- Hindi News »
- Health »
- The Benefits Of Drinking Milk Mixed With Almond Powder Will Surprise You
दूध में बादाम का पावडर मिलाकर पीने के फायदे कर देंगे हैरान, यहां जानिए सेहत को होने वाले लाभ
- Written By: सीमा कुमारी
Almond Powder Milk Benefits: दूध और बादाम पाउडर का मेल सेहत के लिए किसी जादुई नुस्खे से कम नहीं है। यह बच्चों की ग्रोथ से लेकर बड़ों की इम्युनिटी और बुजुर्गों की हड्डियों तक सभी के लिए लाभकारी है।

दूध में बादाम का पाउडर मिलाकर पीने के जबरदस्त फायदे (सौ. सोशल मीडिया)
Milk with Almond Powder Benefits: पोषक तत्वों से भरपूर दूध का सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है, ये तो आप जानते ही हैं। इसलिए हमारे घर के बड़े बुजुर्ग से लेकर डॉक्टर भी दूध पीने की सलाह देते हैं। क्योंकि यह शरीर को कैल्शियम और प्रोटीन से भरपूर मात्रा में देता हैं। लेकिन अगर दूध में किसी खास ड्राईफ्रूट का पाउडर मिला दिया जाए तो इसके फायदे दोगुने हो जाते हैं।
डॉ. अभिजीत अकलुजकर बताते हैं कि, रोजाना दूध में बादाम का पाउडर मिलाकर पीने से न केवल शरीर को ताकत मिलती है बल्कि दिमाग, हड्डियों और स्किन के लिए भी यह बेहद फायदेमंद है। ऐसे में आइए जानते हैं कि दूध और बादाम पाउडर का यह मेल सेहत के लिए किस तरह वरदान साबित हो सकता है।
दूध में मिलाकर खाएं इस ड्राईफ्रूट्स का पाउडर मिलेंगे ढेरों फायदे :
हड्डियों को देता है मजबूती
डॉ. अभिजीत अकलुजकर बताते हैं कि, रोजाना दूध में बादाम का पाउडर मिलाकर पीने से शरीर को ताकत मिलती है बल्कि हड्डियों और दांतों को भी मजबूती मिलती है। अगर आप कमजोर हड्डियों को लेकर परेशान हैं, तो आपको दूध में बादाम का पाउडर मिलाकर जरुर पीना चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
Summer Eye Care: गर्मी के मौसम में कैसे रखें आंखों का ख्याल? बस ये चीजें शामिल कर लें अपनी डाइट में
Autism Awareness: ऑटिज्म क्या है? जानिए इसके लक्षण, कारण और उपचार के तरीके
Tripti Dimri Inspired Looks: इस समर तृप्ति डिमरी के इन स्टाइलिश आउटफिट्स से लें फैशन इंस्पिरेशन
Face Pack For Pigmentation: झाइयों और पिगमेंटेशन को कम करने में मदद करेंगे ये 5 होममेड फेस पैक
त्वचा में आती है चमक
रोजाना दूध में बादाम का पाउडर मिलाकर पीने से न केवल हड्डियों और दांतों को भी मजबूती मिलती हैं। बल्कि त्वचा पर नेचुरल ग्लो आता है और झुर्रियां देर से पड़ती हैं। अगर आप चाहते है आपकी त्वचा ताउम्र जवां रहे तो दूध में बादाम का पाउडर मिलाकर पीना शुरू कर दें।
एक्सपर्ट्स के अनुसार, बादाम पाउडर में मौजूद विटामिन E और एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा को अंदर से पोषण देते हैं। इससे त्वचा पर नेचुरल ग्लो आता है और झुर्रियां देर से पड़ती हैं।
डायबिटीज मरीजों के लिए फायदेमंद
एक्सपर्ट्स के अनुसार, डायबिटीज से जूझ रहे लोगों के लिए बादाम पाउडर और दूध का सेवन ब्लड शुगर लेवल को मैनेज करने में मदद कर सकता है।
याददाश्त को मजबूत करता है
बादाम दूध पीने से याददाश्त मजबूत होता है। बादाम पाउडर में मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड और विटामिन E दिमाग की कार्यक्षमता को बढ़ाते है। यह बच्चों से लेकर बड़ों तक की याददाश्त को मजबूत बनाए रखता है।
हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना है कि, दूध और बादाम पाउडर का मेल सेहत के लिए किसी जादुई नुस्खे से कम नहीं है। यह बच्चों की ग्रोथ से लेकर बड़ों की इम्युनिटी और बुजुर्गों की हड्डियों तक सभी के लिए लाभकारी है।
ये भी पढ़ें-वजन घटाने के लिए भोजन छोड़ना नहीं है कोई सॉल्यूशन, इन आदतों से कर लें बॉडी डिटॉक्स
इसलिए अगर आप हेल्दी और एनर्जेटिक रहना चाहते हैं, तो अपनी डाइट में रोजाना बादाम पाउडर वाला दूध ज़रूर शामिल करें।
The benefits of drinking milk mixed with almond powder will surprise you
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
CM Vijay का दिल्ली दौरा: सोनिया और राहुल गांधी से की मुलाकात; नीति आयोग की बैठक में होंगे शामिल
Jun 11, 2026 | 01:56 AMAaj Ka Rashifal 11 June 2026: मिथुन और मीन राशि वालों को मिलेगी बड़ी खुशखबरी, जानें अपनी राशि का हाल
Jun 11, 2026 | 12:04 AMSKNL बैंक फ्रॉड केस में ED का बड़ा एक्शन, रायगढ़ में 60 करोड़ की संपत्ति जब्त; क्या है पूरा मामला?
Jun 10, 2026 | 11:28 PM‘भाजपा को शासन नहीं, खुद की सत्ता प्यारी है’, मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर कांग्रेस का हमला
Jun 10, 2026 | 11:26 PMTMC- कांग्रेस विलय की अटकलों पर RJD का बड़ा बयान, कहा- ममता दीदी को कमजोर समझना भूल होगी..
Jun 10, 2026 | 11:22 PMअक्षय कुमार-सुनील शेट्टी का हाथ थामे नजर आईं Raveena Tandon, 90 के दशक की तिकड़ी ने फिर जगाईं पुरानी यादें
Jun 10, 2026 | 11:21 PMप्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी के 12 साल पूरे, सीएम योगी ने PM को लिखा पत्र; हरसंभव मदद का दिया भरोसा
Jun 10, 2026 | 11:17 PMवीडियो गैलरी

हर चुनाव में कैसे बाजी मारती है बीजेपी? पंकज चौधरी ने बताया पार्टी की सफलता का राज- VIDEO
Jun 10, 2026 | 11:05 PM
राष्ट्रपति ने तोड़ा प्रोटोकॉल, अधिकारी ने छुए पैर, अयोध्या के लाल की शहादत की कहानी सुन रो पड़ा देश- VIDEO
Jun 10, 2026 | 10:53 PM
Rajya Sabha Election: मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने पर सुप्रीम कोर्ट दौड़ी कांग्रेस, क्या मिलेगी राहत?
Jun 10, 2026 | 10:38 PM
बलूचिस्तान से UN तक BLA पर अमेरिका ने क्या दांव खेला? उड़ी पाकिस्तान-चीन की नींद!
Jun 10, 2026 | 08:26 PM
सिर्फ मांस ही क्यों, शराब क्यों नहीं? वाराणसी महापौर के फैसले पर भड़की सपा; BJP के दोहरे चरित्र को घेरा- VIDEO
Jun 09, 2026 | 10:58 PM
TTE ने मांगा टिकट तो लड़की ने तड़ातड़ जड़ दिए थप्पड़, लगाए गंभीर आरोप, वायरल VIDEO देख सोशल मीडिया पर मचा बवाल
Jun 09, 2026 | 09:34 PM














