डेक्कन जिमखाना में बढ़ा तनाव, आर-पार की चेतावनी, सड़क की जगह 'कलाकार कट्टा' ? निवासियों का प्रशासन पर आरोप

Deccan Gymkhana Pune: डेक्कन जिमखाना के गुडलक चौक पर सड़क चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन पर ‘कलाकार कट्टा’ बनाए जाने से स्थानीय नागरिकों और प्रशासन के बीच विवाद गहराता जा रहा है।
Tensions rise at Deccan Gymkhana, warnings of a cross-border strike. "Artist Katta" instead of a road? Residents blame the administration.
Pune Civic Issue ( सोर्स: सोशल मीडिया )
Published on
Updated on

Pune Civic Issue: पुणे डेक्कन जिमखाना स्थित गुडलक चौक से भांडारकर रोड की ओर मुड़ने वाले कोने पर बना 'कलाकार कट्टा' अब विवादों के केंद्र में है। स्थानीय निवासियों और प्रशासन के बीच तनाव इस कदर बढ़ गया है कि नागरिकों ने अब आर-पार की लड़ाई का मन बना लिया है।

निवासियों का सीधा आरोप है कि जिस जगह को सड़क चौड़ीकरण के लिए उनसे अधिग्रहित किया गया था, वहां सड़क बनाने के बजाय 'कलाकार कट्टा' खड़ा कर दिया गया।

ट्रैफिक से बेहाल स्थानीय नागरिक

हाल ही में संपन्न हुई एक महत्वपूर्ण बैठक में डेक्कन जिमखाना रेजिडेंट्स एसोसिएशन के सदस्यों और स्थानीय प्रतिनिधियों ने कड़े तेवर दिखाए। बैठक में भाजपा पार्षद सुनील पांडे, एडवोकेट मिताली सावलेकर और किशोर गोडबोले सहित कई गणमान्य उपस्थित थे।

निवासियों का कहना है कि जिस कोने को बसों के मुड़ने के लिए खाली होना चाहिए था, वहां कट्टा बनने से यातायात बाधित हो रहा है। दर्शक सड़क पर खड़े होते हैं, जिससे राहगीरों का चलना दूभर है।

लाउडस्पीकर और नारेबाजी के कारण इलाके की शांति भंग हो गई है। इसके अलावा, सुरक्षा का सवाल गंभीर है। 'नो पार्किंग' में खड़े वाहनों के कारण एंबुलेंस और दमकल की गाड़ियों का आना असंभव सा हो गया है।

कला का समर्थन, लेकिन स्थान पर आपत्ति

नागरिकों ने स्पष्ट किया कि वे कला के विरोधी नहीं है, लेकिन इसे किसी शांत बगीचे या खुले मैदान में स्थानांतरित किया जाना चाहिए। लोगों ने आरोप लगाया कि कट्टे का व्यवसायीकरण हो रहा है और रात को असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगने लगा है।

जहां एक ओर निवासी इसे हटाने पर अड़े हैं, वहीं दूसरी ओर राष्ट्रवादी काग्रेस पार्टी इसके बचाव में उतर आई है। एनसीपी के चित्रपट और सास्कृतिक विभाग ने 'कलाकार कट्टा' को उसी स्थान पर बनाए रखने के लिए हस्ताक्षर अभियान शुरू किया है।

युवाओं का तर्क है कि यह शहर की सांस्कृतिक पहचान है। हालाकि प्रशासन को निवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही कट्टे को वहां से नहीं हटाया गया, तो वे उम्र आंदोलन करेंगे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com