-
मंगल, 4 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Health »
- How To Use Hing Asafoetida For Health Problems
सर्दियों में नेचुरल दवा का काम करती है हींग, एसिडिटी, कफ जैसी समस्याओं से मिलेगी राहत; जानें कैसे
- Written By: प्रीति शर्मा
How to Consume Hing: घर की रसोई में रखी हींग बहुत ही फायदेमंद माने जाते हैं जिसे हम कई तरह से इस्तेमाल कर सकते हैं। पेट के दर्द से लेकर मांसपेशियों के अंकड़न तक को दूर करने में हींग मदद करती है।

हींग के फायदे (सौ. फ्रीपिक)
Hing Benefits: भारत के हर घर की रसोई में एक मसाला बहुत ही कॉमन है जिसे सभी लोग इस्तेमाल करते हैं। सर्दियों में इसका सेवन स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए भी वरदान से कम नहीं है। इस जादुई मसाले का नाम हींग है जो खाने के स्वाद को दोगुना कर देता है। लेकिन आज हम आपको किस तरह इस्तेमाल करना है इसक बारे में बताएंगे जिससे आपके पेट से जुड़ी समस्या दूर हो सकती है।
आयुर्वेद के अनुसार सर्दियों में हींग का इस्तेमाल अगर सही तरीके से कर लिया जाए तो आधे रोग ऐसे ही खत्म हो जाते हैं। हींग का स्वाद तीखा और सुगंध तेज होती है। इसमें एंटी बैक्टीरियल, सूजनरोधी, एंटीऑक्सीडेंट और एंटीवायरल गुण होते हैं, जो कई परेशानियों से राहत देने में मदद करते हैं। ये एक तरह से नेचुरल एंटीबायोटिक की तरह शरीर में काम करता है।
पेठ में ऐंठन
अगर पेट में सर्दी की वजह से ऐंठन हो गई है या पेट जकड़ा हुआ महसूस होता है तो हींग और गर्म पानी का सेवन करें। इसके सेवन से पेट की जकड़न कम होती है और ये गैस और एसिडिटी शांत करने में मदद करता है। इससे ठंडी पड़ी पाचन अग्नि भी तेज हो जाती है और खाना अच्छे से पचता है।
सम्बंधित ख़बरें
Chickpea Water: उबले चने का पानी सच में गट हेल्थ के लिए फायदेमंद है, जानिए सच क्या है?
Breastfeeding Diet: स्तनपान कराने वाली मांएं भूलकर भी न खाएं ये 7 चीजें, बच्चे की सेहत पर पड़ सकता है असर
Daily Cholesterol Intake: रोजाना कितना Cholesterol शरीर के लिए सही माना जाता है? जानें एक्सपर्ट्स क्या कहते है
बॉम्बे हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: सरकारी डॉक्टर नहीं कर सकेंगे प्राइवेट प्रैक्टिस, राज्य सरकार को राहत
बलगम की समस्या
सर्दियों में बलगम जमने की समस्या आम है। सर्द हवाओं की वजह से शरीर प्रभावित होता है और खांसी-बलगम शरीर को कमजोर बना देती है। ऐसे में एक चुटकी हींग को गर्म घी में मिलाकर पीना चाहिए। इससे गले में जमा कफ ढीला होकर बाहर आना शुरू हो जाएगा। अगर इस पानी को सुबह खाली पेट लिया जाए तो और भी लाभ होगा। ये फेफड़ों की तेजी से सफाई करने में मदद करेगा।
यह भी पढ़ें:- दांतों में तेज झनझनाहट और दर्द से रहते हैं परेशान? घर बैठे पाएं तुरंत आराम
जोड़ों में दर्द
सर्दियों में जकड़न की वजह से मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द होने लगता है। इस स्थिति में तिल के तेल में हींग डालकर उसे गर्म कर प्रभावित जगह पर लगाना चाहिए। ये तेल दर्द, कसाव और मांसपेशी के दर्द से तुरंत राहत देता है।
भूख कम लगना
अगर भूख कम लगने लगी है और खाना खाने का मन नहीं करता है, तो इसके लिए हींग का सेवन काले नमक के साथ करना चाहिए। ये भूख बढ़ाने के टॉनिक के तौर पर काम करेगा। हींग और काले नमक का सेवन खाना खाने से आधे घंटे पहले करना चाहिए। इससे पेट सक्रिय होकर खाना बचाने में भी मदद करेगा।
पेट खराब रहना
सर्दियों में तला-भुना भोजन खाने का मन ज्यादा करता है और कई बार ज्यादा तला-भुना भोजन खाने से पेट खराब हो जाता है। शरीर में भारीपन महसूस होता है। इसके लिए गुनगुने पानी में नींबू और हींग मिलाकर लेना चाहिए। ये शरीर के भारीपन को कम करेगा, टॉक्सिन को निकालने और एसिडिटी की समस्या भी कम होगी।
How to use hing asafoetida for health problems
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
यह तो बस कॉमेडी है, रिहा होने के बाद बोले उदयनिधि स्टालिन; तृषा कृष्णन विवाद में गिरफ्तार हुए थे DMK नेता
Aug 04, 2026 | 10:55 PMऑडिशन दिया, लेकिन नहीं हुआ सिलेक्शन, रामायण को लेकर श्रीनिधी शेट्टी बोलीं, साई पल्लवी को बताया परफेक्ट सीता
Aug 04, 2026 | 10:53 PMसागर: PM आवास की शिकायत लेकर पहुंची महिला से मारपीट का आरोप! शाहगढ़ CMO पर फिर उठे सवाल, थाने तक पहुंचा विवाद
Aug 04, 2026 | 10:49 PMबलूच लोग 11 अगस्त को ही क्यों मनाएंगे Balochistan Independence Day? जानें पूरा इतिहास
Aug 04, 2026 | 10:48 PMNCL Recruitment 2026: नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड में 259 पदों पर भर्ती, 5 अगस्त तक करें आवेदन
Aug 04, 2026 | 10:41 PMसनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PMNalanda University Recruitment: नालंदा विश्वविद्यालय में नॉन-टीचिंग के 9 पदों पर भर्ती, जानें आवेदन प्रक्रिया
Aug 04, 2026 | 10:39 PMवीडियो गैलरी

कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM
NEET आंदोलन से चमके CJP के अभिजीत दीपके पर संकट, पढ़ाई के खर्च पर उठे सवाल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 03:13 PM
गंगा में खतरे के बीच कैमरा ऑन, सुरक्षा ऑफ! निरहुआ-आम्रपाली के वीडियो पर मचा बवाल, सवालों के घेरे में प्रशासन
Aug 04, 2026 | 02:42 PM














