- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Shukratirtha Dharma Sansad Hindu Rashtra Yogi Adityanath Pm Proposal Passed
भारत को हिंदू राष्ट्र और योगी को देश का PM बनाओ, सनातन धर्म संसद में प्रस्ताव हुआ पारित
UP के मुजफ्फरनगर शुक्रतीर्थ में आयोजित सनातन धर्म संसद में 12 प्रस्ताव पारित किए गए, जिनमें तमाम तरह के मुद्दों के साथ भारत को हिंदू राष्ट्र और CM Yogi को PM बनाने का प्रस्ताव पारित हुआ।
- Written By: सौरभ शर्मा

शुक्रतीर्थ धर्म संसद योगी को पीएम बनाने का प्रस्ताव पारित (फोटो- सोशल मीडिया)
Shukratirtha Dharma Sansad Yogi PM Demand: मुजफ्फरनगर के ऐतिहासिक महाभारतकालीन तीर्थ स्थल शुक्रतीर्थ में रविवार को एक भव्य सनातन धर्म संसद का आयोजन हुआ। हिंदू संघर्ष समिति द्वारा आयोजित इस सम्मेलन में देश भर से आए साधु-संतों, साध्वियों और लगभग 38 हिंदू संगठनों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। यहां केवल चर्चा ही नहीं हुई बल्कि देश के भविष्य को लेकर 12 महत्वपूर्ण प्रस्ताव भी पारित किए गए। इस धर्म संसद में उठी मांगों ने सियासी हलकों में हलचल बढ़ा दी है, जिसमें भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करना और कड़े जनसंख्या कानून लाना मुख्य मुद्दे रहे।
इस विशाल कार्यक्रम की अध्यक्षता महामंडलेश्वर स्वामी केशवानंद सरस्वती महाराज ने की। संसद में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास किया गया कि गौ माता को राष्ट्रीय माता का दर्जा मिले और समान नागरिक संहिता यानी यूसीसी को देश में जल्द से जल्द लागू किया जाए। संतों ने दो से अधिक बच्चों वाले परिवारों की सरकारी सुविधाएं बंद करने और जनसंख्या नियंत्रण पर कठोर कानून बनाने की पुरजोर वकालत की। संतों का कहना था कि कानून का उल्लंघन करने वालों पर कठोर दंड का प्रावधान होना चाहिए।
आपातकाल लगाकर हिंदू राष्ट्र की मांग
महामंडलेश्वर स्वामी प्रेमानंद जी महाराज ने एक बड़ा बयान देते हुए कहा कि 1984 में आपातकाल के दौरान संविधान में सेकुलरवाद शब्द जोड़ा गया था। इसे हटाने और भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करने के लिए यदि एक बार फिर आपातकाल लगाना पड़े तो लगाना चाहिए। उन्होंने प्रधानमंत्री द्वारा रूस के राष्ट्रपति पुतिन को गीता भेंट करने का जिक्र करते हुए कहा कि गीता के साथ गौ माता भी भेंट की जानी चाहिए। वहीं, मुस्लिम सनातनी नाजिया इलाही खान ने भी मंच से हिंदुत्व का समर्थन किया। उन्होंने मौलाना अरशद मदनी और महमूद मदनी पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि आज कुछ लोग जिहाद सीखा रहे हैं, इसलिए हिंदुओं को अब जागना ही होगा।
सम्बंधित ख़बरें
Uttar Pradesh: कैबिनेट विस्तार के बाद एक्शन में CM योगी, कल बुलाई बड़ी बैठक; नए मंत्रियों को सौंपेंगे विभाग!
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
चैंबर तोड़ा तो लटक जाऊंगा, ठाकुर की जुबान है, लखनऊ में बुलडोजर एक्शन के बीच वकील ने लपेटा फंदा, मचा हड़कंप
लखनऊ कचहरी में बवाल! अवैध चैंबरों पर चला नगर निगम का बुलडोजर तो भड़के वकील, पुलिस ने किया लाठीचार्ज- VIDEO
यह भी पढ़ें: ‘मैं चिल्ला रही थी, जिस्म कांप रहा था…’ गोवा हादसे पर डांसर ने कांपते हुए खोला मौत के मंजर का सच
2027 में योगी को पीएम बनाने का संकल्प
धर्म संसद में धार्मिक स्थलों की सुरक्षा, उनके मूल स्वरूप की पुनर्स्थापना और सांस्कृतिक धरोहरों को बचाने पर भी जोर दिया गया। स्वामी विवेकानंद जी महाराज, स्वामी यति नृसिंह सरस्वती जी महाराज, स्वामी अनंतानंद सरस्वती और स्वामी आनंदेश्वरानंद जी महाराज जैसे संतों ने अपने विचार रखे। लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा उस अंतिम प्रस्ताव की रही जिसमें 2027 के आम चुनाव में योगी आदित्यनाथ को प्रधानमंत्री बनाने की मांग की गई है। अंत में यह निर्णय लिया गया कि पारित किए गए सभी प्रस्तावों को औपचारिक रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सौंपा जाएगा।
Shukratirtha dharma sansad hindu rashtra yogi adityanath pm proposal passed
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Birthday Horoscope: आज जन्मे बच्चों का कैसा होगा भविष्य? जानें कैसा होगा आगामी वर्ष व करियर
May 18, 2026 | 06:14 AMNagpur Weather: नागपुर में आज पारा 45 डिग्री के पार, भीषण लू और एक्सट्रीम UV इंडेक्स को लेकर अलर्ट जारी
May 18, 2026 | 06:05 AMMaharashtra Weather: एक तरफ भीषण लू का प्रकोप तो दूसरी तरफ बारिश का अलर्ट, आज कैसा रहेगा महाराष्ट्र का मौसम?
May 18, 2026 | 05:50 AMAaj Ka Rashifal: सोमवार को मकर और वृश्चिक राशि वालों को होगा बंपर लाभ, जानिए सभी 12 राशियों का आज का भाग्यफल
May 18, 2026 | 12:10 AMIPL 2026: राजधानी में DC की बादशाहत, राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से चटाई धूल, अक्षर पटेल ने खेली कप्तानी पारी
May 17, 2026 | 11:34 PMइंडोनेशिया में फिर फटा ज्वालामुखी, आसमान में 5,000 मीटर ऊपर तक उड़ा राख का गुबार; हाई अलर्ट जारी
May 17, 2026 | 10:57 PMकोलकाता के पार्क सर्कस में भड़की हिंसा, प्रदर्शनकारियों के पथराव में 3 पुलिस घायल; मौके पर सुरक्षाबल तैनात
May 17, 2026 | 10:55 PMवीडियो गैलरी

लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM
आग का गोला बनी राजधनी एक्सप्रेस! थर्ड AC और SLR कोच जलकर खाक, देखें कैसे बची 68 यात्रियों की जान- VIDEO
May 17, 2026 | 12:54 PM
मेरे लिए बेहद लकी है गोवा…अरविंद केजरीवाल ने बताया कैसे गोवा पहुंचते ही पलट गई शराब घोटाले की बाजी! VIDEO
May 17, 2026 | 12:17 PM
16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM













