Pradosh Vrat Rules: प्रदोष व्रत में भूल से भी न हो ये गलतियां, वरना होगा बड़ा नुकसान

Pradosh Vrat Rules Mistakes: प्रदोष व्रत भगवान शिव की कृपा प्राप्त करने का विशेष अवसर माना जाता है। इस व्रत के दौरान कुछ गलतियां शुभ फल में बाधा बन सकती हैं। जानिए प्रदोष व्रत से जुड़े नियम।
Pradosh Vrat Worship Rules
भगवान शिव ( सौ.सोशल मीडिया)
Updated on

Pradosh Vrat Worship Rules:  धर्म शास्त्रों में प्रदोष व्रत का विशेष महत्व बताया गया हैं। प्रदोष व्रत हर महीने के दोनों पक्षों शुक्ल पक्ष और कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को रखा जाता है। इस दिन भगवान शिव की पूजा प्रदोष काल में की जाती है। मान्यता है कि इस खास दिन पूजा-अर्चना करने से भगवान शिव की कृपा से सुख-समृद्धि और जीवन में सफलता की प्राप्ति होती है।

इस दिन कुछ गलतियों को करने से भगवान शिव नाराज हो सकते हैं और व्रत का पूर्ण फल प्राप्त नहीं होता। ऐसे में आइए आपको बताते हैं कि प्रदोष व्रत के दिन किन गलतियों को करने से बचना चाहिए।

प्रदोष व्रत के दिन क्या नही करना चाहिए?

  • काले कपड़े न पहनें

प्रदोष व्रत की पूजा के दौरान काले रंग के कपड़े न पहनें। इस दिन शुक्रवार है, तो ऐसे में आप सफेद या गुलाबी रंग के कपड़े पहन सकते हैं।

  • विवाद और क्रोध करने से बचें

प्रदोष व्रत के दिन घर में किसी से वाद-विवाद भूलकर भी नहीं करना चाहिए। साथ ही किसी भी महिला और कन्या का अपमान न करें।

  • किसी के प्रति ईर्ष्या या बुरे विचार न रखे

प्रदोष व्रत के दिन मन में किसी के प्रति ईर्ष्या या बुरे विचार न लाएं और ब्रह्मचर्य का पूर्ण रूप से पालन करें। ऐसा करने से घर की बरकत रुक सकती है।

  • अर्पित न करें ये चीजें

शिवलिंग पर तुलसी के पत्ते, सिंदूर और हल्दी अर्पित नहीं करनी चाहिए। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस तरह की गलती को करने से भगवान शिव नाराज हो सकते हैं और जीवन में कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

  • तामसिक भोजन न करें

प्रदोष व्रत के दिन लहसुन, प्याज, मांस और मदिरा का सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि प्रदोष व्रत के दिन तामसिक भोजन का सेवन करने से महादेव नाराज हो सकते हैं और व्रत खंडित हो सकता है।

Navbharat Live
navbharatlive.com