- Hindi News »
- Entertainment »
- Sapna Choudhary Shares Swollen Feet Blisters After Stage Dance Performance
‘ये सिर्फ डांस नहीं, दर्द की कहानी है’, स्टेज डांस के बाद सपना चौधरी ने दिखाई मेहनत की असली कहानी
Sapna Choudhary Struggle: हरियाणवी डांसर सपना चौधरी ने स्टेज परफॉर्मेंस के बाद अपने सूजे हुए पैरों और पड़े मोटे छालों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं। उन्होंने कहा कि लोगों को सिर्फ डांस दिखता है।
- Written By: सोनाली झा

सपना चौधरी (फोटो-सोशल मीडिया)
Sapna Choudhary Dance: हरियाणा की मशहूर डांसर और सिंगर सपना चौधरी को लोग अक्सर उनके जोशीले डांस और स्टेज परफॉर्मेंस के लिए जानते हैं। लेकिन हाल ही में उन्होंने अपने फैंस को अपनी मेहनत के पीछे छिपे दर्द की एक झलक दिखाई, जिसे देखकर हर कोई भावुक हो गया। दिल्ली से सटे हरियाणा के नजफगढ़ से निकलकर देशभर में पहचान बनाने वाली सपना चौधरी ने बेहद कम उम्र में संघर्ष का सामना किया।
सपना चौधरी ने महज 12 साल की उम्र में स्टेज पर परफॉर्म करना शुरू कर दिया था। पिता के निधन के बाद परिवार की जिम्मेदारी उनके कंधों पर आ गई थी और तभी से उन्होंने अपने हुनर को ही अपनी ताकत बना लिया। हाल ही में सपना चौधरी सिलीगुड़ी में आयोजित एक होली स्पेशल इवेंट में परफॉर्म करती नजर आईं। इस कार्यक्रम में उन्होंने कई घंटों तक लगातार स्टेज पर डांस किया। शो खत्म होने के बाद सपना ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर कुछ तस्वीरें साझा कीं, जिन्होंने फैंस को हैरान कर दिया।
सपना चौधरी का भावुक कैप्शन
इन तस्वीरों में उनके पैर बुरी तरह सूजे हुए दिखाई दे रहे हैं। पैरों में मोटे छाले पड़े हुए हैं और कई जगह नीले और काले निशान भी साफ नजर आ रहे हैं। आमतौर पर स्टेज पर मुस्कुराती और ऊर्जा से भरपूर नजर आने वाली सपना के इन घावों ने उनकी मेहनत की सच्चाई सामने ला दी। तस्वीरों के साथ सपना ने एक भावुक कैप्शन भी लिखा। उन्होंने कहा कि लोग कहते हैं कि यह सिर्फ डांस है, लेकिन असल में यह जुनून है, मेहनत है और दर्द की कहानी है।
सम्बंधित ख़बरें
‘Saas Bahu Yamraj’ का टीवी प्रीमियर जल्द, Amrapali Dubey की फिल्म में दिखेगा कॉमेडी और इमोशन का अनोखा तड़का
‘Kaptan’ की शूटिंग में घायल हुए Saqib Saleem, दर्द के बावजूद पूरा किया खतरनाक सीन
Rajat Bedi ने ‘The Bads of Bollywood’ विवाद पर दिया रिएक्शन, बोले- ये सिर्फ कल्पना है, असलियत नहीं
PM Modi का विपक्ष पर हमला, बोले- फिल्मों को लेकर झूठा नैरेटिव फैलाती है कांग्रेस
फैंस ने की सपना चौधरी की तारीफ
सपना के इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। कई यूजर्स ने कमेंट कर कहा कि स्टेज पर दिखने वाली चमक-दमक के पीछे कलाकारों की कड़ी मेहनत और दर्द छिपा होता है। यह पहली बार नहीं है जब सपना ने अपने काम के लिए दर्द सहा हो। इससे पहले वह रियलिटी शो बिग बॉस में भी नजर आ चुकी हैं और हाल ही में रियलिटी शो The 50 के दौरान भी उन्हें गंभीर चोट लगी थी।
सपना चौधरी का करियर
सपना ने आखिरी समय तक शो का हिस्सा बने रहने की कोशिश की थी। सपना चौधरी ने अपने करियर में कई बार आलोचनाओं और मुश्किलों का सामना किया है, लेकिन उन्होंने हमेशा मजबूती से हर चुनौती का सामना किया। आज वह न सिर्फ हरियाणा बल्कि पूरे उत्तर भारत में एक बड़ी स्टार बन चुकी हैं और लाखों लोग उन्हें अपनी प्रेरणा मानते हैं।
Sapna choudhary shares swollen feet blisters after stage dance performance
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 5 April: रविवार को मकर राशि वालों पर भारी पड़ सकती है ग्रहों की चाल, जानें अपनी का हाल
Apr 05, 2026 | 12:05 AMरोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को 6 रन से हराया, 20वें ओवर में तुषार देशपांडे का कमाल
Apr 04, 2026 | 11:35 PMRR vs LSG: यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने मिलकर रचा इतिहास, तोड़ दिया सालों पुराना रिकॉर्ड
Apr 04, 2026 | 10:45 PMशर्मनाक! पटना स्टेशन पर नॉर्थ-ईस्ट की लड़कियों को कहा ‘चाइनीज’ और ‘मोमो’, महिला की बदतमीजी का VIDEO वायरल
Apr 04, 2026 | 10:36 PMहिंदू महिला की संपत्ति पर बड़ा फैसला: बिना संतान मौत पर पति को नहीं मिलेगा हक
Apr 04, 2026 | 10:27 PMइंदौर में ‘गर्ल गैंग’ का तांडव! तमाशबीन बनी रही भीड़; युवती को घेरकर बेरहमी से पीटा, VIDEO हुआ वायरल।
Apr 04, 2026 | 10:23 PMSaharanpur के मदरसा में ‘तालिबानी’ सजा! मासूम को डंडों से बेरहमी से पीटा, VIDEO देख दहल जाएगा दिल
Apr 04, 2026 | 10:13 PMवीडियो गैलरी

मस्जिद के वजू खाने की छत पर चढ़कर लहराया भगवा, शोभा यात्रा के दौरान तुगलकाबाद में मचा बवाल
Apr 03, 2026 | 10:27 PM
AAP में छिड़ा गृहयुद्ध! आतिशी ने राघव चड्ढा को घेरा, बोलीं- क्या आप मोदी से डरकर लंदन भाग गए थे- VIDEO
Apr 03, 2026 | 10:24 PM
दिल्ली AIIMS में VIP कल्चर! 3 साल से धक्के खा रही महिला का वीडियो वायरल, बोली- यह गरीबों के लिए नहीं
Apr 03, 2026 | 10:20 PM
Bihar में सिस्टम फेल? डिप्टी सीएम के सामने फूट-फूटकर रोया फौजी
Apr 03, 2026 | 10:17 PM
योगी सरकार में घूसखोरी नहीं चलेगी, सलोन विधायक अशोक कोरी ने बीच सभा में एसडीओ की लगाई क्लास; वीडियो वायरल
Apr 03, 2026 | 10:13 PM
नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM














