- Hindi News »
- Health »
- Vitamin B Complex Deficiency Symptoms And Treatment In Hindi
बिना मेहनत के भी होती है थकान? ये विटामिन की कमी भविष्य में बन सकती है बीमारी
Vitamin Deficiency: बिना ज्यादा मेहनत किए भी आपको लगातार थकान महसूस होती है तो इसे हल्के में न लें। यह शरीर में जरूरी विटामिन की कमी का संकेत हो सकता है, जो आगे चलकर गंभीर समस्याएं पैदा कर सकती है।
- Written By: प्रीति शर्मा

थकान (सौ. फ्रीपिक)
Vitamin B Complex Deficiency: ऐसा कई लोगों के साथ होता है कि वह बिना ज्यादा मेहनत का काम किए भी दिनभर थकान महसूस करते हैं। इसके पीछे कई का कारण कई बार लोग नजरअंदाज कर देते हैं। बिना वजह थकाने के पीछे का कारण शरीर में विटामिन की कमी हो सकती है जिसकी वजह से आगे चलकर कई समस्याएं पैदा हो सकती हैं।
काम के बाद थकान होना स्वाभाविक होता है लेकिन अगर इसका अहसास पूरे दिन बना रहता है तो इसे नजरअंदाज न करें। शरीर की कमजोरी विटामिन बी कॉम्प्लेक्स की कमी का संकेत देती है। जो आगे चलकर गंभीर समस्या का रूप ले सकती है।
विटामिन बी कॉम्प्लेक्स बाकी विटामिन की तरह ही हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी होता है। विटामिन बी कॉम्प्लेक्स में एक नहीं बल्कि आठ अलग-अलग तरह के विटामिन होते हैं जिनमें विटामिन बी-1, बी-2, बी-3, बी-5, बी-6, बी-7, बी-9 और बी-12 होते हैं जो पूरे शरीर का ऊर्जा हाउस है। हर विटामिन शरीर के अलग-अलग हिस्सों को ऊर्जा देने का काम करता है।
सम्बंधित ख़बरें
Women Health: गर्मियों में बढ़ जाता है पीरियड्स पेन, इन 10 उपायों से मिलेगी राहत
Cardiorespiratory Arrest: प्रतीक यादव की मौत कार्डियोरेस्पिरेटरी अरेस्ट से हुई, क्या है इसके लक्षण और बचाव
Summer Cooling Tips: AC-कूलर नहीं, चिलचिलाती गर्मी से बचना है, तो अपनाइए सद्गुरु के बताए देसी टिप्स
जलगांव में टीकाकरण के 10 मिनट बाद ढाई माह की मासूम की मौत, जलगांव की स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल
विटामिन बी कॉम्प्लेक्स की कमी के लक्षण
अगर इसमें से किसी भी विटामिन की कमी शरीर में होती है तो थकान, बाल झड़ना, चक्कर आना, मस्तिष्क की नसों का कमजोर होना, याददाश्त की समस्या, स्किन से जुड़ी परेशानी, हाथ-पैरों में झुनझुनी या सुन्नपन, एनीमिया, आंखों की रोशनी कमजोर होना, डिप्रेशन, रक्त वाहिकाओं में अत्याधिक जोर पड़ना और मानसिक स्वास्थ्य भी प्रभावित होते हैं।
यह भी पढ़ें:- दिमाग और दिल के लिए वरदान! जानिए अखरोट खाने के 7 जबरदस्त फायदे
विटामिन बी कॉम्प्लेक्स हमारे भोजन को एनर्जी में बदलने का काम करता है। ये पानी में घुलनशील विटामिन हैं जो शरीर को तेजी से ऊर्जा देने का काम करते हैं। अगर भोजन ऊर्जा में नहीं बदल पाता तो शरीर में बाकी पोषक तत्वों की कमी होती है। ऐसे में मन और तन दोनों की थकान महसूस होती है।
कैसे होगी पूर्ति
विटामिन बी कॉम्प्लेक्स की कमी को पूरा करने के लिए ज्यादा ऑप्शन नहीं हैं। क्योंकि आहार में बहुत कम ही विटामिन बी कॉम्प्लेक्स पाया जाता है। शाकाहारी भोजन में हरी पत्तेदार सब्जियां, साबुत अनाज, दूध, दही और कुछ फलों में ही विटामिन बी कॉम्प्लेक्स पाया जाता है जबकि मांसाहारी भोजन में मांस, मछली, चिकन और अंडे में पाया जाता है।
अगर दिन भर बिना काम किए थकान रहती है तो चाय और कॉफी का सेवन कम करें। इसके अलावा डिब्बा बंद उत्पादों का सेवन करने से बचें। अगर इसके बाद भी विटामिन की पूर्ति नहीं होती है तो तुरंत डॉक्टर से सलाह के बाद सप्लीमेंट ले सकते हैं।
Vitamin b complex deficiency symptoms and treatment in hindi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
चीन से लौटते ही ट्रंप के डेलीगेशन ने कचरे में फेंके फोन और लैपटॉप, क्यों राष्ट्रपति के खेमे में मचा हड़कंप?
May 15, 2026 | 07:59 PMपकड़ा गया NEET पेपर लीक का मास्टरमाइंड! NTA के एग्जाम प्रोसेस में शामिल था ये प्रोफेसर, जानें कैसे खुला राज?
May 15, 2026 | 07:54 PMVat Savitri Vrat: गलती से टूट गया ‘वट सावित्री व्रत’ तो क्या करें? यहां जानिए उपाय, फलित होगी आपकी पूजा
May 15, 2026 | 07:53 PMGwalior News: iPHONE की जगह निकले पत्थर, 11 लाख का पार्सल घोटाला करने वाला डिलीवरी बॉय गिरफ्तार
May 15, 2026 | 07:51 PMअमरावती में 25.81 लाख मतदाताओं का होगा घर-घर सत्यापन, विशेष पुनरीक्षण अभियान के लिए निर्वाचन विभाग तैयार
May 15, 2026 | 07:34 PMअवैध रेत तस्करी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गोबरवाही पुलिस ने रेत से भरा ट्रैक्टर किया जब्त
May 15, 2026 | 07:27 PMउज्जैन बनेगा ‘मेट्रो सिटी’! CM मोहन यादव ने दिया बड़ा संकेत; जानें क्या कहा
May 15, 2026 | 07:26 PMवीडियो गैलरी

NEET-UG री-एग्जाम का हुआ ऐलान, 21 जून को होगी परीक्षा, NTA ने दी पूरी जानकारी, देखें VIDEO
May 15, 2026 | 02:10 PM
दिल्ली दौरा छोड़ इंदौर पहुंचे CM मोहन यादव, अस्पताल जाकर देवास पटाखा फैक्ट्री धमाके में घायलों से की मुलाकात
May 15, 2026 | 01:28 PM
30 घंटे में मिला न्याय! कोलकाता में शुभेंदु सरकार ने सड़कों पर उतारा बुलडोजर, फैक्ट्री की जमींदोज, देखें VIDEO
May 15, 2026 | 12:36 PM
मुख्यमंत्री की बाइक का PUC एक्सपायर! वर्षा गायकवाड के दावे से राजनीति गरमाई, देखें VIDEO
May 14, 2026 | 09:55 PM
सनातन से नफरत क्यों? तमिलनाडु में उदयनिधि स्टालिन के बयान से मचा बवाल, क्या है इसकी वजह, देखें VIDEO
May 14, 2026 | 01:53 PM
सिर्फ एक सैल्यूट न करना सिपाही को पड़ा भारी, एसपी अंशिका वर्मा ने दी ऐसी सजा, सोशल मीडिया पर मचा बवाल- VIDEO
May 14, 2026 | 01:13 PM














