

Arbi Ke Kebab: व्रत के दौरान ज्यादातर लोग फलाहारी भोजन खाते हैं। अनाज न खाकर लोग फल, दूध, दही, कुट्टू के आटे से बने व्यंजन या आलू की सब्जी व आलू का हलवा, मखाने की खीर आदि बना कर खा सकते हैं।
उपवास में कई लोग तेल और नमक भी नहीं खाते हैं। जो लोग व्रत रखते हैं, वह आम तौर पर उपवास में घी में तले आलू खाते हैं, लेकिन अगर आप वहीं आलू खा कर ऊब गए हैं तो इस बार फलाहार में कुछ चटपटा और स्वादिष्ट बनाएं। अरबी कबाब का स्वाद न केवल चटपटा होता है बल्कि उपवास के दौरान यह काफी देर तक पेट को भरा हुआ भी रखता है। अनंत चतुर्दशी के व्रत में अरबी कबाब बनाएं। तो चलिए जानते हैं स्वादिष्ट अरबी कबाब की रेसिपी।