- Hindi News »
- Health »
- What Are The Amazing Benefits Of Watermelon Seeds
तरबूज के बीज फेंक रहे हैं या हीरे, जानिए क्यों है हेल्थ के लिए हीरे से भी कीमती
- Written By: सीमा कुमारी
आयुर्वेदिक एक्सपर्ट्स बताते हैं कि, तरबूज के बीजों में जिंक, मैग्नीशियम, पोटेशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, इतना ही नहीं इनमें कैलोरी भी कम होती है, जो डायबिटीज समेत कई बीमारियों में फायदेमंद साबित होते हैं।

तरबूज के बीज पोषक तत्वों का भंडार (सौ.सोशल मीडिया)
देश भर में इस समय गर्मी का प्रकोप जारी है। उत्तर भारत के कई राज्यों में प्रचंड गर्मी के कारण लोगों का जीना मुश्किल हो रहा है। इस मौसम में लोग शरीर को हाइड्रेट रखने और पानी की कमी को दूर करने के लिए अपने डाइट में कई फलों और सब्जियों को शामिल करते है, जो शरीर को ठंडक पहुंचाए और पानी की कमी न होने दे। तरबूज इनमें से एक है।
आपको बता दें, गर्मी के मौसम में इसका सेवन करना सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। अक्सर लोग तरबूज खाते वक्त इसके बीज निकालकर फेंक देते है। अगर आप भी ऐसा करते हैं, तो अगली बार इन बीजों को फेंकने से पहले उनके फायदे जान लेना जरूरी है।
आयुर्वेदिक एक्सपर्ट्स के मुताबिक, तरबूज के बीजों में ढेर सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं और ये सेहत के लिए काफी फायदेमंद माने जाते है।
सम्बंधित ख़बरें
Neon Color Outfit: नियॉन आउटफिट्स से अपने फैशन गेम को बनाएं सुपर स्टाइलिश, मिलेगा फ्रेश और वाइब्रेंट लुक
Mango Squash Recipe: आम के शौकीन के लिए परफेक्ट है शेफ पंकज भदौरिया का मैंगो स्क्वॉश, हर कोई पूछेगा रेसिपी
Hair Fall Problem: क्या एसिडिटी की वजह से भी झड़ सकते हैं बाल? जानिए इसके पीछे की सच्चाई
Sensitive Skincare Tips: सेंसिटिव स्किन है तो भूलकर भी न करें ये गलतियां, अपनाएं ये असरदार व जरूरी टिप्स
तरबूज के बीज पोषक तत्वों का भंडार
आयुर्वेदिक एक्सपर्ट्स बताते हैं कि, तरबूज के बीजों में जिंक, मैग्नीशियम, पोटेशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, इतना ही नहीं इनमें कैलोरी भी कम होती है, जो डायबिटीज समेत कई बीमारियों में फायदेमंद साबित होते हैं। एक्सपर्ट्स के मुताबिक इन बीजों में अनसेचुरेटेड फैटी एसिड होता है, जो त्वचा को जवां बनाने में मदद करता है।
क्या है तरबूज के बीज के अद्भुत फायदे
हार्ट के लिए फायदेमंद
आयुर्वेदिक एक्सपर्ट्स के अनुसार, तरबूज के बीजों में मैग्नीशियम, जिंक और हेल्दी फैट्स पाए जाते हैं, जो दिल की सेहत को बेहतर बनाए रखते है। यह ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने और कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मददगार होते है।
पाचन को सुधारते हैं
बता दें, तरबूज के बीज फाइबर से भरपूर होते हैं, जिससे कब्ज, गैस और अपच जैसी समस्याएं दूर होती है। यह पाचन को दुरुस्त रखते हैं और शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करते है।
त्वचा और बालों को बनाए हेल्दी
तरबूज के बीज सेवन करने से त्वचा और बाल हेल्दी रहते है। इन बीजों में विटामिन ई और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो त्वचा में नमी बनाए रखते हैं और बालों को मजबूत और चमकदार बनाते है।
डायबिटीज मरीजों के लिए फायदेमंद
एक्सपर्ट्स बताते है कि तरबूज के बीज सेवन डायबिटीज मरीजों के लिए भी फायदेमंद होता है। इन बीजों में मौजूद फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करते है। ऐसे में यह डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद हो सकते हैं, लेकिन इनका सेवन सीमित मात्रा में करें।
हड्डियों और मांसपेशियों के लिए फायदेमंद
तरबूज के बीज सेवन करने से हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूती मिलती है। मैग्नीशियम और पोटैशियम से भरपूर होने के कारण ये बीज हड्डियों की मजबूती बढ़ाते हैं और मांसपेशियों की थकान को दूर करने में असरदार होते है।
यह भी पढ़ें-अगर तपती गर्मी में कर रहे हों काम, तो हेल्थ बनाए रखने के लिए अपनाएं ये टिप्स
कैसे करें? तरबूज के बीजों का सही इस्तेमाल
बीजों को भूनकर खाएं
इन बीजों को हल्का भूनकर स्नैक की तरह खाया जा सकता है। यह स्वादिष्ट और पौष्टिक दोनों होते हैं।
बीजों का पाउडर बनाएं
इन्हें पीसकर पाउडर बना लें और सलाद, स्मूदी या दाल-सब्जियों में मिलाएं।
बीजों की चाय बनाएं
इन बीजों को पानी में उबालकर चाय की तरह पी सकते हैं, जो शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करता है।
ऑयल के रूप में इस्तेमाल करें
तरबूज के बीजों से निकाला गया तेल त्वचा और बालों के लिए बेहद फायदेमंद होता है।
What are the amazing benefits of watermelon seeds
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मास्टर जी आवारा पशुओं के लिए जुटाएंगे भूसा! बरेली शिक्षा विभाग के आदेश पर विवाद, देखें VIDEO
May 29, 2026 | 08:34 PMसंडे को घर से निकलने से पहले चेक करें रेलवे का नया शेड्यूल, मेन और हार्बर लाइन पर घंटों ठप रहेगी सेवा
May 29, 2026 | 08:30 PMसीएम की कुर्सी छोड़ी…लेकिन सत्ता पर कंट्रोल चाहते हैं सिद्धारमैया, इस मांग ने बढ़ाई DK शिवकुमार की टेंशन!
May 29, 2026 | 08:28 PMट्रेन के टॉयलेट में धुल रहे थे खाने के बर्तन! वायरल वीडियो पर FSSAI ने IRCTC को भेजा नोटिस
May 29, 2026 | 08:27 PMMP बोर्ड का बड़ा फैसला, 10वी में बेसिक मैथ्स वाले भी 11वीं में चुन सकेंगे गणित; जानें क्यों लिया गया ये निर्णय
May 29, 2026 | 08:24 PMमरीन लाइन्स स्टेशन पर मेजर ब्लॉक: आज रात चर्चगेट जाने वाली कई लोकल ट्रेनें रद्द, चेक करें शेड्यूल
May 29, 2026 | 08:18 PMउत्तराखंड में विदेशी पर्यटक ने दिखाई मिसाल, जंगल और मंदिर के आसपास घंटों तक उठाता रहा कचरा
May 29, 2026 | 08:17 PMवीडियो गैलरी

’14 साल बाद सब्जी-भाजी…’, हमीरपुर में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का सरकार पर तीखा हमला, जानें क्या कहा
May 29, 2026 | 02:50 PM
Vaibhav Sooryavanshi: मुंबई में आलीशान घर, महंगी कारें…इतनी है वैभव सूर्यवंशी की नेटवर्थ, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 10:56 PM
कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से सिद्धारमैया ने दिया इस्तीफा, लेकिन वायरल हो गई ये खास तस्वीर; देखें वीडियो
May 28, 2026 | 10:55 PM
फ्लैग मार्च के बीच सीधे गैंगस्टर के घर में घुस गए IPS विनायक भोंसले, VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल
May 28, 2026 | 10:25 PM
यूपी के चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, बकरीद पर राज्य में हाई अलर्ट, खुले में कुर्बानी और नमाज पर लगी लगाम! VIDEO
May 28, 2026 | 01:43 PM
गौ माता को राष्ट्र माता घोषित… बकरीद की नमाज के बाद मुस्लिम समाज की सरकार से बड़ी मांग, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 01:27 PM














