-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- World »
- Israeli Producer Dana Eden Tehran Web Series Found Dead Hotel Room
Tehran सीरीज बनाने वाली इजराइली प्रोड्यूसर की मौत, संदिग्ध परिस्थिति में होटल रूम में मिली लाश, मचा हड़कंप
- Written By: अक्षय साहू
Dana Eden Dies: इजरायली प्रोड्यूसर डाना ईडन, इंटरनेशनल एमी विजेता सीरीज तेहरान की निर्माता, एथेंस के होटल में मृत पाई गईं। पुलिस जांच जारी, मौत के कारण का खुलासा पोस्टमॉर्टम के बाद होगा।

डाना ईडन (सोर्स- सोशल मीडिया)
Tehran Producer Dana Eden Dies: इजरायल की चर्चित प्रोड्यूसर डाना ईडन की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई है। उन्हें इंटरनेशनल एमी जीतने वाली जासूसी थ्रिलर सीरीज तेहरान बनाने के लिए जाना जाता है। उन्हें ग्रीस की राजधानी एथेंस के एक होटल रूम में मृत पाया गया। ग्रीक अधिकारियों ने उनकी मौत की पुष्टि की है।
शुरुआती रिपोर्ट्स इसे संदिग्ध आत्महत्या का मामला बता रही हैं, लेकिन घटनास्थल से मिले कुछ सुरागों ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। डाना ईडन वर्तमान में अपनी सीरीज के चौथे सीजन की शूटिंग के सिलसिले में एथेंस में थीं। सोमवार रात यह खबर सामने आई, जिससे इजरायली और ग्रीक मीडिया में हलचल मच गई।
होटल रूम में मिली लाश
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, डाना का शव होटल के कमरे में मिला। उनके गले के आसपास चोट के निशान देखे गए, और कमरे में कुछ गोलियां भी बरामद हुईं। ग्रीक अखबार Ta Nea ने बताया कि उनके शरीर के निचले हिस्से पर भी चोट के निशान थे। इन तथ्यों के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह की अटकलें शुरू हो गई हैं। हालांकि, ग्रीक पुलिस ने अभी मौत की आधिकारिक वजह का खुलासा नहीं किया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
ईरान रवाना होगा भारतीय प्रतिनिधिमंडल, खामेनेई के अंतिम संस्कार में करेगा शिरकत; जानें कौन-कौन हो रहा शामिल
केमिकल नहीं, फिर कैसे बचा रहा 4 महीने तक खामेनेई का शव? जनाजे से पहले सामने आया बड़ा सच
भारत-जापान की मेगा डील! डिफेंस से फार्मा तक हुए बड़े समझौते, जानें इंडो-पैसिफिक में अब कैसे होगा बदलाव?
बातचीत एक तरफ, बदला दूसरी तरफ! ईरान की सीधी चेतावनी- अयातुल्लाह खामेनेई के खून का बदला लेकर ही मानेंगे
परिवार की प्रतिक्रिया
इजरायली ब्रॉडकास्टर Kan की रिपोर्ट के अनुसार, डाना के भाई को तब चिंता हुई जब उन्होंने उनके मैसेज का जवाब नहीं देखा। कई प्रयासों के बावजूद जब कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, तो उन्होंने होटल जाकर देखा। डाना का शव सबसे पहले उनके भाई ने देखा और तुरंत अधिकारियों को सूचना दी। इस घटनाक्रम ने परिवार पर गहरा असर डाला।
डाना की प्रोडक्शन कंपनी डोना और शुला प्रोडक्शंस ने द टाइम्स ऑफ इजरायल को बयान में कहा कि मौत को लेकर जो आपराधिक या राजनीतिक साजिश के बारे में बातें की जा रही हैं, वे पूरी तरह से बेबुनियाद हैं।
यह भी पढ़ें: तारिक रहमान के शपथ से पहले देश छोड़कर भागने लगे यूनुस के करीबी! भ्रष्टाचार का शक, बांग्लादेश में मचा हड़कंप
कैसी है तेहरान सीरीज?
तेहरान एक हाई-प्रोफाइल जासूसी थ्रिलर सीरीज है, जो एक मोसाद एजेंट की कहानी पर आधारित है, जो ईरान के शासन में घुसपैठ करने की कोशिश करती है। यह सीरीज रोमांचक प्लॉट और दमदार प्रदर्शन के लिए दुनियाभर में सराही गई। 2021 में इसने इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड जीता और 2023 में क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड्स में बेस्ट फॉरेन लैंग्वेज सीरीज के लिए नामांकित हुई। हाल ही में इसका तीसरा सीजन 9 जनवरी को रिलीज हुआ और इसे दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिली।
Israeli producer dana eden tehran web series found dead hotel room
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
पीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMOdisha SSB Recruitment 2026: जूनियर असिस्टेंट/क्लर्क के 14 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट्स 18 अगस्त तक करें आवेदन
Jul 02, 2026 | 10:51 PMभाजपा के MLA किसन कथोरे ने कुलगांव-बदलापुर नगर परिषद को महानगर पालिका का दर्जा देनी की विधानसभा में मांग की
Jul 02, 2026 | 10:40 PMसात-बारा न होने पर भी महिलाएं कहलाएंगी ‘किसान’; महाराष्ट्र सरकार लाई देश का पहला ऐतिहासिक कानून
Jul 02, 2026 | 10:38 PMईरान रवाना होगा भारतीय प्रतिनिधिमंडल, खामेनेई के अंतिम संस्कार में करेगा शिरकत; जानें कौन-कौन हो रहा शामिल
Jul 02, 2026 | 10:38 PMAIIMS Raebareli Recruitment 2026: सीनियर रेजिडेंट के 153 पदों पर भर्ती, 14 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन
Jul 02, 2026 | 10:25 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM













