- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chandrapur »
- Bhadravati Ash Dumping Contractor Clash Ctps Chandrapur Violence
सीटीपीएस ऐश डंपिंग पर ‘गैंगवार’! सायवन क्षेत्र में खूनी संघर्ष के बाद 6 नामजद और 11 अज्ञात पर केस दर्ज
Bhadravati Contractor Clash: भद्रावती में ऐश डंपिंग के ठेके को लेकर खूनी संघर्ष। चाकू-कुल्हाड़ी से हमले में एक मजदूर घायल। सीटीपीएस के ठेकेदार गुटों के खिलाफ मामला दर्ज।
- Written By: प्रिया जैस

चंद्रपुर न्यूज
CTPS Ash Dumping Dispute: चंद्रपुर जिले के भद्रावती तहसील के सायवन क्षेत्र में चंद्रपुर सुपर थर्मल पावर स्टेशन (सीटीपीएस) से निकलने वाली ऐश (राख) डंपिंग के ठेके को लेकर दो गुटों में विवाद हिंसक झड़प में बदल गया।
चाकू और कुल्हाड़ी से हुए हमले में एक मजदूर घायल हो गया। दोनों पक्षों ने भद्रावती पुलिस थाने में एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने छह नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर एक को गिरफ्तार किया है, जबकि 11 अज्ञात आरोपियों की तलाश जारी है।
ऐश डंपिंग स्थल पर मारपीट
पहली घटना 1 मार्च 2026 को दोपहर करीब 1 बजे पुराने सायवन स्थित ऐश डंपिंग स्थल पर हुई। शिकायतकर्ता शाकीब शकील काजी (23, निवासी घुटकाला वार्ड, चंद्रपुर) हासीम खान के नाम से चल रहे ऐश लोडिंग कार्य में वाहनों के नंबर दर्ज करने का काम कर रहे थे। आरोप है कि कार से पहुंचे संगम सागोरे (निवासी मित्रनगर, रामनगर, चंद्रपुर), अर्जुन मुंडे, अशोक मुंडे, संतोष जुनघरे (निवासी सीटीपीएस, चंद्रपुर) समेत अन्य अज्ञात व्यक्तियों ने काम बंद करने को लेकर विवाद किया।
सम्बंधित ख़बरें
क्या पीएम मोदी को पैदल चलना चाहिए? PM काफिले को लेकर हमलावर हुए विपक्ष पर संजय निरुपम का पलटवार
महाराष्ट्र कन्यादान योजना: बेटियों की शादी के लिए सरकार दे रही ₹25,000 की मदद, जानिए आवेदन प्रक्रिया
वीकेंड पर घूमने का बना रहे प्लान? महाराष्ट्र के इन ट्रैकिंग स्पॉट का लें मजा, लास्ट स्पॉट जन्नत से कम नहीं
PM मोदी की अपील का असर: महाराष्ट्र के 12 विधायकों का विदेश दौरा रद्द, विधानसभा अध्यक्ष का बड़ा फैसला
शिकायत के अनुसार संगम सागोरे ने चाकू से पेट पर वार करने का प्रयास किया, जबकि अन्य लोगों ने लोहे की रॉड से मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। इस हमले में सुफियान शकील शेख के घायल होने की भी जानकारी दी गई है। इस मामले में बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया है।
ट्रक रोका, कांच तोड़ा
उसी दिन दोपहर करीब 2.30 से 3 बजे के बीच घोडपेठ खेत परिसर में दूसरी घटना सामने आई। शिकायतकर्ता रवी बलय्या अटकूरवार (38, निवासी नेताजी नगर, विजासन, भद्रावती) ट्रक चालक हैं। आरोप है कि ऐश डंपिंग से राख भरकर खेत में पहुंचने के बाद 6-7 लोग मोटरसाइकिल से आए और ट्रक को रोक लिया।
यह भी पढ़ें – भाजपा नेता भरत नागपाल हत्याकांड में 12 आरोपी गिरफ्तार, मास्टरमाइंड फरार! विधानसभा में गूंजी CID जांच की मांग
एक व्यक्ति ने कुल्हाड़ी से ट्रक का शीशा तोड़ दिया तथा मालिक संतोष जुनघरे को धंधा बंद करने की धमकी दी। चालक के अनुसार गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी मिलने पर वह खेत से भाग गया। इस मामले में आसीम खान, ताडाली, श्रीकांत काले सहित सात अज्ञात लोगों के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
ठेके को लेकर बढ़ा विवाद
प्राथमिक जांच में सामने आया है कि सीटीपीएस की ऐश डंपिंग से राख उठाने के ठेके को लेकर दोनों गुटों में पहले से विवाद चल रहा था। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए हैं। चाकू और कुल्हाड़ी जैसे हथियारों के इस्तेमाल से क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई थी। भद्रावती पुलिस ने दोनों मामलों में छह नामजद आरोपियों पर अपराध दर्ज कर एक को गिरफ्तार किया है। शेष आरोपियों और 11 अज्ञात व्यक्तियों की तलाश जारी है। मामले की आगे की जांच की जा रही है।
Bhadravati ash dumping contractor clash ctps chandrapur violence
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
जनगणना 2027 शुरू: घर बैठे करें स्वगणना, 21 मई तक मिलेगा मौका; 22 मई से 21 जून तक होगा मकानों की गणना का कार्य
May 12, 2026 | 06:34 PMExplainer: डिजिटल इंडिया में फिजिकल लीक, NTA के सुरक्षा चक्र में वो 5 बड़े छेद; जहां से बाहर आ जाता है पेपर
May 12, 2026 | 06:25 PMचांदी का चम्मच लेकर पैदा हुए लोग सीख न दे, साटम का रोहित पवार पर हमला, जानें क्यों छिड़ी मुंबई नालेसफाई पर जंग
May 12, 2026 | 06:25 PMWTC Points Table: भारत ने पाकिस्तान को पछाड़कर बिगाड़ा पड़ोसी टीम का खेल, पॉइंट्स टेबल में मची खलबली
May 12, 2026 | 06:16 PM1 वोट से मंत्री को हराने वाले MLA की सदन में एंट्री बैन, फ्लोर टेस्ट से पहले विजय को लगा झटका, SC पहुंचा मामला
May 12, 2026 | 06:15 PMPati Patni Aur Woh 2 Review: तिग्मांशु-विजय संग सारा की दमदार परफॉरमेंस, आयुष्मान का दिखा एंटरटेनिंग अवतार
May 12, 2026 | 06:11 PMNEET-UG 2026 पेपर लीक में बड़ा खुलासा, WhatsApp के एक मैसेज ने खोल दी पूरी पोल, जानें पूरा मामला
May 12, 2026 | 06:10 PMवीडियो गैलरी

NEET Exam Cancelled 2026: एक पेपर लीक से सरकार को कितने सौ करोड़ का नुकसान? रकम जान उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 12, 2026 | 05:13 PM
पूरी दुनिया में महा-संकट की आहट पीएम मोदी ने देशवासियों को किया आगाह, विपक्ष पर बरसी बीजेपी
May 12, 2026 | 02:41 PM
2 मिनट में तरीका सिखा दूंगा…मेरठ में ADM सिटी का पारा हाई, पार्षद को सरेआम दी जेल भेजने की धमकी; VIDEO वायरल
May 12, 2026 | 02:20 PM
ईंट से ईंट बजा देंगे.. तीन साल की बच्ची के साथ दरिंदगी पर भड़के सौरभ भारद्वाज, भाजपा पर लगाया आरोप
May 12, 2026 | 02:19 PM
यूपी बना देश का ग्रोथ इंजन; योगी आदित्यनाथ का बड़ा दावा, जल्द ही 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनेगा प्रदेश
May 12, 2026 | 02:02 PM
ट्रंप-जिनपिंग की महामुलाकात, क्या US-चीन की ‘दोस्ती’ भारत के लिए बनेगा बड़ा खतरा? जानें सबकुछ
May 11, 2026 | 11:05 PM














