-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Health »
- What Is Office Frogging Frequent Job Changing Impact On Career And Mental Health
क्या है Office Frogging? बार-बार जॉब बदलना सिर्फ करियर ही नहीं, मेंटल हेल्थ को भी कर रहा है बर्बाद
- Written By: प्रीति शर्मा
Job Stress: आज के कॉर्पोरेट कल्चर में Office Frogging यानी बार-बार नौकरी बदलने का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है। बेहतर सैलरी और ग्रोथ की चाह में लिया गया यह फैसला कई बार मानसिक अस्थिरता पैदा करता है।

ऑफिस में काम करते हुए तनावग्रस्त प्रोफेशनल (सौ. फ्रीपिक)
Job Change Impact On Mental Health: आज का युवा ऑफिस फ्रॉगिंग का शिकार हैं जहां बेहतर सैलरी और ब्रांड के चलते बार-बार नौकरी बदलना बाहर से तरक्की लग सकता है। लेकिन अंदर ही अंदर यह आपको मानसिक रुप से अस्थिर कर रहा है।
आज के कॉर्पोरेट दुनिया में एक नया शब्द ट्रेंड कर रहा है जिसे ऑफिस फ्रॉगिंग कहते हैं। जिस तरह एक मेंढक एक पत्ते से दूसरे पत्ते पर छलांग लगाता है उसी तरह जब कोई कर्मचारी थोड़े-थोड़े समय के अंतराल पर नौकरियां बदलता है उसे ही ऑफिस फ्रॉग कहा जाता है। हालांकि यह सैलरी बढ़ाने का शॉर्टकट हो सकता है लेकिन इसके मनोवैज्ञानिक परिणाम काफी गंभीर हैं।
क्यों बढ़ रहा है ट्रेंड
आधुनिक वर्क कल्चर में बेहतर पैकेज, घर के पास ऑफिस, और वर्क-लाइफ बैलेंस जैसे कारक लोगों को जॉब स्विच करने के लिए उकसाते हैं। Gen Z में यह चलन सबसे ज्यादा है। इस पीढ़ी के लिए नौकरी सिर्फ पैसा कमाने का जरिया नहीं बल्कि उनकी खुशी और मूल्यों से मेल खाने वाला जरिया है। अगर मैनेजमेंट पारदर्शी नहीं है या काम का माहौल तनावपूर्ण है तो युवा कर्मचारी बिना सोचे-समझे इस्तीफा देने में देर नहीं लगाते।
सम्बंधित ख़बरें
Odisha SSB Recruitment 2026: जूनियर असिस्टेंट/क्लर्क के 14 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट्स 18 अगस्त तक करें आवेदन
AIIMS Raebareli Recruitment 2026: सीनियर रेजिडेंट के 153 पदों पर भर्ती, 14 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन
JC Bose University Recruitment 2026: गेस्ट फैकल्टी के 8 पदों पर भर्ती, बिना लिखित परीक्षा होगा चयन
CCRUM Recruitment 2026: यूनानी चिकित्सा संस्थान में 179 पदों पर भर्ती, 31 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन करें
मेंटल हेल्थ पर पड़ता है बोझ
अस्थिरता और चिंता: हर बार नए माहौल, नए बॉस और नई वर्क पॉलिसी में खुद को ढालना दिमाग पर अतिरिक्त दबाव डालता है।
परफॉरमेंस एंग्जायटी: नई जगह पर खुद को साबित करने का डर लगातार बना रहता है जिससे नींद की कमी और चिड़चिड़ापन होने लगता है।
यह भी पढ़ें:- सावधान! रातभर रूम हीटर चलाकर सोना पड़ सकता है भारी, जानें इसके खतरनाक साइड इफेक्ट्स
रिश्तों में खटास: ऑफिस का तनाव अक्सर घर तक पहुँचता है जिससे पारिवारिक रिश्तों में तनाव बढ़ता है।
कॉन्फिडेंस की कमी: लंबे समय तक किसी एक जगह न टिक पाने के कारण व्यक्ति को अपनी काबिलियत पर ही शक होने लगता है।
विशेषज्ञों का मानना है कि हर 6 महीने में नौकरी बदलना आपके रिज्यूमे और दिमाग दोनों के लिए खतरनाक है। लेकिन अगर ऑफिस जाने के नाम से आपको पैनिक अटैक आने लगें फिजिकल हेल्थ खराब होने लगे या वहां का माहौल टॉक्सिक हो जाए तभी स्विच करना सही फैसला है।
फायदे या नुकसान
ऑफिस फ्रॉफिंग करने से सैलरी में करीब 20 से 30 प्रतिशत का उछाल मिल सका है लेकिन लंबे समय में यह आपके करियर ग्राफ को अस्थिर कर देता है। बड़ी कंपनियां उन उम्मीदवारों पर भरोसा करने से डरती हैं जो एक साल भी एक जगह नहीं टिकते हैं। करियर ग्रोथ और स्टेबिलिटी के बीच संतुलन बनाना ही समझदारी है।
What is office frogging frequent job changing impact on career and mental health
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














