-
मंगल, 16 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Health »
- The Surefire Cure For Migraine Is In Your Own Home Try These Home Remedies
माइग्रेन का अचूक उपचार है आपके ही घर, आजमाएं ये घरेलू नुस्खे
- Written By: सीमा कुमारी
आपको बता दें, कई बार किचन में मौजूद कुछ चीजें भी राहत दिलाने में कारगर साबित हो सकती है। ऐसी ही एक चमत्कारी चीज है अदरक, जिसे माइग्रेन के दर्द का रामबाण इलाज माना जाता है।

माइग्रेन में अदरक किस तरह फायदेमंद है जानिए (सौ.सोशल मीडिया)
Migraine Remedies: आज के इस भागदौड़ भरी जिंदगी में खराब लाइफस्टाइल और खराब खानपान की वजह माइग्रेन की समस्या से हर दूसरा व्यक्ति परेशान है। ये सिर दर्द की एक ऐसी समस्या से जिसमें व्यक्ति को बर्दाश्त के बाहर वाला दर्द होता है। दर्द के साथ-साथ बेचैनी, उल्टी, लाइट सेंसिटिविटी की परेशानी होती है।
लेकिन,आपको बता दें, कई बार किचन में मौजूद कुछ चीजें भी राहत दिलाने में कारगर साबित हो सकती है। ऐसी ही एक चमत्कारी चीज है अदरक, जिसे माइग्रेन के दर्द का रामबाण इलाज माना जाता है।
आपको बता दें, अदरक एक नेचुरल दर्द निवारक है और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर है। यह माइग्रेन के दर्द को कम करने और इससे जुड़े लक्षणों से राहत दिलाने में मदद कर सकता है। ऐसे में आइए यहां जानते हैं कि माइग्रेन में अदरक किस तरह फायदेमंद है और इसका इस्तेमाल किस तरह किया जा सकता है-
सम्बंधित ख़बरें
Morning Tea Habit: सुबह की चाय कहीं बिगाड़ न दे आपका पेट, बस अपनाएं ये 1 आसान नियम और रहें बेफिक्र
Custard Apple Benefits: शरीफा के अनोखे गुण, इम्यूनिटी बढ़ाने से लेकर दिल को स्वस्थ रखने तक, जानें इसके फायदे
Herbal Tea For Health: रोज पिएं ये 3 हर्बल चाय, तनाव होगा दूर और शरीर रहेगा ठंडा
Healthy Lifestyle Tips: बढ़ती उम्र में फिटनेस बनाए रखने के लिए सुबह की दिनचर्या में शामिल करें ये हेल्दी आदतें
माइग्रेन में अदरक किस तरह फायदेमंद है जानिए :
मतली और उल्टी से राहत
माइग्रेन के दौरान मतली और उल्टी होना आम बात है। अदरक एक प्रभावी एंटी-इमेटिक के रूप में काम करता है, जो मतली और उल्टी को कम करने में मदद करता है। यह पेट को आराम देता है और पाचन में सुधार करता है, जिससे इन लक्षणों से राहत मिलती है।
ब्लड वेसल्स को आराम देता है
बता दें, अदरक ब्लड वेसल्स को आराम देने में भी मदद कर सकता है। माइग्रेन के दौरान, दिमाग में ब्लड वेसल्स सिकुड़ सकती हैं और फिर फैल सकती हैं, जिससे दर्द होता है। अदरक ब्लड वेसल्स को आराम देकर इस प्रक्रिया को नियंत्रित करने में मदद कर सकता है।
दर्द निवारक गुण
अदरक में जिंजरोल नामक एक शक्तिशाली तत्व होता है, जिसमें प्राकृतिक दर्द निवारक गुण होते है। यह शरीर में प्रोस्टाग्लैंडीन के उत्पादन को कम करने में मदद करता है जो दर्द और सूजन को बढ़ाता है, जिससे माइग्रेन के दर्द से राहत मिलती है।
सूजन कम करना
माइग्रेन अक्सर मस्तिष्क में ब्लड वेसल्स की सूजन से जुड़ा होता है। अदरक में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो इस सूजन को कम करने में मदद कर सकते हैं, जिससे माइग्रेन का दर्द और अन्य लक्षण कम हो सकते हैं।
ऐसे करें अदरक का सेवन
अदरक की चाय
अदरक की चाय पीना इसका सबसे आसान और कारगर तरीका है। एक कप पानी में एक इंच कद्दूकस किया हुआ अदरक का टुकड़ा डालकर 5 से 7 मिनट तक उबालें। इसे छानकर धीरे-धीरे पिएं. आप चाहें तो इसमें थोड़ा शहद भी मिला सकते है। माइग्रेन का दर्द शुरू होते ही इस चाय को पीने से तुरंत आराम मिलता है।
हेल्थ की खबरें जानने के लिए क्लिक करें-
अदरक सूंघना
ताजा अदरक का एक टुकड़ा काटकर उसे सूंघने से भी माइग्रेन के दर्द से राहत मिलती है। इसकी तेज खुशबू दिमाग को शांत करने में मदद करती है।
The surefire cure for migraine is in your own home try these home remedies
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
हैंडल छोड़कर बाइक दौड़ाते दिखे बाबा, स्टाइल देखकर लोग बोले- ‘टेस्ला बाबा ऑन रोड’
Jun 16, 2026 | 06:41 PMSharvari Birthday Special: सोशल मीडिया पर छाया शरवरी का बर्थडे बैश, केक की थीम ने खींचा सबका ध्यान
Jun 16, 2026 | 06:40 PMभीमाशंकर ज्योतिलिंग दर्शन के बदले नियम, अब नहीं होंगी VIP एंट्री, केवल इनको मिलेगा प्रवेश
Jun 16, 2026 | 06:36 PMबीता मृग नक्षत्र, गोंदिया में मानसून की देरी से बढ़ी गर्मी, बारिश का बेसब्री से इंतजार कर रहे लोग
Jun 16, 2026 | 06:31 PMजबलपुर SP कार्यालय बना कुश्ती का अखाड़ा, यूट्यूबर और शिकायतकर्ता ने एक दूसरे को जमकर पीटा- देखें VIDEO
Jun 16, 2026 | 06:26 PMकॉकरोच जनता पार्टी चुनाव लड़ेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने खुद बताया वो क्या करना चाहते हैं
Jun 16, 2026 | 06:26 PMरेल में छात्र की मौत के दावे पर मचा बवाल, राहुल गांधी के पोस्ट के बाद रेलवे ने दी सफाई
Jun 16, 2026 | 06:26 PMवीडियो गैलरी

पेट्रोल से ₹20 तक सस्ता होगा E100 फ्यूल! जानिए गन्ने से बने इस नए ईंधन के फायदे और नुकसान- VIDEO
Jun 15, 2026 | 11:02 PM
जयपुर में ‘कॉकरोचों’ के मुखिया का थप्पड़ों से स्वागत! युवकों ने अभिजीत को रसीद किए कई थप्पड़, देखें VIDEO
Jun 15, 2026 | 09:52 PM
अमेरिका-ईरान में समझौते से क्या Israel पड़ गया अकेला? 5 पॉइंट में समझे अंदर की बात, VIDEO
Jun 15, 2026 | 09:05 PM
गूगल मैप ने शादी में जा रहे परिवार को पहुंचाया नाले में, दो घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन, देखें हापुड़ का VIDEO
Jun 15, 2026 | 08:57 PM
भाड़ में जाए G7 और फोटो खिंचवाना… हमारे लोग नाली के कीड़े नहीं, अमेरिका पर भड़के GD Bakshi; देखें- VIDEO
Jun 15, 2026 | 08:32 PM
अमेरिका ने दबाई PM मोदी की नस, भारतीय नागरिकों की मौत पर कांग्रेस ने लगाए गंभीर आरोप; देखें VIDEO
Jun 15, 2026 | 08:14 PM














