- Hindi News »
- Health »
- What Is The Effect Of Eating Black Pepper Mixed With Raisins On Health
किशमिश के साथ काली मिर्च मिलाकर खाने का सेहत पर क्या होता है असर, जानकर तुरंत शुरू कर देंगे आप खाना
- Written By: सीमा कुमारी
किशमिश और काली मिर्च का मिश्रण एक शक्तिशाली प्राकृतिक औषधि की तरह काम करता है, जो पेट की समस्याओं समेत कई बीमारियों के लिए रामबाण इलाज साबित हो सकता है। आइए यहां जानते हैं कि काली मिर्च के साथ किशमिश खाने के फायदे।

किशमिश के साथ काली मिर्च मिलाकर खाने के फायदे ( सौ.सोशल मीडिया)
Black pepper and raisins benefits: किशमिश एक टेस्टी और हेल्दी ड्राई फ्रूट है जिसे लोग अपने स्वाद के साथ-साथ सेहत को दुरुस्त रखने के लिए भी खाते है। यह न सिर्फ ऊर्जा का अच्छा स्रोत है, बल्कि इसमें कई जरूरी पोषक तत्व भी होते है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि किशमिश के साथ एक खास चीज मिलाने से इसके फायदे और भी बढ़ जाते हैं। वो कमाल की चीज है काली मिर्च।
किशमिश और काली मिर्च का मिश्रण एक शक्तिशाली प्राकृतिक औषधि की तरह काम करता है, जो पेट की समस्याओं समेत कई बीमारियों के लिए रामबाण इलाज साबित हो सकता है। ऐसे में आइए यहां जानते हैं कि काली मिर्च के साथ किशमिश खाने से क्या-क्या स्वास्थ्य लाभ होते हैं-
किशमिश के साथ काली मिर्च मिलाकर खाने के फायदे :
सम्बंधित ख़बरें
Multani Mitti: मुल्तानी मिट्टी से बनें ये 5 फेस पैक देंगे चेहरे पर कमाल का निखार, जानें लगाने की सही तरीका
Women at 40: 40 की उम्र के बाद महिलाओं को पसंद आ रहा है ‘Slow Life’, सुकून को दे रही प्राथमिकता, जानें क्यों?
Protein Deficiency: बार-बार थकान व कमजोरी, कहीं प्रोटीन की कमी तो नहीं; कैसे पहचानें और क्या खाएं
क्यों मेंटल हेल्थ के लिए खतरनाक है Mood Swings, जानें इसके कारण, लक्षण और उपाय
सांस से जुड़ी समस्याओं के लिए फायदेमंद
काली मिर्च का इस्तेमाल सदियों से खांसी-जुकाम जैसी सांस संबंधी समस्याओं के इलाज के लिए किया जाता रहा है। किशमिश भी गले को आराम पहुंचा सकती है। इन दोनों का मिश्रण श्वसन तंत्र को स्वस्थ रखने में काफी मदद कर सकता है।
मेटाबॉलिज्म बढ़ाता है
एक्सपर्ट्स के अनुसार, काली मिर्च में पिपेरिन नामक तत्व होता है, जो शरीर के मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने में मदद करता है। किशमिश नेचुरल शुगर का एक अच्छा स्रोत है, जो तुरंच ऊर्जा प्रदान करता है। यह मिश्रण आपको ज्यादा कैलोरी बर्न करने और एनर्जेटिक महसूस करने में मदद कर सकता है।
पाचन तंत्र दुरुस्त रखता है
काली मिर्च पाचन एंजाइमों को सक्रिय करती है, जो भोजन को आसानी से पचाने में मदद करते है। किशमिश में मौजूद फाइबर मल त्याग को नियंत्रित करता है और कब्ज से राहत दिलाता है। इन दोनों का मिश्रण पेट फूलना, गैस और अपच जैसी समस्याओं से राहत दिलाने में मदद करता है।
एसिडिटी और पेट की जलन से राहत दिलाता है
कुछ लोगों के लिए, काली मिर्च का सेवन एसिडिटी बढ़ा सकता है, लेकिन किशमिश के साथ लेने पर, किशमिश का अल्कलाइन नेचर पेट के एसिड के प्रभाव को कम करने में मदद कर सकता है। इससे पेट की जलन और बेचैनी से राहत मिल सकती है।
हेल्थ की खबरें जानने के लिए क्लिक करें-
एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर
किशमिश और काली मिर्च दोनों ही एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते है। एंटीऑक्सीडेंट शरीर को फ्री रेडिकल्स से होने वाले डैमेज से बचाने में मदद करते हैं, जिससे पुरानी बीमारियों का खतरा कम होता है और स्वास्थ्य में सुधार होता है।
What is the effect of eating black pepper mixed with raisins on health
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
बोर टाइगर प्रोजेक्ट के दैत्यगढ़ में भीषण आग से 34.89 हेक्टेयर वन क्षेत्र स्वाहा; दुर्लभ वन संपदा खाक
May 26, 2026 | 03:48 PM‘प्रोजेक्ट गरुड़’ का बड़ा रिकॉर्ड, राहुरी के संस्कार मेटकर ने बनाया भारत का सबसे बड़ा रिमोट कंट्रोल UAV
May 26, 2026 | 03:48 PMबेल्जियम में स्कूल बस की ट्रेन से भीषण टक्कर, कई लोगों की मौत से मचा हड़कंप, VIDEO में देखें खौफनाक मंजर
May 26, 2026 | 03:47 PMAkshay Kumar Bhojpuri Song: घिस-घिस गाने को लेकर अक्षय हुए कन्फ्यूज, अक्षरा से पूछा इन शब्दों का मतलब, फिर…
May 26, 2026 | 03:46 PMसंवेदनशील इलाकों में अब हाईटेक निगरानी, नागपुर पुलिस ने शुरू की नई पहल; आयुक्त ने लॉन्च किए सेग-वे स्कूटर
May 26, 2026 | 03:45 PMबिहार में तेजस्वी यादव को बड़ा झटका, RJD छोड़ भाजपा में शामिल हुईं रितु जायसवाल; समर्थकों ने भी पहना भगवा गमछा
May 26, 2026 | 03:44 PMGondia POCSO Case: खेलने के बहाने बुलाकर दो बच्चियों से ज्यादती; अर्जुनी मोरगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई
May 26, 2026 | 03:42 PMवीडियो गैलरी

ओंकारेश्वर मंदिर में श्रद्धालु और मंदिर कर्मियों के बीच चले लाठी-डंडे, वीडियो वायरल होने के बाद बड़ा एक्शन
May 26, 2026 | 01:27 PM
अल्का लांबा बढ़ी मुश्किलें; 22 महीने पुराने केस में कोर्ट ने माना दोषी, 5 जून को होगी सजा, क्या था मामला?
May 26, 2026 | 01:10 PM
फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM














