Gaurav Khanna Winner: गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के किंग, फरहाना को मिली रनर-अप पोजिशन

Bigg Boss 19 Finale: ‘बिग बॉस 19’ का ग्रैंड फिनाले रोमांचक रहा और गौरव खन्ना ने दर्शकों के भारी समर्थन से ट्रॉफी जीत ली। टॉप-2 में पहुंचकर वे नर्वस थे, लेकिन फैंस की वोटिंग ने उन्हें विनर बना दिया।
Bigg Boss 19 Grand Finale
गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के किंग
Published on
Updated on

Bigg Boss 19 Winner: ‘बिग बॉस 19’ का ग्रैंड फिनाले रोमांच, इमोशन और ग्लैमर से भरपूर रहा, जहां टीवी एक्टर गौरव खन्ना ने इस सीजन की ट्रॉफी अपने नाम करते हुए विनर का ताज जीत लिया। फिनाले की रात कड़ा मुकाबला रहा, लेकिन दर्शकों के भारी समर्थन और दमदार गेम के चलते गौरव ने शो का खिताब जीत लिया। गौरव इससे पहले अनुपमा सहित कई हिट टीवी शोज में नजर आ चुके हैं और पहले से ही एक लोकप्रिय चेहरा माने जाते हैं।

गौरव ने टॉप-2 में पहुंचने के बाद कहा कि वो बेहद नर्वस थे, लेकिन उन्हें अपने फैन्स पर भरोसा था। उनके चाहने वालों ने जमकर वोटिंग कर उन्हें सीजन 19 का विनर बना दिया। बता दें कि उनकी को-एक्ट्रेस और टीवी की सुपरस्टार रुपाली गांगुली ने फिनाले से पहले ही उन्हें एडवांस में बधाई दे दी थी। उनका प्रेडिक्शन बिल्कुल सही निकला।

फरहाना भट्ट बनीं रनर-अप

इस सीजन की दूसरी सबसे मजबूत दावेदार रहीं फरहाना भट्ट, जिन्होंने ग्रैंड फिनाले में रनर-अप की पोजिशन हासिल की। फरहाना ने पूरे सीजन में अपनी बुद्धिमानी, समझदारी और शांत परिपक्व गेम-प्ले से दर्शकों को काफी प्रभावित किया। हालांकि वे ताज नहीं जीत पाईं, लेकिन उनकी जर्नी बेहद मजबूत रही। टॉप 3 में जगह बनाने वाले कंटेस्टेंट थे, गौरव खन्ना, फरहाना भट्ट और प्रणीत मोरे।

प्रणीत मोरे हुए एलिमिनेट

प्रणीत मोरे की खेल शैली और कॉमिक टाइमिंग ने उन्हें लगातार लोगों का पसंदीदा बनाया, लेकिन गौरव को हराना उनके लिए मुश्किल साबित हुआ। इस सीजन के टॉप 5 में शामिल रहे गौरव खन्ना, फरहाना भट्ट, प्रणीत मोरे, अमाल मलिक, तान्या मित्तल। सबसे पहले शो से बाहर हुए सिंगर अमाल मलिक, फिर सोशल मीडिया स्टार तान्या मित्तल। उसके बाद तीसरे स्थान पर प्रणीत मोरे एलिमिनेट हुए।

कौन हैं विजेता गौरव खन्ना

गौरव खन्ना टेलीविजन के बेहद जाने-माने चेहरे हैं। उनका किरदार अनुपमा में 'अनुज कपाड़िया' दर्शकों का फेवरेट बन चुका है। बिग बॉस में उनकी जर्नी क्लास, शांत स्वभाव, समझदारी और स्ट्रैटेजी का बेहतरीन मेल रही। उनके लाखों फॉलोअर्स पहले से मौजूद थे और इस जीत के बाद यह संख्या और तेजी से बढ़ने वाली है। गौरव की जीत ने न सिर्फ उनके फैन्स को उत्साहित किया है बल्कि यह साबित कर दिया कि मजबूत व्यक्तित्व और साफ-सुथरा खेल हमेशा दर्शकों का दिल जीत लेता है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com