमेशा होने वाली भागदौड़ आदि कारणों से सिरदर्द की समस्या लोगों में बढ़ती है। इसे ही माइग्रेन का सिरदर्द भी कहा जाता है। माइग्रेन की परेशानी बड़ी बीमारी है, जो सिर के एक छोर पर या दोनों छोर पर उमड़ती है। इस बीमारी से दूर रहने के लिए उचित आहार लेना व तनाव से दूर रहना आवश्यक है।
माइग्रेन का आघात होने पर सामने का न दिखना, बेचैनी होना, उल्टी आना, रोशनी, आवाज, गंध, स्पर्श सहन नहीं होना, चेहरे पर झनझनाहट होना आदि लक्षण दिखाई देते हैं। जिससे समय पर ध्यान देना आवश्यक है। खाद्यपदार्थ, स्मार्टफोन, टीवी अधिक समय तक देखना ऐसे विभिन्न कारणों से माइग्रेन का प्रमाण बढ़ गया है। माइग्रेन यानी सिरदर्द ऐसा अनेक लोग समझते है। लेकिन उससे भी आगे बढ़ने वाली यह बीमारी है। आम सिरदर्द के तौर पर अनेक लोग इस बीमारी की ओर अनदेखी करते है। ऐसी स्थित उक्त बीमारी संदर्भ में है।
यह है माइग्रेन का प्रमुख कारण
माइग्रेन साधारण सिरदर्द नहीं है। संबंधित व्यक्ति के सिर का एक हिस्सा या दोनों हिस्सों में व्यापक सिरदर्द होता है। व्यक्ति को अधिक तनाव आने, मस्तिष्क की नाड़ियों में रुकावट आने से माइग्रेन होता है। जो खाने की आदत, वातावरण के बदलाव, तनाव, नींद न आना या अधिक नींद से संबंधित हो सकता है। स्वस्थ रखने के लिए पर्याप्त निद्रा जरूरी है।
सम्बंधित ख़बरें
परिवार ने दर्ज कराई लड़की लापता होने की रिपोर्ट, पुलिस ने कहा- हमारी गाड़ियों में डिजल नहीं, हम नहीं ढूंढ सकते
नागपुर हाई कोर्ट का मनपा को बड़ा झटका, फीस विवाद पर मनपा को राहत नहीं; मध्यस्थ बदलने की मांग खारिज
नागपुर में अवैध रेत कारोबार पर शिकंजा, पुलिस-राजस्व विभाग अलर्ट; बावनकुले ने दिए कड़े कार्रवाई के आदेश
First Aid Tips: घर में अचानक आ जाए मेडिकल इमरजेंसी, तो पैनिक होने की बजाए इन तरीकों से बचा सकते है जान
तनाव होने पर पर्याप्त नींद नहीं आती है। इसका परिणाम व्यक्ति के स्वास्थ्य पर होता है। स्वस्थ्य रहने के लिए संतुलित आहार महत्वपूर्ण है। इसके लिए आहार में ताजे फल, सब्जी तथा उचित अन्नपदार्थ खाये। शरीर स्वस्थ्य होने पर मन भी प्रसन्न रहता है। शरीर को स्वस्थ्य रखने के लिए नितदिन 30 मिनट व्यायाम करें।
यह भी पढ़ें – नागपुर मेडिकल कॉलेज ने कायम की नई मिसाल, पहली रोबोटिक किडनी ट्रांसप्लांट की
बीमारी से बचने चिंतामुक्त रहे
काम का बोझ बढ़ने से व्यक्ति निरंतर चिंता करने लगता है। उसे अनेक बार भागदौड़ करनी पड़ती है। इससे मन सुन्न होता है। साथ ही आहार, विहार में असंतुलन, जीवनशैली में बदलाव, आवश्यक निंद नहीं होना, मोबाइल, टीवी घंटो-घंटो देखना यानी कुल मिलाकर सिर को अधिक तनाव देने पर माइग्रेन की समस्या निर्माण होती है। इस बीमारी से बचने चिंतामुक्त रहे।
Migraine not common headache avoid it symptoms and causes
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: कुंभ राशि वालों को करियर में मिलेगी बड़ी सफलता, जानें मेष से मीन तक का व्यापार और भाग्यफल
May 19, 2026 | 12:15 AMचेपॉक में ईशान किशन का जलवा, अर्धशतकीय पारी खेलकर चेन्नई के जबड़े से छीनी जीत, SRH ने 5 विकेट से जीता मुकाबला
May 18, 2026 | 11:36 PMMorning Dreams:सुबह के इन सपनों को न करें इग्नोर, स्वप्न शास्त्र में माना गया है बेहद शुभ
May 18, 2026 | 11:34 PMबायोमाइनिंग प्रोजेक्ट में 67 करोड़ का घोटाला? भाजपा नगरसेवक राज गौरव वानखेड़े ने प्रशासन और एजेंसी को घेरा
May 18, 2026 | 11:17 PMMP News: देवास पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में MP सरकार का बड़ा एक्शन, हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज करेंगे न्यायिक जांच
May 18, 2026 | 11:17 PMमतीन पटेल की संपत्तियों पर चले बुलडोजर का मामला, हाईकोर्ट ने दी याचिका में संशोधन की अनुमति, 15 जून को सुनवाई
May 18, 2026 | 11:04 PMबाबरी बना जैन मंदिर, कृष्ण नगर के नाम से जाना जाएगा इस्लामपुरा, जानें क्यों सड़कों से मुस्लिम नाम हटा रहा पाक
May 18, 2026 | 11:04 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM














