-
मंगल, 16 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Health »
- When Does Ginger Cause Great Harm To Health
अदरक कब कर जाता है हेल्थ को बड़ा नुकसान, जानिए इससे होने वाले संभावित खतरे
- Written By: सीमा कुमारी
Ginger side effects:आयुर्वेद में अदरक को महाऔषधि कहा गया है। चाय से लेकर बाकी चीजों में इसका इस्तेमाल किया जाता है। हालांकि यह जितना फायदेमंद होता है उतना नुकसानदायक भी होता है।

अदरक खाने से सिर्फ फायदा ही नहीं बल्कि नुकसान भी (सौ.सोशल मीडिया)
Ginger side effects: भारतीय घरों में चाय से लेकर अन्य व्यंजन बनाने के लिए अदरक का इस्तेमाल खूब होता है। इसके बिना चाय ही नहीं, बल्कि कई डिशेज का जायका अधूरा-सा रहता है। आयुर्वेद में अदरक को महाऔषधि कहा गया है। यह केवल एक मसाला नहीं है, बल्कि यह औषधीय गुणों का खजाना भी है। अगर आप रोजाना एक छोटा सा अदरक का टुकड़ा खाते हैं, तो यह आपकी सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं होगा।
लेकिन एक सच ये भी है कि इसकी ज्यादा मात्रा कुछ लोगों के लिए मुसीबत की वजह बन सकती है। इस खबर में हम आपको अदरक के कुछ ऐसे ही साइड इफेक्ट्स के बारे में बताएंगे।
अदरक खाने से सिर्फ फायदा ही नहीं बल्कि नुकसान भी :
गट हेल्थ के लिए नुकसान
आयुर्वेद एक्सपर्ट्स के अनुसार, अदरक अक्सर पेट के लिए अच्छा माना जाता है, लेकिन अधिक मात्रा में खाने से उल्टा असर हो सकता है। इससे हार्टबर्न, गैस, डायरिया जैसी पाचन समस्याएं हो सकती हैं। Food Science and Nutrition की एक स्टडी में बताया गया है कि कुछ संवेदनशील लोगों में अदरक पेट की परत को उत्तेजित कर सकता है और गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल परेशानियां पैदा कर सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
Hair Spa At Home: पार्लर जाए बिना घर पर करें हेयर स्पा, रूखे और बेजान बालों में लौटेगी चमक
Healthy Relationship Tips: रिश्ते में बढ़ रही हैं दूरियां? पार्टनर से खुलकर बात करना है सबसे बड़ा समाधान
Fireless Cooking Recipes: बिना गैस और आग के बनाएं ये टेस्टी और हेल्दी रेसिपीज, बच्चों को आएंगी खूब पसंद
इस Father’s Day अपने पापा को कपड़े-परफ्यूम नहीं, फाइनेंशियल सिक्योरिटी का तोहफा दें
मतली और उल्टी
आमतौर पर अदरक का सेवन उल्टी और मतली को कम करने के लिए असरदार माना जाता है। लेकिन, कुछ लोगों में इसका उल्टा असर भी पड़ सकता है। ज्यादा मात्रा में अदरक खाने से उल्टी-दस्त की शिकायत हो सकती है। इसलिए अदरक का सेवन ज्यादा मात्रा में करने से बचना चाहिए।
दस्त की समस्या
अदरक का सेवन दस्त होने पर नहीं करना चाहिए। खाने-पीने की चीजों में ज्यादा अदरक शामिल करने से दस्त की परेशानी भी हो सकती है। यही वजह है कि कब्ज की समस्या में इसके सेवन की सलाह दी जाती है।
दवाओं के साथ साइड इफेक्ट
आपको बता दें, कुछ दवाओं के साथ मिलकर अदरक पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याएं भी दे सकती है। अगर आप रेगुलर कोई दवा ले रहे हैं, तो अदरक का सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह लेना भी जरूरी है।
ये भी पढ़ें-तेजी से बर्ड फ्लू और एच5एन1 मरीजों की होगी पहचान, रिसर्चर ने तैयार किया नया AI टूल
खून पतला
अदरक में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, लेकिन यह खून को पतला भी कर सकता है। ‘Plos One’ में प्रकाशित एक स्टडी के अनुसार, अदरक प्लेटलेट एग्रीगेशन को रोक सकता है, यानी खून जमने की प्रक्रिया धीमी हो जाती है। इससे हार्ट अटैक या स्ट्रोक का खतरा कम हो सकता है, लेकिन खून बहने का जोखिम बढ़ सकता है, खासकर उन लोगों में जो एंटी-थ्रोम्बोटिक दवाइयां ले रहे हैं, जैसे एस्प्रिन।
When does ginger cause great harm to health
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
जानिए क्या हैं भीमाशंकर दर्शन के लिए नये नियम, जिनके बगैर नहीं होंगे दर्शन
Jun 16, 2026 | 06:36 PMबीता मृग नक्षत्र, गोंदिया में मानसून की देरी से बढ़ी गर्मी, बारिश का बेसब्री से इंतजार कर रहे लोग
Jun 16, 2026 | 06:31 PMजबलपुर SP कार्यालय बना कुश्ती का अखाड़ा, यूट्यूबर और शिकायतकर्ता ने एक दूसरे को जमकर पीटा- देखें VIDEO
Jun 16, 2026 | 06:26 PMकॉकरोच जनता पार्टी चुनाव लड़ेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने खुद बताया वो क्या करना चाहते हैं
Jun 16, 2026 | 06:26 PMरेल में छात्र की मौत के दावे पर मचा बवाल, राहुल गांधी के पोस्ट के बाद रेलवे ने दी सफाई
Jun 16, 2026 | 06:26 PMYes Bank घोटाला: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED की बड़ी कार्रवाई, मुंबई और दिल्ली समेत 17 ठिकानों पर छापेमारी
Jun 16, 2026 | 06:19 PMBJP के साथ खड़े थे… DMK की धमकी पर कांग्रेस का पलटवार, बोले- हमेशा धर्मनिरपेक्ष नहीं रहे वे
Jun 16, 2026 | 06:19 PMवीडियो गैलरी

पेट्रोल से ₹20 तक सस्ता होगा E100 फ्यूल! जानिए गन्ने से बने इस नए ईंधन के फायदे और नुकसान- VIDEO
Jun 15, 2026 | 11:02 PM
जयपुर में ‘कॉकरोचों’ के मुखिया का थप्पड़ों से स्वागत! युवकों ने अभिजीत को रसीद किए कई थप्पड़, देखें VIDEO
Jun 15, 2026 | 09:52 PM
अमेरिका-ईरान में समझौते से क्या Israel पड़ गया अकेला? 5 पॉइंट में समझे अंदर की बात, VIDEO
Jun 15, 2026 | 09:05 PM
गूगल मैप ने शादी में जा रहे परिवार को पहुंचाया नाले में, दो घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन, देखें हापुड़ का VIDEO
Jun 15, 2026 | 08:57 PM
भाड़ में जाए G7 और फोटो खिंचवाना… हमारे लोग नाली के कीड़े नहीं, अमेरिका पर भड़के GD Bakshi; देखें- VIDEO
Jun 15, 2026 | 08:32 PM
अमेरिका ने दबाई PM मोदी की नस, भारतीय नागरिकों की मौत पर कांग्रेस ने लगाए गंभीर आरोप; देखें VIDEO
Jun 15, 2026 | 08:14 PM














