- Hindi News »
- Health »
- Which Pulses Are Better For Health In Summer Season
गर्मी के मौसम में कौन सी दाल हेल्थ के लिए है बेहतर, जानिए क्या है एक्सपर्ट्स की राय
गर्मियों के मौसम में यदि खाने-पीने में थोड़ी भी लापरवाही हुई तो तमाम तरह की दिक्कतें होने लगती है। ऐसे में इस मौसम में सेहतमंद रहने के लिए इन दालों को अपनी डाइट में शामिल कर सकते है।
- Written By: सीमा कुमारी

गर्मियों में कौन-कौन सी दाल हैं फायदेमंद (सौ.सोशल मीडिया)
Pulses for Summer: गर्मियोें में सेहत का ख्याल रखना बेहद जरूरी होता है। यह मौसम अपने साथ कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं लेकर आता है। इस मौसम में शरीर जल्दी थक जाता है, पसीना ज्यादा आने के साथ-साथ पाचन तंत्र भी कमजोर होने लगता है। ऐसे में खानपान पर विशेष ध्यान देना बेहद जरूरी हो जाता है। आयुर्वेद एक्सपर्ट्स के अनुसार, गर्मियों में ठंडी तासीर वाली चीजों को डाइट में शामिल करना चाहिए।
आयुर्वेद और गट हेल्थ एक्सपर्ट डॉ. डिंपल जांगड़ा कहती हैं कि गर्मियों में उन चीजों को ज्यादा से ज्यादा डाइट में शामिल करें,जो शरीर को भीतर से ठंडक पहुंचाएं और पाचन क्रिया को सुचारु रखें। ऐसे में गट हेल्थ एक्सपर्ट डॉ. डिंपल जांगड़ा से हम जानेंगे कि गर्मियों में कौन-कौन सी दालें डाइट में शामिल करनी चाहिए –
गर्मियों में कौन-कौन सी दाल हैं फायदेमंद :
सम्बंधित ख़बरें
Craving Sweets: क्या आपको भी बार-बार होती है मीठे की तलब? सावधान! यह शरीर में इस गंभीर कमी का है संकेत
World Liver Day 2026: लिवर डैमेज के संकेत दिखने से पहले अपनाएं ये 4 आदतें, वरना हो सकता है बड़ा नुकसान
Lemon Water: हर किसी के लिए फायदेमंद नहीं नींबू पानी, इन लोगों को रहना चाहिए दूर
अमरावती में भीषण गर्मी का अलर्ट: दोपहर 12 से 3 बजे तक घर से न निकलें, आयुक्त वर्षा लड्डा की खास अपील
चना दाल का करें सेवन
हेल्थ एक्सपर्ट डॉ. डिंपल जांगड़ा के अनुसार, गर्मियों में अपनी डाइट में चना दाल जरूर शामिल करना चाहिए। क्योंकि चने दाल की तासीर ठंडी होती है। इसमें प्रोटीन, फाइबर और विटामिन बी की भरपूर मात्रा होती है, जो शरीर को ऊर्जा देने के साथ-साथ पाचन शक्ति को भी बढ़ाती है। गर्मियों में चना दाल का सेवन करने से पेट भरा रहता है और अधिक गर्मी महसूस नहीं होती है। इसलिए गर्मियों में चना दाल का सेवन जरुर करना चाहिए।
अरहर की दाल
गर्मियों में अरहर की दाल का सेवन करना भी बड़ा फायदेमंद होता हैं। आपको बता दें, इसकी तासीर ठंडी होती हैं। यह दाल पचने में आसान भी होती है। यह दाल गैस या एसिडिटी की समस्या से भी राहत दिलाती हैं। इसलिए सेहत के लिहाज से गर्मियों में अरहर यानी तुअर दाल का सेवन ज़रूर करना चाहिए।
मसूर की दाल करें सेवन
गर्मियों में मसूर दाल भी खा सकते हैं। इसकी भी तासीर ठंडी होती है। मसूर दाल में आयरन, फोलिक एसिड और फाइबर भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं, जो शरीर में खून की कमी को दूर करने में मदद करते हैं। गर्मियों में मसूर दाल को हल्के मसालों के साथ पकाकर सेवन करने से शरीर में ठंडक बनी रहती है।
हेल्थ की खबरें जानने के लिए क्लिक करें-
मूंग दाल का करें सेवन
गर्मियों में मूंग दाल को सबसे हल्की और पाचन के लिए अच्छा माना जाता है। इसकी तासीर ठंडी होती है, जो शरीर को ठंडक प्रदान करती है और पाचन क्रिया को भी दुरुस्त रखती है। इसमें प्रोटीन, फाइबर, पोटेशियम और आयरन की अच्छी मात्रा पाई जाती है। गर्मियों में मूंग दाल की पतली खिचड़ी या सादी मूंग दाल को खाना काफी फायदेमंद है।
Which pulses are better for health in summer season
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Ukraine के सुपरमार्केट में गोलीबारी, बंदूकधारी ने 6 लोगों की हत्या की, पुलिस ने मार गिराया
Apr 19, 2026 | 07:21 AMChhatrapati Sambhajinagar Weather Update: 41.6 डिग्री का टॉर्चर हुआ कम, बादलों की आर्मी ने घेरा आसमान
Apr 19, 2026 | 07:16 AMCraving Sweets: क्या आपको भी बार-बार होती है मीठे की तलब? सावधान! यह शरीर में इस गंभीर कमी का है संकेत
Apr 19, 2026 | 07:15 AM19 अप्रैल का इतिहास: भारत का पहला उपग्रह अंतरिक्ष के सफर पर निकला
Apr 19, 2026 | 07:11 AMDevendra Fadnavis सरकार का बड़ा फैसला, ‘एज्युसिटी’ और ‘मेडिसिटी’ से खुलेगा वैश्विक शिक्षा का रास्ता
Apr 19, 2026 | 07:06 AMTCS Nashik Case Update: HR मैनेजर निदा खान का दिल्ली कनेक्शन, धमाकों के आरोपी से क्या है रिश्ता?
Apr 19, 2026 | 06:54 AMवो खिलाड़ी जिसने विवादों के बाद भी भारतीय टीम के लिए किया डेब्यू, महज 27 मैचों का ही रहा करियर
Apr 19, 2026 | 06:52 AMवीडियो गैलरी

ASP अनुज चौधरी का ‘स्वैग’ या नियमों का मखौल? रील बनाने वाले ‘हीरो’ अफसर की गाड़ी में मिलीं 3 बड़ी कमियां
Apr 18, 2026 | 10:42 PM
UP News: 10 हजार रुपये जमा फिर भी 4 हजार बकाया? बिजली बिल के खेल में फंसा आम आदमी
Apr 18, 2026 | 10:32 PM
शर्मनाक! हाथ में सिगरेट, टेबल पर शराब और मास्टर जी जांच रहे बोर्ड की कॉपियां; देखिए VIDEO
Apr 18, 2026 | 10:17 PM
अखिलेश यादव की तारीफ पड़ी भारी? जिस दुकान पर पी थी चाय, वहां ताला लटकाने पहुंची प्रशासन की टीम
Apr 18, 2026 | 10:08 PM
सिर्फ 2 रसगुल्ले खाने पर इतनी बड़ी सजा, ठेकेदार ने बच्चे को डीजल डालकर लगा दी आग, वारदात जान खून खौल उठेगा!
Apr 18, 2026 | 09:58 PM
पटना में SVU ने एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के ठिकानों पर किया रेड, आय से अधिक संपत्ति जुटाने का आरोप
Apr 18, 2026 | 02:11 PM













