-
रवि, 26 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Health »
- Detox Your Body With These Healthy Habits
वजन घटाने के लिए भोजन छोड़ना नहीं है कोई सॉल्यूशन, इन आदतों से कर लें बॉडी डिटॉक्स
- Written By: दीपिका पाल
body Detox Tips- अपने शरीर को डिटॉक्स करने के लिए भोजन छोड़ने की बजाय आयुष मंत्रालय ने कुछ आदतों के बारे में बताया है जो हेल्दी होता है। अगर आप कुछ आयुर्वेदिक उपायों को अपनाएं तो फायदा मिलेगा।

बॉडी डिटॉक्स करने की हेल्दी टिप्स (सौ. सोशल मीडिया)
Healthy Habits for body Detox: भागदौड़ भरी जिंदगी में हर कोई अपनी सेहत का ध्यान अच्छी तरह से रख नहीं पाते है। जहां पर स्वास्थ्य की कई समस्याओं से घिरे रहते है इसमें ही मोटापा सबसे आम है। शरीर से विषैले पदार्थों को बाहर निकालने के लिए हर कोई भोजन छोड़ने लगते है। लोग सोचते है कि, भोजन छोड़ने से शरीर के सारे विषैले पदार्थ बाहर निकल जाएंगे लेकिन ऐसा नहीं होता है हम खुद को कमजोर बना लेते है।
अपने शरीर को डिटॉक्स करने के लिए भोजन छोड़ने की बजाय आयुष मंत्रालय ने कुछ आदतों के बारे में बताया है जो हेल्दी होता है। अगर आप कुछ आयुर्वेदिक उपायों को अपनाते है तो आपको काफी फायदा मिलता है।
सम्बंधित ख़बरें
Van Tulsi : वन तुलसी है इन बीमारियों की दुश्मन, औषधीय गुणों से भरपूर इस विशेष तुलसी के फ़ायदे कर देंगे हैरान
क्या आपका बच्चा भी करता है शरारत और पढ़ाई से जी चुराता है? हो सकती है यह बीमारी, नागपुर AIIMS का बड़ा खुलासा
27,866 महिलाओं की स्तन कैंसर जांच: 1,276 में मिले संदिग्ध लक्षण, मुंबई बीएमसी देगी मुफ्त इलाज
फैट लॉस के दौरान खाएं ये 10 लो-कैलोरी स्नैक्स, भूख भी कंट्रोल होगी और वजन भी घटेगा
जानिए क्या कहता है मंत्रालय
यहां पर आयुष मंत्रालय ने बॉडी डिटॉक्स को लेकर जानकारी दी है। मंत्रालय के अनुसार, भोजन छोड़ना न केवल हानिकारक है, बल्कि यह शरीर की पाचन शक्ति को कमजोर करता है, जिससे विषाक्त पदार्थ (टॉक्सिन्स) जमा हो सकते हैं। यहां पर आयुर्वेद में नियमित और संतुलित खान-पान को स्वस्थ जीवन की कुंजी माना गया है। भोजन छोड़ने से आपका शरीर तो डिटॉक्स हो जाएगा लेकिन आपके शरीर को मिलने वाले सारे पोषक तत्वों की पूर्ति नहीं हो पाएगा। आप भोजन को छोड़ने की बजाय नियमित और संतुलित आहार, योग का सही तरीका अपना सकते है। अगर आप खानपान में अनियमितता अपनाते है तो आपको नुकसान हो सकता है। अनियमित खान-पान की आदतें पाचन अग्नि (पाचन शक्ति) को कमजोर करती हैं, जिससे मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है।
इन सरल आदतों से सेहत को बनाएं बेहतर
अपनी सेहत को बेहतर बनाने के लिए आप कुछ सरल आदतों का सहारा ले सकते है इसके बारे में आयुष मंत्रालय ने जानकारी दी है…
1- सबसे पहले, नियमित समय पर संतुलित भोजन करना जरूरी है। इस हेल्दी डाइट में फाइबर, प्रोटीन और पोषक तत्वों से भरपूर खाद्य पदार्थ जैसे बाजरा, हरी सब्जियां और फल को शामिल करना चाहिए।
2- खानपान के अलावा गर्म पानी पीना भी पेट और पाचन के लिए बेहतर होता है। गर्म पानी पीने से शरीर के सारे विषैले पदार्थ बाहर निकलते है।
बॉडी डिटॉक्स
3- आप योग और प्राणायाम जैसे श्वास व्यायाम तनाव को कम करते हैं और शरीर के डिटॉक्स का काम करता है। नाक में तिल का तेल लगाना (नस्य) और हर्बल काढ़ा जैसे तुलसी-अदरक की चाय पीना भी डिटॉक्स में मदद करता है।
ये भी पढ़ें- महिलाओं को पुरुषों की तुलना में क्या ज्यादा होता है सिरदर्द, जानिए क्या कहते है हेल्थ एक्सपर्ट
4- पर्याप्त नींद और मौसम के अनुसार जीवनशैली (ऋतुचर्या) अपनाना भी जरूरी है। मंत्रालय ने बताया कि आयुर्वेदिक डिटॉक्स में पंचकर्मा जैसी प्रक्रियाएं शामिल हो सकती हैं, जो विशेषज्ञ की देखरेख में की जानी चाहिए।
आईएएनएस के अनुसार
Detox your body with these healthy habits
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
सफलता की नई उड़ान पर कृति सेनन, बैक-टू-बैक उपलब्धियों के बीच मना रहीं सबसे खास दिन
Jul 26, 2026 | 07:00 AMचीन पर टूटा टाइफून नोल का कहर, 3 लाख से अधिक लोगों को छोड़ना पड़ा घर; सैकड़ों उड़ानें रद्द
Jul 26, 2026 | 06:59 AMनागपुर में थमी बारिश, 24 घंटे में 5.4 डिग्री चढ़ा पारा; उमस ने बढ़ाई लोगों की परेशानी
Jul 26, 2026 | 06:58 AMSelf-Doubt से लेकर Anxiety तक, हर मुश्किल में काम आएंगे मां दुर्गा के ये 5 चमत्कारी मंत्र, मिलेगा आत्मविश्वास
Jul 26, 2026 | 06:49 AMWeather Update: IMD का बड़ा अलर्ट; दिल्ली, यूपी और उत्तराखंड में मौसम बदला, जानिए कहां होगी सबसे ज्यादा बारिश
Jul 26, 2026 | 06:33 AMWeekly Transit: 27 जुलाई से शनि होंगे वक्री, जानें 26 जुलाई से 1 अगस्त तक ग्रहों का असर
Jul 26, 2026 | 06:30 AMLIVEआज की ताजा खबर 26 जुलाई LIVE: बेहतर मौसम के बीच अमरनाथ यात्रा का 19वां जत्था रवाना
Jul 26, 2026 | 06:25 AMवीडियो गैलरी

अब यह छात्रों का आंदोलन नहीं रहा! NEET प्रदर्शन पर UP के मंत्री योगेंद्र उपाध्याय का बड़ा बयान, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 10:47 PM
आधी रात हो रही अवैध तस्करी…हथाईखेड़ा डैम में खुलेआम उड़ रहीं मत्स्य विभाग के नियमों की धज्जियां! देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 10:30 PM
Gen Z की ताकत से डरी सरकार! धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नागपुर में छात्रों ने बांटे मेलोडी, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:57 PM
विजेता दहिया का बड़ा खुलासा; फंडिंग और सरकार से बातचीत पर कह दी ऐसी बात कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:25 PM
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर! जंतर-मंतर पर जश्न, बोले- एकजुटता ने सरकार को झुकाया, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:02 PM
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भोपाल में NSUI का जश्न… आखिर क्यों सड़क पर उतर आए छात्र? देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 07:41 PM














